+91 8679200111
hasguru@gmail.com

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे बनी बेस्ट फिल्म, कंगना रनौत को चौथी बार नेशनल अवॉर्ड

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा आज हो गई है।बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड सुशांत स‍िंह राजपूत की फिल्‍म ‘छ‍िछोरे’ को म‍िला है। कोरोना महामारी के कारण इसबार समारोह में लगभग एक साल की देरी हुई है। हर साल, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 3 मई को आयोजित किया जाता है हालांकि पिछले साल महामारी के मद्देनजर इसे टाल दिया गया था। अब आखिरकार 22 मार्च, 2021 को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विजेताओं की सूची घोषित की गई है। इस बार फीचर फिल्म श्रेणी में 461 फिल्में और गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में 220 फिल्में थीं।

इस साल सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म (ह‍िंदी) का अवॉर्ड सुशांत स‍िंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्‍म ‘छ‍िछोरे’ को म‍िला है। न‍ितेश त‍िवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्‍म को दर्शकों का खूब प्‍यार म‍िला था। नॉन फीचर फिल्‍म केटेग‍िरी में सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का पुरस्‍कार ह‍िंदी भाषा की फिल्‍म ‘एन इंजीनियर्ड ड्रीम’ को म‍िला है। स्‍पेशल मेंशन पुरस्‍कार चार फिल्‍मों, ‘ब‍िर‍ियानी’, ‘जोना की पोरबा’ (आसम‍िया), ‘लता भगवान करे’ (मराठी), ‘प‍िकासो’ (मराठी) को म‍िला है। बता दें 2019 की ‘मोस्‍ट फ‍िल्‍म फ्रेंडली स्‍टेट’ श्रेणी में 13 राज्‍यों ने ह‍िस्‍सा ल‍िया था, ये अवॉर्ड स‍िक्‍क‍िम को म‍िला है।

67वें नेशनल अवॉर्ड के विजेता—

इस सेरेमनी में जीतने वाले विजेताओं के नाम हैं-

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट – सिक्किम

बेस्ट बुक ऑन सिनेमा – अ गांधियन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोरट्रायल ऑफ लव इन सिनेमा बाय संजय सूरी

(स्पेशल मेंशन- लिखक अशोक राणे की सिनेमा पाहणारा माणूस और लेखक पीआर रामदास नायडू की किताब Kannada Cinema: Jagathika Cinema Vikasa-Prerane Prabhava)

बेस्ट फिल्म क्रिटिक – सोहिनी चट्टोपाध्याय

नॉन फीचर फिल्म केटेगरी

बेस्ट नरेशन – वाइल्ड कर्नाटक, सर डेविड अटेन्बर्ग

बेस्ट एडिटिंग – शट अप सोना, अर्जुन गौरीसराई

बेस्ट ऑटोबायोग्राफी – राधा (म्यूजिकल), ऑल्विन रेगो और संजय मौर्या

बेस्ट ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट – रहस (हिंदी), सप्तर्षि सरकार

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – सोनसी, सविता सिंह

बेस्ट डायरेक्शन – नॉक नॉक नॉक (इंग्लिश/बंगाली), सुधांशु सरिया

फैमिली वैल्यूज – Oru Paathiraa Swapnam Pole (मलयालम)

बेस्ट शार्ट फिक्शन फिल्म – कस्टडी (हिंदी/इंग्लिश)

स्पेशल जूरी अवॉर्ड – Small Scale Societies (इंग्लिश)

बेस्ट एनीमेशन फिल्म – राधा (म्यूजिकल)

बेस्ट इनवेस्टिगेटिव फिल्म – Jakkal

बेस्ट एक्सप्लोरेशन फिल्म – वाइल्ड कर्णाटक (इंग्लिश)

बेस्ट एजुकेशन फिल्म – एपल्स एंड ओरांजेस (इंग्लिश)

बेस्ट फिल्म ऑन सकल इश्यूज – होली राइट्स (हिंदी) और लाड़ली (हिंदी)

फीचर फिल्म्स

स्पेशल मेंशन – बिरयानी (मलयालम), Jonaki Porua (असामी), लता भगवान कारे (मराठी), पिकासो (मराठी)

Best Tulu Film: Pingara

बेस्ट तुलु फिल्म – पिंजारा

बेस्ट पनिया फिल्म – केंजीरा

बेस्ट मिशिंग फिल्म – अनु रुवाद

बेस्ट खासी फिल्म – लेवदह

बेस्ट हरयाणवी फिल्म – छोरियां चोरों से कम नहीं होती

बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म – भुलान थे माजे

बेस्ट तेलुगु फिल्म – जर्सी

बेस्ट तमिल फिल्म – असुरन

बेस्ट हिंदी फिल्म – छिछोरे

बेस्ट मराठी फिल्म – बार्दो

बेस्ट बंगाली फिल्म – गुमनामी

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड

स्टंट – Avane Srimannarayana (कन्नड़)

बेस्ट कोरियोग्राफी – महर्षि (तेलुगू)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स – Marakkar- Arab

स्पेशल जूरी अवॉर्ड – Oththa Seruppu Size-7 (तमिल)

बेस्ट लिरिक्स – कोलम्बी (मलयालम)

बेस्ट स्क्रीनप्ले

ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – Jyeshthoputri

अडाप्टेड स्क्रीनप्ले – गुमनामी

डायलॉग राइटर – द ताशकंत फाइल्स (हिंदी)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – जल्लीकट्टू (मलयालम)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – बार्दो (मराठी)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – बी प्राक, केसरी, तेरी मिट्टी (हिंदी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी, द ताशकंत फाइल्स

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – विजय सेतुपति, सुपर डीलक्स

बेस्ट डायरेक्शन – बहत्तर हूरें

बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म – कस्तूरी (हिंदी)

बेस्ट एक्ट्रेस – मणिकर्णिका और पंगा के लिए कंगना रनौत (कंगना को अब तक तीन बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। सबसे पहले फिल्म फैशन के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस का। फिर 2014 में फिल्म क्वीन के लिए और 2015 में तनु वेड्स मनु के लिए कंगना को नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।)

बेस्ट एक्‍टर – मनोज वाजपेयी को फिल्‍म ‘भोसले’ के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता को दिया गया। साथ ही ये अवॉर्ड धनुष को तमिल फिल्म – असुरन के लिए भी मिला है।
बेस्ट हिंदी फिल्म – छिछोरे (सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म छिछोरे को बेस्ट हिंदी फिल्म एवार्ड)

Leave a Reply