+91 8679200111
hasguru@gmail.com

हिमाचल प्रदेश का इतिहास- 1

1.प्राचीन इतिहास के स्रोत—

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पाए गए ऐतिहासिक अवशेष मनुष्य जाति के यहां आबाद होने के किस युग की ओर इशारा करते हैं?
पूर्व पाषाणकाल का
वह कौन सा इतिहासकार एवं अन्वेषक था, जिसने सर्वप्रथम् 1951 में शिवालिक पहाड़ियों के नालागढ क्षेत्र में पत्थर के औजारो की खोज की?
ओलफ प्रफर
निम्नलिखित में से कौन सा इतिहासकार 1955 में कांगड़ा जिले के देहरा व गुलेर में की गई खुदाई से संबंध रखताहै?
बी.बी. लाल
हि. प्र. में मानव के आरंभिक पहचान योग्य अवशेष कब पाए गए?
1955 ई में
पत्थर के हथियार किस वर्ष खोजे गए?                                         1955 में बी.बी. लाल और जी.सी. महापात्रा द्वारा                       काँगड़ा जिले में स्थित कुनिहारा नामक स्थान से कुछ दूरी पर पथियार के समीप किस काल के शिलालेख प्राप्त हुए हैं?
मौर्यकाल
मूर्तियों पर उत्कीर्णित पुरालेखों में सब से प्राचीन लेख किसका है?
भरमौर की लखनादेवी (लक्षणादेवी) की मूर्ति का
हिमाचल प्रदेश के किस जगह से मिट्टी के बने बैल और बैल गाड़ी मिले हैं?
शिमला जिले की रोहडू में चिड़गांव के पास
सोहन घाटी, जो 40 हजार वर्ष पुराने औजारों की खुदाई के लिए कभी प्रसिद्ध हुई थी, अब कहाँ स्थित है?
पाकिस्तान में
हिमाचल प्रदेश में प्राचीन अभिलेख किस एक लिपि में उत्कीर्ण नहीं किए गए हैं?
इण्डो-ग्रीक
राजा कनिष्क ( कुषाण शासक) के समय के सिक्के कहाँ मिले हैं?
कालका-कसौली राजमार्ग तथा कुनिहार काँगड़ा में
हिमाचल की किरातों व नागों को परास्त करने वाली आदिम जाति कौन-सी थी?
खस
खसों ने हिमाचल प्रदेश में किस रास्ते से प्रवेश किया?
कश्मीर (काशगिरि) से
पूर्व वैदिक काल में शिवालिक घाटियों के निवासी थे?
दस्यु
आर्यों ने हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र (शिवालिक) के मूल निवासियों को किस नाम से पुकारा?
दास, दस्यु, निषाद
पूर्व-वैदिक काल में शिवालिक घाटियों के निवासी कौन थे ?
दस्यु
खशों की नाग जाति पर विजय का पता किस उत्सव से चलता है?
भुण्डा उत्सव
कौन सा दस्यु जाति का मुखिया नहीं था, जो कि आर्यों के विरुद्ध लड़ा था?
प्रद्युम्न
वैदिक काल में हिमाचल प्रदेश के निवासी को जाना जाता था?
दास, दस्यु, निषाद
औडूम्बरा शासकों के सिक्कों पर कौन-सी आकृति पाई गई है?
त्रिशूल
युगाकार वर्मन के भरमौर ताम्र-पत्र लेख में कितनी पंक्तियाँ हैं?
19
‘लोह टिकरी’ चुराह के पास गया ‘पत्थर लेख’ किस राजा के शासन काल से सम्बन्धित है?
जसाटा वर्मन
दो स्थानों पर पाए पत्थर लेख एक ‘डिवरी कोठी’ तथा दूसरा ‘सैयू नाल’ पाँगी, किस राजा के शासन काल से सम्बन्धित हैं?
ललित वर्मन
चम्बा के कई मन्दिरों व चट्टान लेखों से किस राजा के शासनकाल की जानकारी मिलती है?
मेरुवर्मन
20वीं शताब्दी में कुलिंद राज्य के सिक्के किन स्थानों पर प्राप्त हुए?
अम्बाला व सहारनपुर

2. प्राचीन इतिहास—

प्राचीनकालीन हिमाचल की जानकारी सबसे पहले किस प्राचीन ग्रन्थ से मिलती है?
ऋग्वेद
आर्य राजा दिवोदास का मुख्य सलाहकार कौन था?
ऋषि भारद्वाज
किन छः गणराज्यों के समूह का महाभारत व अन्य पुस्तकों में वर्णन मिलता है ?
त्रिगर्त षष्ठ
10 आर्य राजाओं के युद्ध को प्राचीन इतिहास में किस युद्ध के नाम से जानते हैं?
दशराज्ञ
3000 ई. पूर्व से 2500 ई. पूर्व के बीच हिमाचल प्रदेश को जीतने के अभियान को किस आर्य राजा ने शुरू किया?
दिवोदास
दिवोदास और शाम्बर के युद्ध का उल्लेख किस धर्म ग्रंथ में मिलता है?
ऋग्वेद
हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध वैदिककालीन आर्य राजा कौन था?
सुदास
किस धर्मग्रन्थ के अनुसार कोल, किरात, यक्ष और नाग
जैसी अनार्य जनजातियाँ हिमाचल प्रदेश में आर्यों से पहले बसी हुई थीं?
महाभारत
प्राचीन आर्य नरेश दिवोदास और शाम्बर के मध्य 40
वर्षों तक चलने वाले युद्ध में किसकी हार हुई?
किरात
आर्यों तथा दस्युओं के बीच समझौता करवाने में किसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
ऋषि विश्वामित्र और ऋषि वशिष्ठ
किरात राजा व आर्य राजा के बीच 40 वर्ष तक चले युद्ध का वर्णन किस धर्म ग्रंथ में मिलता है?
ऋग्वेद में
ऋग्वेद में वर्णित ‘दशराज’ का क्या अर्थ है?
 सुदास और दस राजाओं के बीच युद्ध 
दस आर्य राजाओं के युद्ध दशराज्ञ का वर्णन किस हिन्दू धर्मग्रंथ में मिलता है?
ऋग्वेद
सुदास को किस ऋषि का समर्थन था?
ऋषि वशिष्ठ
दस जनपदों के राजाओं को किस ऋषि का मार्गदर्शन मिलता?
ऋषि विश्वामित्र
दशराज्ञ युद्ध कहाँ हुआ था?
परूष्णी नदी के किनारे
ऋग्वेद में वर्णित दस राजाओं के युद्ध दशराज्ञ में किस राजा को विजय मिली?
सुदास
ऋग्वेद में वर्णित दिवोदास और शाम्बर के बीच युद्ध
कितने वर्ष तक चला?
40 वर्ष
प्रदेश के अनार्य राजा शांबर का किस आर्य राजा से कई
बार युद्ध हुआ?
दिवोदास
किस पौराणिक राजा की राजधानी सराहन थी?
बाणासुर
दस्युराज शाम्बर के पास कितने किले थे?
99 किले
हिमाचल क्षेत्र में रहने वाली अनार्य जातियों का सबसे शक्तिशाली राजा कौन था?
शाम्बर
ईसा पूर्व 3000 से 2500 के बीच किस किरात राजा ने आक्रमणकारी आर्य राजा दिवोदास के साथ युद्ध किया था?
शाम्बर
ऋग्वेद में वर्णित आर्यों और किरातों के बीच 3000 ई. से 2500 ई. पूर्व में 40 वर्षीय युद्ध में उनके सेनाध्यक्ष कौन थे?
किरात राजा शाम्बर और आर्य राजा दिवोदास
किरात राजा शाम्बर तथा आर्य राजा दिवोदास के मध्य 40 वर्षीय युद्ध किस स्थान पर हुआ था ?
उडुबराज
किरात नरेश शम्भरा को किरात-आर्य युद्ध में किसने सहायता प्रदान की थी?
बिरची
हिमावल प्रदेश के वास्तविक निवासी जिनके बारे में वर्णन ऋग्वेद में मिलता है, आज उन्हें किन जातियों द्वारा प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाता है?
कोली,हाली व डूम
तीन हजार साल ई. पू. हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाली द्वितीय जाति कौन सी थी?
भोट एवं किरात
पाणिनी ने त्रिगर्त को आयुद्धजीवी संघ कहकर पुकारा है, जो कि छः राज्यों का मण्डल था अर्थात त्रिर्गत शशस्था। आयुद्धजीवी से क्या अभिप्राय है?
युद्ध कौशल से जीविका चलाने वाले
प्रथम शताब्दी ई. पूर्व के द्वितीय अर्ध में शिवालिक क्षेत्र किस कुलिंद नरेश के अधीन था?
अमोघभूति
हिमाचल का कुलिन्द गणराज्य किस सदी में फूला-फला था?
दूसरी सदी ईसा पूर्व
दंत कथाओं के अनुसार किन्नरों का पहला राजा कौन था (श्री कृष्ण भगवान का पौत्र) ?
प्रद्मुम्न
इनमें से किस पुस्तक में कालिदास ने किन्नरों का उल्लेख किया है?
कुमारसम्भवम्
महाभारत के युद्ध में कौरव पक्ष की ओर से लड़ने वाला राजा सुशर्मा हिमाचल प्रदेश के एक महत्वपूर्ण राजवंश का संस्थापक माना जाता है। वह राजवंश किस नाम से अभिज्ञात है ?
कटोच
महाभारत के युद्ध में काँगड़ा के किस कटोचवंशीय राजा ने कौरवों की ओर से युद्ध में भाग लिया था?
सुशर्माचन्द्र                                                                                कांगड़ा के किस राजा ने कौरवों की ओर से महाभारत के युद्ध में भाग लिया था?
सुशर्माचन्द
हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी रियासत कौन सी थी?
त्रिगर्त
13 वीं ईसा पूर्व शताब्दी में त्रिगर्त की स्थापना किसने की?
भूमि चन्द्र
सुशर्मा के परिवार की मूल रूप से थे-
मुल्तान
आधुनिक काल में त्रिगर्त को दर्शाता है-
कांगड़ा
महान महाभारत युद्ध में सुशर्माचंद्रा किसके सहयोगी थे?
कौरव
आधुनिक कुल्लू राज्य की स्थापना किसने की?
विहंगमणि
रामायण, महाभारत और विष्णु पुराण में कुलूत के बारे में उल्लेख है, जिसे अब कहा जाता है
कुल्लू घाटी
हिमाचल प्रदेश की दूसरी सबसे पुरानी पहाड़ी रियासत कौन-सी थी?
कुलूत
कौन सी जनजाति हिमाचल प्रदेश में प्रारम्भिक युग में नहीं पाई जाती थी?
पंगवाला
हिमालय निवासी कौन सी जनजाति ने “काशगर” तथा “काशमीर” नामों की शुरुआत की थी?
किरात
कौन सी जनजाति आधुनिक हिमाचल प्रदेश में पाई जाती है?
खम्पत, किन्नौरा, जाड़, स्वांगला
पांडवों ने सम्भवत: 12 साल का वनवास किस क्षेत्र में बिताया था?
महासू
5 वीं सदी ई. पूर्व हिमाचल प्रदेश में से कौन सा महत्वपूर्ण जनपद नहीं था?
कृतिका
किस स्थान पर औदुम्बरा जाति से संबंधित सिक्के नहीं पाए जाते हैं?
सिरमौर
औदुम्बरा का वर्णन किस बौद्ध विद्वान ने किया है?
चन्द्रगोमिन
राहुण” क्षेत्रों (रियासती राज्यों की एक श्रेणी) के शासक कौन थे?
राणा
‘कुलूत” रियासत का प्राचीनतम मुख्यालय कहां पर स्थित था?
नग्गर
प्राचीन समय में नगरकौट किले की स्थापना किसने की थी?
राजा सुशर्मा
किस चीनी यात्री के लेखों से काँगड़ा, कुल्लू, लाहौल आदि जिलों के जनजीवन की जानकारी मिलती है?
ह्यूनसाँग
त्रिगर्त से क्या अभिप्राय है?
जो तीन नदियों से घिरा हुआ है अर्थात रावी, ब्यास और सतलुज
हिमाचल के त्रिगर्त गणसंघ के अधीन कितने गण थे?
6 (कौण्डोपर्थ, दाण्डकी, क्रौष्टकी, जालमाणी, ब्रह्मगुप्त और जानकी)
पाणिनी काल का कौन-सा गणराज्य वर्तमान महासू, शिमला और नालागढ़ के राज्यों का संथशासित क्षेत्र था?
कुलिन्द (कुनिन्द)
महाभारत काल में भीम ने राक्षस जाति की किस कन्या से विवाह किया था, जो बाद में कुल्लू राज्य कुल देवी के रूप में पूजी गई?
देवी हिडिम्बा
पाणिनी काल (300 ई.पू.) में हिमाचल प्रदेश दो भागों में विभक्त था इनमें एक त्रिगर्त जनसंघ कहलाता था, दूसरा गणसंघ क्या कहलाता था?
कुनिन्द गणसंघ
चीनी यात्री हुवेनसांग के अनुसार सन् 500 में कुल्लू पर किसका शासन था ?
विहंगमणि पाल
पंजाब का कौन-सा नगर प्राचीनकाल में त्रिगर्त के नाम से जाना जाता था ?
जालंधर
त्रिगर्त दो भागों में बंटा हुआ था, एक नागरकोट तथा दूसरा ?
जालंधर
औदुम्बरों के सिक्कों पर किसके चित्र अंकित मिले?
त्रिशूल और बैल के
किस स्थान पर ऐसी मूर्तियाँ चट्टानों पर अंकित हैं कि जिससे सिद्ध होता है कि आदिवासी कोल जाति के लोग हिमाचल प्रदेश में बस गए थे?
कुमायूँ के चंदेश्वर, सोमेश्वर और छत्तीस की चट्टानों से
ताबो गाँव से वर्षों पुरानी ‘ममी’ किस वर्ष प्राप्त हुई?
1967 में
उत्तर भारत के निवासियों को वैदिक आर्य किस अपमानसूचक नाम को पुकारते थे ?
दस्यु
कुलिन्द लोग हिमाचल की शलदा नदी के निकट रहते थे। इस बात का उल्लेख किस प्राचीन ग्रन्थ में किया गया है?
महाभारत
हिमाचल में प्राचीनकालीन राज्यों के बीच युद्धों में किस शस्त्र का प्रयोग किया जाता था?
तलवार, भाले, तीर-कमान
श्रीकृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध का ऊषा के साथ प्रेम विवाह प्रदेश में किस स्थान पर हुआ था?
किन्नौर
प्राचीनकाल में चम्बा राज्य की राजधानी कहाँ पर स्थित थी?
ब्रह्मपुरा
हिमाचल में प्राचीन कुल्लू राज्य की स्थापना विहंगम मणिपाल ने कब की थी? 
500 ई. में
हिमाचल में त्रिगर्त-काँगड़ा का संस्थापक कौन था?
भूमिचन्द
त्रिगर्त की राजधानी क्या थी?
नगरकोट
भूमिचंद की 234वीं पीढ़ी में पैदा हुआ वह कौन-सा शासक था जिसने महाभारत के समय कौरवों का साथ दिया?
सुशर्मा
काँगड़ा के कटोच वंश के पहले राजा भूमिचंद की उत्पत्ति किससे हुई?
पार्वती से
टॉलेमी नामक यूनानी इतिहासकार ने त्रिगर्त की किस नाम से सम्बोधित किया था?
कालिन्द्रेन
महाभारत और पाणिनि के ‘अष्टाध्यायी’ में किस गणराज्य का उल्लेख है?
खस गणराज्य का
राजसूय यज्ञ से पहले त्रिगर्त, कुलूट और कुलिंद गणराज्यों की यात्रा किसने की थी?
अर्जुन ने
खस, एकसान, परोड़ और कुलिंद ने राजसूय यज्ञ के दौरान किसे स्वर्णपात्र भेंट किए थे?
युधिष्ठिर को
कौशिक गोत्र के औदुम्बर को किसका वंशज माना गया है?
ऋषि विश्वामित्र का
भारत का एटिला” कहलाने वाले मिहिरकुल (हूण) को 520 ई. में किसने पराजित किया था, जिसके बाद वह भागकर कश्मीर का धोखे से राजा बन बैठा?
यशोवर्मन ने
गुर्जरों का सम्बन्ध किससे जोड़ा जाता है?
हूणों से
ठाकुर शब्द युव-चे-तोखरी कबीले का शब्द है जो मूलतः कहाँ के निवासी थे?
अरल सागर के
ह्वेनसांग के अनुसार कुल्लू का घेरा कितने मील का था?
75 मील
किस ऋषि ने राजा जनमतापी का वध किया था?
ऋषि वशिष्ठ
(काँगड़ा में) काँगड़ा शहर का पुराना नाम है?
नगरकोट
घटोत्कच किसका पुत्र था?
भीम और हिडिम्बा का
महाभारत के अनुसार किस राक्षस के कटे कानों के आधार पर कानगढ़ से काँगड़ा बना?
जालंधर राक्षस
विष्णु द्वारा मारे जाने वाले जालंधर को वैदिक काल का शाम्बर राक्षस मानने वाले विद्वान का नाम है
राहुल सांकृत्यायन
पुरु राज्य का संस्थापक-
ययाति
कुलिदों के क्षेत्र कालिंद पर्वत से निकलने वाली कालिन्दी को किस नाम से पुकारते हैं?
यमुना नदी
गब्दीका जनपद-
चम्बा के गदिदयों से संबंधित है
कुल्लू के उस शासक का क्या नाम था जिसकी प्रसिद्धि से वसुन्धरा को पृथ्वी कहा जाने लगा?
पृथु
राजसूय यज्ञ से पूर्व की विजय यात्रा के दौरान अर्जुन ने हिमाचल के किस गणराज्य की यात्रा की-
त्रिगर्त, कुलूट, कुलिन्द

Leave a Reply