+91 8679200111
hasguru@gmail.com

भारतीय अर्थव्यवस्था (अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण तथ्य एवं आर्थिक शब्दावली-2)

16 जून 2020 को अंकटाड (UNCTAD) द्वारा विश्व निवेश रिपोर्ट जारी की गई। वर्ष 2019 में भारत में कुल एफडीआई अंतर्प्रवाह कितने बिलियन डॉलर रहा?
51 बिलियन डॉलर
वर्ष 2019 में शीर्ष FDI अंतर्प्रवाह (Inflows) वाले प्रथम तीन देश कौन हैं-
यूएसए (246 बिलियन डॉलर), चीन (141 बिलियन डॉलर), सिंगापुर (92 बिलियन डॉलर)
भारत को इस सूची में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, विकासशील एशिया क्षेत्र में भारत सबसे ज्यादा FDI प्राप्त करने वाले शीर्ष 5 देशों में शामिल रहा।

वर्ष 2019 में शीर्ष FDI बहिर्प्रवाह (Outflows) वाले शीर्ष देश कौन हैं-
जापान (227 बिलियन डॉलर), यूएसए (125 बिलियन डॉलर), नीदरलैंड्स (125 बिलियन डॉलर)
कौन सा कार्यक्रम ग्रामीण भारत में ग़रीबी दूर करने हेतु था-
IRDP, TRYSEM, NREP
किसी देश का आर्थिक विकास किस पर निर्भर करता है।
प्राकृतिक संसाधन, पूँजी निर्माण, बाजार का आकार
जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था का विकास लोता है, वैसे-वैसे GDP में तृतीय क्षेत्र का अंश-
बढ़ता है।
कौन-सा क्षेत्र भारत के सकल घरेलू उत्पाद को सर्वाधिक योगदान देता है?
तृतीयक क्षेत्र
मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है?
सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र का सह-अस्तित्व
बन्द या संवृत्त अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते है?
आयात निर्यात बन्द
भारतीय अर्थव्यवस्था के सम्बन्ध में निम्नलिखित गतिविधियों को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए
वित्त, बीमा, रीयल एस्टेट, व्यापार-सेवा, साधन लागत पर स्थिर मूल्य, सकल घरेलू उत्पाद
व्यापार, होटल परिवहन संचार
विनिर्माण
कृषि वानिकी तथा मत्स्य पालन

भारतीय अर्थव्यवस्था के सम्बन्ध में कौन से कथन भारतीय अर्थव्यवस्था में नहीं पाए जाते-
उन्नत एवं पूर्णतः विकसित प्राकृतिक संसाधन, पूर्णतः विकसित आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय आप के वितरण में समानता।
कौन-सा/से कथन अर्थव्यवस्था के विभिन्न स्वरूपों की सही व्याख्या करता है/हैं?
बाजारी अर्थव्यवस्था को पूंजीवादी अर्थव्यवस्था भी कहते है।
केन्द्रीकृत अर्थव्यवस्था में अर्थिक क्रिया कलापों का निर्धारण केन्द्रीय सरकार द्वारा किया जाता है।

भारत में तृतीयक क्षेत्र में सम्मिलित है-
व्यापार परिवहन, वित्त एवं वास्तविक (स्थावर) सम्पदा
कौन-सा भारतीय अर्थव्यवस्था का लक्षण नहीं है।
पर्याप्त पूँजी का होना।
वित्त की अर्थव्यवस्था का वर्गीकरण विश्व बैंक प्रति वर्ष कब करता है?
जुलाई में
भारतीय अर्थव्यवस्था की कौन-सी विशेषता है/हैं?
कृषि की प्रधानता, न्यून प्रतिव्यक्ति आय वृहद बरोजगारी
कौन-सा भारत में कोर सेक्टर नहीं है?
परिवहन
कौन से “कोर सेक्टर” में शामिल नहीं है?
ऑटो सेक्टर
“Badla System” जुड़ा हुआ है-
Forward Trading
जब थोड़ी वस्तुओं के लिए अधिक धन की आवश्यकता होती है (When too much money is chasing too few goods) तब उस स्थिति को कहते हैं-
Inflation (स्फीति)
‘होलोग्राम” क्या है?
एक वस्तु की त्रि- विमीय प्रतिकृति।
राज अर्थव्यवस्थाओं के समाजवादी (socialist) स्वरूप से जुडे हैं।
श्रम का स्वामित्व निजी लोगों के पास था।
आर्थिक उत्पादन कहे जाने के लिए किस एक शर्त का पूरा होना आवश्यक है?
उत्पादकर्ता को उत्पादन का आर्थिक भुगतान हुआ हो।
भारत से जुड़ा असत्य कथन है।
भारत आजादी के पहले एक तरह से बाजार अर्थव्यवस्था का उदाहरण था।
अर्थव्यव्स्थाओं की वितरण प्रणालियों से जुड़े सत्य कथनों को बताएं-
भारत की वितरण प्रणाली आर्थिक सुधारों के दौर में बाजारोन्मुख हुई है।
भारत में अब भी प्रशासनिक वितरण की व्यवस्था का मूल कारण गरीबी और आय की भारी असमानता है।
राज अर्थव्यवस्थाओं की असफलता से जुड़े कारणों को चुनें-
इनमें निजी आर्थिक दक्षता को उपयोग में लाने की कोई लाभ-आधारित व्यवस्था का न होना, औद्योगिक अर्थव्यवस्था को साम्यवादी विचारों के आधार पर सुचारू रखना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है , अर्थव्यवस्था के सही संचालन के लिए इसमें निजी क्षेत्र की भी सक्रियता आवश्यक है।
‘वाशिंगटन सहमति’ क्या है?
‘वाशिंगटन सहमति’ शब्द का प्रयोग सामान्यत: ‘अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष’ (International Monetary Fund), ‘विश्व बैंक’ (World Bank) और ‘अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेज़री’ के बीच आर्थिक सुधारों तथा उदारीकरण की सहमति के लिये प्रयुक्त किया जाता है।
इस सहमति के माध्यम से इस बात पर ज़ोर दिया गया कि ‘वैश्विक दक्षिण’ (Global South) एशिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के विकासशील देशों के लिये प्रयुक्त किया जाने वाला सामान्य शब्द) के विकास के लिये नव उदारवाद, मुक्त बाज़ार व्यवस्था तथा ‘राज्य का न्यूनतम हस्तक्षेप’ आवश्यक है।

भारत के द्वैध (dual) अर्थव्यवस्था है, इस तथ्य को प्रमाणित करने वाले सही कथन बताएं-
इसकी आधे से अधिक आबादी अपनी आजीविका के लिए कृषि क्षेत्र पर निर्भर है जबकि इस क्षेत्र का देश की आय में योगदान 20 प्रतिशत से भी कम है।
देश की राष्ट्रीय आय में आधे से भी अधिक का योगदान करने के बावजूद सेवा क्षेत्र में जनसंख्या की भागीदारी 20 प्रतिशत से भी कम है।

भारत की आर्थिक व्यवस्था से जुड़े सत्य कथनों को बताएं:
भारत में सरकारें लोक एवं निजी दोनों ही उत्पादों का उत्पादन एवं आपूर्ति कर सकती हैं।
कल्याणकारी अर्थशास्त्र के प्रचलन के बाद लोक वस्तुओं की उपस्थिति बढ़ती चली गयी है।

अर्थशास्त्र में “Utility’ और ‘Usefulness’ दोनों पदों के अर्थ हैं-
भिन्न
अर्थशास्त्र में, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों का वर्गीकरण किस आधार पर होता है।
उद्यमों के स्वामित्व पर।
मंदीजन्य अपस्फीति (Stagflation) क्या है।
गतिहीनता और मुद्रास्फीति।
Fixed Cost (स्थिर लागत) है।
Prime Cost (मुख्य लागत)
(Stagflation) निस्पंद स्फीति का आशय उस स्थिति से है जिसकी विशेषता हो-
स्थिर मूल्य वृद्धि और बढ़ती हुई बेरोजगारी।
‘मानव विकास’ (human development) की अवधारणा से जुडे असत्य कथन का चयन करें:
मानव विकास और खुशहाली एक ही स्थिति को इंगित करने के दो तरीके हैं।
भारत की आर्थिक वृद्धि दर से जुड़े सत्य कथन को चुनें:
भारत सरकार के अनुसार अगर भारत की आर्थिक वृद्धि दर 10 प्रतिशत प्रतिवर्ष हो जाए और अगले तीन दशकों तक इसके नीचे नहीं आने तो भारत चीन से बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में ‘विसंबंधन सिद्धांत’ (decoupling theory) का सही अर्थ क्या है?
भारत अपनी आर्थिक वृद्धि के लिए अब विकसित देशों की आर्थिक वृद्धि पर निर्भर नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा समर्थित ‘खुशहाली की अवधारणा में इसकी “मानव विकास’ की अवधारणा से क्या अलग है?
सामाजिक विश्वास, चयन की स्वछंदता, उदारता, भ्रष्टाचार की स्थिति

Leave a Reply