+91 8679200111
hasguru@gmail.com

कांस्टेबल के 1334 पदों को भरने की मंजूरी मिली

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान कई प्रमुख निर्णय लिए गए गए हैं। कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कांस्टेबल के 1334 पदों को भरने की मंजूरी दी है। इसमें से 976 पद पुरुष उम्मदीवारों के होंगे, बाकी के 267 पदों पर महिला अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाएगा। वहीं, इन भर्तियों के तहत 91 ड्राइवरों की भी भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों को रेगुलर भर्ती के मध्याम से नियमित आधार पर भरा जाएगा।
वहीं, प्रदेश कैबिनेट ने 2600 एसएमसी शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए साल 2020-21 तक के लिए उनकी सेवाएं जारी रखने का फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी थी, जिसमें सभी 2613 अस्थायी नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश दिया गया था।

Leave a Reply