+91 8679200111
hasguru@gmail.com

मध्यकालीन भारत का इतिहास (भारत पर मुस्लिम आक्रमण)

महमूद गजनी किस वंश का था ?
यामिनी
महमूद गजनवी के सभी आक्रमणों (1000 ई० से 1026 ई० के बीच) में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण आक्रमण कौन-सा था ?
सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण (1025-26)
महमूद गजनवी के भारत पर आक्रमण का उद्देश्य क्या था ?
मध्य एशिया में एक बड़े साम्राज्य की स्थापना के लिए धन प्राप्त करना
महमूद गजनवी के भारत पर आक्रमण के समय भारत आये विद्वान अलबरूनी ने किस महत्त्वपूर्ण ग्रंथ की रचना की ?
किताब-उल-हिन्द
हिंद (भारत) की जनता के संदर्भ में ‘हिंदू’ शब्द का प्रथम बार प्रयोग किया था-
अरबों ने
मक्का कहां है?
सऊदी अरब
पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था।
570 ई. में
भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण किस वर्ष हुआ?
711 ई में
मुहम्मद विन कासिम द्वारा सिंध की विजय कब हुई?
712 ई.
भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी था-
मुहम्मद बिन कासिम
सबसे पहले जजिया कर किसने लगाया था-
जजिया कर सबसे पहले मोहम्मद बिन कासिम ने भारत के सिंध प्रांत के देवल में लगाया था फिर इसके बाद जजिया कर लगाने वाला दिल्ली सल्तनत का प्रथम सुल्तान फिरोज तुगलक था।
सिंध पर अरबों के कब्जे के बाद मोहम्मद बिन-कासिम द्वारा लगा गया भूमि कर यह कहलाता था :
खराज
भारत पर सर्वप्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी थे-
अरब के
शाहनामा का लेखक, फिरदौसी किसके दरबार से संबंधित था?
महमूद गज़नवी
इनमें से कौन गजनी राजवंश का संस्थापक था?
अल्पतगीन
कौन चंदेल शासक महमूद गजनवी से पराजित नहीं हुआ था?
विद्याधर
महमूद गजनवी का दरबारी इतिहासकार कौन था?
उत्बी
‘शाहनामा’ का लेखक कौन था?
फिरदौसी
महमूद गजनी के साथ भारत आने वाला प्रसिद्ध इतिहासकार कौन था?
अलबरूनी
अलबरूनी भारत में आया था-
ग्यारहवीं शताब्दी ई. में
महमूद गज़नी के साथ भारत आने वाला मुस्लिम विद्वान था-
अलबरूनी
पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान था-
अलबरूनी
मध्य एशिया के किस शासक ने 1192 में उत्तर
भारत को जीता?
शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी
किसने एक तरफ संस्कृत मुद्रालेख के साथ चांदी के सिक्के निर्गत किए?
महमूद गजनवी
मुहम्मद गोरी को सबसे पहले किसने पराजित किया?
भीम॥
मुहम्मद गोरी ने जयचंद को किस युद्ध में पराजित किया था?
चंदावर का युद्ध (1194 ई.)
कौन राजा मुहम्मद गोरी द्वारा चंदावर के युद्ध में पराजित हुआ था?
जयचंद
युद्ध जिसमें भारत मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई-
तराइन का द्वितीय युद्ध
किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है?
मुहम्मद गोरी के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है और दूसरे तरफ कलमा (अरबी में) खुदा हुआ है।
भारत में मुहम्मद गोरी ने किसको प्रथम इक्ता प्रदान किया था?
कुतबुद्दीन ऐबक
मुहम्मद गोरी के किस दास ने बंगाल एवं बिहार पर विजय प्राप्त की?
बख्तियार खिलजी
गजनी का वह प्रथम शासक कौन था जो खलीफाओं से ‘सुल्तान’ की उपाधि धारण ग्रहण कर सुल्तान कहलाने वाला प्रथम शासक बना?
महमूद गजनवी
तराइन की पहली लड़ाई (1191 ई०) किनके बीच हुई थी?
मुहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान
मुहम्मद गोरी विजित प्रदेशों की देखभाल के लिए किस विश्वसनीय जनरल को छोड़कर गया था ?
कुतुबुद्दीन ऐबक
भारत पर प्रथम तुर्क आक्रमण करनेवाला धा-
महमूद गजनवी
कौन अपने को ‘बुतशिकन’ (मूर्तिभंजक) कहता था?
महमूद गजनवी
महमूद गजनवी ने कौन-से उपाधि धारण किए ?
यामिन-उद्-दौला (साम्राज्य का दाहिना हाथ), अमीन उल मिल्लत (मुसलमानों का संरक्षक)
महमूद गजनवी ने भारत में प्रथम आक्रमण किस राज्य के विरुद्ध किया?
हिन्दूसाही/ ब्राह्मणसाही
हिन्दुसाही राज्य की राजधानी थी-
उदभाण्डपुर / ओहिन्द / वैहिन्द
महमूद गजनवी का भारत में अंतिम आक्रमण किसके विरुद्ध हुआ ?
जाट
हिन्दूसाही राज्य का कौनन-सा शासक ने तुर्कों से बार-बार पराजित होने के कारण ग्लानिवश आत्मदाह कर लिया ?
जयपाल
किस हिन्दूशाही शासक ने स्वयं द्वारा प्रज्ज्वलित चिता में कूदकर आत्मदाह कर लिया ?
जयपाल ने
महमूद गजनवी के साथ भारत आने वाले इतिहासकारों में कौनन शामिल था?
किताब-उल हिन्द’ का लेखक अलबरूनी, ‘तारीख ए यामिनी का लेखक उत्वी, ‘तारीख-ए-सुबुक्तगीन’ का लेखक वैहाकी
महमुद गजनवी के आक्रमण के परिणामस्वरूप कौन सा शहर फारसी संम्कृति का केन्द्र बन गया?
लाहौर
भारत में मुस्लिम राज का संस्थापक माना जाता है-
मुहम्मद गोरी
किसने मुइज्जुद्दीन गौरी की हत्या की थी?
खोखरों ने
किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर लक्ष्मी अंकित की गई थी?
मुहम्मद गोरी
किस सुल्तान ने सोने के सिक्के के एक ओर देवी लक्ष्मी और दूसरी ओर देवी का नाम अंकित करवाया ?
मु. इब्न-साम
तुर्की जनजातियों में से कौन शामिल नहीं है?
शन्साबनी
‘मुरुज-ल-जहाब’ का लेखक कौन था?
अल-मसूदी
कौन-सी ऐतिहासिक रचना भारत मे मुस्लिम शासक के प्रारंभ का रेखांकित करती है?
चचनामा
महमूद गजनवी के काल में शाही-राज्य की राजधानी स्थित थी :
उदभाण्डपुर में
‘चाचनामा’ किस प्रदेश के इतिहास का वर्णन करने वाला ग्रंथ है?
सिंध
‘फतहनामा’ ग्रंथ का संबंध है-
अरबों की सिंध विजय से
महमूद गजनवी ने सबसे पहले किसे हराया?
जयपाल
जयपाल किस वंश से संबंधित थे?
शाही
सुल्तान महमूद गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया था-
17
नालंदा विश्वविद्यालय का अंत हुआ क्योंकि :
राज्य संरक्षण नहीं दिया गया
महान कवि फिरदौसी किसके दरबार की शोभा बढ़ाता था?
सुल्तान महमूद गजनवी
किसको ‘फारसी का होमर’ कहा गया है ?
फिरदौसी को
किस चन्देल शासक ने महमूद गजनवी को संधि के लिए विवश कर लिया था ?
विद्याधर ने
1194 ई. के चंदावर के युद्ध में मुहम्मद गोरी ने किस भारतीय शक्ति को पराजित किया?
जयचंद
भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम तुर्क आक्रमणकारी था:
सुबुक्तगीन
झेलम नदी के तट पर महमूद गजनवी से पराजित होने वाला भारतीय राजा कौन था?
आनंदपाल
तुर्की के आगमन के साथ भारत में किस भाषा का आरंभ हुआ ?
फारसी
‘तारीख-ए-हिन्द’ पुस्तक लिखी है :
अलबरूनी
उस विद्वान का क्या नाम था जो महमूद गजनवी के साथ भारत आया था?
अलबरूनी
‘किताब-उल-हिन्द’ का लेखक कौन था?
अलबरूनी
महमूद गजनवी के भारत आक्रमण के समय आए विद्वान अलबरूनी ने किस महत्त्वपूर्ण ग्रंथ की रचना की?
किताब उल-हिन्द
मुहम्मद गोरी द्वारा परास्त किया गया प्रथम भारतीय शासक कौन था?
पृथ्वीराज चौहान
किस भारतीय राजा ने सर्वप्रथम मुहम्मद गोरी को पराजित किया था?
भीम द्वितीय
महमूद गजनवी को परास्त करने हेतु राजूपत शासकों के संघ का नेतृत्व किसने किया था ?
आनन्दपाल
किस राज्य पर मुहम्मद गोरी द्वारा सर्वप्रथम आक्रमण किया गया था?
मुल्तान
तुर्क शासक शहाबुद्दीन गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को किस युद्ध पराजित किया था ?
तराइन का द्वितीय युद्ध
तराइन के द्वितीय युद्ध के पश्चात तुर्की शासन के अंतर्गत जो क्षेत्र हस्तांतरित हो गया, वह था :
दिल्ली, पूर्वी राजस्थान
मुहम्मद गोरी गजनी जाते हुए किसके द्वारा मारा गया-
खोक्खरों द्वारा
महमूद गजनी द्वारा मंदिरों पर किए गए आक्रमणों में सबसे प्रसिद्ध आक्रमण किस मंदिर पर किया गया?
सोमनाथ
द्वितीय तराइन युद्ध में कौन पराजित हुआ था?
पृथ्वीराज चौहान
मेवाड़ में पहला जौहर करने वाली रानी पद्मिनी थी। दूसरी कौन थी?
कर्णावती
भारत में सबसे पहले इस्लाम धर्म किसने फैलाया? – अरबों ने
माउंट आवू के दिलवाड़े के जैन मंदिरों का निर्माण किस वंश के मंत्री ने किया?
सोलंकी वंश
महमूद गजनवी ने भीम-प्रथम (गुजरात के सोलंकी वंश) के शासनकाल में सोमनाथ के प्रसिद्ध शिव मंदिर पर किस वर्ष आक्रमण किया।
1025 ई.
महमद गजनवी ने भारत पर 17 आक्रमण क्यों किए? भारत की धन दौलत लुटने के लिए
अरबों ने भारत के किस भाग को विजय किया?
सिंध एव मुल्तान

Leave a Reply