+91 8679200111
hasguru@gmail.com

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान-2 (हिमाचल प्रदेश की पूर्व की परीक्षाओं से संकलित)

  • हिमाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल है? 55,673 वर्ग कि0 मी०
  • हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 18वाँ राज्य कब बना? 25 जनवरी 1971
  • प्राचीन काल में, शिवालिक हिल्स कहलाती थी? मैनक पर्वत
  • सतलुज हिमाचल प्रदेश में कहाँ पर प्रवेश करती हैं? – शिपकी (किन्नौर)
  • मनीकरण के गर्म जल स्त्रोत के किनारे पर स्थित है। पार्वती
  • भीमाकाली मंदिर स्थित है। सराहन में
  • महात्मा गाँधी सन 1936 और 1945 के मध्य अपने शिमला प्रवास के दौरान प्रायः मेनोरविल में ठहरते थे। यह भवन किसकी मिल्कियत था? राजकुमारी अमृत कौर
  • ब्रिटिश राज के दौरान शिमला पर एक निगाह दौड़ाने के बाद किसका आक्रोश इन शब्दों में फूट पड़ा थाः “यदि किसी को कहा जाय कि बन्दरों ने इसका निर्माण किया है तो इतना ही कहा जा सकता है कि क्या कमाल के बन्दर हैं यदि वे दोबारा ऐसी कोशिश करें तो उन्हें गोली से उड़ा दो।” सर एडविन लुटियन्स
  • टिहरा सुजानपुर को राजधानी के रूप में विकसित करने श्रेय किसे है ? राजा संसारचंद
  • कांगड़ा के ब्राह्मण समुदाय में प्रचलित ‘सरादेणा’ प्रथा से क्या अभिप्राय है ? हलवाहा के बेटी का नगरकोटिया परिवार से ब्याह
  • मोजकी अभिधान से कौन जाने जाते है? ज्वालाजी एवं नैनादेवी मंदिरों के पुजारी
  • पाबूची, पंडवाणी और भटाक्षरी किस चीज के घोतक हैं? लिपियों के प्रकार
  • किस मुदे पर राजा अनिरुद्धचंद ने महाराजा रणजीत सिंह के समक्ष झुकने के बजाय राजगदी का परित्याग करने की ठान ली थी? मियाँ ध्यानचंद के परिवार में अपनी बहिन का विवाह करना
  • एकमात्र वह राजवंश, जिसका उद्भव हिमाचल प्रदेश में हुआ एवं जिसके अस्तित्व का आव्रजन से कोई लेना-देना नहीं है? कटोच
  • मुखिया, वजीर और माहर नामक कनैतों की उपजातियां किस क्षेत्र में आबाद हैं? शिमला जिला
  • कांगड़ा क्षेत्र के घिरथ कौन है? कषक
  • हि. प्र. का राजकीय पशु क्या है? बर्फानी तेन्दुआ
  • हि. प्र. में सबसे कम वर्षा वाला स्थान कौन सा है? स्पिति
  • ‘बंदर घाटी’ कहां स्थित है ? चम्बा जिले में
  • हि. प्र. के कौन से जिले सर्वाधिक अन्य जिलों के साथ सटे हैं? शिमला और मण्डी (दोनों 8 अन्य जिलों की सीमाओं को स्पर्श करते हैं)
  • हि. प्र. की ग्रीन फील्ड परियोजना किससे सम्बधित है? स्वास्थय शिक्षा से
  • धौलाधार पर्वत श्रृंखला मुख्यतः किस जिले में पाई जाती है ? कांगड़ा
  • कांगड़ा चित्रकला शैली किस शासक के काल में सर्वाधिक प्रसिद्ध हुई ? महाराजा संसार चन्द
  • शिमला में स्थापित प्रथम बैंक कौन सा था ? एलायंश बैंक ऑफ शिमला
  • कांगड़ा किला किस नाम से प्रसिद्ध है? नगरकोट या भीमकोट
  • भुण्डा उत्सव कितने वर्षों के अन्तराल पर मनाया जाता है ? 12वर्ष
  • हि. प्र. की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? सतलुज
  • बिनवा पनविद्युत परियोजना किस जिले में स्थित है? कांगड़ा
  • हि. प्र. की सबसे प्राचीनतम रियासत कौन सी है? त्रिगर्त
  • हि. प्र. का राजकीय वृक्ष कौन सा है ? देवदार
  • हि. प्र. में स्थित विश्व का प्राचीनतम लोकतन्त्र है? मलाणा गांव, (कुल्लू) जहां जामलू देवता की पूजा की जाती है
  • दलाईलामा धर्मशाला कब आए ? 1959 में
  • हि. प्र. का कौन सा हवाई अड्डा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सहयोग से विकसित किया जा रहा है ? गग्गल हवाई अड्डा कांगड़ा
  • हि. प्र. विधान सभा का प्रथम अध्यक्ष कौन था? जयवंत राम
  • वैदिक काल में किस नदी को “परूश्णी” के नाम से जाना जाता था? रावी
  • “बजीरी रूपी’ किसका भाग है? कुल्लू
  • 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का (गठन के समय) कुल क्षेत्रफल कितना था ? 27018 वर्ग किमी.
  • “हाथी धार” किस जिले में है? चम्बा
  • “हंगरंग घाटी” किस जिले में है ? किन्नौर
  • गिरी नदी किस पहाड़ी से निकलती है ? कुप्पर पहाड़ी
  • भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (वायसराय लॉज) भवन किस पहाड़ी पर स्थित है ? आब्जर्वेटरी पहाड़ियों पर
  • “संजय विद्युत परियोजना” किस जिले में है ? किन्नौर
  • हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की स्थापना किस वर्ष की गई ? 1971
  • व्यास-सतलुज प्रोजेक्ट की कुल उत्पादन क्षमता कितनी है ? 990 मेगावाट
  • डेहर परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता कितनी है? 185 मेगावाट
  • हिमाचल प्रदेश की पहली पंचवर्षीय योजना में कितना धन रखा गया था ? 5.27 करोड़
  • लाहौल में किस त्योहार को दिवाली के समान/बराबर मनाया जाता है ? हल्दा
  • मण्डी के किस शासक ने पराशर मन्दिर (पराशर स्थान) पर 1346 ई. में निर्मित कराया ? बाण सेन
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा, कब स्थापित किया गया ? 1996-1997
  • नौराह रिचर्ड (लेखिका एवं चित्रकार) किस स्थान पर रही? अन्द्रेटा
  • हिमाचल प्रदेश के कौन से जिले के रूमाल प्रसिद्ध हैं? चम्बा
  • कांगड़ा चित्रशैली का मुख्य विषय था? श्रीकृष्ण एवं राधा
  • 1965 ई. में उत्कृष्ट शिल्पी के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित महेशी देवी का सम्बन्ध किस कला से है?कशीदाकारी
  • पहाड़ी लघु चित्रकला का महान चित्रकार माणक किसके राजदरबार की शोभा था? संसारचन्द- कांगड़ा
  • शोभा सिंह आर्ट गैलरी कहाँ स्थित है? अन्द्रेटा
  • हिमाचल प्रदेश में वर्षा का औसत क्या है? 1800 मिमी
  • 1991 ई. की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कौनसे जिले में जनसंख्या वृद्धि कम दर्ज की गई? लाहौल स्पिति
  • स्पिति का शाब्दिक अर्थ है : रत्नभूमि
  • केलांग सुंदरी इनमें से किसका अभिधान है : शैलशृंग (पर्वत की चोटी)
  • पांडवमहिशी द्रोपदी का अन्त्येष्टि स्थल किसे माना जाता है ? टांडी
  • कुंजू और चंचलू किस स्थान का विख्यात प्रेमी युगल था ? चम्बा
  • कुजुंम दर्रा किस घाटी में अवस्थित है ? स्पीति घाटी
  • भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान कहाँ अवस्थित है? शिमला
  • ‘चन्द्र’ और ‘भागा ‘घाटी का नववर्ष त्यौहार किस नाम से जाना जाता है ? हाल्दो
  • केन्द्रशासित प्रदेश हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा कब प्राप्त हुआ ? 25 जनवरी, 1971
  • मण्डी के किस राजा ने “चुप रहना वरदान” सिद्धान्त को अपनाकर अपने दरबारियों तथा अधिकारियों में इस सिद्धांत को विकसित करने का प्रयत्न किया ? सूरमा सेन
  • मिंजर मेला, कुल्लू दशहरा, लवी मेला और रेणुका मेला में से किस मेले में नदी देवता को प्रसन्न करने के लिए भैंसे की बलि दी जाती थी? मिंजर मेला
  • ठियोग रियासत में पहली उत्तरदायी सरकार 15 अगस्त, 1947 को बनी थी। इसका प्रथम प्रधानमंत्री किसे चुना गया था ? सूरत राम प्रकाश
  • “हिमालयन पहाड़ी स्टेट टैरिटोरियल काउन्सिल” का मुख्यालय कहां स्थित था ? शिमला
  • “प्रेम प्रचारिणी सभा” धामी की स्थापना कब हुई ? 1937 ई.
  • हिमाचल प्रदेश से प्रथम राज्यसभा सदस्य कौन थे? चिरंजीलाल वर्मा
  • “खनेटी” और “देलथ” किसकी ठकुराइयाँ (जेलदारियाँ) थीं ? रामपुर बुशैहर राज्य
  • “चंद्रा” और “भागा” नदियाँ किस स्थान पर मिलती हैं? तांदी
  • सतलुज नदी तिब्बत से हिमाचल प्रदेश में किस स्थान पर प्रवेश करती हैं ? शिपकी
  • एक ब्रिटिश दण्डनायक के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में उस समय भी एक व्यवस्थित शासनतंत्र विद्यमान था, जब महान् रोमन साम्राज्य भी शैशवावस्था में था? काँगड़ा
  • किस चमत्कार ने मुगल सम्राट् अकबर को जमलू से शाही महसूल के रूप में वसूल किये गये स्वर्ण सिक्के को लौटाने हेतु विवश कर दिया? आगरा शहर का बर्फबारी से ढकना
  • काँगड़ा जिले का घोरान नामक स्थान किसलिए प्रसिद्ध है? वहाँ लोग जादु रोगमुक्त होने के लिये एकत्र होते है।
  • आम बातचीत में एक शहर विशेष अपने वास्तविक नाम के बजाय ‘पाप नगरी’ संज्ञा से अभिहित किया जाता है। वह स्थित है। धर्मशाला के पड़ोस में
  • केंगूर और तेनग्यूर किस समुदाय के धर्मग्रथ है? लाहुली
  • काँगड़ा को गोरखों के चंगुल से मुक्त कराने के लिये राजा संसारचंद को बाहरी सहायता लेनी पड़ी थी। यह सहायता प्राप्त हुई थी- महाराजा रणजीत सिंह
  • ‘मॉरशैला एस्कुलेंटा’ को हिमाचल प्रदेश में आमतौर पर यह कहा जाता है। गुच्छी
  • पौंग बाँध किस राज्य में है? हिमाचल प्रदेश
  • पिन घाटी कहां स्थित है? स्पिति
  • कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, उना में से कौन सा जिला पूर्णतया शिवालिक श्रेणी में स्थित है? ऊना
  • साच, कुंजुम, चोबिया, चिनी में से कौन-सा दर्रा चंबा जिले में स्थित नहीं है। कुंजुम
  • प्रसिद्ध झील रिवाल्सर किस जिले में स्थित है? मंडी
  • भूरी सिंह संग्रहालय कहां स्थित है ? चंबा
  • ‘घंटाल पर्व ……. जिले में मनाया जाता है। लाहौल-स्पिति
  • किन्नौर जिले की सबसे सुंदर घाटी है। सांगला
  • ‘मढ़ी नामक स्थल किसके समीप स्थित है ? रोहतांग
  • ‘गग्गल’ किसके लिए प्रसिद्ध है ? हवाई अड्डा
  • 1948 में निर्माण के समय हि० प्र० कितने जिलों के साथ चीफ कमीशनरज प्रोविन्स बना था? चार (मण्डी, महासु,सिरमौर, चम्बा)
  • ‘कमरुनाग झील मंडी जिले की किस तहसील में स्थित है ? मण्डी
  • चमेरा जल-विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है ? चम्बा
  • किस पुस्तक में कालिदास ने ‘किन्नरों का वर्णन किया है? कुमारसम्भव
  • ‘कहलूरी’ किस जिले की बोली है ? बिलासपुर
  • भारत की कुल जल विद्युत क्षमता का कितना प्रतिशत हि0 प्र0 में विद्यमान है? 25 प्रतिशत
  • हि0 प्र0 के किस जिले में नमक की खाने है? मण्डी
  • ऊना, शिमला, हमीरपुर और कुल्लू में से कौन सा नगर नैरोगेज रेल लाइन से जुड़ा है? शिमला
  • विश्व में कौन सा पहाड़ी चित्रकला कलाम प्रसिद्ध है? कांगड़ा चित्रकला कलाम
  • जुन्गा किस पहाड़ी रियासत की राजधानी थी? क्योंथल
  • बिजली महादेव मंदिर किस जिले में स्थित है? कुल्लू
  • भारत की स्वतंत्रता के समय बिलासपुर का शासक कौन था? आनन्द चन्द
  • हि0 प्र0 में सबसे बड़ी मानवनिर्मित झील कौन सी है? गोविन्द सागर झील
  • हि0 प्र0 25 जनवरी 1971 को देश का कितनवां राज्य बना? 18 वां
  • कुल्लू जिला का ‘निरमण्ड’ किस देवता से संबन्धित है? भगवान परशुराम
  • झांकी किस जिला का एक प्रसिद्ध नृत्य है? चम्बा
  • ‘हिमालय सकर्ट’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? जी० डी० खोसला
  • हि0 प्र0 का सबसे शुष्क क्षेत्र कौन सा है? स्पिति
  • हि0 प्र0 की प्रथम विधानसभा में कितने सदस्य थे? 36
  • रिवाल्सर में किस बौद्ध भिक्षु का जन्म हुआ? पदमसंभव
  • हि0 प्र0 उच्च न्यायालय कब स्थापित हुआ? 25 जनवरी 1971
  • हि0 प्र0 में स्थित सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन सी है? शिल्ला (7025 मी.)
  • भीमकोट पुराना नाम था- कांगड़ा किले का
  • हि0 प्र0 में स्थित सबसे पुरानी जल विद्युत परियोजना कौन सी है? शानन परियोजना (options ke hisab se)
  • हि0 प्र0 ’84 मंदिरों’ के लिए प्रसिद्ध स्थान कौन सा है? भरमौर (चम्बा)
  • हि0 प्र0 में जल घनत्व के अनुसार सबसे बड़ी नदी कौन सी है? चिनाब
  • 1805 ई0 में कांगड़ा किले पर किसने आक्रमण किया? अमर सिंह थापा
  • चम्बा, कांगड़ा, मण्डी और धामी में से कौन सी रियासत का 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश में विलय नहीं हुआ था? कांगड़ा
  • हिमाचल प्रदेश में किस स्थान पर ‘आवासीय आयुक्त’ प्रशासनिक इकाई है ? पांगी
  • हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन बने? न्यायमूर्ति हमीदल्लाह बेग
  • चन्द्रताल झील किस जिले में स्थित है? लाहुल-स्पीति
  • हिमाचल प्रदेश के कौन-से क्षेत्र विविध प्रकार की फसलें उगाने की दृष्टि से पर्याप्त वर्षा होती है? चम्बा और काँगड़ा
  • हिमाचल प्रदेश की कौन-सी प्रमुख नदी से कांगड़ा और कुल्लू घाटियाँ निर्मित हुई है? व्यास
  • कुंजुम दर्रा कहां अवस्थित है? स्पीति घाटी में
  • चम्बा शहर में प्रथम जल-विद्युत उत्पादन केन्द्र किस वर्ष में प्रारंभ हुआ? 1910 ई.
  • ऊना और हमीरपुर जिले की पहाड़ियों को किस नाम से जाना जाता है? शिवालिक पहाड़ियाँ
  • उन्नीसवीं सदी के प्रारंभ में अनेक पहाड़ी रियासतों पर आक्रमण करने वाली गोरखा सेना का नेतृत्व किसने किया? अमर सिंह थापा
  • चौरासी साधु समूह के नेता के रूप में साहिल वर्मन को दस पुत्रों का पिता बनने का आशीर्वाद किसने दिया?चरपटनाथ
  • मंडी जिले में धौलाधार पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है? नागरु
  • व्यास, सतलुज, रावी, झेलम में से कौन-सी नदी हिमाचल प्रदेश में प्रवाहित नहीं होती है? झेलम
  • स्पीति के बारे में यह कथन किसका है: यह स्थान मनुष्य के योग्य स्थान नहीं है? रुडयार्ड किपलिंग
  • एक केन्द्रशासित प्रदेश के रुप में हिमाचल प्रदेश का दर्जा कब समाप्त हुआ? 25 जनवरी, 1971
  • जहाँ दक्षिणी भारत में कावेरी एक प्रमुख नदी है, वहीं हिमाचल प्रदेश में यह है- झील
  • शिमला में कौन-सा मौसम ‘दीर्घ राका मौसम’ कहलाता है? शरद
  • ग्यास पर्वत शिखर किस जगह अवस्थित है? पांगी घाटी
  • चिनाब नदी का उद्गम स्थल है। बारालाचा
  • डॉ. यशवंत सिंह परमार ने फरवरी, 1948 में सुकेत सत्याग्रह क्यों प्रारंभ किया? – राजा लक्ष्मण सेन ने भारतीय संघ में विलय पत्र हस्ताक्षर नहीं किये थे
  • 1857 ई. में शिमला का उपायुक्त बुशहर के खिलाफ कार्यवाही करना चाहता था किंतु मुख्य आयुक्त ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। क्योंकि इस कदम से भारत तिब्बत सड़क निर्माण में बाधा आ सकती थी।
  • स्थलाकृति के संदर्भ में यह अभिमत किसका था कि हिमाचल प्रदेश का भविष्य बागवानी पर निर्भर करता है?डॉ. वाई. एस. परमार
  • चीफ कमिश्नर प्रान्त के रूप में 1948 ई. में हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल था। 27.108 वर्ग किलोमीटर
  • हिमाचल प्रदेश के निर्माण में मण्डी, शांगरी एवं बघाट के शासकों की क्या भूमिका थी? वे सत्ता त्यागने को तैयार थे परन्तु अपने राज्यों के परिग्रहण के लिए उन्होने कुछ शर्ते रखी
  • मण्डी जिला कैसे अस्तित्व में आया? मण्डी व सुकेत रियासतों के एकीकरण से
  • चम्बा, कुल्लू, काँगड़ा व ऊना में से कौन सा जिला प्राचीन समय में ‘त्रिगर्त का हिस्सा नहीं था? कुल्लू
  • ‘कुफरी’ व ‘नारकण्डा’ प्रसिद्ध हैं? शीतकालीन खेलों के लिए
  • डॉ वाई.एस.परमार हिमाचल प्रदेश के प्रथम थे। मुख्यमंत्री
  • हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध मत्स्य प्रजनन केन्द्र स्थित है? दियोली
  • इंडियन इन्स्टीट्यूट आफॅ एडवान्स स्ट्डीज स्थित है? समर हिल शिमला
  • रेणुका, रिवालसर, पण्डाह एवं खजियार में से कौन सी एक प्राकृतिक झील नहीं है? पन्डोह
  • महमूद गजनी ने नगरकोट काँगड़ा को ई. सन ……. में लूटा? 1009
  • हिमाचल प्रदेश विश्वधिालय का प्रथम कुलपति कौन था? डॉ.आर. के. सिंह
  • मिर्जा हमीदुला बेग हिमाचल प्रदेश के……थे। उच्च न्यायालय के प्रथम न्यायधीश
  • रोरिक आर्ट गैलरी स्थित है। नग्गर (कुल्लु)
  • हिमाचल प्रदेश के फ्रन्टीयर गांधी के रुप में कौन जाना जाता है? भज्जु मल
  • ई. सन् 1805 में हमीरपुर के पास काँगड़ा के संसार चंद को किस गोरखा नेता ने हराया? अमर सिंह थापा
  • धामी त्रासदी के आन्दोलनकर्ताओं का नेता कौन था?भागमल सौठा
  • हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कहाँ स्थित है?निरथ
  • जास्कर पर्वत श्रेणी हिमाचल प्रदेश को ….. से अलग करती है। तिब्बत
  • यमुना नदी कहां से निकलती है? यमुनोत्री (उत्तराखण्ड)
  • महिमा पुस्तकालय स्थित है? नाहन में
  • भूरी सिंह म्यूजियम स्थित है? चम्बा
  • …….की अध्यक्षता में 26 जनवरी 1948 को अन्तरिम सरकार संघटित की गयी थी। श्री दुर्गा चन्द
  • ……… का पुराना नाम कीरग्राम था। बैजनाथ
  • चूड चांदनी या चूड़धार पर्वत माला जिले में है। सिरमौर
  • ई. सन् 1526 में अजबर सेन द्वारा स्थापित शहर कौन सा है? मण्डी
  • दी ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क…..जिले में स्थित है?कुल्लू
  • हिमाचल प्रदेश का मिनी स्विट्जरलैण्ड खजियार है, जबकि हिमाचल प्रदेश का मिनी काशी….है। मण्डी
  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में साक्षरता की दर सबसे अधिक है ? हमीरपुर
  • पंडित चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी के जनक (पिताश्री) जयपुर रियासत में एक प्रतिष्ठित पद पर आसीन थे। वह पद था ? प्राचार्य महाराजा कॉलेज
  • ‘भेंट’ और ‘बिहागड़ा’ लोकगीत किस श्रेणी के हैं ? धार्मिक गीत
  • चूण्डावड और पगवण्ड प्रथाओं का सम्बन्ध है? पैतृक सम्पति के बँटवारे से
  • कमला रानी और रोशनी देवी ने किस क्षेत्र में नाम कमाया है ? लोकगीत
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में राज्य का प्रथम संगीत स्टूडियो ‘साऊण्ड ऑफ माऊण्टेन्स’ के नाम से 1986 ई. में स्थापित हुआ ? मण्डी
  • किन्नौरी लोकगीत ‘टिप्सी बाण्ठणी’ की विषयवस्तु है? सुन्दरी किन्नौरी बाला को ईर्ष्यादग्ध उषा देवी द्वारा दिया गया शाप
  • किस साहित्यिक कृति के लिये डॉ. सुशील कुमार फुल्ल को हिमाचल प्रदेश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया गया ? हारे हुए लोग
  • किस साहित्यकार का निबंध संग्रह ‘बूंद समानी समुद्र’ शीर्षक से प्रकाशित हुआ प्रेम पखरोलवी
  • ‘दर्द धमोटवी’ नाम से कौन से साहित्यकार जाने जाते हैं ? -देशराज डोगरा
  • नॉबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की का किस रूप में शिमला से घनिष्ठ सम्बन्ध है – वे रिसर्च फेलो के रूप में शिमला के भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में दो वर्ष तक रही
  • जनजातीय प्रदेश किन्नौर जिला की हृदयस्थली में हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम को वृक्ष काटने से विरत रहने का आदेश किसने दिया है ? नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल
  • रियासती युग में चम्बा में मिंजर उत्सव का श्रीगणेश होता था? राजा द्वारा प्रातःकाल रघुवीर और लक्ष्मीनारायण मंदिरों में मिंजर के समर्पण (चढ़ावे) द्वारा
  • कौन सा दर्रा लाहुल क्षेत्र को चम्बा जिले के भरमौर इलाके से जोड़ता है ? कुगती
  • लाहुल घाटी का प्रमुख पारम्परिक व्यज्जन ‘थुप्पा’ विशेषकर किस समय बनाया जाता है? शीतकाल में
  • किस मंदिर का कारदार (प्रबन्धक) ठाकुर और पुजारी लामा होता है? त्रिलोकीनाथ मंदिर
  • किस रियासत की समृद्धि और खुशहाली के लिये गुरु गोविंद सिंह ने अट्ठारह दिनों तक अखण्ड कीर्तन किया ? मण्डी
  • सोलन जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय जोहड़जी मेला किससे सम्बद्ध है ? गुरु नानक देव
  • ‘शिमला घोषणापत्र’ के माध्यम से ब्रिटिश सरकार द्वारा क्या कदम उठाया गया ? अफगानिस्तान के विरुद्ध युद्ध की घोषणा
  • किस रियासत का शासक देवदार की पतियों और घास में बर्फ की पैकिगं करके उसे मुगल शहजादी जहाँआरा की मदिरा को शीतल करने के लिए भेजता था ? सिरमौर
  • किस एकमात्र पहाड़ी शासक ने 1857 ई. की क्रांति के दौरान ब्रिटिश सरकार को सैन्य व वितीय सहायता नहीं दी? बुशहर का शासक
  • भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में शिमला को किसने निर्दिष्ट किया? सर जॉन लॉरेन्स
  • किस वायसरॉय ने ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में शिमला के चयन का इन शब्दों में समर्थन किया था -“यह भारत में एकमात्र ऐसी जगह है
  • जहां एक वायसरॉय स्वयं को दफ्तरी ताम-झाम से मुफ्त रख सकता था।” -लॉर्ड कर्जन
  • कालका-शिमला रेलमार्ग में सबसे लम्बी सुरंग कौनसी है? बडोग
  • पर्यटन मानचित्र पर हिमाचल को किस नाम से जाना जाता है? देवभूमि
  • गुरू गोविन्द सिंह इनमें से-मण्डी, घर्मशाला, नयना देवी, पांवटा साहिब किस स्थान पर कभी नहीं आये? धर्मशाला
  • पहाड़ी रियासतों के हिमाचल प्रदेश में विलीनीकरण के मसले पर फरवरी 1948 में सोलन में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की? राजा दुर्गा सिंह
  • राष्ट्रीय स्तर पर अदरक उत्पादन के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का कौन सा स्थान है? दूसरा
  • हिमाचल प्रदेश की अनुमानित जल विद्युत शक्ति क्षमता कितनी है? 21500 मेगावाट
  • रेणुका धाम किससे सम्बद्ध है ? परशुराम
  • बिलासपुर राजाओं में से किसे प्रजा ने उसके अत्याचारी शासन के कारण रियासत छोड़ने को बाध्य कर दिया था? मेघचंद
  • ‘तारीख-ए-रियासत सिरमौर’ नामक पुस्तक के लेखक हैं : कँवर रणचोर सिंह
  • बिलासपुर रियासत के अभिलेख किस वर्ष से देवनागरी लिपि में रखे जाने लगे ? 1885 ई.
  • प्राचीन काल में चम्बा रियासत का मुख्यालय कहाँ था ? ब्रह्मपुर
  • रियासत चम्बा के उस शासक का नाम क्या था जिसने एक नाई को उसकी बेटी के प्रेमपाश में आबद्ध होने के कारण वज़ीर के पद पर नियुक्त कर दिया था ? उदय सिंह
  • पहाड़ी राज्यों के मामलों में अनुचित हस्तक्षेप के कारण पंजाब के सूबेदार रियाज़ बेग के खिलाफ बने परिसंघ से इनमें से कौनसा अलग रहा ? जगत सिंह-कांगड़ा
  • महमूद गज़नवी की सेना ने कांगड़ा के कौनसे मंदिर को नष्ट किया ? ब्रजेश्वरी मंदिर
  • अठाहरवीं सदी के उत्तरार्द्ध में कांगड़ा पर आक्रमण करने वाला प्रथम सिख सेनानायक कौन था? जस्सासिंह रामगढ़िया
  • नुरपूर के किस शासक को बैरम खाँ द्वारा 1558 ई. में बन्दी बना कर लाहौर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया ? बख्त पाल
  • हिमालयी रियासती प्रजामंडल के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? पद्मदेव
  • 1857 में अंग्रेजों के विरूद्ध उठ खड़े होने के लिए जनता को प्रेरित करने वाले जननायक प्रताप सिंह की शहादत कहाँ हुई थी? धर्मशाला
  • द्वितीय आंग्ल-सिक्ख युद्ध में अंग्रेजों को नाकों चने चबवाने वाले नूरपुर के वज़ीर रामसिंह को कहाँ निर्वासित किया गया था ? सिंगापुर
  • हिमाचल प्रदेश का कौनसा भू-क्षेत्र एल्पाइन क्षेत्र के नाम से भी चिह्नित है ? द ग्रेटर हिमालय
  • तैरते हुए द्वीप किस झील में अवस्थित हैं ? रिवालसर
  • जलराशि की दृष्टि से हिमाचल की सबसे बड़ी नदी कौनसी है ? चिनाब
  • उष्ण जल प्रपातों के लिए विख्यात ततापानी किस जिले में है? मण्डी
  • किस स्थान पर ‘ चन्द्र’ और ‘भागा ‘नदियों का संगम होने के बाद वे चिनाब नाम से अभिहित होती है? लाहौल के समीप टांडी
  • जवाली, परागपुर, बरोह, जयसिंहपुर में से कौन सी कांगड़ा जिले की तहसील नहीं है ? परागपुर
  • पांगी घाटी कितनी ऊँचाई पर अवस्थित है ? 14528 फीट
  • मंडी जिले की धौलाधार पर्वत श्रृंखला का सर्वोच्च शिखर कौनसा है ? नागरू4400 मी.
  • जीवन-शैली की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में बसने वाले गद्दी किस जनसमूह के अन्तर्गत आते हैं। अर्द्ध-यायावर,अर्द्ध-पशुपालक एवं अर्द्ध-कृषक
  • चम्बा नगर में प्रथम जल विद्युत-गृह किस वर्ष में क्रियाशील हुआ ? 1910 ई.
  • ‘सोलन गोला’ किसकी प्रसिद्ध किस्म है ? टमाटर
  • हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला नमक की खानों के लिए प्रसिद्ध हैं ? मण्डी
  • सेब उत्पादन में हिमाचल प्रदेश का कौनसा जिला शीर्ष स्थान पर है ? शिमला
  • हिमाचल प्रदेश में प्राप्त माशीर और मिरर कार्प किसकी प्रसिद्ध किसमें हैं ? मछली
  • हिमाचल प्रदेश बड़ी भू-सम्पदा समाप्ति एवं भूमि सुधार अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ ? 1953 ई.

Download PDF here—

Leave a Reply