+91 8679200111
hasguru@gmail.com

राजनीति विज्ञान (राष्ट्रीय आन्दोलन और संवैधानिक विकास भाग-5)

 

बंगाल का गवर्नर जनरल भारत का गवर्नर जनरल बनाया गया–
1833 के चार्टर एक्ट द्वारा
किसका काल ‘भारतीय राष्ट्रवाद के बीजांकुरण का काल कहा जाता है ?
लार्ड विलियम बैंटिक
किस अधिनियम द्वारा भारत में संस्थाएँ प्रथम बार प्रारम्भ हुई थीं?
भारत परिषद् अधिनियम, 1861
मुस्लिम लीग की स्थापना–
ढाका के नवाब सलीमुल्ला खाँ ने ‘आल इंडिया मुस्लिम संघ के नाम से एक राजनीतिक संगठन बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए उन्होंने मुस्लिम नेताओं की एक मीटिंग ढाका में 30 दिसंबर, 1906 को बुलाई। नवाब वकार उल मुल्क इस मीटिंग के अध्यक्ष थे।
कौन अखिल भारतीय मुस्लिम लीग (1906) का संस्थापक सदस्य था ?
आगा खाँ, ढाका के नवाब सलीम उल्लाह, नवाब मोहिसिन -उल-मुल्क
कौन 1907 में मुस्लिम लीग का प्रथम और ‘स्थायी अध्यक्ष’ चुना गया था?
 सर सुल्तान मुहम्मद शाह (आगा खाँ)। मुस्लिम लीग की स्थापना नवाब सलीमुल्ला ने की थी जबकि इसका नाम आगाखान तृतीय द्वारा रखा गया, और इस बैठक के सभापति वकार उल मुल्क मुश्ताक हुसैन थे। 29 दिसंबर 1907 में कराची में हुए मुस्लिम लीग के प्रथम अधिवेशन में स्थाई अध्यक्ष आगा खान तृतीय तथा अस्थाई अध्यक्ष आदमजी पीर। भाई बने। इसी अधिवेशन में मुस्लिम लीग का संविधान  ग्रीन बुक नाम से प्रकाशित हुआ जिसे मौलाना मोहम्मद अली जौहर ने बनाया।                                                       मुस्लिम लीग का प्रथम अधिवेशन कहाँ हुआ था?कराची में 

किस अधिनियम ने भारत में पृथक साम्प्रदायिक निर्वाचन का प्रावधान किया ?
भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
किस वर्ष कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच लखनऊ समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे ?
1916 में
अखिल भारतीय कांग्रेस के 1916 के ऐतिहासिक लखनऊ अधिवेशन के/ की अध्यक्ष थे/थीं :
अम्बिका चरण मजूमदार
भारत में द्विसदनात्मक व्यवस्थापिका को किस अधिनियम द्वारा प्रारंभ किया गया?
1919
भारत में प्रान्तीय स्वायत्तता का प्रवेश–
1919 के भारत सरकार अधिनियम से हुआ।
कांग्रेस पूर्ण स्वराज की घोषणा 1929 के अपने अधिवेशन में किस स्थान पर की थी ?
लाहौर
एक नये संविधान के अन्तर्गत भारत को सम्प्रभुता सम्पन्न लोकतन्त्रात्मक गणराज्य के रूप में घोषित करने के लिए 26 जनवरी का दिन क्यों चुना गया?
इसी दिन 1930 में कांग्रेस ने देश में स्वतन्त्रता दिवस
मनाया था।
1934 का गांधी-इरविन समझौता किसकी मध्यस्थता का परिणाम था ?
तेजबहादुर सप्रू
भारतीय संघ स्थापित करने का प्रस्ताव लाया गया :
भारत सरकार अधिनियम 1935 द्वारा
भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अंतर्गत–
अवशिष्ट शक्तियाँ गवर्नर जनरल के अधिकारों में निहित
की गई।
प्रान्तीय स्वायत्तता किस अधिनियम की विशेषता-
भारत सरकार अधिनियम 1935
किस अधिनियम द्वारा भारत में संघीय व्यवस्था आरम्म
की गई थी ?
भारत सरकार अधिनियम 1935
किस अधिनियम द्वारा भारत में संघ शासन प्रणाली प्रस्तावित की गयी थी ?
भारत सरकार अधिनियम, 1935
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किस अधिवेशन में भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया था ?
1942 के बम्बई अधिवेशन में
सैनिक विद्रोह हुआ–
रॉयल इंडियन नेवी के विद्रोह की शुरुआत 18
फरवरी, 1946 को हुई, जब बंबई में एच० एम० आई० एस० तलवार के 1100 नाविकों ने नस्लवादी भेदभाव और अखाद्य भोजन के प्रतिवाद में हड़ताल कर दी।
किस एक ने संस्तुत किया कि समस्त अवशिष्ट शत्तियां प्रांतों में निहित होनी चाहिए?
कैबिनेट मिशन
इनमें से कौन अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का सभापति था जब 6 जून, 1946 को कैबिनेट मिशन योजना पर विचार करने के लिए बंबई में उसका अधिवेशन हुआ था?
जवाहरलाल नेहरू
भारत में प्रथम अंतरिम सरकार की घोषणा कब की गई थी?
24 अगस्त, 1946
कांग्रेस द्वारा वायसराय के नवीनतम प्रस्तावों को स्वीकार कर लेने के बाद 1 अगस्त, 1946 को लॉर्ड वेवेल ने कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू को अंतरिम सरकार के गठन के लिए निमंत्रण दिया। 24 अगस्त, 1946 को पं. नेहरू के नेतृत्व में भारत की पहली अंतरिम राष्ट्रीय सरकार की घोषणा हुई तथा 2 सितंबर, 1946 को इसका गठन हुआ।
केंद्र में अंतरिम सरकार की स्थापना हुई थी-
कैबिनेट मिशन के आने के बाद
1946 में भारत में अंतरिम सरकार का मुखिया कौन था?
जवाहरलाल नेहरू
भारतीय संविधान का निर्माण निम्नलिखित में से किसने किया था?
संविधान सभा ने
जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्तुत उद्देश्य प्रस्ताव को संविधान सभा ने कब पारित किया?
22 जनवरी, 1947
भारतीय संविधान सभा’ (Constitutent Assembly) का स्थापना वर्ष है-
1946
कौन-सी योजना के प्रस्ताव से संविधान सभा की स्थापना हुई?
कैबिनेट मिशन प्लान
संविधान सभा के संवैधानिक, कानूनी सलाहकार कौन थे?
बी. एन. राव
भारतीय संविधान को किसने अधिनियम बनाया?
संविधान सभा
संविधान सभा का विधिक सलाहकार कौन था?
बी.एन. राव
संविधान सभा प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
भारतीय संविधान के वास्तुकार’ किसे माना जाता है ?
डॉ. बी. आर. अंबेडकर
भारतीय संविधान की प्रारूप समिति में कितने सदस्य थे?
7
संवैधानिक सलाहकार बी. एन. राव के निर्देशन में तैयार भारतीय संविधान के प्रारूप की समीक्षा के लिए संविधान सभा ने 29 अगस्त, 1947 को डॉ बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता में 7 सदस्यों की प्रारूप समिति का गठन किया। इस समिति के निम्नलिखित सदस्य थे-
बी.आर. अंबेडकर (अध्यक्ष), एन. गोपालस्वामी अयंगर, के.एम. मुशी, ए.के. स्वामी-अय्यर, सैयद मो. सादुल्ला, बी.एल. मित्र (इनके स्थान पर माधवराव सदस्य बने) डी.पी. खेतान (इनकी मृत्यु पर टी. कृष्णमचारी सदस्य बने)।
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर संविधान सभा में निम्न में किसके अध्यक्ष थे?
प्रारूप समिति
संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष कौन था?
बी.आर. अंबेडकर
संविधान सभा के अपने समापन भाषण में डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने किसे अपनी ‘त्रिमूर्ति’ में चुना था ?
स्वतंत्रता, समानता और भातृत्व।
दी इंडियन इंडिपेंडेंस बिल, जिसका लक्ष्य भारत तथा पाकिस्तान के बीच ब्रिटिश इंडिया का विभाजन करना था को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया था-
जुलाई 4, 1947 को
माउण्ट बेटन योजना (3 जून, 1947) किससे संबंधित थी ?
ब्रिटिश से भारतीयों के हाथों में सत्ता हस्तांतरण करने की विधि (तरीका)।
भारत का वायसराय कौन था, जब अगस्त, 1947 में भारत तथा पाकिस्तान के बीच ब्रिटिश इंडिया का विभाजन हुआ था?
लॉर्ड लुइस माउंटबेटेन
किस कांग्रेस सदस्य ने माउंटबेटन योजना को अस्वीकार किया?
मौलाना अबुल कलाम आजाद
स्वाधीन भारत के संविधान पर संविधान सभा के सदस्यों का हस्ताक्षर हुआ था-
जनवरी 24, 1950 को
भारत एक गणतंत्र राज्य बना-
1950 में
संविधान सभा ने कुल मिलाकर 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन के अथक और निरंतर परिश्रम के पश्चात 26 नवंबर, 1949 तक संविधान के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया। संविधान के कुछ उपबंध तो उसी दिन 26 नवंबर, 1949 को प्रवृत्त हो गए और शेष उपबंध 26 जनवरी, 1950 को प्रवृत्त हुए जिसे ‘संविधान के प्रवर्तन की तारीख’ कहा जाता है तथा इसी तिथि से भारत एक गणतंत्र राज्य बना।
भारतीय संविधान के लागू होने की तिथि है-
26 जनवरी, 1950
भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) में उल्लेख किया गया है कि 26 नवंबर, 1949 को भारत के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया। संविधान को अपनाने, उसके पूर्ण होने तथा इसको अंतिम रूप देने की तारीख भी 26 नवंबर, 1949 को ही माना जाता है। इसी दिन नागरिकता, अंत: कालीन संसद, अस्थायी और संक्रमण-कालीन उपबंध लागू हो गए। तथापि संविधान के शेष उपबंध 26 जनवरी, 1950 से प्रभावी हुए। अतः संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने तथा पूर्ण रूप से क्रियान्वित होने की तिथि के रूप में 26 जनवरी, 1950 को ग्रहण करते हैं। इसी दिन प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस’ मनाया जाता है।
भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ था–
नवंबर 26, 1949
भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत या स्वीकृत या अधिनियमित किया गया–
26 नवंबर, 1949 को
भारत का संविधान किस तिथि को अपनाया गया या कब लागू हुआ ?
26 जनवरी, 1950
संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया, क्योंकि कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था। 
भारतीय संविधान को अपनाया गया था-
संविधानिक सभा द्वारा
भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को किसके द्वारा अधिनियमित’ किया गया था?
संविधान सभा द्वारा
किस वर्ष में ‘जन गण मन’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया-
संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 को ‘जन गण मन’ को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया। राष्ट्रगान को गाने का समय लगभग 52 सेकंड है।
भारत शासन द्वारा राजकीय चिन्ह (State Emblem) कब से अंगीकृत (Adopt) किया गया था?
26 जनवरी, 1950
बी.आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन हुआ था-
1946 में संपन्न संविधान सभा के प्रारंभिक चुनाव में डॉ. भीमराव अम्बेडकर अविभाजित भारत के बंगाल प्रांत के पूर्वी भाग से निर्वाचित हुए थे। बाद यह क्षेत्र पाकिस्तान में चले जाने के कारण डॉ. अम्बेडकर भारतीय गणराज्य के बंबई प्रेसीडेंसी के पूना संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव में निर्वाचित होकर भारतीय संविधान सभा में सम्मिलित हुए। पूना सीट उनके लिए कांग्रेस के एम. आर. जयकर ने त्यागपत्र देकर रिक्त की थी। भले ही डॉ. अम्बेडकर पूर्वी बंगाल से प्रथमतः निर्वाचित हुए थे लेकिन अंततः उन्होंने बम्बई प्रेसीडेंसी से निर्वाचित सदस्य के रूप में संविधान सभा में कार्य किया था।
संविधान सभा में वयस्क मताधिकार को 15 वर्ष के लिये स्थगित करने की बात की थी-
मौलाना आजाद ने
किसने सुझाव दिया था कि भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक राजनैतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए?
महात्मा गांधी
“अपनी राष्ट्रवादी प्रतिक्रिया में भारतीय संविधान के निर्माताओं में अल्पसंख्यकों के हितों तथा भावनाओं के महत्त्व को कम करके आंका है।” यह कथन है-
आइवर जेनिंग्स का
किसने कहा था “संविधान सभा काँग्रेस थी और कांग्रेस भारत था?
ऑस्टिन
भारतीय संविधान सभा में कुल कितनी महिला सदस्याएं थी?
17
भारतीय संविधान सभा में कुल महिलाओं की संख्या थी जिनके नाम इस प्रकार है-1.विजयलक्ष्मी पंडित, 2. राजकुमारी अमृत कौर, 3. सरोजनी नायडू, 4. सुचेता कृपलानी, 5.पूर्णिमा बनर्जी, 6.लीला राय, 7.जी. दुर्गाबाई, 8.हंसा मेहता, 9.कमला चौधरी, 10. रेणुका राय, 11. मालती दौधरी, 12. दसयानी वेलायुदन, 13. बेगम एजाज रसूल, 14. ऐनी मस्करीनी, 15. अम्मु स्वामीनाथन, 16. बेगम शाइस्ता सुहरावर्दी इकरामुल्लाह, 17. शाहनवाज बेगम जहांआरा

9 दिसंबर 1946 को आयोजित संविधान सभा के प्रथम अधिवेशन या सत्र में कुल 17 महिलाओं में से 9 महिलाओं सहित 207 सदस्यों ने भाग लिया तथा भारत विभाजन के बाद भारत की संविधान सभा में कुल सदस्य संख्या 299 में महिला सदस्यों की संख्या 15 रह गई । इसके बाद विजयलक्ष्मी पंडित, सरोजिनी नायडू, लीला रॉय, मालती चौधरी के त्यागपत्र के बाद 26 नवंबर 1949 तक संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या 11 रह गई लेकिन इस दिन संविधान पर हस्ताक्षर मात्र 8 महिलाएं ने ही किए।

Leave a Reply