+91 8679200111
hasguru@gmail.com

जिला चम्बा का इतिहास

चंबा के राजाओं के बारे में विवरण कहां से मिलता है?
कल्हण की राजतरंगणी
भारत में शासन करने वाले किस वंश के अधीन चम्बा भी रहा था?
कुषाण वंश
चम्बा रियासत की स्थापना कब और किसने की थी ?
राजा मारू ने 550 ई में
चम्बा रियापत के सस्थापक राजा मारू कहां से आए थे।
अयोध्या
प्राचीन काल में चंबा रियासत का मुख्यालय कहां था?
ब्रह्मपुर
चम्बा रियासत के किय राजा ने सर्वप्रथम वर्मन की उपाधि धारण की धी ?
आदित्य वर्मन ने
भरमौर का सबसे शाक्तिशाली राजा कौन था।
मेरूवर्मन
मेरूवर्मन ने कुल्लू के किस राजा को हराया था?
दतेश्वर पाल।
राजा मेरुवर्मन का प्रसिद्ध शिल्पकार कौन था?
गुग्गा शिल्पी 
‘गम’ नामक स्थान पर मिला शिलालेख किसका था?
मेरूवर्मन के सामंत अस्था देव
चम्बा रियासत के किस राजा के कार्यकाल के दौरान महामारी फैली थी?
लक्ष्मीवर्मन
तिब्बतियों के आक्रमण के समय चम्बा का राजा कौन था?
लक्ष्मीवर्मन
चम्बा के किस राजा ने अपने कार्यकाल के समय चूहों को मारने पर प्रतिबंध लगा दिया था?
मूसानवर्मन
चम्बा शहर की स्थापना किसने की थी?
साहिलवर्मन ने
अपनी पुत्री चंपावती के नाम पर चंबा शहर का नाम किसने रखा?
साहिलवर्मन ने
चम्बा के किस राजा ने अपनी राजधानी ब्रह्मपुर से चम्बा ले गया था?
साहिलवर्मन
84 साधु समूह के नेता के रूप में साहिलवर्मन को 10 पुत्र व एक पुत्री का पिता बनने का आशीर्वाद किसने दिया?
चरपटनाथ
कीर और तुरूष्कों के दलों को हिमाचल प्रदेश से खदेड़ने का श्रेय किसे दिया जाता है?
साहिलवर्मन
चंबा शहर में पानी आपूर्ति के लिए किस रानी ने बलिदान दिया था?
रानी नैना देवी
चम्बा में ही सूही मेला प्रतिवर्ष किसकी स्मृति में मनाया जाता है?
रानी नैना देवी
रानी नैना देवी ने शहर में पानी की व्यवस्था के लिए किस स्थान पर -समाधि ली थी?
बलोट
चकली क्या है?
तांबे की मुद्रा
प्रसिद्ध पुस्तक राजतंरगिनी के अनुसार कश्मीर के किस राजा ने भरमौर पर आक्रमण किया था?
अनन्तदेव ने
कश्मीर के शासक अनन्तदेव ने भरमौर पर किस राजा के कार्यकाल के समय आक्रमण किया था?
सलवाहन वर्मन
चम्बा के किस राजा के समय के दो शिलालेख लौह टिकरी तथा लुज नामक स्थान से प्राप्त हुए है।
जसाटावर्मन
चम्बा के किस राजा ने अपनी दोनों पुत्रि देवलेखा एवं तारालेखा का विवाह कश्मीर के राजा सुशाला से किया था, जो 1128 ई. में सती हो गई थी?
उदयवर्मन
चम्बा के राजा ललितवर्मन के कार्यकाल के दो पत्थर लेख किस स्थान से प्राप्त हुए हैं।
डिबरी कोठी तथा सैचुनाला (पांगी) से
चम्बा के किस राजा ने मुहम्मद गौरी के 1191 ई और 1192 ई के आक्रमणों का फायदा उठाकर कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया था?
विजयवर्मन
चम्बा राज परिवार में सर्वप्रथम सिंह उपाधि किसने धारण की थी?
गणेश वर्मन
चम्बा का कौन-सा राजा अकबर का समकालीन था?
प्रतापसिंह वर्मन
चम्बा से रिहलू क्षेत्र किसके द्वारा मुगलों को दिया गया?
राजा टोडरमल।
प्रताप सिंह वर्मन ने कांगड़ा के किस राजा को पराजित कर गुलेर को चम्बा रियासत में मिला लिया था?
चंद्रपाल।
चम्बा के किस राजा को ‘बाली-कर्ण’ के नाम से जाना जाता है।
बलभद्र
चंबा के राजा बलभद्र को हटाकर राजा जनार्दन ने किस गांव में उसे भेज दिया था?
बरेया
चम्बा के राजा जनार्धन और जगत सिंह के बीच किस स्थान पर युद्ध हुआ?
धलोग
चम्बा 20 वर्षों तक किस राजा के अधीन रहा था?
जगत सिंह
चंबा राज्य में तारागढ़ नामक किले का निर्माण किसने करवाया था?
जगत सिंह
राजा पृथ्वी सिंह ने किसे भलेई तहसील देकर गठबन्धन किया था?
बसौली के राजा संग्राम पाल
चम्बा का कौन-सा राजा शाहजहाँ का समकालीन था?
राजा पृथ्वी सिंह
भलेई किस वर्ष चम्बा को वापिस दे दिया गया था?
1648 ई में
चम्बा के किस राजा ने शाहजहाँ के शासनकाल के दौरान 9 बार दिल्ली की यात्रा थी?
पृथ्वी सिंह
चम्बा के किस राजा ने रघुबीर की प्रतिमा शाहजहाँ द्वारा भेंट में प्राप्त की थी?
पृथ्वी सिंह
चम्बा का कौन सा राजा औरंगजेब का समकालीन था?
चतर सिंह
1678 ई में औरंगजेब द्वारा सभी हिन्दू मन्दिर को नष्ट करने के आदेश मानने से इन्कार किया था?
चतर सिंह
रियासत चंबा के उस शासक का नाम क्या था जिसने एक नाई को उसकी बेटी के प्रेम में आबद्ध होने के कारण वजीर पद पर नियुक्त किया था?
उदयसिंह
किस सम्राट के शासनकाल में चंबा पेंटिग को संरक्षण मिला?
राजा उदय सिंह
चम्बा के किस राजा के शासनकाल में चम्बा राज्य मण्डी की सीमा तक फैल गया था?
उम्मेद सिंह
राजनगर में नाडा महल किस राजा ने बनवाया था?
उम्मेद सिंह
चम्बा में रंगमहल की नींव किसने रखी थी।
उम्मेद सिंह
चम्बा के राजा राज सिंह और संसारचन्द के बीच किस क्षेत्र के लिए युद्ध हुआ।
रिहलू क्षेत्र
रांझा, छज्जू, निक्का और हरकू किस राजा के दरबार के निपुण कलाकार थे?
राजा राज सिंह
चंबा के राजा राज सिंह और कांगड़ा के राजा संसार चंद ने सन 1788 ई में कहां पर संधि पर हस्ताक्षर किए थे?
शाहपुर
चम्बा राज्य ने किसे संसारचन्द के खिलाफ युद्ध में सैनिकों के साथ भेजा था?
नाथू वज़ीर
श्री सिंह के समय कितने लक्कड़शाही मुद्रा अपने नाम से चलाई थी।
नारायण शाह
कश्मीर और चंबा के मध्य उस व्यवस्था की किसने बात की जिसके द्वारा चंबा को कश्मीर से स्वतंत्र कर दिया गया था?
कर्नल लॉरेंस
चम्बा राज्य किस वर्ष अंग्रेजों के अधीन आ गया था ?
1846 ई में
राजा श्री सिंह को किस वर्ष सनद प्रदान की गई थी?
6 अपैल, 1846 ई में
1857 ई के स्वतंत्रता संघर्ष चंबा का राजा श्री सिंह ब्रिटिश सरकार के साथ था। उसने अपने किस वजीर के साथ डलहौजी में सैनिक भेजे?
मियां अवतार सिंह
1863 ई में चम्बा के Superintendent कौन बने थे?
मेजर ब्लेयर रीड
चम्बा में डाकघर किस वर्ष खेला गया था?
1863 ई में।
चम्बा के वनों को कितने वर्षों के लिए लीज पर दिया गया था?
99 वर्षों के लिए
शाम सिंह को 7 वर्ष की आयु में राजा किसके द्वारा बनाया गया था?
जनरल रेनल टेलर
वायसराय लाॅर्ड मायो किस वर्ष प्रथम बार चम्बा आये थे?
1871 ई में
चम्बा के किस राजा ने 1875 ई और 1877 ई के दिल्ली दरबार में भाग लिया था।
शाम सिंह
1878 ई में किसे राजा शाम सिंह का शिक्षक नियुक्त किया गया था।
जॉन हैरी।
चम्बा के महल में दरबार हॉल को किसके नाम पर जोड़ा गया था?
CHT मार्शल
चम्बा में हॉप्स की खेती किस वर्ष शुरू हुई?
1880 ई में
1875 ई में किस अस्पताल को तोड़कर 1891 ई में शाम सिंह अस्पताल का निर्माण किया था?
कर्नल रीड़ अस्पताल
रावी नदी पर निर्मित शीतला पुल किस वर्ष बाढ़ में टूट गया था।
1894 ई में
भटियात में किस वर्ष विद्रोह हुआ?
1895 ई में
लॉर्ड कर्जन किस वर्ष चम्बा आए थे?
1900 ई. में
चम्बा के किस राजा को नाईटहुड की उपाधि दी गई थी ?
राजा भूरी सिंह को 1906 ई में
भूरी सिंह संग्रहालय की स्थापना किस वर्ष की गई थी।
1908 ई में
चम्बा के किस राजा ने प्रथम विश्व युद्ध में अंग्रेजों की सहयता की थी।
राजा भूरी सिंह ने।
हिमाचल प्रदेश के प्रथम बिजली घर का निर्माण किसने करवाया था?
राजा भूरी सिंह ने।
साल नदी पर किस वर्ष बिजली घर का निर्माण किया था।
1908 ई में ।
चंबा शहर में प्रथम जल विद्युत उत्पादन केंद्र किस वर्ष से प्रारंभ हुआ?
1910 ई में
राजा भूरी सिंह के पश्चात कौन राजा बना था?
टिक्काराम सिंह
चम्बा के किस राजा ने चौगान मैदान को समतल करवाया था?
शाम सिंह ने
चम्बा रियासत का अन्तिम राजा कौन था।
लक्ष्मण सिंह
इस्राल किले का निर्माण किसने करवाया था। 
नाग पाल                                                                                                                                 राजा सूरजमल ने मानकोट और नूरपुर किले से भागने के बाद किस किले में शरण ली थी?     इस्राल किले में                                                                                                                    भारत की दूसरी जलविद्युत् परियोजना का निर्माण किसने और कहाँ किया था?                         राजा भूरी सिंह ने चम्बा में 1908 ई में 

Leave a Reply