+91 8679200111
hasguru@gmail.com

जिला मण्डी का इतिहास

मण्डी जिला किन दो रियासतों से मिलकर बना है।
सुकेत और मण्डी।
मण्डी रियासत की स्थापना किसने और कब की थी।
बाहुसेन ने 1330 ई० में।
मंडी, सुकेत, क्योंथल तथा किश्तवाड़ के प्रमुख सभी एक ही सेन वंश से संबंध रखते थे। इनका पारिवारिक निवास स्थान कहां पर स्थित था।
बंगाल
बाहुसेन और साहुवेन के बीच अच्छे संबंध नहीं होने के कारण बाहुसेन ने सुकेत रियासत को छोड़कर कहाँ पर मण्डी रियासत की नींव रखी है।
मंगलोर (कुल्लू)।
बाहुसेन ने अपनी राजधानी कहाँ स्थापित की थी।
हाट (कुल्लू)
मण्डी में मण्डी रियासत की स्थापना किसने की थी?
बाणसेन
मण्डी के किस शासक ने अपनी राजधानी शिवकोट से भियूली में स्थानांतरित की थी।
बाणसेन
‘किलती सरदार’ को किसने हराया जो मंडी रियासत में यात्रियों को लूटा करता था।
बाणसेन
मण्डी के किस शासक ने अपनी राजधानी बटाहुली में स्थानांतरित की थी?
कल्याणसेन ने।
सिकंदर लोदी के मंडी पर आक्रमण के समय मंडी का राजा कौन था।
दिलावर सेन
मण्डी शहर की स्थापना कर किसने की।
अजबर सेन ने।
साहलियाना, जिसे अब मण्डी कहा जाता है को अपनी राजधानी बनाया।
अजबर सेन ने।
मण्डी शहर की स्थापना किस वर्ष हुई थी।
1527 ई में
मण्डी का कौन-सा शासक अकबर का समकालीन था।
साहिब सेन
नारायणगढ़ का किला किसने बनवाया था।
नारायण सेन
मण्डी के किस राजा के समय मण्डी मुगलों के नियन्त्रण में आ गई थी।
केशवसेन
वरशिला के रूप में स्मारक का निर्माण किसने किया था।      केशव सेन
मण्डी के किस राजा ने 1625 ई० में कमलागढ़ किला
बनवाया था।
सूरजसेन (इसका निर्माण हरि सेन ने 1605 में शुरू किया था)
मण्डी में दमदमा महल का निर्माण किसने करवाया था।
सुरजसेन
किसने अपनी राजगद्दी को भगवान माधोराव को समर्पित कर दिया था।
सूरज सेन
कुल्लू के किस राजा ने मण्डी के राजा सूरजसेन को पराजित किया था।
मान सिंह
माधोराय की चादीं की प्रतिमा की स्थापना किस वर्ष हुई थी।
16 मार्च 1648 ई में
माधोराय की चादीं की प्रतिमा की स्थापना किसने करवाई थी।
सूरज सेन
मण्डी शिवरात्रि मेले में रथयात्रा का आरंभ किस तिथि से माना जाता है?
16 मार्च 1648 ई में
मंडी के राजा श्याम सेन ने किस वर्ष दुंजगढ़ क्षेत्र को कुल्लू से लिया था।
1659 ई में
सन 1675 ई में मंडी एवं कहलूर की संयुक्त सेनाओं तथा कांगड़ा की सेनाओं के बीच घमासान युद्ध किस स्थान पर हुआ था।
हटोली
मण्डी के किस शासक के शासनकाल के दौरान गोविंद सिंह मण्डी आए थे।
सिद्ध सेन
मण्डी के किस राजा ने भंगाल के राजा पृथ्वीपाल की
हत्या दमहमा महल में करवाई थी।
सिद्ध सेन
मण्डी के किस राजा ने सरखपुर किला बनवाया था।
सिद्ध सेन ने 1695 ई.में।
17वीं शताब्दी के अंत में जब गुरु गोविंद सिंह मंडी आए थे तो मंडी का राजा कौन था।
सिद्ध सेन
सन 1779 में राजा संसार चंद ने मंडी पर आक्रमण किया तो कौन सा क्षेत्र अपने अधीन रखा था।
नंतपुर
रियासत मंडी के उस प्रधानमंत्री का नाम बताइए जिसकी राजा जालिम से ने हत्या कर दी थी।
धारी
मण्डी रियासत किस वर्ष सिक्खों के अधीन आ गई थी?
1809 ई० में।
मण्डी के किस राजा के समय विलियम मूरक्राफ्ट ने 1820 ई में मण्डी की यात्रा की थी।
ईश्वरी सेन
मंडी के किस राजा ने चुप रहना वरदान सिद्धांत को अपनाकर अपने दरबारियों तथा अधिकारियों में इस सिद्धांत को विकसित करने का प्रयत्न किया?
सूरमा सेन
महाराजा रणजीत सिंह के पोते नौनिहाल सिंह ने 1840 ई. में किसके नेतृत्व में मण्डी रियायत पर आक्रमण किया था।
जनरल वन्चूरा
महाराजा रणजीत सिंह के पौते नौनिहाल सिंह के मण्डी आक्रमण के समय मण्डी का राजा कौन था।
बलवीर सेन
महाराजा रणजीत सिंह के पौते नौनिहाल सिंह ने मण्डी के किस दुर्ग पर कब्जा किया था।
कमलाहगढ़ दुर्ग
महाराजा रणजीत सिंह के पौते नौनिहाल सिंह के मण्डी आक्रमण के पश्चात मण्डी के राजा बलवीर सेन को कैद कर कहा रखा गया था?
गोविंदगढ़ किले में (अमृतसर)
सिक्खों ने कमलाहगढ़ दुर्ग पर कब कब्जा किया था।
1840 ई में
मण्डी रियासत किस वर्ष ब्रिटिश सरकार के निमंत्रण में आ गई ?
9 मार्च 1846 ई० में।
वीने नामक यात्री किसके समय मण्डी आया था।
बलवीर सेन
मण्डी की सैनिक टुकड़ी ने किसके नेतृत्व में अलीवाल के युद्ध में भाग लिया था।
वज़ीर गोसाऊं
मण्डी के राजा विजयसेन की शिक्षा का कार्यभार किसे सौंपा गया था?।
मि. क्लार्क।
लॉर्ड मायो किस वर्ष मण्डी आए थे?
1871 ई में
मण्डी के किस राजा ने 1872 ई में पालमपुर दरबार में भाग लिया था।
विजयसेन
मण्डी के किस राजा ने 1877 ई में दिल्ली दरबार में भाग लिया था।
विजय सेन
मण्डी के किस राजा ने विक्टोरिया सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण करवाया था।
विजय सेन ने 1877 ई में
मण्डी के किस राजा ने उहल नदी पर 1881 ई में सस्पेंशन पुल का निर्माण करवाया था।
विजय सेन ने
मण्डी-कुल्लू सड़क मार्ग का निर्माण किस वर्ष किया गया था।
1881 ई में
मण्डी के किस बजीर को रायबहादुर की उपाधि दी गई थी।
पादा जीवानंद को 1901 ई में
लॉर्ड इल्गिन ने किस वर्ष मण्डी की यात्रा की थी।
1899 ई में
लाला लाजपतराय किस वर्ष मण्डी आए थे।
1906 ई में
मण्डी में दरबार हॉल किसने बनवाया था?
1906 ई० में भवानी सेन ने।
मण्डी के किस राजा ने 1911 ई में दिल्ली दरबार में भाग लिया था।
भवानी सेन
मण्डी से पंजाब सरकार का नियंत्रण ब्रिटिश भारत सरकार के अधीन किस वर्ष किया गया।
1 नवंबर, 1921 ई में
मण्डी रियासत के अंतिम शासक कौन थे ?
जोगेन्द्र सेन                                                                                                                          मण्डी को तिब्बती में क्या कहा जाता था?                                                                             जाहोर

पाणिनी ने सुकेत क्षेत्र का उल्लेख किस नाम से किया है।
सुकुट्ट
सुकेत रियासत की स्थापना किसने की थी?
वीरसेन ने 765 ई में
सुकेत रियासत के राजा वीरसेन ने सर्वप्रथम कहाँ अपना आवास बनाया था?
कुन्नु धार
वीरसेन ने किसे अपनी पहली राजधानी बनाया?
पंगाणा
सुकेत रियासत के राजा वीरसेन ने अपनी पुत्री का विवाह चम्बा के किस राजा से करवाया था।
मूसानवर्मन
वीरसेन ने किस जागीर को दहेज के रूप में मूसानूवर्मन को दिया था।
पंगाणा जागीर को
वीरसेन ने कुल्लू के किस राजा को कैद कर कुल्लू रियासत को अपनी जागीर बनाया।
भूपपाल
वीरसेन ने कांगड़ा के साथ सीमा रेखा निर्धारित कर किस नदी पर दुर्ग का निर्माण करवाया था।
सीरखड्ड।
वीरसेन ने सीरखड्ड पर किस दुर्ग का निर्माण करवाया था।
भिड़ा किले का।
वीरकोट दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था।
वीरसेन
वीरसेन ने बीरकोट दुर्ग का निर्माण किस उपलक्ष्य पर करवाया?
हटली के राणा को हराने के कारण
सन 1120 ई में रानी रा कोट नामक दुर्ग सुकेत रियासत में किसने बनवाया था।
सेबंत सेन
मदनकोट दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था।
मदनसेन ने
सुकेत रियासत के किस राजा ने गुम्मा और द्रंग के राजाओं को हराकर नमक में खानों पर कब्जा किया था।
मदन सेन
सुकेत के राजा मदनसेन ने कुल्लू पर कब्जा कर मनाली से वजोरा तक का इलाका किसे दे दिया था।
राणा भोसल
सुकेत रियासत किस शासक के शासनकाल के समय अपनी समृद्धि के चरम पर पहुंचा गया था।
मदनसेन
सुकेत रिमासत के किस राजा ने अपनी राजधानी पंगाणा से बदलकर लोहारा में स्थापित की थी?
मदनसेन ने 1240 ई में।
करसोग का अष्टसंभवनाथभगवती मंदिर किसके द्वारा बनाया गया था।
मदन सेन
सुकेत के किस राजा ने अपनी राजधानी लोहारा से करतारपुर स्थानांतरित की भी
करतार सेन ने 1520ई० में।
करतारपुर को वर्तमान समय में क्या कहा जाता है?
पुरानानगर
सुकेत के किस राजा को जगत सिंह की शिकायत पर मुगल सम्राट औरंगजेब ने दिल्ली बुला कर कैद कर दिया था।
श्याम सेन ने
माधोपुर में रामगढ़ दुर्ग किसने बनवाया था।
राम सेन ने
सुन्दरनगर शहर की स्थापना किसने की थी।
गरूढ़ सेन ने
सूरजकुण्ड मंदिर का निर्माण किसने करवाया था।
गरूढ़ सेन ने
किसने 1752 ई में विक्रमसेन के समय सुकेत रियासत पर कब्जा किया था।
अहमदशाह दुर्रानी ने।
1758 ई में मे किसने सुकेत रियासत पर कब्जा किया था।
अदीना बेग।
सुकेत रियासत पर विक्रमसेन के समय मे सर्वप्रथम सिख शासन 1758 ई० में किसने स्थापित किया था।
जस्सा सिंह रामगढ़िया।
विक्रमसेन ने किये अपनी नई राजधानी बनाया था।
बनेड़ (सुन्दरनगर) में
सुकेत रियासत 1809 ई० में विक्रमसेन के समय किसके अधीन आ गई थी।
महाराजा रणजीत सिंह।
दुर्गा मंदिर का निर्माण किसने करवाया।
नरोत्तम।
इमला-विमला में शिव मंदिर का निर्माण किसने करवाया था।
उग्रसेन।
सुकेत के किस राजा के समय 1893 ई में भोजपुर में स्कूल, बनेड़ 1900 ई में पोस्ट ऑफिस और 1906 ई० में टेलीग्राफ खोला गया ?
दुष्ट निकंदन सेन ।
1889 ई में किस नदी के ऊपर ज्यूरी में पुल का निर्माण किया गया ?
सतलुज नदी।
बनेड़ में किसने किंग एडवर्ड अस्पताल खोला था।
भीमसेन ने।
मण्डी-सुकेत सड़़क का निर्माण किसने किया था।
भीम सेन ने
सुकेत रियासत का अन्तिम राजा कौन था।
लक्ष्मण सेन।
1909 में मंडी रियासत में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन किसने चलाया था?
शोभाराम ने
1948 ई में सुकेत सत्याग्रह किसके नेतृत्व में हुआ।
पं० पदमदेव।
1934 ई में किस पहाड़ी रियासत ने प्रथम पंचायती राज कानून बनाया था।
मण्डी 
मण्डी रियासत में किस वर्ष प्रथम विधान परिषद की स्थापना की गई?
1939 ईस्वी में
गदर पार्टी के सदस्य हरदेव किस नाम से लोकप्रिय हुए?           स्वामी कृष्णानंद
अंग्रेजों द्वारा नाग चला डकैती कांड में किन दो लोगों को फांसी दी गई?
सुरजन और निधान सिंह चग्घा को
मंडी के गदर पार्टी के सदस्य जिसे लाहौर षड्यंत्र में शामिल होने के लिए मृत्युदंड दिया गया?
हिरदाराम को
मंडी षड्यंत्र के पीछे हाथ था?
गदर पार्टी का

Leave a Reply