+91 8679200111
hasguru@gmail.com

आधुनिक भारत का इतिहास (यूरोपीय कंपनियों का भारत आगमन-1)

वास्कोडिगामा, कालीकट पर किस वर्ष आया?
1498AD
1498 में वास्कोडिगामा भारत में कहां पहुंचा था?
कालीकट
भारत तक समुद्री मार्ग की खोज की गई थी-
पुर्तगालियों द्वारा
भारत के समुद्री मार्ग की खोज किसने की ?
वास्को डी गामा
पुर्तगाली उपनिवेश का प्रथम वायसराय भारत में कौन हुआ?
अल्मीडा
भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक कौन था?
अल्बुकर्क
वह पुर्तगाली कौन था जिसने गोआ पर अधिकार किया था?
अल्फांसो डी अल्बुकर्क
किसने वास्को-डि-गामा का कालीकट में स्वागत किया था?
जमोरिन
किसने भारत आने के पीछे अपने लक्ष्य को इन शब्दों में व्यक्त किया “हम ईसाइयों व मसाले लेने आए हैं”?
वास्कोडिगामा
किस पुर्तगाली गवर्नर ने ‘नीले पानी की नीति’ (Blue water policy) अपनाई ?
फ्रांसिस्को डी अल्मीडा
किसे ‘भारत में पुर्तगाली साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक’ कहा जाता है ?
अल्फांसो डी अल्बुकर्क
अल्बुकर्क ने बीजापुर के किस सुल्तान से गोवा को छीना ?
युसूफ आदिल शाह
पुर्तगाली उपनिवेश का प्रथम गवर्नर भारत में कौन हुआ?
फ्रांसिस्को डी अल्मीडा
किस अंग्रेज ने पुर्तगालियों को सौली/स्वाल्ली (Sowelly) के स्थान पर हराया ?
थॉमस बेस्ट
वह यूरोपीय देश, जिसने सबसे पहले भारत से व्यापार आरंभ किया था?
पुर्तगाल
व्यापार के लिए भारत आने वाले यूरोपीय लोगों में सर्वप्रथम कौन थे?
पुर्तगाली
पुर्तगाली व्यापारिक कंपनी के भारत आगमन का सर्वप्रमुख उद्देश्य था-
काली मिर्च व अन्य मसालों के व्यापार पर एकाथिकार प्राप्त कना
जब 17 मई, 1498 ई० में वास्कोडिगामा कालीकट में उतरा तो किसने उसका स्वागत किया ?
कालीकट (कोजीकोड) के राजा जमोरिन ने
पुर्तगालियों ने भारत में सर्वप्रथम कहाँ फैक्ट्री स्थापित किया ?
कालीकट
गोवा, दमन और दीव का उपनिवेशीकरण मूलतः किया गया था।
पुर्तगालियों द्वारा।
अल्बुकर्क ने गोआ को 1510 ई० में किससे छीना था।
बीजापुर के सुल्तान से
पुर्तगालियों ने भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रथम दुर्ग का निर्माण किया था ?
कोचीन में
मध्यकाल में सर्वप्रथम भारत से व्यापार संबंध स्थापित करने वाले थे-
पुर्तगाली
किन यूरोपियों ने भारत में प्रथमतः सामुद्रिक व्यापारिक केंद्र स्थापित किए?
पुर्तगाली
बंगाल की निम्नलिखित फैक्ट्रियों में से एक जो पुर्तगालियों द्वारा स्थापित की गई, वह थी-
हुगली
पांडिचेरी (वर्तमान पुदुच्चेरि) कब्जा करने वाली पहली यूरोपीय शक्ति कौन थे।
पुर्तगाली
भारत में सर्वप्रथम आने वाले यूरोपीय कौन थे?
पुर्तगाली
कालीकट में 1498 में वास्कोडिगामा के साथ उतरने वाले गुजराती पायलट का क्या नाम था?
अब्दुल मजिद
कलकत्ता की स्थापना किसने की?
जॉब
चारनॉक को अक्सर कलकत्ता के ‘संस्थापक’ और मुख्य-वास्तुकार का श्रेय दिया जाता है।
जैसा कि अब निकला, चारनॉक कोलकाता का वास्तविक “संस्थापक” नहीं था। 2003 में, कोलकाता उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि अंग्रेजों को वास्तव में कोलकाता का “संस्थापक” नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि जैसा उन्होंने खोजा और डिजाइन किया था, जो आज कोलकाता का शहर है, जिसमें सुतानुती, गोबिंदपुर और कोलिकाता के गांव शामिल हैं। अदालत ने फैसला सुनाया कि भले ही चारनॉक अगस्त में सुतनुती पहुंचे, लेकिन ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से बहुत पहले गाँव मौजूद थे। कलकत्ता ने ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए अपने बंगाल एजेंट चारनॉक के कहने पर एक व्यापारिक केंद्र के रूप में शुरू किया, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने शहरी कलकत्ता बनाने के लिए सुतनुती, कोलिकाता और गोबिंदपुर को मिला लिया था। ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से चारनॉक के प्रयासों के बावजूद, तीन बंदरगाह गांवों को मिलाकर कलकत्ता का एक प्रारंभिक संस्करण स्थापित करने और स्थापित करने के लिए, न्यायालय ने माना कि चारनॉक को इन गांवों का “संस्थापक” नहीं कहा जा सकता क्योंकि लोग पहले से ही उन जगहों पर मौजूद थे। 1600 के दशक के अंत में उनका आगमन हुआ। कहा जाता है कि सती का अंगूठा कोलकाता के दक्षिणी भाग में काली घाट में गिरा था। इस प्रकार, इस शहर को कालीकाता कहा गया जो आगे चलकर कोलकाता हो गया। आधिकारिक रूप से इस शहर का नाम कोलकाता 1 जनवरी, 2001 को रखा गया। इसका पूर्व नाम अंग्रेजी में भले ही “कैलकटा’ हो लेकिन बंगाल और बांग्ला में इसे हमेशा से कोलकाता या कोलिकाता के नाम से ही जाना जाता रहा है।
1606 ई. में गोलकुंडा के शासक से फरमान हासिल करने के पश्चात कौन मसुलीपत्तम् में स्थापित हो गए?
डच

किस क्रम में यूरोपीय लोग व्यापार करने हेतु भारत आए?
पुर्तगाली, डच, अंग्रेज, फ्रांसीसी
किस यूरोपीय समुदाय ने भारत में प्रथम व्यापार संबंध बनाया?
पुर्तगाली
पुर्तगाल और भारत के बीच व्यापार का प्रारंभ हुआ था?
1498 ई. में
एक पुर्तगाली नाविक वास्कोडीगामा कब कालीकट के बंदरगाह पर पहुंचा और भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज की?
17 मई, 1498
किस किस यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों का मध्यकाल में
भारत में आगमन हुआ?
पुर्तगाली, ब्रिटिश, डच, डैनिश, फ्रेंच, फ्लैन्डर्स, स्वीडिश
भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर-जनरल कौन था?
वारेन हेस्टिंग्स
किस यूरोपीय ने भारत में सबसे पहले अपना व्यापार फैलाया और प्रभावित किया?
पुर्तगाली
वास्को डि गामा कहाँ का रहनेवाला था?
पुर्तगाल
वह अंग्रेज जिसने सम्राट् जहाँगीर के दरबार में आकर भेंट किया था।
सर टामस रो
ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल का पूर्ण स्वामित्व प्राप्त हुआ :
1764 ई. में
पांडिचेरी स्थापित किया गया था इसके द्वारा :
मार्टिन
ब्रिटिशों ने भारत में सूरत में अपनी पहली फैक्ट्री स्थापित करने की अनुमति किससे प्राप्त की थी ?
जहाँगीर से
तृतीय कर्नाटक युद्ध (एंग्लो-फ्रेंच संघर्ष) की समाप्ति किस संधि से हुई ?
पेरिस की संधि
मुगल भारत में अंग्रेजी व्यापार की सर्वाधिक महत्वपूर्ण वस्तु क्या थी :
सूती वस्त्र
कोरोमण्डल बन्दरगाह से डची द्वारा निर्यात प्रमुख वस्तु क्या थी :
वस्त्र
भारत में प्रथम फ्रांसीसी कम्पनी किसने स्थापित की थी।
कोल्बर्ट
बीजापुर के सुल्तान से गोवा को छीनने वाला प्रथम यूरोपीय कौन था :
अलबुकर्क
फोर्ट विलियम किस राज्य में स्थित है :
पश्चिम बंगाल
बंगाल में डचों ने प्रथम केन्द्र कहाँ स्थापित किया था।
चिनसुरा में
आरम्भ में युरोपीय व्यापारियों की रुचि किसमें थी :
मसाले
अंग्रेजों में किसने गुजरात में व्यापार करने के लिए अकबर से ‘फरमान’ प्राप्त कने की चेष्टा की ?
जॉन मिडेनहाल
1717 ई० में कौन-से मुगल सम्राट् ने अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में व्यापार पर विशेषाधिकार प्रदान करने का फरमान जारी किया ?
फर्रुखसियर
ब्रिटिश के साथ बेसीन की संधि निम्नलिखित पेशवाओं में से किसने की थी ?
बाजीराव II ने
ईस्ट इंडिया कंपनी के नेतृत्व में राबर्ट क्लाइव का उत्तराधिकारी कौन था?
हेस्टिंग्स
ईस्ट इंडिया कंपनी का निम्नलिखित में से आरंभिक नारा क्या था?
भू-भाग नहीं व्यापार
ईस्ट इंडिया कंपनी को किस लोकप्रिय नाम से पुकारा जाता था?
जॉन कंपनी
हुगली को बंगाल की खाड़ी में समूद्री लुटपाट के लिए किसने अड्डा बनाया था?
पुर्तगालियों ने
भारत के साथ व्यापार के लिए सर्वप्रथम संयुक्त पूंजी कंपनी किन लोगों ने आरंभ की?
डच
भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की सफलता का राज था-
भारत में राष्ट्रीय भावना की कमी, कंपनी की सेना को पश्चिमी प्रशिक्षण मिला था तथा उनके पास आधुनिक हथियार थे, भारतीय सैनिकों में राष्ट्रीय भावना का अभाव था जिसके फलस्वरूप कोई जो उन्हें अच्छा वेतन दे, अपनी सेवा में लगा सकता था।
भारत में पुर्तगाली के प्रति अरब व्यापारियों की क्या प्रतिक्रिया थी?
अरब, पुर्तगालियों के विरोधी थे।
कौन-सा स्थान पुर्तगालियों के अधिकार में नहीं था ?
मछलीपट्टम
पुर्तगालियों ने गोआ पर अधिकार कब किया ?
1510
अंग्रेजों को ‘सुनहरा फरमान’ कब प्रदान किया गया?
1632
भारत के किस क्षेत्र में डच लोगों ने अपनी प्रारंंभिक फैक्ट्रियों या मालखाने की स्थापना की ?
गुजरात और बिहार
चार्ल्स द्वितीय द्वारा बम्बई ईस्ट इंडिया कम्पनी को कब हस्तांतरित किया गया ?
1668
बंगाल का प्रथम गवर्नर कौन था?
रॉबर्ट क्लाईव
इंग्लैण्ड के चार्ल्स द्वितीय को बरगंजा की कैथरीन से विवाह में बम्बई दहेज दिया था :
पुर्तगालियों ने

Leave a Reply