+91 8679200111
hasguru@gmail.com

भारतीय इतिहास (हड़प्पा सभ्यता-7)

  • भारत की प्रथम विकसित कांस्य सभ्यता, प्रथम नगरीय सभ्यता, विश्व की प्राचीन विकसित नदी घाटी सभ्यता कौन सी है- सिंधु घाटी सभ्यता
  • हड़प्पा के टीलों की खोज किसने की- 1829 में चार्ल्स मेसन द्वारा
  • नेचर पत्रिका ने सिंधु घाटी सभ्यता को कितने वर्ष पुरानी बताया है?- 8000 वर्ष पुरानी
  • सिंधु घाटी सभ्यता की समकालीन विश्व की प्रमुख विकसित सभ्यताएं कौन -कौन सी है- मिस्र की सभ्यता, मेसोपोटामिया की सभ्यता, चीन की सभ्यता
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की स्थापना कब और किसके नेतृत्व में हुई- कनिंघम 1861 में
  • भारतीय पुरातत्व का जनक किसे कहते हैं- एलेक्जेंडर कनिंघम
  • हड़प्पा की खोज कब और किसने की- 1921 में दयाराम साहनी ने
  • मोहनजोदड़ो की खोज कब और किसने की- 1922 में आर डी बनर्जी ने
  • सर्वप्रथम किसने इस सभ्यता को सिंधु संस्कृति कहा- जॉन मार्शल
  • सिंधु सभ्यता के विस्तार के उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्रों के नाम लिखिए- उत्तर में मांडा (जम्मू कश्मीर) दक्षिण में दायमाबाद (महाराष्ट्र), पूर्व में आलमगीरपुर (मेरठ up),पश्चिम में सुतकांगेडोर (बलूचिस्तान)
  • सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थलों के नाम लिखिए ?
  • अफगानिस्तान – शोर्तुगोई, मुंडिगाक
  • बलूचिस्तान – सुत्कार्गेडोर, सुत्काखोह, बालाखोह
  • सिंध – मोहनजोदडो, चन्हूदडो, कोटदीजी, जुदीरजोदङो, आमरी, अली मुराद
  • पंजाब(पाकिस्तान) – हडप्पा, गनेरीवाल, रहमान डेरी, सरायखोला, जलीलपुर, डेरा इस्माइल खां
  • पंजाब( भारत) – रोपङ, संघोल, बाङा
  • हरियाणा – राखीगढी, बनवाली, मिताथल, सीसबल
  • राजस्थान- कालीबंगा, पीलीबंगा
  • उत्तर प्रदेश – आलमगीरपुर, हुलास, बङगांव
  • गुजरात – धोलावीरा, लोथल, रंगपुर, सुरकोटङा, रोजदी, प्रभासपाटन
  • महाराष्ट्र- दायमाबाद
  • जम्मू कश्मीर – माण्डा
  • सिंधु सभ्यता के निम्नलिखित नगरों को किसने खोजा ?
  • हड़प्पा – 1921 में दयाराम साहनी ने
  • मोहनजोदड़ो 1922 में राखल दास बनर्जी ने
  • सुतकांगेडोर 1927 में ऑरल स्टाइन व जॉर्ज एफ डेल
  • चन्हुदड़ो 1931 मंजूमदार
  • रंगपुर 1931 में माधो स्वरूप वत्स तथा रंगनाथ राव
  • कोटदीजी 1953 में फजल अली
  • रोपड़ 1953 में यज्ञदत्त शर्मा
  • कालीबंगा 1953 में अमलानंद घोष 1961- 69 बी बी लाल व बी के थापर
  • लोथल 1956 में एस आर राव
  • आलमगीरपुर 1958 में यज्ञदत्त शर्मा
  • सुरकोटदा 1964 में जगमति जोशी
  • बनवाली 1973 में आर एस बिष्ट
  • धोलावीरा 1960 में आर एस बिष्ट
  • सिंधु सभ्यता के स्थल किस नदी के किनारे पर बसे हुए थे लिखिए ?
  • हड़प्पा – रावी
  • मोहनजोदड़ो – सिंधु
  • रोपड़ – सतलज
  • कालीबंगा – घग्घर
  • लोथल – भोगवा , साबरमती
  • सुतकांगेडोर – दाश्क
  • मांडा – चिनाब नदी
  • दायमाबाद – प्रवरा नदी
  • आलमगीरपुर – हिंडन नदी
  • रंगपुर – मांडर नदी
  • कोटदीजी – सिंधु
  • सुत्कागोह – अरब सागर
  • बालाकोट – अरब सागर
  • सिंधु घाटी सभ्यता की मेसोपोटामिया व सुमेरियन सभ्यता से उत्पत्ति के सिद्धांत के समर्थक- गार्डन चाइल्ड, मार्टिन, व्हीलर, जॉन मार्शल
  • सिंधु घाटी सभ्यता का कालक्रम क्या है- 2350 ईसा पूर्व से 1750 ईसा पूर्व
  • हड़प्पा कहां स्थित है- पाकिस्तान के पंजाब के मोंटगोमरी जिले में
  • सर्वाधिक अभिलेख युक्त सेलखड़ी की मोहरें किस स्थल से मिली है- हड़प्पा
  • किस स्थान से R-37 व H कब्रिस्तान मिला है- हड़प्पा
  • किस स्थान से पीतल का इक्ता व शंख का बना हुआ बैल मिला है- हड़प्पा
  • मोहनजोदड़ो कहां स्थित है- पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लरकाना जिले में
  • मोहनजोदड़ो किस भाषा का शब्द है तथा उसका क्या अर्थ है- सिंधी भाषा का और अर्थ – प्रेतों का किला
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल को सिंध का नखलिस्तान कहते हैं- मोहनजोदड़ो
  • मोहनजोदड़ो के विशाल अन्नागार की खोज किसने की- व्हीलर ने
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल पर कुषाण शासकों द्वारा निर्मित बौद्ध स्तूप मिला है- मोहनजोदड़ो
  • चन्हुदड़ो कहां स्थित है- पाकिस्तान के सिंध प्रांत में
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल से हडप्पा व प्राक हड़प्पा के साक्ष्य मिले- चन्हुदड़ो
  • किस स्थल से झुकर व झांगर संस्कृति के साक्ष्य मिले- चन्हुदड़ो
  • किस नगर को पूर्णतया शिल्पकारों की बस्ती कह सकते हैं- चन्हुदड़ो
  • सौंदर्य प्रसाधन सामग्री व गुड़िया बनाने के कारखाने किस स्थान से मिले हैं- चन्हुदड़ो
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल को लघु हड़प्पा कहते हैं- लोथल
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल से मेसोपोटामिया की बेलनाकार मोहर मिली है- लोथल
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल से घोड़े की मृण्मूर्ति मिली है- लोथल
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल से दिशा सूचक यंत्र मिला है- लोथल
  • सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल पर त्रिस्तरीय नगर व्यवस्था थी- धौलावीरा
  • किसने सिंधु सभ्यता की नालियों को अब तक खोजी गई प्राचीनतम प्रणाली बताया है- मैके
  • सिंधु घाटी सभ्यता ( 39 * 23 * 8 ) का विशाल स्नानागार कहां मिला है- मोहनजोदड़ो में
  • किसने मोहनजोदड़ो में प्राप्त स्नानागार को तत्कालीन विश्व का आश्चर्यजनक निर्माण बताया?- जॉन मार्शल ने
  • सिंधु सभ्यता की सबसे बड़ी इमारत है- मोहनजोदड़ो में मिला अन्नागार
  • किस स्थान पर मिले साक्ष्य सिंधु घाटी सभ्यता की उन्नत जल प्रणाली के साक्ष्य माने गए हैं- धोलावीरा
  • सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल से विशाल स्टेडियम के साक्ष्य मिले हैं- धोलावीरा
  • किस स्थान पर बंदरगाह ( गोदी बाड़ा ) के अवशेष मिले हैं- लोथल
  • विशाल सभा भवन ( कॉलेजिएट बिल्डिंग ) के साक्ष्य कहां मिले हैं- मोहनजोदड़ो से
  • सेलखड़ी से निर्मित सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा योग्य प्रतिमा कहां से मिली है- मोहनजोदड़ो से
  • कांस्य निर्मित डांसिंग गर्ल की प्रतिमा कहां से मिली है- मोहनजोदड़ो से
  • सिंधु सभ्यता की लिपि किस प्रकार लिखी जाती थी- दाएं से बाएं तथा बाएं से दाएं क्रमशः से लिखी जाती थी ।
  • सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा अभिलेख कहां मिला है- धौलावीरा में
  • सिंधु लिपि को तमिल लिपि मानने वाला इतिहासकार कौन थे- रेवरेड हैरस
  • किस स्थान से प्राप्त बालक की खोपड़ी में 6 मिले हैं जो शल्य चिकित्सा के प्रमाण है- कालीबंगा
  • किस स्थान से रथ की सर्वश्रेष्ठ आकृति के साक्ष्य मिले हैं- दैमाबाद
  • मोहनजोदड़ो से प्राप्त योगी को प्रतिमा को किस की संज्ञा दी गई है- पुरोहित राजा की
  • सिंधु सभ्यता में गेहूं व जौ के दाने के अवशेष कहां मिले हैं- हड़प्पा में
  • बाजरे व चावल के दाने के अवशेष कहां मिले हैं- लोथल में
  • चावल के दाने के अवशेष कहां मिले हैं- रंगपूर व लोथल में
  • मिट्टी के हल की प्रतिकृति कहां मिली है- बनवाली (हरियाणा), तथा चोलिस्तान (पाकिस्तान)
  • दोहरा जुता हुआ खेत के अवशेष कहां मिले हैं, जो जुताई का विश्व का प्रथम प्रमाण है- कालीबंगा
  • सिंधु सभ्यता में नहरों के अवशेष कहां पर मिले हैं- अफगानिस्तान के शोर्तुघई से
  • सिंधु सभ्यता में किस स्थान से चांदी के फूलदान से कपड़े के अवशेष मिले हैं- मोहनजोदड़ो
  • किस स्थान पर मनके के कारखाने मिले हैं- चन्हुदड़ो
  • सिंधु सभ्यता के लोगों को किस धातु का ज्ञान नहीं था- लोहे का
  • सिंधु सभ्यता के लोग तांबा कहां से आयात करते थे- खेतड़ी, गणेश्वर तथा ओमान से
  • सिंधु सभ्यता के लोग टिन व चांदी का आयात कहां से करते थे- ईरान व अफगानिस्तान से
  • सिंधु सभ्यता के लोग सोना कहां से आयात करते थे- मैसूर (कर्नाटक) से
  • सिंधु सभ्यता व बेबीलोन के बीच व्यापार के लिए मुख्य बंदरगाह था- सुतकांगेडोर
  • सिंधु सभ्यता का फारस के साथ व्यापार कहां से होता था- बालाकोट
  • मेसोपोटामिया के लेखों में किन दो मध्यवर्ती बंदरगाहो का उल्लेख है, जिनसे सिंधु सभ्यता के साथ व्यापार होता था- दिलमुन व माकन (ओमान)
  • मेसोपोटामिया से प्राप्त अभिलेखों में सिंधु वासियों को क्या कहा गया- मेलुहा
  • कहां से बटन के समान 16 पर मोहर मिली है जो बहरीन, फारस व मेसोपोटामिया से भी मिली है- लोथल
  • किस देश से हड़प्पाई मर्तबान मिला है- ओमान
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल से मापने का पैमाना मिला है- लोथल से
  • किसने हड़प्पा और मोहनजोदड़ो को सिंधु सभ्यता की जुड़वा राजधानी बताया है- स्टुअर्ट पिग्गट ने
  • किसने कालीबंगा को सिंधु सभ्यता की तीसरी राजधानी बताया है- डॉ दशरथ शर्मा ने
  • सिंधु सभ्यता के स्थलों से अग्निकुंड के साक्ष्य मिले हैं- कालीबंगा, लोथल व राखीगढ़ी में
  • मोहनजोदड़ो से पद्मासन में बैठे पशुपति की मुहर मिली है कौन-कौन से पशु बने हुए हैं- हाथी, बाघ, भैंसा, गेंडा, व 2 हिरण
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल से प्राप्त प्रतिमा में नारी के गर्भ से पौधा निकलता हुआ दिखाया गया है जो पृथ्वी माता का प्रतीक है- हड़प्पा
  • आंशिक शवाधान के साक्ष्य कहां मिले हैं- हड़प्पा
  • कलश शवाधान के साक्ष्य कहां मिले हैं- मोहनजोदड़ो
  • प्रतीकात्मक शवाधान के साक्ष्य कहां मिले हैं- कालीबंगा
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल से सिंधु संस्कृति के पतन के साक्ष्य मिलते हैं- सुरकोटडा (गुजरात)
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल से घोड़े की अस्थियां मिली है- सुरकोटडा ( गुजरात)
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल को कुबेर पत्तियों का नगर कहा गया- धौलावीरा
  • सिंधु सभ्यता के भारत में खोजे गए सबसे बड़े दो नगर हैं- राखीगढ़ी व धोलावीरा
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल से यज्ञ वेदियां मिलती है- कालीबंगा
  • सिंधु सभ्यता के किस स्थल से रथ जिसमें दो बैल जूते हुए तथा मानव आकृति चला रही है, कहां से मिला है- दैमाबाद
  • “सिंधु सभ्यता के पतन का कारण आर्यों का आक्रमण था” यह किसने कहा- चाइल्ड व व्हीलर ने
  • सिंधु सभ्यता के पतन का कारण प्राकृतिक आपदा किसने माना- मार्शल, मैके व राव ने
  • सिंधु सभ्यता के पतन का कारण महामारी किसने बताया- कैनेडी ने
  • सिंधु सभ्यता के पतन का कारण जलवायु परिवर्तन किसने बताया- ऑरेल स्टाइन ने

Leave a Reply