+91 8679200111
hasguru@gmail.com

सिरमौर जिला का इतिहास

सिरमौर रियासत की स्थापना किसने की थी।
राजा रसालू जो जैसलमेर का निवासी था।
रंजौर सिंह की पुस्तक तारीख ऐ रियासत के अनुसार सिरमौर रियासत का प्राचीन नाम क्या था।
सुलोकिना।
किस बात से प्रभावित होकर सिरमौर के राजा ने गुर्जरों को अपने राज्य में बसने का न्यौता दिया।
अपनी ससुराल में गुर्जरों द्वारा पेश किया गया दूध उसे अत्यंत स्वादिष्ट लगा।
किस क्षेत्र के निवासी उसी मार्ग से पांडवों के प्रत्यागमन की प्रतीक्षास्वरूप अनेक त्योहार मनाते है, जिसका वचन उन्होने स्वर्गारोहण के समय दिया था।
सिरमौर
सिरमौर रियासत की स्थापना राजवन में किसने की थी।
शुभंम प्रकाश ने 1195 ई.में ।
सिरमौर राजा का इतिहास 1195 ई में राजा शुभम प्रकाश के समय से प्रारंभ हुआ था उसमें इसकी राजधानी क्या थी।
राजबन
12वीं सदी में सिरमौर राज्य की राजधानी सिरमौरी ताल के बाढ़ में बह जाने के बाद उसका मुख्यालय कौन सा नगर बना।
राजबन
सिरमौर के किस राजा के समय सिरमौर की सीमाएँ गढ़वाल, भागीरथी, श्रीनगर और नारायणगढ़ तक फैल गई थी।
माहे प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने मालदा किले पर कब्जा कर उसका नाम “माहे देवल” रखा ?
माहे प्रकाश।
सिरमौर के किस राजा ने रियासत की राजधानी राजबन से कालसी में स्थानांतरित की ?
उदित प्रकाश (1217 ई. में)
सिरमौर के किस राजा ने जुब्बल बालसन और थरोच को अपने अधीन कर उसे अपनी जागीर बनाया।
कौल प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने रजिया सुल्तान के विरोधी “निजाम-उल-मुल्क” को शरण दी थी।
कौल प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने क्योंशल की जागीर रतेश को अपने अधीन कर उसे सिरमौर रियासत की राजधानी बनाया?
सुमेर प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने कुमारसेन, घुण्ड, सारी, ठियोग, रावी और कोटगड़ को अपने अधीन कर लगान वसूल किया?
सूरज प्रकाश
सिरमौर रियासत का कौन-सा राजा फिरोजशाह तुगलक का समकालीन था?
भक्त प्रकाश।
सिरमौर के राजा भक्त प्रकाश के शासनकाल में किसने आक्रमण कर उसे अपनी जागीर बनाया था।
फिरोजशाह तुगलक(1379 ई. में)
सिरमौर के किस राजा ने हाटकोटी को रियासत की राजधानी बनाया।
वीर प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने पब्बर नदी के किनारे भगवती दुर्गा का मंदिरर बनाया?
वीर प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने रावीनगढ किला बनवाया?
वीर प्रकाश
तैमूरलंग के सिरमौर राज्य पर आक्रमण के समय वहां का राजा कौन था।
राजा रतन प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने रियासत की राजधानी नेरी गाँव में स्थानांतरित की थी?
नेकट प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने रियारत की राजधानी नेरी से जोगडी किले में स्थानांतरित की थी?
गर्व प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने रियासत की राजधानी पच्छाद के देवठल में स्थापित की थी?
ब्रह्म प्रकाश।
कोट और गिजारी को अपनी राजधानी बनाया।
ब्रह्म प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने रियासत की राजधानी देवठल से पुन: कालसी में स्थानांतरित की थी ?
धर्म प्रकाश
सिरमौर के त्रिलोकपुर में 1573 ई में बाला सुन्दरी मंदिर का निर्माण किसने किया।
दीप प्रकाश
सिरमौर के राजा बुद्धि प्रकाश की राजधानी कहां पर स्थित थी।
राजपुर
सिरमौर के किस राजा ने रियासत की राजधानी कालसी से नाहन स्थानांतरित की थी।
कर्मप्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने नाहन शहर और नाहन किले की नींव रखी।
कर्म प्रकाश
सिरमौर के राजा कर्म प्रकाश किसके परामर्श से रियासत की राजधानी कालसी से नाहन स्थानांतरित की थी।
बाबा बनवारी
सिरमौर का कौन-सा राजा शाहजहाँ का समकालीन था।
मन्धाता प्रकाश
गढ़वाल की चढ़ाई में किस राजा ने मुगलों का साथ दिया था।
मन्धाता प्रकाश
मुगल सम्राट औरंगजेब ने सिरमौर के किस राजा को कोलखंर (आधुनिक कौलागढ़) कोटाह तथा सहारनपुर के क्षेत्र भेंट किये थे।
सुभांग प्रकाश
सिरमौर रियासत का कौन सा राजा बेगम जहाँआरा को कस्तूरी, अनार, बर्फ आदि उपहार स्वरूप भेजता था।
बुद्ध प्रकाश (मही प्रकाश)
किस रियासत का शासक देवदार की पत्तियों और घास में बर्फ की पैकिंग करके उसे मुगल शहज़ादी जहाँआरा की मदिरा को शीतल करने के लिए भेजता था।
सिरमौर
मौईया की हार और देशु की हार में किसकी लड़ाई का उल्लेख मिलता है।
सिरमौर के राजा मही प्रकाश और क्योंथल के राजा अनूप सेन की लड़ाई का
सिरमौर के किस राजा के शासनकाल में गुरू गोविन्द सिंह नाहन और पौण्टा आए थे।
मेदनी प्रकाश
सिरमौर में जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया था।
मेदनी प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने कटासन देवी का मंदिर बनवाया था।
जगत प्रकाश
सिरमौर के राजा जगत प्रकाश ने किसे युद्ध में हराने के बाद कटासन देवी का मंदिर बनाया था।
गुलाम कादिर रोहिल्ला
सिख इतिहासकार डॉ हरिराम गुप्ता के अनुसार बंदा बैरागी कहाँ का निवासी था।
सिरमौर
सिरमौर के किस राजा ने कहलूर के राजा महानचंद की सहायता के लिए संसारचंद और हण्डूर रियासत के विरुद्ध युद्ध लड़ा था।
धर्म प्रकाश
झालरा एवं भालरा की लड़ाई किसके बीच हुई थी।
सिरमौर के राजा धर्म प्रकाश और हिन्दूर के राजा राम सिंह के बीच
सन 1796 ई में छराहटू की लड़ाई बिलासपुर के राजा महान चंद और किसके बीच हुई थी।
काँगड़ा के राजा संसार चंद के बीच
सुप्रसिद्ध मेहता प्रेमचंद वजीर किस राज्य का था।
सिरमौर
सिरमौर के किस राजा ने गोरखा प्रमुख अमर सिंह थापा से मदद मांगी थी।
कर्म प्रकाश ने
सिरमौर राज्य सन 1804-15 ई के बीच किसके अधीन था।
गोरखाओं
जातक दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था।
रंजौर सिंह
सिरमौर के किस राजा को ब्रिटिश सरकार को नजराना न देने के बाद क्यारादा दून इलाका वापस दिया था।
फतेह प्रकाश
सिरमौर के नाहन में शीशमहल और मोतीमहल का निर्माण किसने करवाया था?
फतेह प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने 1857 ई के विद्रोह में अंग्रेजों का साथ दिया था?
शमशेर प्रकाश
सिरमौर में रानीताल बाग की स्थापना किसने की थी।
शमशेर प्रकाश ने अपनी रानी की याद में करवाया था। वह क्योंथल के राजा की बेटी थी।
सिरमौर में रानीताल बाग की स्थापना किस वर्ष हुई।
1867 ई में
सिरमौर में नाहन म्युनिसिपल कमेटी की स्थापना किस वर्ष हुई।
1868 में।
सिरमौर में नाहन फाउंड्री नाम से लोहे के कारखाने की स्थापना किस वर्ष हुई।
1867 में।
ब्रिटिश भारतीय वायसराय लॉर्ड रिपन किस वर्ष नाहन आए?
1808 ई में।
ब्रिटिश भारतीय वायसराय लॉर्ड डफरिन किस वर्ष नाहन आए।
1885 ई में।
सिरमौर के किस राजा ने अपने रहने के लिए शमशेर विला बनवाया?
शमशेर प्रकाश ने 1880 ई. में।
सिरमौर के किस राजा ने 1878 ई में लॉर्ट लिटन के नाहन प्रवास की स्मृति में लिटन मैमोरियल बनवाया।
शमशेर प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने सबसे लम्बी अवधि तक शासन किया?
शमशेर प्रकाश (42 वर्ष)
सिरमौर के किस राजा को ब्रिटिश सरकार ने प्रथम विश्व युद्ध में योगदान के लिए ‘महाराज’ और ‘K.C.S.I’ की उपाधि से अलंकृत किया था?
अमर प्रकाश
सिरमौर के किस राजा ने अपनी पुत्री के नाम पर नाहन में ‘महिमा पुस्तकालय’ की स्थापना की थी।
अमर प्रकाश
हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना पुस्तकालय किस जिले में स्थित है?
सिरमौर
सिरमौर के किस राजा ने नाहन-काला अम्ब सड़क मार्ग को 1927 ई. में पका करवाया था।
अमर प्रकाश
सिरमौर के किस राजा की मृत्यु ऑस्ट्रिया की राजधानी वियाना में 1933 ई. में हुई ?
अमर प्रकाश।
किस राजा ने सिरमौर कांस्टीट्यूशन एक्ट पास किया।
राजेन्द्र प्रकाश
सिरमौर के किस राजा के समय सिरमौर प्रजामण्डल की स्थापना हुई?
राजेन्द्र प्रकाश
सिरमौर के किस राजा के शासनकाल में पझौता आन्दोलन 1942 ई. में हुआ?
राजेन्द्र प्रकाश
सिरमौर राज्य के लोगों ने सन 1942 में अपने शासक के विरूद्ध पझौता आन्दोलन किस कारण आयोजित किया था।
राजा के द्वारा अंग्रेजों की सहायता करना और जनता से भारी कर वसूलने के विरोध में।
2 महीने तक पहाडों की चोटियां से टोपीदार बंदूक और पत्थरों से सेना का मुकाबला करने वाले पझौता आन्दोलन के आंदोलनकारी थे।
मियां चूचूं
किसान सभा का गठन किस आंदोलन में हुआ।
पझौता आंदोलन
किसान सभा का सभापति किसे चुना गया था।
लक्ष्मी सिंह
किसान सभा का सचिव किये चुना गया।
वैद्य सूरत सिंह
सिरमौर रियासत के अंतिम शासक कौन थे।
राजेन्द्र प्रकाश
सिरमौर के शासक राजेन्द्र प्रकार ने किस वर्ष विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे?
13 मार्च, 1948 में।
सिरमौर के किस स्थान पर सी.सी.आई सीमेंट फैक्ट्री स्थित है?
राजबन
सिरमौर के राजबन में सी.सी.आई सीमेण्ट फैक्ट्री का स्थापना किस वर्ष हुई?
1980 ई में
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?
धौला कुआँ
‘पीच वैली’ के नाम से किसे जाना जाता है।
राजगढ़
1893 ई. में सिरमौर के पहले बैंक की स्थापना किस नाम से हुई?
नाहन नैशनल बैंक।
सिरमौर के पहले बैंक “नाहन नेशनल बैंक’ को 1944 ई में “बैंक ऑफ सिरमौर ” कहा गया।
1955 ई० में बैंक ऑफ सिरमौर का विलय किस बैंक में कर दिया गया ?
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक

Leave a Reply