+91 8679200111
hasguru@gmail.com

हिमाचल प्रदेश समसामयिकी (Current Affairs) 1 -14 अप्रैल

Q.1 कोविड संकट के बावजूद वित्त वर्ष 2020-21 में राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के कुल राजस्व संग्रह में पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
उत्तर- तीन प्रतिशत

Q.2 मार्च 2021 के कुल राजस्व संग्रह 1006 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष में इस अवधि के दौरान कितने करोड़ रुपये दर्ज किया गया था?
उत्तर- 699 करोड़ रुपये

Q.3 हाल ही में 37 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कहाँ किया गया है?
उत्तर- स्वारघाट

Q.4 जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश को कितने करोड़ की प्रोत्साहन निधि मिली है?
उत्तर- 221.28 करोड़

Q.5 स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के तहत कितनी उम्र की महिलाएं पात्र है?
उत्तर- 65 से 69

Q.6 मंडी जिला के सरकाघाट उप-मंडल के तहत प्रति गोपालपुर खंड स्थित सरकाघाट में बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत वर्ष 2019 से लेकर अब तक कितनी बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है?
उत्तर- 1136

Q.7 गोपालपुर खंड में बेटी है अनमोल योजना के तहत वित्तीय वर्ष में 2019-20 में कितने रुपए का खर्च किया गया?
उत्तर- 13 लाख 35 हजार 900

Q.8 सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कितने करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है?
उत्तर- 22.68 करोड

Q.9 700 करोड़ की किस परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी?
उत्तर- धौलासिद्ध परियोजना

Q.10 व्हील चेयर पर टेबल टेनिस खेलने वाले प्रदेश के पहले खिलाड़ी कौन हैं?
उत्तर- पीयूष शर्मा

Q.11 राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शिमला के व्हीलचेयर यूजर खिलाड़ी पीयूष शर्मा ने कौन
सा पदक जीता है?
उत्तर- कांस्य

Q. 12 मुख्यमंत्री ने लाहौल स्पीति में किसकी खेती को बढ़ावा देने की बात कही?
उत्तर- सीबकथोर्न

Q. 13 क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम को राज्य में बेहतर ढंग से कार्यान्वित करने के लिए देशभर में हिमाचल को कौन सा स्थान मिला है ??
उत्तर- प्रथम

Q.14 शगुन योजना क्या है?
उत्तर- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग की बेटियों के विवाह के समय सरकार के द्वारा 31 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

Q.15 मण्डी जिले की किस जगह पर्यटन केंद्र खोला गया है?
उत्तर- जंजैहली (इस पर्यटन केंद्र पर 25.17 करोड़ खर्च किये गए हैं। इस केंद्र में ओपन एयर थिएटर, तीन कॉटेज, कन्वेंशन सेंटर, कैफेटेरिया और 12 आधुनिक कमरों की सुविधा उपलब्ध होगी।)

Q.16 कला एवं शिल्प योजना कहाँ शुरू की जा रही है?
उत्तर- चम्बा के भलेई में

Q.17 कला एवं शिल्प गांव कहाँ विकसित किया जा रहा है।
उत्तर – कंडाघाट के नजदीक

Q.18 जनवरी में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में हिमाचल प्रदेश की किस छात्रा ने भाग लिया था?
उत्तर- ऐश्वर्या कश्यप

Q.19 नेशनल डिफेंस कॉलेज का प्रतिनिधिमंडल हिमाचल कब आया था?
उत्तर- 5-10 अप्रैल ( इस प्रतिनिधिमंडल में भारत, नाइजीरिया, उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल के एयर मार्शल और ब्रिगेडियर स्तर के 20 अधिकारी शामिल थे।)

Q.20 राज्य सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को पिछले लगभग पिछले 3 वर्षों में कितने रुपये के वित्तीय लाभ दिए।
उत्तर- 2402 करोड़

Q.21 हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कार्यविन्त की जा रही हिमाचल हेल्थ केअर योजना का क्या नाम है?
उत्तर- हिमकेयर

Q.22 चलो चम्बा अभियान कब शुरू हुआ?
उत्तर- 2021

Q.23 नई राहें नई मंज़िलें योजना क्या है?
उत्तर- प्रदेश के अनछुए जगहों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना। इस योजना में अभी तक 150 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

Q.24 साहसिक खेलों का केन्द्र कहाँ बनाया जाएगा।
उत्तर- चांशल

Leave a Reply