+91 8679200111
hasguru@gmail.com

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान- 5

  • नेहरू कुण्ड, रोरिक आर्ट गैलरी, नग्गर महल, तपोवन में से कौन सा हिमाचल की कुल्लू घाटी में नहीं है- तपोवन
  • 1997 ईसवी में शिमला जिले का कौन सा गाँव आंध्रा नदी में बह गया था। चिड़गाँव
  • हरिराय मन्दिर चम्बा के किस इलाके में है। चौगान
  • पीर निगाह मेला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में किस स्थान पर मनाया जाता है- बशोली
  • हिमाचल प्रदेश में कौन सा त्यौहार मुख्यतः गद्दियों द्वारा मनाया जाता हैं? नवाला
  • हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नलवाड़ी मेला किस महीने में मनाया जाता है? – मार्च
  • बघाटी बोली हिमाचल प्रदेश के किस इलाके में बोली जाती है। – सोलन
  • हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में फ्रूट डिमॉन्स्ट्रेशन फार्म कहां है?- सलोह
  • हिमालयाज द अब्रोड ऑफ लाइट के लेखक कौन हैं।- निकोलस रोरिक
  • त्रियूंड हिमाचल प्रदेश के किस जिले में हैं- काँगड़ा
  • सिसू जलविद्युत परियोजना किस दरिया पर है।- चिनाब
  • कौन सी नदी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले को दो लगभग भागों में बाँटती है- गिरि
  • हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में वर्षभर में सबसे कम वर्षा होती है? -स्पीति
  • लामा डल झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?- चम्बा
  • तेगपो, पटसारी, स्पिन एवं फोजल जलधाराओं में से कौन सी जलधारा स्पीति नदी की सहायक है। तेगपो
  • स्थानीय लोग हिमाचल प्रदेश की किस नदी को ‘दुख का दरिया’ कहते हैं ? – स्वां
  • कुल्लू घाटी के मणिकरण को किस देवता से जोड़ा जाता है ?- शिव
  • सतधारा, कोपरा, कलिका, धनेखा में से कौन सा जलप्रपात हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में नहीं है.?- कोपरा
  • हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा हिमनद कौन सा है?- बड़ा शिगड़ी
  • चोलंग चोटी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में हैं ?- कांगड़ा
  • कांगड़ा और चम्बा को कौन सा दर्रा जोड़ता है ? बारू
  • हिमाचल प्रदेश बड़ी जमींदारी उन्मूलन अधिनियम को कब राष्ट्रपति की स्वीकृति मिली -1955
  • दानव नृत्य हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र से मुख्यतः जुड़ा है ?- लाहुल स्पीति
  • हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में किस प्राचीन मनीषी को पूजा जाता है। – मार्कण्डेय
  • हिमाचल प्रदेश के राणाओं और ठाकुरों के बारे में कौन से मुख्य सूचना स्रोत – राजतरंगिनी, बैजनाथ की प्रशस्तियाँ
  • क्युथल के राणा को किस वर्ष ब्रिटिश सरकार द्वारा राजा की उपाधि दी गई ? – 1857 में
  • एंटीक्विटीज ऑफ चम्बा स्टेट, के लेखक कौन है- जे.पी.एच.दोगल
  • त्रिगर्त के सुविख्यात घराने के किस मुखिया ने अपनी बेटी का विवाह किरग्राम के राणा से किया जो उसके मातहतों में से एक था।- हृदय चन्द्र
  • सोलहवीं शताब्दी के मध्य के आस-पास कुल्लू के किस राजा ने उन ठाकुरों का दमन कर दिया जो अक्सर उसकी सत्ता को चुनौती देते थे।- बहादुर सिंह
  • कांगड़ा के किस क्षेत्र के राणा ने पानी का मार्ग खोलने के लिये अपनी बहू की बलि दी। चड़ी
  • कनिंघम के अनुसार कांगड़ा रियासत समूह में कौन सी रियासते आती हैं।- जो रावी और सतलुज के बीच हैं।
  • हचिंसन और वोगल किसे मोहम्मदन रियासत मानते हैं। शाहपुर
  • कौन सी रियासतें गुलेर रियासत से उपजी शाखाएँ हैं- सिबा और दातारपुर
  • 1615 ईसवी के आस-पास कांगड़ा आने वाला पहला यूरोपियन कौन था? थामस कोरियाट
  • कुमारसेन के किस राजा ने शांगरी किले पर अधिकार कर लिया और कुल्लू के राजा को क्रांगला और नागी में हराया?-अजमेर सिंह
  • बिलासपुर रियासत के किस राजा ने भूमि कर का कुछ भाग नकदी में और कुछ उपज के रूप में लेना शुरु किया।- हीरा चन्द
  • बंधाल के किस राजा की मण्डी के राजा सिद्ध सेन ने धोखे से हत्या कर दी? – पृथी पाल
  • पुडाह और सिंह नृत्य-नाटक हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र से संबंधित है ? – रोहडू जुबल
  • किला लोहगढ़ हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में है। पाँवटा
  • चिन्मय संदीपनी हिमालय आश्रम कांगड़ा जिले में किसके नजदीक है- योल
  • लुकिंग बैक किसकी आत्मकथा है। मेहर चन्द महाजन
  • पर्यटन मानचित्र पर हिमाचल को किस नाम से जाना जाता है? देवभूमि
  • रेणुका धाम किससे सम्बद्ध है? परशुराम
  • गुरू गोविन्द सिंह इनमें से–मण्डी, धर्मशाला, नयना देवी, पांवटा साहिब किस स्थान पर कभी नहीं आये? धर्मशाला
  • पहाड़ी रियासतों के हिमाचल प्रदेश में विलीनीकरण के मसले पर फरवरी 1948 में सोलन में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की?- राजा दुर्गा सिंह
  • बिलासपुर राजाओं में से किसे प्रजा ने उसके अत्याचारी शासन के कारण रियासत छोड़ने को बाध्य कर दिया था ? मेघचंद
  • ‘तारीख-ए-रियासत सिरमौर’ नामक पुस्तक के लेखक हैं- कँवर रणजोर सिंह
  • बिलासपुर रियासत के अभिलेख किस वर्ष से देवनागरी लिपि में रखे जाने लगे?-1885 ई.
  • प्राचीन काल में चम्बा रियासत का मुख्यालय कहाँ था?- ब्रह्मपुर
  • रियासत चम्बा के उस शासक का नाम क्या था जिसने एक नाई को उसकी बेटी के प्रेमपाश में आबद्ध होने के कारण वज़ीर के पद पर नियुक्त कर दिया था ?- उदय सिंह
  • पहाड़ी राज्यों के मामलों में अनुचित हस्तक्षेप के कारण पंजाब के सूबेदार रियाज़ बेग के खिलाफ बने परिसंघ से इनमें से कौनसा अलग रहा ?- जगत सिंह-कांगड़ा
  • महमूद गज़नवी की सेना ने कांगड़ा के कौनसे मंदिर को नष्ट किया ?- ब्रजेश्वरी मंदिर
  • अठाहरवीं सदी के उत्तरार्द्ध में कांगड़ा पर आक्रमण करने वाला प्रथम सिख सेनानायक कौन था?- जस्सासिंह रामगढ़िया
  • नुरपूर के किस शासक को बैरम खाँ द्वारा 1558 ई. में बन्दी बना कर लाहौर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया?- बख्त पाल
  • हिमालयी रियासती प्रजामंडल के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?- पद्मदेव
  • 1857 में अंग्रेजों के विरुद्ध उठ खड़े होने के लिए जनता को प्रेरित करने वाले जननायक प्रताप सिंह की शहादत कहाँ हुई थी?- धर्मशाला
  • द्वितीय आंग्ल-सिक्ख युद्ध में अंग्रेजों को नाकों चने चबवाने वाले नूरपुर के वज़ीर रामसिंह को कहाँ निर्वासित किया गया था?- सिंगापुर
  • हिमाचल प्रदेश का कौनसा भू-क्षेत्र एल्पाइन क्षेत्र के नाम से भी चिह्नित है ?- द ग्रेटर हिमालय
  • तैरते हुए द्वीप किस झील में अवस्थित हैं- रिवालसर
  • जलराशि की दृष्टि से हिमाचल की सबसे बड़ी नदी कौनसी है ?-चिनाब
  • उष्ण जल प्रपातों के लिए विख्यात ततापानी किस जिले में है ?- मंडी
  • किस स्थान पर चन्द्र’ और ‘ भागा’ नदियों का संगम होने के बाद वे चिनाब नाम से अभिहित होती है?- लाहौल के समीप ताण्दी
  • जवाली, परागपुर, बरोह, जयसिंहपुर में से कौन सी कांगड़ा जिले की तहसील नहीं है- परागपुर
  • पांगी घाटी कितनी ऊँचाई पर अवस्थित है ? 14528 फीट
  • मंडी जिले की धौलाधार पर्वत श्रृंखला का सर्वोच्च शिखर कौनसा है ?- नागरू 4400 मी.
  • जीवन-शैली की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में बसने वाले गद्दी किस जनसमूह के अन्तर्गत आते हैं- अर्द्ध-यायावर, अर्द्ध-पशु पालक एवं अर्द्ध-कृषक
  • चम्बा नगर में प्रथम जल विद्युत गृह किस वर्ष में क्रियाशील हुआ?- 1910 ई.
  • ‘सोलन गोला’ किसकी प्रसिद्ध किस्म है?- टमाटर
  • हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला नमक की खानों के लिए प्रसिद्ध हैं- मण्डी
  • सेब उत्पादन में हिमाचल प्रदेश का कौनसा जिला शीर्ष स्थान पर है? शिमला
  • हिमाचल प्रदेश में प्राप्त माशीर और मिरर कार्प किसकी प्रसिद्ध किसमें हैं- मछली
  • हिमाचल प्रदेश बड़ी भू-सम्पदा समाप्ति एवं भूमि सुधार अधिनियम ‘ किस वर्ष पारित हुआ- 1953 ई.
  • राष्ट्रीय स्तर पर अदरक उत्पादन के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का कौन सा स्थान है ? दूसरा
  • हिमाचल प्रदेश की अनुमानित जल विद्युत शक्ति क्षमता कितनी है ? 21,500 मेगावाट
  • अपंगों हेतु विशेष रोजगार कार्यालय हिमाचल प्रदेश में कब स्थापित किया गया?– 1976 में
  • हिमाचल प्रदेश में हवाई खेलों का छात्रावास कहां है।- बीड बिलिंग
  • हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सपनी किला कहां है। सांगला
  • नाहन कोठी पंचकुला में सिरमौर के किस राजा ने बनवाई थी?- फतेह प्रकाश
  • 800 मैगावाट की कोल डैम परियोजना में कितने टरबाइन हैं ?- चार
  • किस वर्ष शिमला म्युनिसिपल कमेटी का स्थान शिमला म्युनिसिपल कॉरपोरेशन’ ने लिया ?- 1978
  • शिमला की नर्व सेंटर टाउन हाल इमारत का निर्माण पत्थर और लकड़ी से कब हुआ।- 1908
  • अगस्त, 1972 में श्रीमती इन्दिरा गांधी और जुल्फिकार अली भुट्टो ने किस इमारत में शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए ?- बार्नस कोर्ट
  • हिमाचल प्रदेश में दूसरी हैरिटेज साइट कौन सी है ?- ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क
  • शिमला को किस वर्ष सरकारी तौर पर भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था- 1864
  • हिमाचल प्रदेश में किस खंण्ड को नाबार्ड द्वारा जनजातीय विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत धनराशि मंजुर की गई है ? ऊना में अम्ब
  • हिमाचल पथ परिवहन कॉर्पोरेशन द्वारा किस बस अड्डे पर अपना स्टोर/माल खोला गया है? पालमपुर
  • सितम्बर, 2014 तक बैकों के किस वर्ग ने हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये ? वाणिज्यिक बैंक
  • हिमाचल प्रदेश के कौन से जिले के रूमाल प्रसिद्ध हैं -चम्बा
  • कांगड़ा चित्रशैली का मुख्य विषय था- श्रीकृष्ण एवं राधा
  • 1965 ई. में उत्कृष्ट शिल्पी के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित महेशी देवी का सम्बन्ध किस कला से है?- कशीदाकारी
  • पहाड़ी लघु चित्रकला का महान् चित्रकार माणक किसके राजदरबार की शोभा था- संसारचन्द-काँगड़ा
  • शोभा सिंह आर्ट गैलरी कहाँ स्थित है ?- अन्द्रेटा
  • हिमाचल प्रदेश में वर्षा का औसत क्या है ? -1600 मिमी
  • 1991 ई. की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कौनसे जिले में जनसंख्या वृद्धि कम दर्ज की गई?- लाहौल स्पिति
  • स्पिति का शाब्दिक अर्थ है :- रत्नभूमि
  • केलांग सुंदरी किसका अभिधान है- शैलशृंग (पर्वत की चोटी)
  • पांडवमहिशी द्रौपदी का अन्त्येष्टि स्थल किसे माना जाता है ? तांदी
  • कुंजू और चंचलू किस स्थान का विख्यात प्रेमी युगल था ? चम्बा
  • कुजुम दर्रा किस घाटी में अवस्थित है ?- स्पीति घाटी
  • भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान कहाँ अवस्थित है? शिमला
  • ”चन्द्र’ और ‘भागा’ घाटी का नववर्ष त्यौहार किस नाम से जाना जाता है ?- हाल्दा
  • केन्द्रशासित प्रदेश हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा कब प्राप्त हआ ?- 25 जनवरी 1971
  • कौन सा पहाड़ी दर्रा हि.प्र. के मण्डी और कुल्लू जिला का जाड़ता है- दुलची
  • हि.प्र. के कांगड़ा जिले के मसरूर में स्थित चटान मन्दिरों का निर्माण किस शताब्दी के आसपास हुआ। सातवीं और आठवीं
  • भारत सरकार ने हि.प्र.के चम्बा और सिरमौर जिलों के शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े खण्डों के लिए पांच आदर्श विद्यालय स्वीकृत किए है। कितने चम्बा जिले में है। चार
  • बाक्यांग लोक-नृत्य हि.प्र. के किस क्षेत्र से जुड़ा है- किन्नौर
  • दरानघाटी शरणस्थल हि.प्र. के किस कस्बे के पास है- रामपुर-बुशहर
  • सुकेती जीवाश्म पार्क किस नदी के तट पर है। मारकंड
  • हि.प्र. में 2013 ईस्वी में सबसे पहला कौशल विकास केन्द्र किस कस्बे स्थापित किया गया था।- नाहन
  • 2014-15 में किस स्वच्छता मुहिम के स्थान पर स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम शुरू किया गया।- निर्मल भारत अभियान
  • हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्र का लगभग कितना प्रतिशत लाहुल स्पीति जिले में पड़ता है। 24.85
  • हि.प्र. के मण्डी जिले के करसोग क्षेत्र में स्थित शिकारी देवी मन्दिर की समुद्र तल से ऊँचाई लगभग कितनी है। 10000 फुट
  • 1903 ईस्वी के आसपास बिलासपुर रियासत के किस राजा को रियासत से निर्वासित कर दिया गया और बनारस में रहने का हुक्म दिया गया।- विजय चन्द
  • बुशहर रियासत में रीत विवाह की प्रथा किस वर्ष समाप्त कर दी गई।- 1925 ईस्वी में
  • 1946 ईस्वी में शिमला हिल स्टेट्स में सबसे छोटी रियासत/ठकुराई कौन सी थी।- रतेश
  • कुल्लू के किस राजा के शासनकाल में लाहुल को चम्बा के राजा ने जीत लिया था- रूद्रपाल
  • भूमि राजस्व जो 1863 ईस्वी तक बिलासपुर रियासत में फसल के अंश के रूप में लिया जाता था। उसकी मात्रा पैदावार के कितने भाग होती थी। पैदावार का तीसरा हिस्सा
  • मण्डी रियासत का कौन सा राजा ईश्वरीसेन की रखैल का बेटा था।- बलबीर सेन
  • कुटलैहड़ रियासत का क्षेत्र जो कांगड़ा के राजा संसार चन्द ने हथिया लिया था, किसने वापस दिलवा दिया था। गोरखों ने
  • न्यायमूर्ति मेहर चन्द महाजन हि.प्र. के कांगड़ा जिले के किस क्षेत्र से सम्बन्धित थे।- नगरोटा
  • ब्रिटिश सरकार से सनद प्राप्त करने वाली अंतिम ठकुराई कौन सी थी।- थरोच
  • सिरमौर के राजा को 1815 ईस्वी में दी गई सनद के अनुसार कौन सा क्षेत्र उसे लौट दिया गया। कयार-दा-दून
  • 2012 ईस्वी में चुनी गई हि.प्र. विधानसभा में जनजातीय क्षेत्रों से चुने गये सदस्यों की संख्या कितनी है- तीन
  • हि.प्र. के हमीरपुर जिले में हिंदी के प्रसिद्ध लेखक यशपाल का पैतृक गांव कौन सा था-भूम्पल
  • 1960 ईस्वी में किन्नौर जिले को गठित करने के लिए महासु जिले की चीनी तहसील के अलावा रामपुर तहसील के कितने गांव स्थानान्तरित कर दिये गये-14
  • हि.प्र. विधानसभा का पहला स्पीकर कौन था। जयवंत राम
  • 2010-11 की कृषि गणना के अनुसार हि.प्र. में लघु और सीमान्त जोतों का प्रतिशत क्या था- 87.95
  • 2001-2011 के दशक में हि.प्र. के किस जिले में जनसंख्या वृद्धि दर सबसे अधिक दर्ज की गयी।- ऊना
  • चम्बा के राजा मेरू वर्मन के दरबार से जुड़े किस कारीगर ने भरमौर और छतराड़ी मन्दिरों में अष्टधातु की मूर्तियाँ बनाई थी।- गुग्गा
  • हि.प्र. में किस आयु-वर्ग की किशोरियों को किशोरी शक्ति योजना के अन्तर्गत शामिल किया गया है।- 11-18 वर्ष
  • हि.प्र. में बन्धुआ मजदूर प्रणाली अधिनियम कब पास हुआ। 1976 में

Leave a Reply