+91 8679200111
hasguru@gmail.com

आधुनिक भारत का इतिहास (यूरोपीय कंपनियों का भारत आगमन-2)

गोवा को सर्वप्रथम अपना उपनिवेश किसने बनाया?
पुर्तगाली
किस यात्री ने पश्चिम के साथ भारत को उत्तर व्यापार प्रारंभ करने में मदद की?
वास्को-डी-गामा
किस यूरोपीय देश ने इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय को अपने देश की राजकुमारी के साथ विवाह के उपलक्ष्य में बम्बई को दहेज के रूप में दिया था?
पुर्तगाल
स्वतंत्रता से पूर्व भारत में निम्न में से कौन-से देश के व्यापारी सबसे अंत में आए?
फ्रेंच
उस पहले ब्रिटिश का नाम बताओं जिसे 1613 में मुगल सम्राट में कारखाना बनाने का फरमान मिला था?
विलियम हाॅकिन्स
ब्रिटिश कंपनियों में से किसे भारत में व्यापार करने का पहला अधिकार पत्र प्राप्त हुआ था?
लीवेंट कंपनी
लंदन में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के गठन के समय भारत का बादशाह कौन था?
अकबर
किस मुगल सम्राट के काल में इंग्लिश ईस्ट इंडिया कम्पनी ने भारत में सर्वप्रथम कारखाना स्थापित किया।
जहांगीर
भारत में 1613 ई. में अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्टरी कहां स्थापित की थी?
सूरत
ईस्ट इंडिया कंपनी की प्रथम फैक्टरी स्थापित की गई थी?
सूरत में
किस फ्रांसीसी ने 1673 में पांडिचेरी की नीव डाली?
फ्रैंको मार्टिन
चंद्रनगर एक–
फ्रेंच कॉलोनी थी
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में व्यापार पर अपना एकाधिकार कब खो दिया ?
1813
भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की पहली प्रेसिडेंसी कहां थी?
मद्रास
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंबई किससे लिया था?
पुर्तगालियों से
ईस्ट इंडिया कंपनी के किस अंग्रेज गवर्नर को औरंगजेब द्वारा भारत से निष्कासित किया गया?
सर जॉन चाइल्ड
प्रथम कर्नाटक युद्ध का कौन-सा तात्कालिक कारण था?
अंग्रेज कंमाडर बार्नेट द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अधिग्रहण
कर्नाटक युद्ध किन-किन के मध्य लड़ा गया?
अंग्रेज व फ्रांसीसी

उस अंग्रेज अधिकारी का नाम बताइए जिसने चंद्रगिरि के शासक से वर्ष 1639 में मद्रास पट्टे पर लिया था?
फ्रांसिस डे
किसे जहाँगीर ने ‘खान’ की उपाधि से सम्मानित किया?
हाकिन्स
उस क्षेत्र की पहचान करें जहाँ से यूरोपवासियों को सर्वोत्तम शोरा और अफीम प्राप्त होता था।
बिहार
जिस एक शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दीवानी’ प्रदान की थी, वह था।
शाह आलम ॥
बंगाल की फैक्ट्रियों में से एक जो पुर्तगालियों द्वारा स्थापित की गई थी, वह थी।
हुगली
एक द्वीप पर निर्मित भारत का बड़ा नगर है।
मुम्बई
भारत में तम्बाकू के प्रचलन का श्रेय किसे है?
पुर्तगालियों को
18वीं सदी में भारत में लड़े गये युद्धों का सही कालानुक्रम कौन-सा है?
अम्बर युद्ध-प्लासी -वांडीवाश युद्ध-बक्सर युद्ध
(अम्बर का युद्ध कर्नाटक के निकट अनॅवरुद्दीन और फ्रांसीसी सेनाओं के बीच 1749 ई. में लड़ा गया था। प्लासी की लड़ाई 23 जून, 1757 ई. को अंग्रेजों एवं बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच हुई थी, जिसमें सिराजुद्दौला पराजित हुआ था। वाण्डीवाश युद्ध 1760 ई. में अंग्रेजों ने फ्रांसीसी सेना को हराया था। बक्सर की लड़ाई में 22 अक्टूबर, 1764 ई. में अंग्रेजों ने मीरकासिम, अवध के नवाब शुजाउद्दौला तथा मुगल बादशाह शाहआलम ॥ की संयुक्त सेना को हराया था।)
मुगल बादशाहों में किसने ईस्ट इण्डिया कम्पनी को सूरत में फैक्ट्री (कारखाना) स्थापित करने की आज्ञा दी-
जहाँगीर
कौन पश्चिम भारत में आने वाला प्रथम अंग्रेज था ?
थॉमस स्टेफेंस
फोर्ट सेंट जार्ज भारत के किस राज्य में स्थित है?
तमिलनाडु
जहाँगीर द्वारा किस कम्पनी को सूरत में कारखाना लगाने को अधिकृत किया गया था ?
इंग्लिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी
भारत में ब्रिटिश शासन के आरम्भ में दुर्गीकृत फैक्ट्री का प्रयोजन किसकी रक्षा करना था ?
व्यापारिक स्थल की जहाँ कम्पनी के अधिकारी कार्य करते थे।
भारत मे फ्रांसीसियों ने अपना सबसे पहला कारखाना कहाँ लगाया?
सूरत
भारत में पहली मुद्रण मशीन (Printing Press) की स्थापना किसने की ?
पुर्तगालियों ने
यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों के कारखाने (Factory) होते थे-
भण्डारगृह एवं उत्पादन केन्द्र दोनों
पुर्तगाली उपनिवेशों गोवा, दमन और दीव को किस वर्ष जन-आंदोलन के बल पर भारत सरकार ने भारतीय गणराज्य में विलय किया?
1961 में
पुर्तगालियों की पहली फैक्ट्री कालीकट में 1500 ई० में किसने स्थापित किया ?
पेड्रो अल्वारेज कैंब्रल
भारत से भारतीय वस्त्रों को प्रमुख निर्यात की वस्तु बनाने का श्रेय किसे है?
फ्रांसीसियों को
डचों को भारतीय व्यापार से अलग करने में कौन सफल रहे ?
अंग्रेज
वह कौन-सा निर्णायक युद्ध था, जिसमें अंग्रेजों ने डचों को हरा दिया जिस कारण डचों की भारत में चुनौती खत्म हो गई ?
बेदरा का युद्ध (1759)
डचों ने अपनी पहली फैक्ट्री 1605 ई० में कहाँ स्थापित की?
मसूलीपट्टनम
सीकरी और आगरा पहुँचनेवाला पहला अंग्रेज व्यापारी था-
राल्फ फिच
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन किया-
मर्चेन्ट एडवेन्चर्स (साहसिक व्यापारियों) के नाम से जाने जानेवाले लंदन के कुछ व्यापारियों ने
31 दिसम्बर, 1600 को किसने एक रॉयल चार्टर (राजकीय अधिकार-पत्र) जारी कर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को पूर्वी देशों के साथ व्यापार करने का एकमात्र अधिकार दिया?
रानी एलिजाबेथ ने
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रथम गवर्नर कौन था ?
टामस स्माइथ
कैप्टेन विलियम हाकिन्स किस जहाज से भारत पहुँचा?
हेक्टर
किस मुगल बादशाह ने 6 फरवरी 1613 को एक फरमान जारी कर अंग्रेजों को सूरत में एक स्थायी कोठी खोलने की अनुमति दी?
जहाँगीर
कौन इंगलैण्ड के सम्राट् जेम्स I का राजदूत बनकर 1615 ई० में मुगल बादशाह जहाँगीर के दरबार में अजमेर पहुँचा?
सर टामस रो
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रथम यूरोपियन व्यक्ति था जिसने भू-क्षेत्र अर्जित करने के उद्देश्य से भारतीय राजाओं के झगड़ों में भाग लेने की नीति आरंभ की?
डूप्ले
भारत में फ्रांसीसियों ने अपना सबसे पहला कारखाना कहां लगाया?
सूरत
फ्रांसिसी ईस्ट इंडिया कंपनी संस्थापित हुई थी-
लुई चौदहवें के शासनकाल में
किसे भारत में फ्रांसीसी कंपनी का संस्थापक माना जाता है?
कॉल्बर्ट
बंगाल में कौन-सा कारखाना डचों ने स्थापित किया था?
चिनसुरा
फ्रांसीसी दकन में शक्ति आंदोलन स्थापित करने में असफल रहे क्योंकि-
अंग्रेजों की फौज शक्तिशाली थी
1661 ई० में पुर्तगाल के राजा ने अपनी बहन कैयरीन (ब्रेंगाजा) की शादी इंगलैंड के राजा चार्ल्स II से की इस उपलक्ष्य में उसने कौन-सा भारतीय द्वीप चार्ल्स II को दहेज के रुप में दे दिया?
बंबई
‘इण्टरलोपर्स’ (Interlopers) थे-
अनधिकृत व्यापारियों के रूप में सामुद्रिक लुटेरे
1632 ई० में गोलकुण्डा के किस सुल्तान ने अंग्रेजों के नाम ‘सुनहरा फरमान’ (Golden Farman) जारी कर 500 पगोडा वार्षिक कर के एवज में उन्हें गोलकुण्डा राज्य के बंदरगाहों में स्वतंत्रतापूर्वक व्यापार करने की अनुमति दी?
अब्दुल्ला कुतुब शाह
1639 ई० में अंग्रेज फ्रांसिस डे ने कहाँ के शासक से मद्रास को पट्टे पर लिया और वहां एक किलाबंद कोठी बनवाई ?
चंद्रगिरि के राजा से
अंग्रेजों ने पूर्वी भारत में पहली बार उड़ीसा में महानदी के मुहाने (डेल्टा) पर हरिहरपुर, बालासोर एवं पीपली में फैक्ट्रियां कब स्थापित की ?
1633 ई० में
शाहजहाँ के पुत्र एवं बंगाल के तत्कालीन सूबेदार शाह शुजा से ब्रिटिश कंपनी को ‘निशान’ (शाहजादों द्वारा जारी आदेशपत्र) कब प्राप्त हुआ जिसमें कंपनी को 3000 रु० वार्षिक कर के बदले व्यापार का विशेषाधिकार मिला ?
1651 ई० में
किसने 1680 ई० में एक ‘फरमान’ जारी कर अंग्रेजों पर चुंगी की दर 2% से बढ़ाकर 34% कर दिया।
औरंगजेब
किस बादशाह के आदेश पर मुगल सेना ने 1686 ई० में हुगली पर आक्रमण कर अंग्रेजों को निकाल बाहर किया?
औरंगजेब
किस मुगल बादशाह ने अंग्रेजों से 1 लाख रुपये मुआवजा के तौर पर वसूल किए?
औरंगजेब
अंग्रेजों को सुतानाती, कालिकता एवं गोविंदपुर नामक तीन गाँवो की जमींदारी खरीदने की अनुमति देनेवाला बंगाल का मुगल सूबेदार था-
अजीम-उशु-शान
अग्रेजों ने सुतानाती, कालिकता एवं गोविंदपुर की जमींदारी कितने में खरीदी ?
1200 रु० में
भारत में ब्रिटिश उपनिवेशवाद के दौरान नये शहरों का प्रादुर्भाव हुआ। कलकत्ता, जो अब कोलकाता है, उन प्रथम शहरों में से एक था। कौन से गाँवों से मिलकर कलकत्ता शहर बना था?
सुतानाती, कालिकता, गोविंदपुर
30 सितम्बर 1716 को मुगल बादशाह फर्रुखसियर द्वारा ब्रिटिश कंपनी के नाम जारी फरमान के संबंध में सही है?
इसके द्वारा कंपनी को केवल 3000 रु० के वार्षिक खराज पर निःशुल्क व्यापार करने का अधिकार मिला, इसके द्वारा कलकत्ता के आसपास के गाँवों को किराये पर खरीदने की अनुमति मिली, इसके द्वारा बंगाल में शाही मुद्राणलय में सिक्का ढालने की अनुमति मिली
भारत में यूरोपीय शक्तियों के आगमन का क्रम इस प्रकार है-
पुर्तगीज-डच-अंग्रेज-डेन-फ्रांसीसी जबकि इनकी कंपनियों की स्थापना के वर्ष निम्नानुसार हैं-
कंपनी – स्थापना वर्ष
एस्तादी द इंडिया (पुर्तगीज कंपनी) -1498
वेरिंग दे ओस्ट इंडिशे कंपनी (डच ईस्ट ईंडिया कंपनी)-1602
दि गवर्नर एंड कंपनी ऑफ मर्चेन्ट्स ऑफ ट्रेडिंग इन टू द ईस्ट इंडीज (अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी) -1600
डेन ईस्ट इंडिया कंपनी -1616
कंपनी देस इंदसे ओरियंटलेस -1664
उस क्षेत्र की पहचान करें जहां से यूरोपवासियों को सर्वोत्तम शोरा और अफीम प्राप्त होता था-
बिहार

अंग्रेजी शासनकाल में भारत का कौन-सा क्षेत्र अफीम उत्पादन हेतु प्रसिद्ध था?
बिहार
यूरोपियों में से कौन-सा एक, स्वतंत्रता-पूर्व भारत में व्यापारी के रूप में सबसे अंत में आए?
फ्रांसीसी
उस परमिट को क्या कहा गया था, जिसके अधीन ईस्ट इंडिया कंपनी को (1717 ई.से) प्रत्येक प्रकार के लेनदेन में मुक्तभाव से उपयोग के लिए निरीक्षण और सीमा शुल्क के भुगतान से छूट प्राप्त थी?
दस्तक
द्वितीय पुर्तगाली (वाणिज्यक) अभियान का नेता कौन था?
अलवारेज काब्राल
किसके द्वारा जारी फरमान को अंग्रेज और्म ने ‘बंगाल में ब्रिटिश व्यापार का मैग्नाकार्टा’ बनाया?
फर्रुखसियर द्वारा जारी फरमान
बंगाल में अंग्रेजों की कंपनी के बारे में किसने कहा ‘यह एक कुत्सित या नीच, झगड़ालू लोगों और बेईमान व्यापारियों की कंपनी है’ ?
शाइस्ता खाँ
फ्रैंसिस मार्टिन ने बीजापुर के सुल्तान सिकंदर आदिल शाह के अधीनस्थ वलिकोण्डपुरम के मुस्लिम सूबेदार शेर खान लोदी से ‘पर्दुचरी’ नामक एक छोटा गाँव प्राप्त किया। मार्टिन ने पर्दुचरी का विकास किसके रूप में किया?
पाण्डिचेरी के रूप में
फ्रांसीसियों को चन्द्रनगर बस्ती किसने भेंट की ?
शाइस्ता खाँ ने
मुगल बादशाह ने किसे ‘नवाब’ की पदवी प्रदान की ?
डुप्ले
पाण्डिचेरी के गवर्नर जनरल बनने के पूर्व इुप्ले कहाँ का गवर्नर नियुक्त किया गया था?
चन्द्रनगर
इुप्ले के बाद पाण्डिचेरी का गवर्नर जनरल कौन बना ?
गोडेहू
अल्बुकर्क ने गोआ कब्जा कहां से किया था?
बीजापुर
ईस्ट इंडिया कंपनी को ‘सुनहला फरमान’ (Golden Ferman) कब प्राप्त हुआ?
1632 में
भारत से पुर्तगाली सत्ता के पतन के क्या कारण है?
स्पेन का 1580 ई. में पुर्तगाल पर अधिकार, भारत में मुगल सत्ता की स्थापना, अंग्रेजी एवं डच नौ-सैनिक शक्ति का उदय
कर्नाटक युद्ध हुए थे :
अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच
मार्च, 1602 में किस व्यापारिक कंपनी की स्थापना हुई थी?
डच संयुक्त कंपनी
पुर्तगाल के राजा ने मई 1487 ई. में भारत की ओर किसे भेजा था?
जे.पी. दि केविलाहामो
फ्रांसीसियों के पतन का कारण था-
अंग्रेजों की नौसैनिक श्रेष्ठता एवं भारत व भारत के बाहर अंग्रेजों से व्यापारिक प्रतिद्वन्द्विता, फ्रांसीसी सरकार के समर्थन का अभाव, फ्रांसीसी कंपनी का दुर्बल संगठन
निर्णायक युद्ध जिसमें फ्रांसीसी हार गए और अंग्रेजों की सर्वोच्चता स्थापित हो गई ?
वांडीवाश का युद्ध (1760)वांडीवाश का युद्ध अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के बीच में सन 1760 में हुआ था. इस युद्ध में फ्रांसीसियों की हार हुई थी और उनको पांडिचेरी अंग्रेजों को सौंपना पड़ा था। यह युद्ध अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के बीच चल रहे सप्तवर्षीय युद्ध का ही हिस्सा था। अंग्रेज सेना का नेतृत्व सर आयरकूट ने किया था जबकि फ्रेंच सेना की बागडोर काउंट दी लाली ने संभाली थी।
कौन-सा युद्ध यूरोपीय आंग्ल-फ्रांसीसी युद्ध का विस्तार नहीं था ?
द्वितीय कर्नाटक युद्ध (1749-54)
प्रथम कर्नाटक युद्ध की समाप्ति किस संधि से हुई ?
ए ला शापेल की संधि
गोडेहू की संधि या पाण्डिचेरी की संधि (1754) से कौन सा युद्ध समाप्त हुआ?
द्वितीय कर्नाटक युद्ध
वांडीवाश के युद्ध (1760) में अंग्रेजों का नेतृत्व किसने किया ?
सर आयरकूट
कर्नाटक का तृतीय युद्ध किस संधि के फलस्वरूप समाप्त हुआ?
पेरिस की संधि
फ्रांस की सरकार ने किस वर्ष भारत स्थित फ्रांसीसी बस्तियों का अधिकार भारत सरकार को सौंप दिए?
1954 ई०

इतिहासकार मैकाले के अनुसार वह पहला व्यक्ति कौन था जिसने पहली बार अनुभव किया कि मुगल सम्राज्य के खण्डहरों पर एक यूरोपीय साम्राज्य बनाया जा सकता है?
हुन्ले
भारत में पुर्तगालियों ने सर्वप्रम दुर्ग कहां निर्मित किया था ?
कोचीन
रोशन अख्तर किसका दूसरा नाम था ?
मुहम्मद शाह
किसने फतेह चन्द को जगत सेठ की उपाधि दी थी?
मुहम्मद शाह
कौन अंग्रेज तुर्की भाषा में प्रवीण था और किसे 400 का मन्सब एवं इंग्लिश खां या फ़िरंगी खां विरुद (खिताब) प्राप्त हुआ था ?
हाॅकिन्स
किस एक यूरोपीय व्यापार कम्पनी ने भारत में “नीले जल की नीति’ को अपनाया था ?
पुर्तगाली कम्पनी
15 अगस्त, 1947 के बाद भी भारत का कौन-सा भाग पुर्तगाल के अधीन बना रहा?
गोवा
भारत में सर्वप्रथम अपनी कॉलोनी किस यूरोपीय देश ने बनाई?
पुर्तगाल
बंबई, पुर्तगालियों से 1661 ई. में दहेज में किसी मिला?
ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स-1I को
किस स्थान को 1661 ई में पुर्तगाल द्वारा दहेज स्वरूप अंग्रेजों को दिया गया?
बम्बई
किसने बंबई को अपने अधिकार में ले लिया था?
गैराल्ड औगियार
कौन-सा केंद्र भारत में डच वाणिज्यिक केंद्र नहीं था?
हुगली
ईस्ट इण्डिया कम्पनी को भारत में व्यापार प्रारम्भ करने की आज्ञा सबसे पहले किस सम्राट् ने दी ?
जहाँगीर
द्वितीय पुर्तगाली (वाणिज्यिक) अभियान के नेता का नाम था :
अलवारेज काब्राल
कौन न तो जौहरी था और न ही शिल्पकार ?
मनुची

Leave a Reply