+91 8679200111
hasguru@gmail.com

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान-1 (हिमाचल प्रदेश की पूर्व की परीक्षाओं से संकलित)

  • राजा संसारचन्द के किस कदम ने पहाड़ी शासकों को गोरखों को काँगड़ा पर आक्रमण करने के लिए नियंत्रित करने के लिए प्रेरित किया? कहलूर रियासत पर आक्रमण करके कुछ क्षेत्रों को हथियाने पर
  • शिमला की पहाड़ी रियासतों में सबसे पुरानी कौन-सी मानी जाती है? बुशहर
  • कश्मीर और चम्बा के मध्य उस व्यवस्था की किसने बात की जिसके द्वारा चम्बा को कश्मीर से स्वतन्त्र कर दिया गया? कर्नल लॉरेंस
  • दाराशिकोह की पत्नी ने किस रियासत के राजा को अपने बेटे की तरह माना? नूरपुर
  • रियासतों के शासकों की नरेन्द्र मण्डल नामक परामर्शीय संस्था किस वर्ष अस्तित्व में आई? 1921
  • कयांग लोक नृत्य मुख्यतः हिमाचल प्रदेश के किस जिले से जुड़ा है? किन्नौर
  • बिलासपुर के राजा को अंग्रेजों ने किस वर्ष सनद द्वारा सतलुज के दाहिने क्षेत्रों पर उसका अधिकार पक्का कर दिया? अक्तूबर, 1847
  • शिमला की किस पहाड़ी रियासत के दरबारी कवि शशि वंश विनोद के लेखक है? बिलासपुर
  • 1951-52 में हुए भारत के पहले आम चुनाव में मतदान करने वाला पहला व्यक्ति कौन था? कल्पा के श्यामशरण नेगी
  • हिंदी दैनिक दिव्य हिमाचल का प्रकाशन किस वर्ष शुरु हुआ? 1997
  • महासु जिले की कौन-सी तहसील को काटकर किन्नौर जिला बनाया गया? चिन्नी
  • 2012-13 की वार्षिक शिक्षा स्तर (असर) के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में कितने प्रतिशत पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थी केवल दूसरी कक्षा की किताब का पाठ ही पढ़ पाते हैं? 72.8
  • 1914-15 के प्रसिद्ध मण्डी षड्यन्त्र का नेतृत्व किसने किया था? मियां जवाहर सिंह
  • हमीरपुर जिले का नादौन कस्बा किस नदी के किनारे है? व्यास
  • कौन-सा पहाड़ी दर्रा स्पिति को लदाख से जोड़ता है? कांगला
  • सुल्लतानपुर, बिजली महादेव, देवटिब्बा, कालाटोप में से कौन-सा कुल्लू के निकट नहीं है? कालाटोप
  • पंचवक्त्र मन्दिर किस कस्बे में है? मण्डी
  • मण्डी जिला की कौन-सी झील तैरते टापूओं के लिए जानी जाती है? रिवालसर
  • यूरोपियन यात्रियों को, जिन्होंने पंजाब और शिमला की पहाड़ी रियासतों को यात्रा की, सही ऐतिहासिक क्रम में क्रमबद्ध लिखिए- विगने- फौरस्टर – मूरक्राफ्ट -थॉमस कोरयट
  • शिमला जिले में हर्बल गार्डन कहां है ? डुमरेड़ा
  • हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में किशोरी शक्ति योजना के स्थान पर कौन सी स्कीम आरंभ की गई है? किशोर बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए राजीव गांधी स्कीम
  • हिमाचल प्रदेश की 2011-12 की वार्षिक योजना में किस क्षेत्र में व्यय (प्रतिशत के हिसाब से) सर्वाधिक है ? सामाजिक सेवाएं
  • किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अलावा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में 2011 की जनगणना के आधार पर शहरी जनसंख्या का प्रतिशत सबसे कम है? कांगड़ा
  • 1951 में हिमाचल प्रदेश में महिला साक्षरता का प्रतिशत कितना था ? दो प्रतिशत
  • रोहतांग दर्रा’ किस जिले में स्थित है? कुल्लू
  • तिसता, व्यास, सोन में से कौनसी नदी हिमाचल प्रदेश से होकर बहती है? व्यास
  • “कुफरी” किस शहर के नजदीक है? शिमला
  • हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊँची कौनसी चोटी है? शिल्ला
  • रावी नदी का वैदिक नाम क्या है? पुरूशनी
  • प्राचीन आर्य नरेश दिवोदास और शाम्बर के मध्य 40 वर्षों तक चलने वाले युद्ध में किसकी हार हुई- किरात
  • प्राचीन समय में कुल्लू का मुख्यालय कहाँ था? जगतसुख
  • जब बिलासपुर (कहलूर) रियासत के राजा खड़कचन्द की निःसन्तान मृत्यु हो गई तो किसे वहाँ का राजा बनाया गया? मियां जंगी
  • उस हिमाचली का नाम लिखिए जो 1964 में टोक्यो में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे? चरणजीत सिंह
  • चम्बा में स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर को किसने बनवाया? साहिल वर्मन
  • शाहजहाँ ने 1645 ईसवी में नूरपुर रियासत के किस नरेश को बलख के उजवेकों को नियंत्रित करने के लिए भेजा? जगत सिंह
  • कौनसी संधि शिमला की पहाड़ी रियासतों के राजनैतिक पटल से गोरखों की रवानगी और अंग्रजों के आगमन का संकेत देती है? संगौली की संधि
  • राजा-गद्दण’ प्रेम गीत किस राजा द्वारा नोखू गद्दण से प्रणय याचना को चित्रित करता है? कांगड़ा के संसार चन्द
  • उस हिमाचली का नाम लिखिए जो प्रथम लोकसभा के लिए निर्विरोध चुना गया? आनन्द चन्द
  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में महिला साक्षरता की दर सबसे कम है? चम्बा
  • दिसम्बर 2010-जनवरी 2011 के पंचायत चुनावों का निचार उपमण्डल की अनेक पंचायतों ने किस मुद्दे पर बहिष्कार किया था? करछम-वांगटू जलविद्युत परियोजना के विरोध में
  • चम्बा पत्तन पुल जो बिना स्तम्भों के होने के कारण हिमाचल प्रदेश में अपनी किस्म का पहला है, किस नदी पर बना है? ब्यास
  • आयुर्वेद विभाग ने मण्डी जिले में किस स्थान पर हरबल गार्डन स्थापित किया है? जोगिन्दरनगर
  • 1951 में बनी हिमाचल विधानसभा में कितने सदस्य थे? 36
  • 1952 में हिमाचल का पहला उपराज्यपाल कौन बना? ले. जनरल हिम्मत सिंह
  • डॉ. वाई. एस. परमार पहली बार हिमाचल के मुख्यमन्त्री कब बने ? 24 मार्च 1952
  • हिमाचल को कब यूनियन टैरीटरी बनाया गया ? 4 जुलाई 1958
  • 1966 तक हिमाचल में कितने जिले थे? 6
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे ? जस्टिस एम. एच. बेग
  • शिमला का गेएटी थियेटर अंग्रेजों ने कब खोला ? 1887
  • प्राचीन ग्रथों में शिवालिक पर्वत किस नाम से जाना जाता था? मैनक पर्वत
  • शिमला जिले में नाईनहोल गोल्फ का मैदान कहाँ है? नालदेरा
  • कांगड़ा में तबाही करने वाला भूचाल कब आया? 4 अप्रैल 1905
  • हिमाचल के कौन से जिले की सीमा सिरमौर, उत्तराखंड, सोलन और मण्डी के साथ लगती है? शिमला
  • भूतनाथ मंदिर कहां है? मण्डी
  • काँगड़ा जिले में बीर बिलिंग किस बात के लिए प्रसिद्ध है? हैंग ग्लाईडिंग
  • सुकेती फौसिल पार्क कहाँ है ? जिला सिरमौर
  • धर्मशाला ( कांगड़ा जिला) में किस अंग्रेज लार्ड की समाधि है ? लार्ड एल्गिन
  • हिमाचल प्रदेश किन पहाड़ों में स्थित है ? पश्चिमी हिमालय
  • 1527 में मण्डी शहर की स्थापना किस शासक ने की? अजबर सेन
  • 1954 कौन सा जिला हिमाचल का पांचवां जिला बना? बिलासपुर
  • विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउण्ड कहां है ? चायल
  • क्षेत्रफल के आधार पर हिमाचल का सबसे छोटा जिला कौनसा है ? हमीरपुर
  • धामिन नाम से प्रसिद्ध पहाड़ी रियासत का नया नाम क्या है? धामी
  • हिमाचल में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार कब बनी? 1977
  • ‘हिमाचल आर्ट ‘ के लेखक कौन हैं? जे. सी. फ्रैंक
  • धामी गोली काण्ड कब हुआ? 16 जुलाई 1939
  • ‘प्राचीन हिमाचल किसने लिखी? एल. पी. पाण्डे
  • ‘किन्नर’ का अर्थ क्या है? अश्वमुख वाले लोग
  • ‘भूण्डा ‘ त्यौहार किससे सम्बन्धित है ? परशुराम
  • सिरमौर जिले में राजबन सीमेंट फैक्टरी की स्थापना कब हुई ? 1980
  • रेणुका रिश्ते में ऋशि जमदाग्नि की क्या लगती थी? पत्नी
  • ‘रुमाल ‘ किस जिले में हस्त उघोग के रुप में बनाया जाता है ? चम्बा
  • हिमाचल में ‘सन’ टैम्पल कहां है? नीरथ
  • स्पीति घाटी (वादी) का अंतिम गांव कौनसा है ? लोसर
  • 1967 में ऊना तहसील किस जिले में थी? कांगड़ा
  • आन्ध्र जल विधुत परियोजना कहाँ है ? जिला शिमला
  • सोलन जिला कब बना? 1972
  • हिमाचल का राज्य पक्षी कौनसा है ? जुजुराना
  • महिमा लाइब्रेरी कहाँ स्थित है ? नाहन
  • शिमला में निम्नलिखित में से किसका मुख्यालय है ? आर्मी प्रशिक्षण कमान
  • 260 MW हिब्रा जलविधुत परियोजना कहां कार्यान्वित हो रही है ? जिला चम्बा
  • लाहौल-स्पिति जिले में स्थित चन्द्रताल झील समुद्रतल से कितनी ऊँचाई पर स्थित है ? 4270 मी०
  • हि0प्र0 उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायधीश कौन था ? न्यायमूर्ति हम्मीदुल्ला बेग
  • 450 मेगावाट क्षमता वाली बगलिहार परियोजना किस नदी पर निर्माणधीन है ? चिनाब नदी
  • हि0प्र0 के लोकायुक्त कौन है ? न्यायमूर्ति भवानी सिंह
  • 9 नवम्बर 1903 को कालका-शिमला रेलवे लाइन का उद्घाटन किसने किया ? लॉर्ड कर्जन
  • हि0प्र0 में कितने नगर निगम है ? 1(शिमला)
  • वर्तमान मण्डी जिला कब बना? 15 अप्रैल 1948
  • सन् 1889 में बिलासपुर का नलवाड़ी मेला किसने शुरू करवाया ? डब्ल्यू गोल्डस्टीन
  • हि. प्र. कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर का कुलाधिपति कौन है ? डॉ.विष्णु सदाशिव कोकजे (हि.प्र.के राज्यपाल)
  • हि. प्र. में जीवन प्रत्याशा कितनी है? 67 वर्ष
  • हिमालयन सर्कट’ पुस्तक का लेखक कौन है ? जी. डी. खोसला
  • कौन सी पर्वतश्रृंखला लाहौल-स्पिति और किन्नौर जिलों को तिब्बत से पृथक करती है? जॉस्कर
  • निकोलस रॉरिक ने हिमालय पर लगभग 7000 चित्र बनाए। वे किस देश के निवासी थे? रूस
  • हि0प्र0 में ऋषि लोमश का एकमात्र मंदिर कहां स्थित है? रिवाल्सर
  • हि0प्र0 में सबसे छोटा बांध है? पण्डोह (मण्डी)
  • हि0प्र0 में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला- लाहौल-स्पिति
  • हि0प्र0 के किस व्यक्ति का नाम सबसे तेज और शुद्ध टंकण का विश्व रिकार्ड है ? राजेन्द्र सिंह
  • आर्य राजा दिवोदास का मुख्य सलाहकार कौन था ? ऋषि भारद्वाज
  • हि0 प्र0 को कब अपना आई.ए.एस. (IAS) कैडर प्रदान किया गया? 1971 में
  • किसके शासन काल में बशौली चित्रकलाकलाम सबसे अधिक प्रचलित हुआ? राजा
  • 1000 ई0 में हिण्डूर (नालागढ़) राज्य की स्थापना किसने की थी? राजा अजय चन्द
  • 1955-1963 के मध्य हिमाचल प्रदेष का उप-राज्य पाल कौन था? श्री बजरंग बहादुर सिंह
  • डॉ० यशवंत सिंह परमार कब हि. प्र. के प्रथम मुख्यमंत्री बनें? 24 मार्च 1952
  • उखयांण या ‘फुलेच’ उत्सव जिले में मनाया जाता है? किन्नौर
  • मणीमहेश झील किस जिले में स्थित है? चम्बा
  • रामपुर घाटी का पूज्य देवता कौन है? बद्रीनाथ
  • गज पन विद्युत परियोजना किस जिले में स्थित है? कांगड़ा
  • हि प्र० का कौन सा नगर ‘छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध है? मण्डी
  • कौन-सा दर्रा किन्नौर को गढ़वाल से जोड़ता है? कामिलागा
  • हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की दांवी घाटी किन दो पहाड़ियाँ की श्रृंखलाओं के बीच है। धार बहादुरपुर और बंदला
  • आर्यों के राजा दिवोदास के साथ हुए युद्ध में शाम्बर का सहायक कौन था। वर्ची
  • न्यायमूर्ति टेकचन्द ने किस समुदाय का उसके सेवाभाव, मानमर्यादा और कर्तव्यबोधकी अनुभूति के लिए उल्लेख किया है? सूद
  • कुणिन्दों को सिक्कों पर किसकी आकृति पाई गई है? त्रिशूल के साथ शिव
  • हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पिति में चन्द्रभागा के बगल में कौन-सी जनजाति रहती है? स्वांगला
  • छठी शताब्दी के मध्य आसपास ऊपरी रावी घाटी में किसने एक रियासत की स्थापना की जिसकी राजधानी ब्रहापुरा थी? मेरु वर्मन
  • कौन-सी पर्वतीय रियासत की स्थापना मैदानों से आए साहसी राजपूतों ने नहीं की – रामपुर बुशैहर
  • जहाँगीर ने ढमरी नूरपुर के किस वंशज की नगरकोट के किले पर कब्जा करने के लिए भेजा जिसने पहाड़ी मुखियों के साथ मिलकर शाही क्षेत्रों को लूटा और बाद में मऊ किले की ओर भाग गया? सूरजमल
  • चौपाल, जुब्बल और रांवीगढ़ क्षेत्रों में गोरखाओं के विरुद्ध अभियान का नेतृत्व किसने किया? जेम्ज बेली फ्रेजर
  • 1588-89 ईस्वी में काँगड़ा के किस राजा ने जम्मू से काँगड़ा तक के सभी पहाड़ी प्रमुखों की अकबर के विरुद्ध संगठित किया था? बिधिचन्द
  • प्रथम सिख युद्ध में कुटलैहड़ के किस शासक ने सिखों को कोटवलबाह किले से भगा दिया था? नारायण पाल
  • ढाटू क्या है? ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का सिर ढंकने वाला वस्त्र
  • बिलासपुर में बोली जाने वाली बोलियों को किसने छ: वर्गों में बाँटा? टी. ग्राहम बेली
  • हिमाचल प्रदेश में कब चीफ कमीश्नर के स्थान पर लेफ्टिनेण्ट गवर्नर नियुक्त किया गया? मार्च 1952
  • हिमाचल प्रदेश टैरिटोरियल कौंसिल का पहला और एकमात्र अध्यक्ष कौन था? ठाकुर कर्मसिंह
  • मण्डी (हिमाचल प्रदेश) का शिवरात्रि मेला कितने दिन चलता है? सात दिन
  • उस गद्दण का क्या नाम था जिससे काँगडा के राजा संसार चंद को प्यार हो गया? नोखू
  • गुलेर का कौन-सा राजा कला, विशेषकर चित्रकला, का बड़ा संरक्षक था? गोवर्धन चन्द
  • चम्बा शहर में लक्ष्मी नारायण मन्दिर का निर्माण किसने करवाया? साहिल वर्मन
  • उस मुगल उद्यान का नया नाम क्या है जिसे बाबर ने भारत में सबसे पहले बनवाया और उसका नाम आराम बाग रखा था? राम बाग
  • भारत में सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के लिए एक ही एक्ट की सिफारिश किस कमेटी ने की? ए.एन. पठान कमेटी
  • दो मैगावाट क्षमता की जल-विद्युत परियोजना रौंगटौंग कहां है? लाहौल स्पिति
  • हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा धार्मिक स्थलों में पशुबलि निषेध सम्बन्धी आदेशों का किस संस्था ने विरोध किया था? कुल्लु देवी देवता संघ
  • भूरीसिंह अजायबघर कहां है ? चम्बा
  • गोविन्द सागर झील का नाम किस पर रखा गया है? गुरू गोबिन्द सिंह
  • बिलासपुर रियासत किस नाम से जानी जाती थी? कहलूर
  • सन 1977 में हिमाचल प्रदेश में कौन सा राजनैतिक दल सत्तारूढ हुआ- जनता पार्टी
  • भारत के किस राष्ट्रपति ने शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास को भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में बदलने का निर्णय किया ? डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
  • चन्द्रताल झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है? लाहौल स्पीति
  • प्राचीन काल में हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र को त्रिगर्त कहा जाता था ? कांगड़ा
  • हिमाचल प्रदेश में सेब की खेती किसने शुरू की ?अलेक्जेन्डर कॉऊटस
  • वैद्य सूरत सिंह का नाम किस आन्दोलन से जुड़ा है ? पझौता ओन्दोलन
  • कांगड़ा का किला किस कटोच शासक ने बनवाया था ? सुशर्म चन्द्र
  • हिमाचल प्रदेश में किस विद्युत परियोजना की उत्पादन क्षमता सबसे अधिक है ? पार्वती परियोजना (2051मेगावाट)
  • हिमाचल प्रदेश में किसान क्रेडिट कार्ड कौन जारी करते हैं ? सार्वजनिक बैंक
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले का वन क्षेत्र उस जिले के भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में सबसे कम है? लाहौल स्पीति
  • मिन्जर का शाब्दिक अर्थ क्या है ? मक्की का फूल
  • जब कांगड़ा का किला संसार चन्द ने महाराजा रणजीत सिंह को सौंप दिया तो उसके बाद उसने शेष क्षेत्रों पर शासन करने के लिए किस कस्बे को अपनी राजधानी बनाया ? सुजानपुर टीहरा
  • सिकन्द्रा धार का नाम किस मुस्लिम शासक के नाम पर रखा गया है ? सिकन्दर लोधी
  • वैदिक काल में रावी नदी का क्या नाम था ? पुरूषनी
  • ए. ओ. हयूम ने हिमाचल प्रदेश के किस शहर में रहते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनाने का निर्णय किया? शिमला
  • निकोलस रोरिक किस लिए जाने जाते हैं ? प्रसिद्ध चित्रकार
  • गुरू गोविन्द सिंह ने दसम ग्रन्थ कहां लिखा? पांवटा साहिब
  • बाहरी और भीतरी सराज को कौनसी घाटी जोड़ती है ? जलोड़ी दर्रा
  • पंजाब के पर्वतीय क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश में किस वर्ष सम्मिलित किया गया? 1966
  • उस स्थान की खोज किस ब्रिटिश अधिकारी ने की जिसे बाद में शिमला को एक पर्वतीय पर्यटक स्थल के रूप में निर्मित किया गया? मेजर कनेडी
  • शिमला में निवास करने वाले प्रथम गवर्नर जनरल कौन था ? लार्ड एमहर्ट
  • विश्व का सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान हिमाचल प्रदेश में किस स्थान पर है ? चायल (सोलन)
  • शिमला जनपद के रोहडू स्थान पर अधिकतर पर्यटकों को कौनसा मनोरजन कार्यक्रम आकर्षित करता। पर्वतारोहण
  • किन्नौर तथा स्पिति को कौनसी पर्वत श्रृंखला तिब्बत से पृथक करती है? जास्कर
  • सहायक नदी बानगंगा हिमाचल प्रदेश में किस बड़ी नदी में मिलती हैं? ब्यास
  • सिकन्दर की सेना के किस सेनापति ने उसे विजय के लिये भारत में और आग न बढ़ने पर मना कर दिया? कोईनोस
  • सिकन्दर ने अपनी भारत विजय के सबसे सुदुर स्थान की स्मृति में व्यास नदी के तट पर क्या किया था? बारह स्तूपो का निर्माण
  • वह कौनसा कटोच शासक था जिसने फिरोजशाह तुगलक द्वारा सन 1351 में घेरे गये नगरकोट के किले को उसे समर्पित कर दिया था ? रूप चन्द
  • नूरपुर राज्य का वह कौन वीर सपूत था जिसनें सन 1848 में इस राज्य को अंग्रेजी शासन से स्वतन्त्र घोषित कर दिया था और जिसे परिणामस्वरुप सिंगापुर में निर्वासित कर दिया गया था? – वजीर राम सिंह पठानिया
  • सन् 1857 के स्वाधीनता संग्राम में हिमाचल प्रदेश की किस देशी रियासत ने न अंग्रेज शासकों का साथ दिया न स्वतन्त्रता सेनानियों का? रामपुर बुशहर
  • सन् 1947 में स्वतन्त्रता की घोषणा हो जाने पर हिमाचल प्रदेश की किस देशी रियासत ने प्रारम्भ में भारतीय संघ में सम्मिलित होने से इन्कार कर दिया था ? बिलासुपर
  • हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर शिवरात्रि के अवसर पर सात-दिवसीय मेला होता है जिसमें श्रद्वालु देवी-देवताओं की प्रतिमाओ को पालकी में बैठाकर अपने कन्धों पर ले जाते हैं? मण्डी
  • हिमाचल प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्र का लगभग कितना प्रतिशत भाग खेती योग्य है? 11 प्रतिशत
  • हिमाचल प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्र का लगभग कितना प्रतिशत भाग वनाच्छादित है ? 66.5 प्रतिशत
  • हिमाचल प्रदेश के किस जनपद में ज्यादातर जिप्सम पाया जाता है? सिरमौर
  • भुंतर हवाई अड्डा हिमाचल प्रदेश के किस जनपद में स्थित है ? कुल्लू
  • हिमाचल प्रदेश की किस झील में एक तैरता हुआ द्वीप है ? पराशर झील
  • इनमें से हिमाचल प्रदेश में स्थित पहाड़ियों कौन सी नहीं है ? (जास्कर, पीरपंजाल, धौलाधार, हिन्दुकुश) हिन्दुकुश
  • कौन सी नदी हिमाचल में नहीं बहती है।(झेलम, यमुना, व्यास, रावी) झेलम
  • चम्बा शहर किस नदी के किनारे बसा है? रावी
  • गद्दी क्या है? खानाबदोश चरवाहे
  • हिमाचल में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान कहाँ है? धर्मशाला
  • हिमाचल प्रदेश में पदम संभव ने बौद्ध धर्म का प्रचार किस शताब्दी में किया? 8वीं शताब्दी में
  • किरात राजा साम्बर और आर्य राजा दिवोदास के बीच 40वर्षीय युद्ध का वर्णन किस ग्रन्थ में है? ऋग वेद सिकन्दर व्यास नदी के तट पर कब पहुंचा था? 326 ई0 पू0 में
  • प्राचीन समय में हयुन सांग ने किस राज्य के बारे में लिखा था? कुल्लू
  • 1009 ई0 में किस शासक ने काँगड़ा पर हमला किया था? मुहम्मद गजनी ने
  • किस मुस्लिम शासक ने नगरकोट किले के अन्दर मस्जिद का निर्माण करवाया? जहाँगीर ने
  • किस शासक ने मुगल सम्राज्य के विघटन के पश्चात् अपने क्षेत्र का विस्तार किया? राजा घमण्ड चन्द
  • 1815 की सिंगोली की सन्धि के पश्चात् कौन सी शक्ति उभर कर सामने आयी? ब्रिटिश
  • 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम में किस रियासत ने तटस्थ भूमिका निभाई थी? रामपुर बुशहर
  • स्वतन्त्रता से पुर्व हिमाचल और आसपास के क्षेत्रों में प्रचलित बेगारी प्रथा क्या थी? – वह प्रथा जिसमें बिना वेतन के जबरन काम लिया था
  • एस. एन. स्टोक्स कौन थे? एक अमेरिकी मिशनरी जो हिमाचल में आये थे
  • डॉ. यशवन्त सिंह परमार ने किस रियासत में न्यायधीश के रुप में काम किया? सिरमौर
  • किस राज्य की किसान सभा ने एक स्वतन्त्र सरकार का गठन 1942 में किया था? सिरमौर
  • हिमाचल के किस राज्य का प्रशासन 1947 तक ब्रिटिश सरकार के अधीन था? काँगड़ा
  • हिमाचल में क्षेत्रीय परिषद’ का गठन कब हुआ? 1956 में
  • हिमाचल के किस लेखक का सम्बन्ध आतंकवादी आन्दोलन से था? यशपाल
  • हिमाचल प्रदेश कब ‘चीफ कमीशनर प्राविन्स’ के अन्तर्गत आया? 1948
  • 1 जुलाई 1954 को हिमाचल में ‘ग’ श्रेणी का कौन सा राज्य मिलाया गया? बिलासपुर
  • राज्य पुर्नगठन आयोग की रिपोर्ट का क्या प्रभाव हुआ? हिमाचल प्रदेश केन्दशासित प्रदेश बन गया
  • 1966 में पंजाब के पुर्नगठन के बाद क्या बदलाव आया? पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों का हिमाचल में विलय हो गया
  • हिमाचल प्रदेश को पुर्ण राज्य का दर्जा कब प्राप्त हुआ? 25 जनवरी 1971
  • 13वीं शताब्दी के बैजनाथ मन्दिर का जीर्णोधार 19 वीं शताब्दी में किसने करवाया? संसार चन्द
  • रिन चान सांग पो कौन था? एक तिब्बती जो 10वीं शताब्दी में बौद्ध शिक्षा प्राप्त करने के लिए भारत आया
  • गुरु घण्टाल क्या है? एक बौद्ध मोनेस्ट्री
  • भूरी सिंह संग्राहलय कहाँ है? चम्बा में
  • हिमाचल प्रदेश का कितना % भाग कृषि के लिए अनुकूल है? 11 प्रतिशत
  • हिमाचल प्रदेश का कितना क्षेत्र वनों के अर्न्तगत आता है? 60 प्रतिशत से अधिक
  • हिमाचल प्रदेश में भारत की कुल जलविद्युत उत्पादन क्षमता का कितना प्रतिशत भाग है? 25 प्रतिशत
  • कोल बाँध किन देशों का साझा योगदान है? भारत तथा रुस
  • कौन सा देश कुल्लू घाटी में ट्राउट मछली के व्यवसायिक उत्पादन में हिमाचल सरकार की मदद कर रहा है? नार्वे
  • हिमाचल के किस क्षेत्र में पारम्परिक रूप से चाय की खेती की जाती है? काँगड़ा तथा मण्डी में
  • हिमाचल में कौन सा जनजातीय क्षेत्र नहीं है?(किनौर, पांगी, भरमौर, सोलन) सोलन
  • हिमाचल में अनुसूचित जातियों का प्रतिशत कितना है? 24.7 प्रतिशत
  • शिमला को एक हिल स्टेशन रुप खोज करने का श्रेय किसे जाता है? मेजर केनेडी को
  • हिमाचल का वह कौन सा स्थान है जो बौद्ध, हिन्दू तथा सिक्खों के लिए पवित्र है? रिवाल्सर
  • किस देशी रियासत में प्रजामण्डल ने सन् 1939 में बेगार प्रथा समाप्त करने की मांग की थी- धामी
  • सन् 1942 में सिरमौर राज्य में किसान सभा द्वारा एक विद्रोही सरकार का गठन क्यों किया गया- राजा के द्वारा अंग्रेजों के युद्ध प्रयत्न में सहायता करने के कारण
  • राजा दुर्गा सिंह किसके आखिरी शासक थे ? बघाट रियासत
  • सन् 1947 में अंग्रेजों के भारत छोड़ने पर बिलासपुर रियासत के शासक क्या करने की योजना बना रहे थे? बिलासपुर को एक स्वतन्त्र देश घोषित करना
  • यशवन्त सिंह परमार के नेतृत्व में एक लोकप्रिय मन्त्रिमण्डल ने भाग ‘सी’ के हिमाचल प्रदेश में किस वर्ष कार्यभार संभाला? 1952
  • पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों का हिमाचल प्रदेश में विलय किस वर्ष हुआ? 1966
  • ऊपरी समतल घाटी में बुशहर देशी रियासत की स्थापना किसने की? प्रद्युम्न
  • मार्च, 1951 और फरवरी, 1952 की अवधि में हिमाचल प्रदेश का चीफ कमिश्नर कौन था? भगवान सहाय
  • सम्राट अशोक द्वारा हिमाचल प्रदेश की पांवटा घाटी में निर्मित एक स्तूप को एक मुसलमान शासक ने दिल्ली में कहाँ स्थानान्तरित किया ? फिरोजशाह कोटला
  • किस हिमाचली शासक ने 19वीं सदी में कांगड़ा के प्रसिद्ध बैजनाथ मन्दिर का जीणोंद्धार किया? -राजा संसार चन्द
  • गुरू घंटाल क्या है? हिमाचल प्रदेश का एक प्रसिद्ध भिक्षु आश्रम
  • हिमाचल प्रदेश अनिवार्य शिक्षा अधिनियम कब लागू हुआ था ? 1953
  • हिमाचल प्रदेश के वर्ग ‘सी’ राज्य बन जाने के पश्चात् उसकी प्रथम पंचवर्षीय योजना के कुल व्यय का 50% से अधिक किस मद पर खर्च किया गया? सड़क निर्माण
  • हिमाचल प्रदेश में बड़े-भूमि-स्वामित्वों के उन्मूलन का अधिनियम किस वर्ष लागू हुआ ? -1954
  • हिमाचल प्रदेश की कौनसी जल विद्युत परियोजना रुस के सहयोग से चल रही हैं ? – कोलडैम
  • हिमाचल प्रदेश में ट्राउट मछली के उत्पादन की योजना में कौनसा देश सहायता कर रहा है? – नार्वे
  • हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर एक सहकारी क्षेत्र का 100 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता वाला वनस्पति घी संयंत्र लगाया गया हैं ? मण्डी
  • दिल्ली – नंगल ब्रॉड गेज रेल लाइन का ऊना तक विस्तार किस वर्ष हुआ था ? 1991
  • शिमला किस वर्ष हिमाचल प्रदेश की राजधानी बनी? 1966
  • सियुल धारा किस नदी की सहायक है ? रावी
  • औडुम्बरा शासकों के सिक्कों पर कौनसी आकृति पाई गई है? त्रिशूल
  • टॉलमी, चन्द्रगोमिन, पाणिनि, वराहमिहिर लेखकों को जिन्होंने हिमालयन क्षेत्र के बारे में लिखा है, सही ऐतिहासिक कम में व्यवस्थित कीजिये- पाणिनि-टॉलमी-चन्द्रगोमिन-वराहमिहिर
  • डोडरा कवार किस नदी-घाटी में स्थित है ? टौंस
  • कांगड़ा जिले का ज्वालामुखी मन्दिर किस वास्तुशैली में निर्मित है ? गुम्बद शैली (डोम्ड शैली)
  • सूरजताल झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में हैं ? लाहौल और स्पीति
  • कौनसी पर्वत श्रृंखला सिरमौर को शिमला से अलग करती है? चूड़ चान्दनी
  • गुलेर रियासत की स्थापना किसने की थी? हरीचन्द
  • चम्बा के किस राजा ने औरंगजेब के उस आदेश को ठुकरा दिया था जिसमें उसे अपने राज्य में स्थित हिन्दू मन्दिरों को ध्वस्त करने को कहा गया था ? चतर सिंह
  • हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की किस ग्राम पंचायत ने दिसम्बर 2010-जनवरी 2011 के चुनाव में सर्वसम्मति से केवल सभी महिला सदस्य ही चुनीं? कामरू
  • उहल जल विद्युत् परियोजना हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है ? मण्डी
  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में लिंगानुपात सबसे अधिक है? लाहौल और स्पीति
  • हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना’ किस वर्ष में प्रारम्भ की गई? – 1999-2000
  • हिमाचल प्रेदश सरकार की मुख्यमंत्री बाल उद्धार योजना किस श्रेणी से सम्बन्धि बच्चों तक सीमित है? बी.पी.एल. परिवारों के लिए
  • मुगल सम्राट अकबर ने जागीर के रुप में कांगड़ा किसे प्रदान किया था? बीरबल को
  • जिस मुगल सेना ने 1620 ईसवी में कांगड़ा किले को अपने अधीन किया था, उसका कमांडर कौन था? नवाब अली खान
  • शिमला हिल स्टेटस के शासकों और प्रजामण्डल के प्रतिनिधियों की जनवरी 1948 में सोलन में हुई बैठक का अध्यक्ष कौन था ? दुर्गा सिंह
  • हिमाचल प्रदेश विधान सभा में 1950 के दशक में मुख्य विरोधी दल कौन था? किसान मजदूर प्रजा पार्टी
  • हिमाचल प्रदेश में ‘सूत्र’ (सोशल अपलिफ्टमेन थ्रू रूरल एक्शन ) की स्थापना कब हुई थी? 1977
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौनसा है? हमीरपुर
  • व्यास, बाल्मीकि, मार्कण्डेय, लोमश में से कौनसा ऋषि हिमाचल प्रदेश से सम्बद्ध नहीं रहा है? बाल्मीकि
  • वन रेकाईस के अनुसार हिमाचल प्रदेश का कुल वन-क्षेत्र है? 37,033 वर्ग किमी
  • समुद्र-तल से मुक्किला ग्लेशियर की ऊंचाई कितनी है? 8478 मीटर
  • कुनिहार घाटी कहाँ से शुरु होती है? कूनी खड
  • समुद्र-तल से लामा झील की ऊँचाई कितनी है? 3962 मीटर
  • चाय का उत्पादन मुख्यतया किन जिलों में होता है? काँगड़ा और मण्डी
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का प्रथम अध्यक्ष कौन था? ले जन के एस कटोच
  • हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित-जनजाति जनसंख्या वाला जिला कौनसा है? सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश कला और संस्कृति अकादमी की स्थापना किस वर्ष हुई थी? 1968
  • भोरंज किस जिले की तहसील है? हमीरपुर
  • बुशहर रियासत का अंतिम शासक राजा कौन था? पद्म सिंह
  • फुलायच मेला किस जिले में लगता है? किन्नौर
  • सुकेती किस नदी की सहायक नदी है ? ब्यास
  • सिरमौर राज्य का संस्थापक कौन था? राजा रसालू
  • खसाम जनजाति की एक उपजाति है? किन्नौर
  • ‘तैमूर ने नगरकोट (कांगड़ा ) पर आक्रमण कब किया था ? 1399 में
  • किब्बर गाँव किस घाटी में स्थित है? काजा
  • कांग्यूर और तांग्यूर बौद्ध मतों से सम्बद्ध साहित्य जो कारदांग बौद्ध मंदिर में सुरक्षित है, किस स्थानीय बोली में लिखित है? भोटी
  • राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना का सूत्रपात हिमाचल प्रदेश में कब हुआ था ? 1999-2000
  • जिस समय जहाँगीर काँगड़ा आया था उस समय वहाँ का राजा कौन था ? बालभद्र
  • यूरोपीय यात्री मूरक्रापट ने हिमाचल प्रदेश का भ्रमण कब किया था ? 1820-1822 ई.
  • 25 जून, 1946 को वायसराय के निवास स्थान वायसरीगल लॉज में सम्पन्न हुए 21 प्रतिनिधियों के सम्मेलन में मुस्लिम लीग का प्रमुख प्रतिनिधि किसको बनाया गया था? मोहम्मद अली जिन्ना
  • सन 1986 में हिन्दी साहित्य के लिए प्रथम चंद्रधर शर्मा गुलेरी पुरस्कार किसको प्रदान किया गया था? श्री केशव
  • शिल्ला चोटी किस पर्वत श्रृंखला पर स्थित है? जास्कर
  • कौन सी नदी हिमाचल प्रदेश से गुजरकर जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करती है? चिनाब
  • केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान हिमाचल प्रदेश में किस स्थान पर स्थित है? कुफरी
  • चौहदवीं सदी के उत्तरार्ध में किस मुस्लिम बादशाह ने छ: माह तक नगरकोट के किले पर घेरा डालकर उसके शासक को आत्मसमर्पण करने पर विवश कर दिया था?फिरोजशाह तुगलक
  • सन् 1770 में किसने राजा घमण्ड चन्द को नजराना पर विवश कर दिया था? जस्सा सिंह
  • सन् 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के पश्चात् हिमाचल प्रदेश के दर्जे में क्या परिवर्तन हुआ? – यह संघशक्ति भू-भाग बन गया।
  • शिमला में निवास करने वाले प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे? लॉर्ड एमहर्स्ट
  • हिमालयी पर्वतीय राज्य क्षेत्रीय परिषद का गठन किस वर्ष किया गया? 1946
  • की क्या है? एक बौद्ध भिक्षु आश्रम
  • हिमाचल प्रदेश में बड़े भूभागों और भूमि सुधार कानून’ किस वर्ष पारित हुआ? 1954
  • हिमाचल प्रदेश में पहली विधानसभा किस वर्ष स्थापित हुई? 1952
  • सन् 1815 की संगौली की सन्धि पर किन दो पक्षों ने हस्ताक्षर किये थे? गोरखा तथा अंग्रेज
  • हिमाचल प्रदेश की किस देशी रियासत ने सन् 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम में अंग्रेजों का साथ देने से इन्कार कर दिया था? बुशहर
  • मोहन मीकिन्स ब्रीवरीज हिमाचल प्रदेश में किस स्थान पर स्थित है? सोलन
  • लीसा और तारपीन तेल की फैक्ट्रियाँ हिमाचल प्रदेश में किन स्थानों पर है? नाहन और बिलासपुर
  • कोल बाँध जल-विद्युत संयंत्र किस नदी पर निर्मित किया जा रहा है? सतलुज
  • चट्टानी नमक के भण्डार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है? मंडी
  • राजा रसालू ने किस देशी राज्य की स्थापना की थी? सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश की किस देशी रियासत के लोगों ने ‘बेगार’ प्रथा के उन्मूलन की माँग की थी, जिसके परिणामस्वरूप प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोली चलाई थी? धामी
  • भगवान शिव की 81 फुट की प्रतिमा की हिमाचल प्रदेश में कहाँ स्थापना की गयी? कोटला कलान
  • बाण गंगा किस बड़ी नदी की सहायक नदी है? ब्यास
  • सतलुज नदी का उद्गम स्थल कहाँ है? तिब्बत में
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सबसे कम वर्षा होती है? लाहौल और स्पीति
  • हिमाचल प्रदेश में मण्डी मण्डल के अन्तर्गत कितने जिले आते हैं? 5
  • ऋगवेद में वर्णित दिवोदास और शाम्बर के बीच युद्ध कितने वर्ष तक चला? 40 वर्ष
  • किस प्रसिद्ध लेखक ने पर्वतीय क्षेत्र के खस गणराज्यों और मैदानी क्षेत्र के आर्य राजतन्त्रों के बीच सम्पर्क का अपनी पुस्तकों में वर्णन किया है ? पाणिनि
  • अपनी भारत विजय के बीच में व्यास में नदी से आगे न बढ़ने के सिकन्दर के निर्णय का मुख्य कारण क्या था? अपने भविष्यवक्ताओं की सलाह
  • व्यास नदी किस स्थान पर पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है? इन्दौरा व मिर्थल के मध्य
  • किस भारतीय सम्राट ने कुनिन्दो , यौधेयों व अर्जुनयों को अपनी सम्प्रभुता स्वीकार करने के लिये बाध्य किया था? समुद्रगुप्त
  • सन् 680 में चम्बा राज्य का शासक कौन था? मनु वर्मन
  • मण्डी राज्य की स्थापना किस शताब्दी में हुई? 14वीं
  • सन् 900 ई. में अपनी स्थापना के समय बिलासपुर राज्य की मूल राजधानी कौन थी ? नैनादेवी
  • हिमाचल प्रदेश की किस देशी रियासत ने सत्रहवीं सदी में की गई एक सन्धि के द्वारा तिब्बत के क्षेत्र को उसकी वर्तमान सीमा तक पीछे कर दिया था? बुशहर
  • सन् 1009 में किस मुस्लिम शासक ने काँगड़ा पर आक्रमण किया और उसके मन्दिरों को लूटा? महमूद गजनवी
  • वे 300 संस्कृत पुस्तकें जिनका फिरोजशाह तुगलक की आज्ञा से फारसी में अनुवाद किया गया था किस मंदिर में रखी गई थीं ? ज्वालामुखी
  • तैमूर ने किस वर्ष काँगड़ा पर आक्रमण किया था? सन् 1398
  • किस नगर में जहाँगीर ने किले के अन्दर मस्जिद बनवाई? नगरकोट
  • किसने राजा धमण्ड चन्द को अपने साम्राज्य का आगे विस्तार करने से रोका? जस्सा सिंह
  • किसने राजा संसार चन्द और जयसिंह रामगढ़िया के बीच काँगड़ा के किले पर स्वामित्व के विवाद को सुलझाने के लिये मध्यस्थता की? महाराजा रणजीत सिंह
  • किसको गवर्नर-जनरल लार्ड डलहौजी के शासन काल में अपनी देशी रियासत को स्वतन्त्र घोषित करने पर सिंगापुर में निर्वासित किया गया था ? वजीर रामसिंह
  • किस देशी रियासत के शासक ने सन् 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम में न अंग्रेजी सरकार का साथ दिया और न विद्रोहयों का? रामपुर बुशहर
  • हिमाचल प्रदेश में घोड़ा प्रजनन केन्द्र किस स्थान पर है? लाहौल स्पिति के लरी में
  • हिमाचल में किस स्थान पर भारत सरकार द्वारा हथकरण क्लस्टर की स्वीकृति प्रदान की गई है और उसके प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है? घुमारवीं
  • हिमाचल प्रदेश में छोटे और मध्यम कस्बों में शहरी संरचना विकास योजना के कार्यान्वयन के लिए कार्यकारी संस्था कौन-सी है? हिमुडा
  • हिमाचल प्रदेश में कितनी पंचायत समितियाँ है? 78
  • हिमाचल प्रदेश में 33 के.वी. और इससे ऊपर के मानव रहित विद्युत उपकेन्द्रों के नियन्त्रण और निगरानी का केन्द्र कहाँ है? पांवटा साहिब
  • स्वां नदी जलागम प्रबन्धन परियोजना, ऊना में कौन-सा देश सहायता कर रहा है? जापान
  • 2008-09 में हिमाचल प्रदेश द्वारा विकलांग लोगों के लिए जारी की गई विस्तृत एकीकृत योजना क्या है? सहयोग
  • हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा प्रशिक्षण तथा निदेशालय की स्थापना किस वर्ष की गई? 1996-97
  • हिमाचल प्रदेश की स्थानीय भाषा में शिगड़ी का क्या अर्थ है? ग्लेशियर (हिमनद)
  • भारतीय उपमहाद्वीप की वह कौन सी दो नदियां (नदी धाराएं) हैं जो विपरीत दिशा में बहते हुए हिमाचल से जल प्राप्त होता है? गंगा और सिन्धु
  • चन्द्रा और भागा नदियां किस स्थान पर मिलकर चिनाब नदी का निर्माण करती हैं? ताण्डी (लाहौल स्पिति)
  • किन छ: गणराज्यों के समूह का महाभारत व अन्य पुस्तकों में वर्णन मिलता है? त्रिगर्त शष्ठ
  • सिकन्दर महान ने अपने भारत विजयी अभियान की अंतिम बिन्दु की पहचान के लिए किस नदी के तट पर बारह स्तूपों निर्माण करवाया था? ब्यास (डाइफेमिस)
  • 10 आर्य राजाओं के युद्ध को प्राचीन इतिहास में किस युद्व के नाम से जानते हैं? दश राग
  • 3000 ई0 पूर्व से 2500 ई0 पूर्व के बीच हि0 प्र0 को जीतने के अभियान को किस आर्य राजा ने शुरु किया? दिवोदास
  • 1001 ई0 में महमूद गजनवी के भारत आक्रमण के समय उसका किस हिन्दू शासक से सामना हुआ? जयपाल
  • 1805 ई0 में कॉगड़ा किला पर आक्रमण करने वाली गोरखा सेना का नेतृत्व किसने किया? अमर सिंह थापा
  • गोरखों और ब्रिटिश सरकार के मध्य संगौली की संधि पर किस वर्ष हस्ताक्षर हुए? 1815 ई०
  • हि0 प्र0 में 8 वीं शताब्दी में बौद्ध धर्म प्रचार का श्रेय किसको जाता है? पद्मसंभव
  • 12 सन 1939 में किसी पहाड़ी रियासत में बेगार प्रथा के उन्मुलन के लिए प्रजामण्डल ने मांग की थी? धामी
  • डॉ यशवन्त सिंह परमार किय वर्ष ‘ग’ श्रेणी राज्य हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री बने? 24 मार्च 1952
  • हि0 प्र0 के कितने प्रतिशत क्षेत्र पर खेती की जा सकती है? 11 प्रतिशत
  • सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) हि0 प्र0 के किस स्थान पर ‘विश्व बैंक की सहायता से 412 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना स्थापित कर रही है? रामपुर (शिमला)
  • हि0 प्र0 में किस वर्ष बड़े भू – जोतों को समाप्त किया? 1954 ई०
  • हि प्र० के किस स्थान पर 50टन दैनिक क्षमता वाला निजी क्षेत्र वनस्पति घी संयंत्र है? नालागढ़ (सोलन)
  • हि0 प्र0 के किस जिले में भुंतर हवाई अड्डा स्थित है?कुल्लू
  • प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) में हि0 प्र0 के किस क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक व्यय किस गया? सड़क निर्माण
  • हि0 प्र0 में किस स्थान पर विश्व का सबसे ऊँचा किकेट खेल का मैदान स्थित है? चायल (सोलन)
  • हिमाचल प्रदेश पहली बार केन्द्रशासित टैरिटरी ( प्रदेश ) कब बना? 15 अप्रैल, 1948
  • हिमाचल में कितनी नदियां बहती है? पाँच
  • शिपकी पास ( दर्रा) हिमाचल के किस जिले में है? किन्नौर
  • स्पीति और किन्नौर को तिब्बत से कौन अलग करता है? जास्कर
  • महाडल, चन्द्रनाहन, चन्द्रताल में से कौनसी झील लाहौल-स्पीति जिले में है? चन्द्रताल
  • किन्नौर जिले का हैडक्वार्टर (मुख्यालय ) कहां स्थित है ? रिकांगपिओ
  • मण्डी, चम्बा, शिमला, सिरमौर में से 1951 में कौन सा हिमाचल प्रदेश का जिला नहीं है? शिमला
  • अंगूरों की भूमी रिब्बा हिमाचल के किस जिले में है? किन्नौर
  • भारत की स्वतन्त्रता के समय बिलासपुर के शासक कौन थे? आनन्द चन्द
  • चम्बा शहर की नींव किसने रखी? साहिल वर्मन (920ई0पू0 में)

PDF–

Leave a Reply