+91 8679200111
hasguru@gmail.com

सेना भर्ती कार्यालय मंडी की 1 मार्च से भर्ती

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी की ओर से एक मार्च से 12 मार्च तक मंडी, कुल्लु और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए भर्ती होगी। भर्ती निदेशक मंडी कर्नल एम. राजा राजन ने बताया कि युवकों के लिए भारतीय थल सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर, सैनिक तकनीकी, एविएशन, सैनिक तकनीकी, गोला बारूद परीक्षक और सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहयोगी पदों की भर्ती 6 अक्तूबर से 14 अक्तूबर 2020 तक होनी थी। कोविड-19 के चलते यह भर्ती कुछ महीनों के लिए स्थगित करनी पड़ी। भर्ती रैली में वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए 20 सितंबर 2020 तक अपना पंजीकरण करवाया था। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड अपनी आईडी से 10 फरवरी 2021 से डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक सूचना यहां से download करें-

कांगड़ा के पालमपुर में 14 फरवरी से सेना की खुली भर्ती होगी। इसमें कांगड़ा, चंबा के युवा हिस्सा ले सकेंगे। पालमपुर भर्ती कार्यालय के माध्यम से यह भर्ती करवाई जाएगी। कृषि विवि पालमपुर के मैदान में 14 फरवरी से 12 मार्च तक भर्ती होगी। इसमें सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर की ओर से 14 फरवरी सें 28 फरवरी तक कांगड़ा और चंबा के युवाओं के लिए सोल्जर सामान्य ड्यूटी और सोल्जर लिपिक एसकेटी वर्गों के लिय भर्ती करवाई जाएगी। इसके admit card आज से dowload हो रहे हैं।

सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती अधिकारी कर्नल संदीप सरोही ने कहा कि भर्ती के लिए प्रवेश द्वार सुबह साढ़े पांच बजे खुलेगा। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह प्रवेश द्वार के बाहर सुबह पांच बजे से पहले न आएं, साथ ही अपील की है कि युवा किसी दलाल या असामाजिक तत्वों के झांसे में न आएं। 

Leave a Reply