+91 8679200111
hasguru@gmail.com

इतिहास -1 (हिमाचल प्रदेश की पूर्व की परीक्षाओं से संकलित)

  • प्रागैतिहासिक, आद्यैतिहासिक, ऋग्वैदिक एवं प्रारम्भिक ऐतिहासिक कालो में से किस एक के साथ सिक्कों का इतिहास सम्बन्ध है? प्रारम्भिक ऐतिहासिक
  • हड़प्पा सभ्यता किसका प्रतिनिधित्व करती है? प्रथम नगरीकरण
  • मोहनजोदड़ो वर्तमान में किस देश में स्थित है?- पाकिस्तान में
  • त्रिस्तरीय भवन नियोजन प्रणाली किस बस्ती पर खोजी गयी है? धौलावीरा
  • चार उपवेद हैं उनमें से तीन हैं- आयुर्वेद, धनुर्वेद एवं स्थापत्य वेद। चौथा कौन सा है? गंधर्व वेद
  • लोपमुद्रा, गार्गी, श्रद्धा एवं यामी में से कौन सी विदुषी उत्तर वैदिक काल से सम्बंधित है? गार्गी
  • किस नदी को ऋग्वेद में ‘नदीतम’ कहा गया है? सरस्वती
  • ऋग्वैदिक काल में जो अधिकारी एक बड़ी चारागाह पर नियन्त्रण रखता था वह किस नाम से जाना जाता था? वाज्रपति
  • प्राचीन भारत के किस राजा ने रत्नावली, प्रियदर्शिका और नागानन्द नामक तीन नाटक लिखे- हर्षवर्धन
  • भारत में अपना राज्य स्थापित करने के लिए हूणों ने किसको हराया ? स्कन्दगुप्त
  • सूर्य मन्दिर के लिए प्रसिद्ध स्थान कौन सा है?- कोणार्क
  • गौतमीपुत्र शतकर्णी किस वंश का शासक था?- सतवाहन
  • किस देश ने मुम्बई को दहेज स्वरुप अपनी राजकुमारी चार्ल्स द्वितीय से विवाह के अवसर पर इग्लैंड को प्रदान किया था? पुर्तगाल
  • महारानी एलीजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इन्डिया कम्पनी को पुर्व में व्यापार करने की आज्ञा कब प्रदान की? 1600 ई. में
  • वह युद्ध कब हुआ था जिससे अंग्रेजों ने बंगाल के नबाव, अवध तथा मुगलों की संयुक्त सेना का बक्सर का युद्ध में हराया था? 1764ई०
  • सहायक सन्धि का प्रतिपादन किसने किया था? लार्ड वेलेजली ने
  • Indian war of Independence’ पुस्तक के रचनाकार कौन थे? वी.डी. सावरकर
  • ब्रह्म समाज के संस्थापक कौन थे? राजाराम मोहन राय
  • 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहली बैठक की अध्यक्षता किसने की? व्योमकेश चन्द्र बेनर्जी
  • विधवा पुनर्विवाह कानून 1856 को बनाने का श्रेय किसको जाता है? ईश्वरचंद विद्यासागर
  • इल्बर्ट कानून जो (भारतीय न्यायधीशों को अंग्रेजों पर भी मुकदमा चलाने की शक्ति प्रदान करता है) को पास कराने का प्रयास किसने किया? लार्ड रिपन
  • इटली को 1896 में किसने पराजित किया था?अबीसिनिया (इथियोपिया)
  • भारत की राजधानी को दिल्ली में कब स्थानांतरित किया गया? 1911 में
  • चम्पारण सत्याग्रह का क्या परिणाम निकला? जबरन नील की खेती पर रोक लगी
  • नागपुर अधिवेशन में महात्मा गाँधी का ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कठोर कदम उठाने के प्रस्ताव के खिलाफ किसने मत दिया था?- मदन मोहन मालवीय तथा जिन्ना
  • केन्द्रीय विधानसभा का 1925 में अध्यक्ष कौन चुना गया?- विठ्ठल भाई पटेल
  • लाला हरदयाल ने गदर पार्टी की स्थापना कहाँ की? सैन फ्रांसिस्को में
  • खुदाई खिदमतगार जो अहिंसा से स्वतन्त्रता संग्राम में भाग ले रहे थे इसके नेता कौन थे? खान अब्दुल गफ्फर खान
  • 1937 के प्रातीय चुनावों में कांग्रेस ने कितने प्रातों में सरकार में बनाई? सात प्रातों में
  • कॉंग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव कौन थे? जय प्रकाश नारायण
  • भारत छोड़ो आन्दोलन का नारा क्या था? करो या मरो
  • जवाहर लाल नेहरु की अध्यक्षता में 1946 में बनी अन्तरिम सरकार के वित मन्त्री कौन थे? लियाकत अली
  • भारत की आजादी के समय ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री कौन थे? क्लेमेन्ट एटली
  • भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात् वह कौन सी रियासत थी जिसमें भारत का हिस्सा बनने से पहले जनमत संग्रह करवाया गया? जूनागढ़ (गुजरात)
  • थियोसोफीकल सोसायटी के संस्थापक कौन थे? मैडम ब्लावेत्स्की
  • सन् 1833 के चार्टर एक्ट के अनुसार किसे सबसे पहले भारत का गवर्नर-जनरल नियुक्त किया गया? लॉर्ड विलियम बैंटिंक
  • आल इण्डिया मुस्लिम लीग के सस्थापक कौन थे? -आगा खाँ
  • कौन वर्ष 1919 में खिलाफत कॉन्फ्रेन्स के अध्यक्ष चुने गये ? महात्मा गाँधी
  • उस कांग्रेस अधिवेशन का सभापतित्व किसने किया जिसमें पूर्ण स्वराज को कांग्रेस का लक्ष्य घोषित किया गया? जवाहरलाल नेहरू
  • सन् 1925 में स्थापित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया से एस. ए. डांगे, मुजफफर अहमद, राम मनोहर लोहिया, एम.एन. राय में से किसका सम्बन्ध नहीं था ? राम मनोहर लोहिया
  • “जिस कन्या की छोटी बहन नहीं होती, वह विवाह के लिए अयोग्य होती है।” यह कथन है- वात्स्यान का
  • सुभाषचंद्र बोस महात्मा गाँधी से पहली बार कब मिले थे ? 18 जुलाई, 1920 को
  • मत्त विलास प्रहसन का रचयिता कौन है ? महेंन्द्र वर्मन
  • अंग्रेजों ने रैयतवाड़ी बन्दोबस्त कहां लागू किया था? मद्रास प्रेसीडेंसी और बम्बई प्रेसीडेंसी में
  • निम्नलिखित का सुम्मेलित कीजिए-
  • कामागाटामारू प्रसंग-1914
  • महात्मा गांधी का भानत आगमन -9 जनवरी, 1915
  • तिलक का होमरूल लीग- अप्रैल, 1918
  • 1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था? खान बहादुर
  • आदि ग्रंथ का संकलन किसने किया? गुरु अर्जुन देव
  • थियोसॉफीकल सोसाइटी ने भारत में अपना मुख्यालय कब स्थापित किया ? 1882
  • कामा गाटामारु” क्या था? एक जापानी स्टीमर
  • सरदार पटेल ने बारदोली सत्यग्रह कब प्रारम्भ किया?1928
  • “आगा खान पैलेस ” कहां स्थित है ? पूना
  • 1857 का भारतीय विद्रोह वास्तव में कब प्रारम्भ हुआ ? 10 मई, 1857
  • 1946 में भारत की अंतरिम सरकार में वित मंत्री कौन थे ? लियाकत अली खां
  • 1954 में ” पंचशील ” के सिद्धांत की धोषणा किसने की? जवाहर लाल नेहरू
  • द्वितीय विश्व युद्ध में किस अमरीकी राष्ट्रपति ने जापान पर आण्विक बमबारी की अनुमति दी थी? एफ. डी. रूजवेल्ट
  • किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री को साहित्य के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया? विन्सटन चर्चिल
  • ‘वाटरलू किस देश में स्थित है? बेल्जियम
  • फासिज्म’ विचारधारा किसके साथ जुड़ी है? बेनिटो मुसोलिनी
  • ‘द लेडी विद द लेंप’ के नाम से किसे जाना जाता है?फ्लोरेंस नाइटिंगेल
  • ‘मुनरो सिद्धांत को किस देश ने अपनी विदेश नीति का अंग बनाया था? चीन
  • रुस के किस नेता ने ‘पेरेस्ट्रोइका’ और ‘ग्लासनोस्ट’ से परिचय कराया, जिसके परिणामस्वरूप सोवियत संघ का विघटन हुआ? मिखाइल गोर्बाचेव
  • पुराने युगोस्लाविया से निकल कर बनाया गया सबसे नया स्वतन्त्र राष्ट्र कौन है? कोसोदो
  • चीन में भूमण्डलीकरण और बाजार अर्थव्यवस्था का प्रारम्भ कराने का श्रेय किस नेता को दिया जाता है? ल्यू शाओ ची
  • सन् 1925 में स्वराज पार्टी के गठन के पश्चात् विट्ठल भाई पटेल किस पद पर आसीन हुए? केन्द्रीय विधानसभा के स्पीकर
  • किस पुस्तक ने महात्मा गाँधी के सामाजिक तथा आर्थिक सुधार से संबंधित विचारों को प्रभावित किया? अनदू दिस लास्ट
  • बिरसा मुण्डा आदिवासी विद्रोह ‘ उल्गूलन राँची के दक्षिणी क्षेत्र में किस समय हआ था? 1899-1900
  • एनी बेसेंट की थियोसोफी किनमें लोकप्रिय नहीं थी?तमिल ब्राह्मण
  • जमशेदपुर में टाटा आइरन वर्क्स की स्थापना किस वर्ष हुई थी ? 1907
  • इंडियन काउंसिल एक्ट 1861 ई. के तहत गवर्नर जनरल काउंसिल में सदस्यों की संख्या छ: से बढ़कर कर दी गई थी? बारह
  • जनरल डायर के हुक्म से किये गये जलियांवाला बाग गोलीकाण्ड में कितने लोग मारे गये थे? 379
  • लंदन में तीन गोल मेज कान्फरेंस हुई? 1930, 1931, 1932 में
  • लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 1930 में शारदा मैरिज एक्ट के द्वारा क्या निर्धारित की गई थी? 14 वर्ष
  • सन् 1937 तक भारत में कुल कितने विश्वविद्यालय थे? 15
  • भारत स्वाधीनता प्रस्ताव लोकसभा हाउस ऑफ कॉमन्स में किस तिथि को लाया गया था? -5 जुलाई, 1947
  • महात्मा गाँधी के बारे में कौनसे कथन सत्य हैं? दार्शनिक आदर्शवाद में उनका विश्वास था, उनकी आस्था मानव हदय की अच्छाई में थी, उन्होने निम्न वर्ग की निरन्तर सेवा की, वे निम्न वर्ग के अधिकारों के संरक्षक थे।
  • संगोला समझौते के अन्तर्गत कौन से पेशवा मराठा गणराज्य के वास्तविक प्रमुख बने? -बालाजी बाजीराव
  • वायसराय लॉर्ड रिपन के कार्यकाल में केन्द्रीय विधान सभा में प्रस्तुत मूल इल्वर्ट बिल का मुख्य प्रस्ताव क्या था? भारतीय जजों को यूरोपियनों के मामलों की सुनवाई करने का अधिकार देना
  • भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के सन् 1885 में बम्बई में सम्पन्न हुए प्रथम अधिवेशन का सभापतित्व किसने किया था? डब्ल्यू. सी. बनर्जी
  • सन् 1905 में लन्दन में इंडिया होमरूल सोसाइटी की स्थापना किसने की थी? श्यामजी कृष्ण वर्मा
  • समाचारपत्रों की स्वतन्त्रता को कुचलने के उद्देश्य से किस वायसराय से सन 1875 का वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट लागू किया था? लार्ड लिटन
  • महात्मा गाँधी को ‘राष्ट्रपिता’ के नाम से सम्बोधित करने वाले सर्वप्रथम नेता कौन थे? सुभाषचन्द्र बोस
  • 1008-09 ई. में नगरकोट पर आक्रमण किसने किया था? महमूद गजनी
  • किस वर्ष हेनसांग भारत आया? 630 ई.
  • फिरोजशाह तुगलक ने किस नदी से नहरें बनाई? घग्गर
  • किस यात्री ने पश्चिम के साथ भारत के व्यापार को प्रारम्भ करने में मदद की? वास्को डि गामा
  • किस मुस्लिम बहुल प्रदेश ने निर्वाचन में मुस्लिम लीग को नकार दिया था? बंगाल
  • किस भौगोलिक क्षेत्र में प्रथम नगरीकरण की उत्पति हुई? अर्ध-शुष्क क्षेत्र
  • किसने “कथासरित्सागर’ की रचना की? सोमदेव
  • मुगल शासकों में से किसने अपने राज्य को मजबूत करने के लिए सबको साथ लेकर चलने की नीति का अनुसरण किया? अकबर
  • रैयतवाड़ी बन्दोबस्त किस एक उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपनाया गया था? कम्पनी की आय बढ़ाने के लिए
  • मेरठ षड्यंत्र केस में किन पर मुकदमा चलाया गया? मजदूर नेताओं पर
  • भारतीय कला शैलियों में से कौनसी विदेशी व भारतीय प्रणालियों के सम्मिश्रण का प्रतिनिधित्व करती है? गांधार कला
  • किसको आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है? राजा राममोहन रॉय
  • किसने ‘आर्य समाज की स्थापना की? स्वामी दयानन्द
  • अखिल भारतीय महिला परिषद् की स्थापना स्वयं स्त्रियों के द्वारा किस एक वर्ष में की गई? 1927
  • सांस्कृतिक एकीकरण किस एक के साथ समिति था? सम्पूर्ण इतिहास काल
  • सत्य शोधक समाज’ की स्थापना किसने की? महात्मा ज्योतिबा फुले
  • गुप्तकालीन नाटकों का मुख्य आकर्षण है? ये सुखान्त हैं
  • 1920 ई. में अकाली आन्दोलन किस एक उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रारम्भ हुआ? गुरुद्वारा प्रबन्धन में भ्रष्टाचार मिटाना
  • ‘आज के अतिवादी कल के उदारवादी हैं” यह किसने कहा? लोकमान्य तिलक
  • गाँधी ने किस आन्दोलन के बाद ‘हिमालयी भूल’ पद का प्रयोग किया था? रॉल्ट सत्याग्रह
  • ‘करो या मरो’ का नारा किस संदर्भ में दिया गया था? भारत छोड़ो आन्दोलन
  • 1938 में हरिपुरा कांग्रेस में जब पट्टाभि सीतारमैया को सुभाष चन्द्र बोस द्वारा हराया गया तो किसने कहा ‘सीतारमैया की हार मेरी हार है? महात्मा गाँधी
  • भारतीय लोक सेवा का वर्णन ‘स्टील फेम ऑफ इण्डिया’ के रुप में किसने किया? लायड जार्ज
  • भारत सरकार अधिनियम, 1935 किस पर आधारित था? संघ का सिद्धांत और संसदीय प्रणाली
  • “भारत का अन्तिम स्वतन्त्रता संग्राम प्रारंभ हो चुका है——–हमारे राष्ट्र के पिता! भारत की स्वतंत्रता के इस पवित्र युद्ध में हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ चाहते हैं।” 1944 में यह किसने कहा? सुभाष चन्द्र बोस
  • किसने कहाः हम ऐसी व्यवस्था को नष्ट कर उससे मुक्ति पाना चाहते हैं जो न तो भला करती है और न ही कोई भलाई कर सकती है? महात्मा गाँधी
  • भारत छोड़ो आन्दोलन को प्रारम्भ करने के मुख्य कारण थे? क्रिप्स मिशन की असफलता, ब्रिटिश हठकरता, सन्निकट ब्रिटिश पतन सम्बन्धी बढ़ती हुई भावना एवं युद्धकालीन कमी की वजह से बढ़ते हुए मूल्य
  • भगिनी निवेदिता थी- स्वामी विवेकानन्द की शिष्या एक आइरिश क्रान्तिकारी जो कि थियोसॉफिकल सोसाइटी से सम्बद्ध थी
  • निम्नलिखित युग्मों को सही तौर पर सुमेलित कीजिए?
  • क्रिप्स प्रस्ताव – डोमिनियन स्टेटस
  • अगस्त पेशकश – डोमिनियन स्टेटस
  • साइमन कमीशन – गोल मेज सम्मेलन
  • कैबिनेट मिशन – पाकिस्तान की मांग की अस्वीकृति
  • सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-
  • सूची । सूची II
  • गोपाल कृष्ण गोखले – भारत सेवक समाज
  • शिवनारायण अग्निहोत्री – देव समाज
  • महादेव गोविन्द रानाडे – इंडियन नेशनल कान्फ्रेंस
  • दयानन्द सरस्वती – आर्य समाज
  • सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-
  • सूची। सूची II
  • दीनबन्धु – एन. एम. लोखण्डे
  • मराठा – बी. जी. तिलक
  • इंडियन सोशल रिपोर्ट – के. एन. नटराज
  • शोधक – जी. सी. आगरकर
  • सत्यशोधक समाज का संस्थापक कौन था? ज्योतिबा फुले
  • गदर पार्टी का मुख्यालय कहां था? सैन फ्रॉन्सिस्को
  • भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान ‘द्वैध शासन व्यवस्था’ किस अधिनियम द्वारा प्रारम्भ की गई? – भारत सरकार अधिनियम,1935
  • किस वायसराय के काल में देशीभाषा ( वर्नाकुलर ) प्रैस अधिनियम लागू किया गया? लार्ड लिटन
  • किस वर्ष में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई थी? 1784
  • निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
  • कैलशा मन्दिर – काँचीपुरम
  • बश्हदेश्वर मन्दिर – तंजावुर
  • होयसलेश्वर मन्दिर – हालेबिड
  • गोम्तेश्वर – श्रवनबेलगोला
  • तमिल रामायण का लेखक कौन है? कम्बन
  • किस नदी पर ‘स्वर्गद्वारी’ स्थित है? गंगा
  • किसने 5000/- के मनसब को 7000/- में बढ़ाया? अकबर
  • राजनैतिक पार्टियों में से ब्रिटिश किसको ‘राजद्रोह का कारखाना’ कहते थे? भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
  • किसने बनारस में केन्द्रीय हिन्दू स्कूल की स्थापना की थी? एनी बीसेंट
  • रानी गिडलू उतर-पूर्व से एक स्वतन्त्रता सेनानी थी। वह एक राज्य से थी? नागालैण्ड
  • दन्त कथा के अनुसार कामदेव का वाहन क्या है ? तोता
  • सम्राट अशोक ने लंका में बुद्ध धर्म को बढ़ावा देने के लिए किसे भेजा था? महेन्द्र और संघमित्रा
  • नीचे कॉलम I में कुछ पुस्तकों के नाम है और कॉलम II में उनके लेखकों के सही मिलान कीजिए-
  • इण्डिका – मेगस्थनीज
  • हिस्टोरिका – हेरोडोटस
  • सफरनामा – इब्नबतूता
  • तारीख-अल-हिन्द – अलबेरूनी
  • मेवाड़ में पहला जौहर करने वाली रानी पदमिनी थी। दूसरी कौन थी? कर्णावती
  • 1527 में बाबर और राणा सांगा में कहां युद्ध हुआ? खानुआ
  • औरंगजेब ने सामूगढ़ में किससे युद्ध लड़ा? दारा
  • लाल कुर्ती (रेड शर्ट्स) आन्दोलन किसने चलाया? खान अब्दुल गफ्फार खां
  • ‘अभिनव भारत’ नामक क्रान्तिकारी संगठन की स्थापना किसने की? सावरकर बन्धु
  • 1919-20 के खिलाफत आन्दोलन की नरम धारा से कौन जुड़ा था ? चोटानी
  • प्राचीन दर्शन की कौन सी विचारधारा है जो सारे अस्तित्व का दो मूल श्रेणियों में वर्गीकरण करती है: पुरुष और प्रकृति? सांख्य
  • प्राचीन काल में नालन्दा के अलावा बिहार में और कौन-सा महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय था? विक्रमशिला
  • कौन-सा वेदांग है? ज्योतिष
  • कौन रामानुज के शिष्य थे? रामानन्द
  • किस सन्त का सम्बन्ध बंगाल से है? चैतन्य
  • भास्कराचार्य की लीलावती का विषय क्या है? गणित
  • आर्य समाज के संस्थापक कौन थे? स्वामी दयानन्द सरस्वती
  • गाँधी जी ने किस आन्दोलन में ‘करो या मरो’ का नारा दिया था? भारत छोडो आन्दोलन
  • ‘बहिष्कृत भारत’ के संपादक कौन थे? बी. आर. अम्बेदकर
  • कीर्ति किसान पार्टी किसने स्थापित की? सोहन सिंह जोश
  • गाँधी जी कब दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे? 9 जनवरी 1915
  • भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 1931 में किस दिन फाँसी दी गई? मार्च 23
  • मुस्लिम लीग ने किस वर्ष पाकिस्तान प्रस्ताव पास किया?1940
  • जब गाँधी जी से 1921 ईस्वी में पूछा गया कि क्या वे हिन्द स्वराज की भाषा में, जो 1909 में लिखी थी, में कोई परिवर्तन करना चाहेंगे। तो उनका यह कहना कि – मैं एक शब्द बदलना चाहूँगा, वह क्या था? उनका ब्रिटिश संसद को वेश्या कहना
  • मुसलमानों के किस अभिजात वर्ग ने अक्तूबर,1906 में पृथक चुनाव प्रणाली की पैरवी करने के लिए एक शिष्ट मण्डल लार्ड मिन्टो से मिलने शिमला भेजा? अलीगढ़ समूह
  • किस अधिवेशन में काँग्रेस पार्टी ने पहली बार अपना लक्ष्य स्वराज/स्वशासन घोषित किया? 1906
  • वी.डी. सावरकर को किस षड्यन्त्र केस में 1910 में कालापानी की सजा दी गई। नासिक षड्यन्त्र
  • गदर पत्रिका के प्रकाशन की कालावधि क्या थी? साप्ताहिक
  • मदन मोहन मालवीय ने कब स्वराज पार्टी छोड़ी? 1928
  • 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम का नेतृत्व ग्वालियर में किसने किया था? -तात्या टोपे
  • गाँधी जी ने (अखिल भारतीय) हरिजन सेवक संघ की स्थापना किस वर्ष की? 1932 में
  • किसने आई.सी.एस. में प्रवेश के लिए आयु 21 से घटाकर 19 वर्ष कर दी? -लार्ड लिटन
  • भारत की राजधानी किस वर्ष कलकता से दिल्ली स्थानान्तरित कर दी गई? 1911 में
  • किस एक्ट द्वारा पहली बार केन्द्रीय और प्रान्तीय विधान परिषदों में कुछ गैर-सरकारी सदस्यों के निर्वाचन की व्यवस्था की गई? भारतीय परिषद् अधिनियम 1892
  • वह कौन-सी पत्रिका थी जिसमें बाल गंगाधर तिलक द्वारा लिखे गये लेख के लिए 1908 में उन पर मुकदमा चलाया गया? केसरी
  • सूची I सूची II
  • विशाखदत्त मुद्राराक्षस
  • सुबनधु वासवदात्ता
  • दण्डी दशकुमारचरित
  • बाणभट्ट हर्षचरित
  • दिल्ली में पुराने किले का निर्माण किसने कराया? शेरशाह सूरी
  • 19 वीं शताब्दी में मोपला कृषकों ने किसकी निरंकुशता के विरुद्ध विद्रोह किया ? हिन्दू जमींदार
  • सूची I को जिसमें विदेशी कंपनियों के नाम दिये हैं, सूची II से जिसमें उनके द्वारा भारत मेंस्थापित की गई बस्तियों के नाम है, सुमेलित कीजिए
  • सूची I सूची II
  • डच – पुलिकट
  • अंग्रेज – बुगली
  • पुर्तगाली – गोवा
  • फ्रांसीसी – चिन्सूरा
  • सूची I में दिये गये संगठनों को सूची II में दिये गये उनसे सम्बन्धित व्यक्तियों को सुमेलित कीजिए-
  • सूची I सूची II
  • ब्रिटिश इंडिया सोसायटी – द्वारकानाथ टैगोर
  • लैण्डहोल्डर्स सोसासटी – जार्ज थॉम्पसन
  • सर्वेन्ट्स ऑफ पीपुल सोसायटी – लाला लाजपत राय
  • बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसायटी – विलियम एडम्स
  • प्राचीन भारत के राजवंशों-मौर्य, गुप्त, नन्द, कुषाण को सही कालक्रम में क्रमबद्ध कीजिए- नन्द, मौर्य, गुप्त, कुषाण
  • वर्धमान महावीर का जन्म किस स्थान पर हुआ- कुण्डग्राम
  • गांधीजी ने अपना डांडी मार्च कहाँ से शुरू किया? साबरमती
  • 1939 ईसवी में सुभाषचन्द्र बोस के कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने के बाद कौन पार्टी अध्यक्ष बना? राजेन्द्र प्रसाद
  • होम रूल लीग के दो प्रमुख नेता कौन थे? तिलक और ऐंनी बीसेन्ट
  • बंगाल के विभाजन को किस वर्ष रद्द कर दिया गया? 1911 ईसवी
  • 1907 ईसवी में काँग्रेस का विभाजन किस स्थान पर हुआ? सूरत
  • स्वतन्त्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है यह घोषणा सबसे पहले किस भारतीय ने की? बाल गंगाधर तिलक
  • अखिल भारतीय पददलित वर्गों के संघ की स्थापना किसने की?बी. आर. अम्बेडकर
  • आर्य समाज के संस्थापक कौन हैं? स्वामी दयानन्द
  • इंग्लैंड के तत्कालीन प्रधानमन्त्री एटली द्वारा सता का हस्तांतरण भारतीयों को करने संबंधी ब्रिटिश मंशा की घोषणा करते समय भारत के वायसराय कौन थे? लॉर्ड मांउटबेटन
  • किसके काल को ‘भारतीय राष्ट्रवाद के बीजारोपण का काल’ कहा जाता है? लॉर्ड लिटन
  • किस रिपोर्ट ने द्विशासकीय तंत्र प्रस्तुत किया था? मोंटेग्यू-चेम्सफोड सुधार 1919
  • गांधी जी अस्पृश्यता के विरोधी थे और वे अस्पृश्यों के प्रति कैसा व्यवहार चाहते थे? समानता का व्यवहार
  • भारत का राष्ट्रीय गीत क्या है? वंदे मातरम्
  • फिरोजशाह मेहता, बी.जी.तिलक, जी.के. गोखले और सुरेंद्रनाथ बैनर्जी में से कौन एक नरमपन्थी नहीं थे- बी.जी.तिलक
  • ए.वी. एलेग्जेंडर, एनुरियन बेवन, पैथिक लाटैंस और स्टैफोर्ड किप्स में से कौन मार्च, 1946 में भारत आये कैबिनेट मिशन का सदस्य नहीं था? एनुटियन बेवन
  • भारतीय संविधान का निर्माता किसे कहा जाता है? डा. बी.आर.अंबेदकर
  • मुस्लिम लीग द्वारा हस्तांतरण दिवस कब मनाया गया? 22 दिसम्बर 1939 को
  • संविधान सभा के द्वारा भारतीय राष्ट्रध्वज को कब अपनाया गया? 22 जुलाई 1947
  • किस अधिनियम के तहत ब्रिटेन के राजा को भारत के सम्राट की उपाधि से च्युत कर दिया गया? द इंडियन इंडिपेडेस एक्ट, 1947
  • तालीकोटा की लड़ाई कब लड़ी गई? 1565 ई.
  • ‘तुगलकनामा’ किसने लिखा? अमीर खुसरो
  • तराईन की दूसरी लड़ाई में पृथ्वीराज चौहान को किसने हराया? मोहम्मद गौरी
  • गीत गोविंद के रचयिता कौन है? जय देव
  • सिख धर्म में खालसा के संस्थापक कौन है? गुरु गोबिद सिंह
  • चंगेज खान ने किसके शासनकाल के दौरान भारत पर आकमण किया? इल्तुमिश
  • मीराबाई किसकी भक्त थी? भगवान श्री कृष्ण
  • पानीपत की पहली लड़ाई कब हुई? 1526 ई. में
  • इतिहास में शेरशाह को किस रूप में याद किया जाता है? एक महान प्रशासक
  • सिन्धु घाटी सभ्यता स्थल लोथल स्थित है। गुजरात में
  • ऋग्वेद काल के दौरान ‘यवा’ क्या था? एक उपज (जौ)
  • किस वेद में तंत्र और मंत्र निहित है, जिनके उच्चारण से अनिष्टकर तथा रोगों को दूर किया जाता है? अथर्ववेद
  • जैन मत में तीर्थकर (महान शिक्षक) रहे है। 24
  • गौतम बुद्ध, सिद्धार्थ, वर्धमान, शाक्यमुनि में से कौन सा बुद्ध का एक नाम नहीं है – वर्धमान
  • बुद्ध की मृत्यु को जाना जाता है। महापरिनिर्वाण में
  • सिकन्दर महान ने भारत में कितने ई.पू में आक्रमण किया था। 326
  • ‘मुद्राराक्षस’ के लेखक कौन थे। विशाखदत
  • ‘साँची का स्तूप के द्वारा निर्मित किया गया था। अशोक
  • विक्रम संवत् (काल) का प्रारम्भ कितने ई. पू. से होता है। 58
  • ‘हर्षचरित’ किसके द्वारा लिखा गया था। बाणभट्ट
  • इलाहबाद स्तम्भ लेख के लेखक हरिसेन एक दरबारी कवि थे। समुद्रगुप्त के
  • मेहरौली शिलालेख (कुतुब मीनार के समीप लौह स्तम्भ) से संबंधित है। चन्द्रगुप्त द्वितीय
  • कुमारसम्भवम्, विक्रमोवर्शीयम, रघुवंशम, रत्नावली में से क्या ‘कालिदास’ से संबंधित नहीं है? रत्नावली
  • ह्ववेनसांग ने भारत दर्शन किसके के साम्राज्य के दौरान किया था। हर्षवर्धन
  • दक्षिण भारत की कहानियों के संग्रह का किसने संस्कृत में अनुवाद किया और उस कृति को कथासरितासागर का शीर्षक दिया? सोमदेव
  • शाहिया राजवंश के हिन्दू राजा जयपाल को गजनी के शासक सुबुक्तगीन के साथ एक अपमान जनक सन्धि करने के लिये क्यों बाध्य होना पड़ा? बर्फीले तूफान के कारण

Leave a Reply