+91 8679200111
hasguru@gmail.com

जिला काँगड़ा का इतिहास-1

1. काँगड़ा रियासत की स्थापना किसने की थी?

भूमि चन्द
2. कॉंगड़ा किले की स्थापना किसने की थी?
सुशर्मा चन्द्र
3.बैजनाथ का पुराना नाम क्या था?
कीरग्राम
4. प्राचीन काल में नगरकोट के किले का निर्माण किसने करवाया था?
सुशर्मा
5. नूरपुर का पुराना नाम क्या था?
धमेरी
6. बाणगंगा, कुराली और न्यूगल के संगम स्थल को क्या कहा जाता है?
त्रिगर्त
7.किस प्रसिद्ध विद्वान ने अपनी पुस्तक में कांगड़ा को भीमनगर की संज्ञा दी थी?
उत्बी ने।
8.किस प्रसिद्ध विद्वान ने अपनी पुस्तक में कांगड़ा को भीमकोट की संज्ञा दी थी?
फरिश्ता
9.किस प्रसिद्ध विद्वान ने अपनी पुस्तक में कांगड़ा को नगरकोट की संज्ञा दी थी?
अल्बरूनी
10. पाणिनी ने अष्टाध्यायी में त्रिगर्त को क्या कहा है??
आयुधजीवी संघ
11. कांगड़ा आने वाला सर्व प्रथम यूरोपीय यात्री कौन था
– 1615 ई में थोमस कोरयाट
12.विलियम मूरक्राफ्ट ने कांगड़ा की यात्रा कब की थी? 

– 1832 ईसवी में
13. महमूद गजनबी ने कांगड़ा पर आक्रमण कब किया और उस समय वहाँ का राजा कौन था?
1009 ई. , जगदीश चंद्र
14. मुहम्मद-बिन-तुगलक के 1337 के काँगड़ा आक्रमण के समय वहाँ का राजा कौन था?
पृथ्वीचंद
15. हिमाचल के किस राजा ने 1360 ई में दिल्ली पर आक्रमण कर विजय प्राप्त की?
रूपचन्द
16. फिरोजशाह तुगलक के 1365 ई. के काँगड़ा आक्रमण के समय वहाँ का राजा कौन था?
रूपचन्द
17. रूपचन्द का नाम किस नाटक में मिला है?
– मानिक चन्द के नाटक “धर्मचन्द्र नाटक” में
18. फिरोजशाह तुगलक ज्वालामुखी मंदिर से कितनी पुस्तकें फारसी में अनुवाद के लिए ले गया था।
-1300 पुस्तकें
19. फिरोजशाह तुगलक ने ज्वालामुखी मंदिर से संस्कृत की पुस्तकों का किस नाम से अनुवाद करवाया?
-“दलील-ए-फिरोलशाही”
29. फिरोजशाह तुगलक ने संस्कृत पुस्तकों का फारसी में अनुवाद किससे करवाया?
-इज्जुद्दीन खालिदखानी
21.तैमूरलंग के 1398 ई. के कांगड़ा आक्रमण के समय वहाँ का राजा कौन था?
-मेघचंद
22. हरिपुर में किला और गुलेर राज्य की स्थापना किसने की थी?
-हरिचन्द1 ने
23. गुलेर की स्थापना किस नदी के किनारे की थी?
-बाण गंगा
24. 1540 ई० में किसने कांगड़ा पर आक्रमण किया?
-ख्वास खाँ (शेरशाह सूरी का सेनापति)
25. 1556 ई० में अकबर ने किस किले पर आक्रमण किया था?
-मानकोट दुर्ग पर
26. मानकोट दुर्ग का निर्माण किसने किया था?
-इस्लाम शाह सूर
27. धर्मचन्द नाटक के लेखक कौन है?
-मानिक चन्द
28. मुगल शासक अकबर ने किये काँगड़ा पर कब्जा करने के लिए किसे भेजा था?
-हुसैन कुली खान
29. अकबर ने ज्वालामुखी आकर सोने का छतर किस वर्ष चढ़ाया था?
-1581 ई में
30. काँगड़ा किले का पहला मुगल किलेदार कौन था?
नवाब अली खान
31. कांगड़ा किले में मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?
जहाँगीर
32.शाहजहाँ ने 1620 ई. में जब कांगड़ा पर आक्रमण किया उस समय काँगड़ा का राजा कौन था?
– हरिचन्द
33. काँगड़ा जिले का प्रथम हिन्दू किलेदार कौन था?
जगत सिंह
34. काँगड़ा किले का अन्तिम मुगल किलेदार कौन था?
नवाब सैफअली खान
35. मुगलों के विरुद्ध महाराणा प्रताप की तरह जंगलों में छिपकर किसने विद्रोह किया था?
– मियाँ चन्द्रभान सिंह
36. बीजापुर शहर की स्थापना किसने की थी?
– विजय राम चन्द
37. विजयराम चन्द बीजापुर शहर की स्थापना किस नदी के किनारे की थी?
– ब्यास नदी
38. कांगड़ा में water spring किस शासक द्वारा निर्मित है?
– कृपालचन्द
39. आलमपुर शहर की स्थापना किसने की थी?
– आलमचन्द
40.टिहरा में किले की स्थापना किसने की थी?
अभयचन्द
41. 1660 से 1697 के बीच काँगड़ा रियासत की राजधानी कहाँ थी?
-बीजापुर
42. 1697 से 1748 ई के बीच काँगड़ा रियासत की राजधानी कहाँ थी?
-आलमपुर ।
43. 1761 से 1824 ई के बीच काँगड़ा रियासत की राजधानी कहाँ थी?
सुजानपुर टीहरा

44. काँगड़ा रियासत की राजधानी अंग्रेजों ने किस बर्ष स्थानांतरित की थी ?
– 1855 ई में। 
45. काँगड़ा रियासत की राजधानी अंग्रेजों ने कहाँ स्थानांतरित की थी ?
– धर्मशाला

* सुजानपुर शहर की नींव किसने रखी?
– घमण्डचन्द ने 1761 ई में । 
* राजा घमण्डचंद को 1759 में किसने जालंधर दोआब का निजाम बनाया था?
– अहमदशाह दुर्रानी।
* संसारचन्द-।। किस वर्ष कॉंगड़ा का राजा बना था?
– 1783 ई में।
* संसार चन्द-।। किसकी सहायता से काँगड़ा का राजा बना था?
-जय सिंह कन्हैया।
*जय सिंह कन्हैया ने 1775 में किसे हराया था?
– जस्सा सिंह रामगढ़िया
* संसार चंद ने रिहलु के लिए चंबा के राजा को कहां हराया था?
– नेरटी शाहपुर
* संसारचन्द ।। ने किस वर्ष मण्डी पर आक्रमण किया था?
– 1772 ई में
* काँगड़ा के राजा संसारचन्द ने मण्डी के किस राजा को 12 वर्षों तक कैदी बनाकर रखा था?
– ईश्वरी सेन

* राजा संसारचन्द ने मण्डी के राजा ईश्वरी सेन को किस जेल में कैदी बनाकर रखा था?
– नादौन।

* संसारचन्द के द्वारा कैद किए जाने के बाद किसने मण्डी के राजा ईश्वरी सेन को छुड़वाया था?
– अमरसिंह थापा।
* काँगड़ा के राजा संसार चन्द ने किस वर्ष बिलासपुर पर आक्रमण किया था?
– 1795 ई० में।
* संसारचन्द ने बिलासपुर में किस धार पर किले का निर्माण किया था?
– झांझरिया धार।
* संसारचन्द झांझरिया धार पर किस किले का निर्माण किया था?
– छातीपुर किला।
* गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा और संसार चन्द के बीच किस वर्ष युद्ध हुआ?
– 1806 ई।
* संसारचन्द और अमरसिंह थापा के बीच किस स्थान पर युद्ध हुआ था?
– महलमोरियो।
* महाराजा रणजीत सिंह और संसारचन्द के बीच किस वर्ष सन्धि हुई थी ?
– 20 मार्च 1809 ई में।
* महाराजा रणजीत सिंह और संसार चन्द के बीच
1809 ई में कौन-सी सन्धि हुई थी?
– ज्वालामुखी सन्धि।
* ज्वालमुखी सन्धि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
– खून सन्धि तथा संधेरा सन्धि।

* ज्वालामुखी सन्धि के अन्तर्गत संसारचन्द ने कितने गाँव महाराजा रणजीत सिंह को दिए थे?
– 66 गाँव।
* काँगडा किले का प्रथम सिक्ख गवर्नर कौन था?
– देसा सिंह मजीठिया।
* काँगड़ा का अन्तिम राजा कौन था?
– अनिरूद्ध चन्द
* गुलेर रियासत का पुराना नाम क्या था?
– ग्वालियर
* गुलेर रियासत की स्थापना किस वर्ष की थी?
– 1405 ई. में।
* गुलेर रियासत के किस राजा को शेर-ए-अफगान की उपाधि हो गई थी?
– मान सिंह।
* गुलेर रियासत के राजा मान सिंह को शेर-ए-अफगान की उपाधि दी?
* शाहजहाँ।
* मानगढ़ किले का निर्माण किसने करवाया?
– मान सिंह।
* गुलेर रियासत का अन्तिम राजा कौन था?
– भूपसिंह।
* सिक्ख गवर्नर देसा सिंह मजीठिया ने 1811 ई में गुलेर पर कब्जा कर किस किले पर अधिकार कर लिया था?
– कोटला किले।

* नुरपूर का प्राचीन नाम क्या था?
– धमेरी।
* नूरपुर की स्थापना किसने की थी ?
– जेठपाल ने (1000ई०)।
* नुरपुर की स्थापना किस वंश के राजा ने की थी
– तोमर वंश।
* जहाँगीर के आगमन पर नुरपुर नाम किसने रखा था?
– जगत सिंह।
* नूरपुर का कौन सा राजा अलाउद्दीन खिलजी का समकालीन था?
– जसपाल।
* नूरपुर के किस राजा का विवरण अकबरनामा में मिलता है?
– भक्तमल।
* नूरपुर का कौन-सा राजा नूरजहाँ को बेटी कहकर संबोधित करता था?
– जगतसिंह
* सिब्बा राज्य की स्थापना किसने की थी?
– 1450 ई में सिवरामचन्द ने।
* दतारपुर राज्य की स्थापना किसने की थी?
– दतारचन्द ने।
* दतारपुर राज्य परिवार का उपनाम क्या है?
– डडवाल।
* काँगड़ा की चित्रकला के विकास करने का श्रेय किसे प्राप्त है?
– मियाँ गोवर्धन सिंह।

* धर्मशाला का प्राचीन नाम क्या था?
– धर्मपुर।
* धर्मशाला की स्थापना किसने और कब की थी?
– लॉर्ड मैकलोर्ड ने 1846 ई में।
* धर्मशाला को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
– मिनी लहासा (Mini Lahasa)।
* ब्रजेश्वरी मंदिर के वर्तमान स्वरूप का निर्माण किस शैली में किया गया था?
– सिक्ख शैली।
* ब्रजेश्वरी मंदिर के वर्तमान स्वरूप का निर्माण सिक्ख शैली में किसने किया था?
– देसा सिंह मजीठिया ने।
* ब्रजेश्वरी मंदिर में सोने के दरवाजे किसने और कब चढ़ाये थे?
– खड़क चन्द ने 1815 ई में।
* काँगड़ा के किस मंदिर को 15 मन्दिरों का समूह कहा जाता है?
– मसरूर एकाशम।
* काँगड़ा का राज संसारचन्द किसका उपासक था?
– कृष्ण का उपासक।
* कांगडा के किस मन्दिर को हिमाचल प्रदेश का अजन्ता कहा जाता है?
– मसरूर राॅक कट।
* काँगड़ा के धर्मशाला में किस गवर्नर को 1863 में दफनाया था?
– लॉर्ड एल्गिन।

* हिमाचल की किस रियासत पर आक्रमण करना संसार चन्द के पतन का कारण बना?
– बिलासपुर।
* नूरपुर का अन्तिम राजा कौग था?
– वीर सिंह।
* महाराजा रणजीत सिंह ने वीर सिंह को कितने वर्षों तक पकड़कर रखा था?
– 7 वर्षों तक।
* महाराजा रणजीत सिंह ने वीरसिंह को 7 वर्षों तक कहाँ पर पकड़कर रखा था?
– अमृतसर के गोविंदगढ़ किले में।
* राजा वीर सिंह को रणजीत सिंह की कैद से किसने छुड़वाया था?
– चम्बा के राजा चरहट सिंह ने।
* नुरपुर रियासत के किस वजीर ने 1848 ई में अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह किया था?
– रामसिंह पठानिया।
* नुरपुर रियासत के वजीर रामसिंह पठानिया को 1848 ई में अंग्रेजों ने पकड़कर कहाँ भेज दिया था?
– सिंगापुर।
* राना संसार चन्द ने किसकी सहायता से काँगड़ा किले से निकलकर 1809 ई में रणजीत सिंह के साथ ज्वालामुखी सन्धि की थी?
– नौरंग बुजीर।
* कांगड़ा के राजा संसारचन्द ने कहाँ पर अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी स्थापित की थी?
– अमतर।

Leave a Reply