+91 8679200111
hasguru@gmail.com

भारतीय इतिहास (हड़प्पा सभ्यता-5)

  • जाॅन मार्शल ने 1924में किस पत्रिका में प्रकाशित लेख में हड़प्पा सभ्यता को सिन्धु सभ्यता कहा- द इलस्ट्रेटेड लन्दन न्यूज
  • किस विद्धान ने सिन्धु सभ्यता को प्रथम नगरीय क्रांति कहा- गार्डन चाइल्ड
  • रेडियो कार्बन डेटिंग विधि का विकास किसने किया- एफ विलर्ड लिबी
  • हड़प्पा सभ्यता में नहर प्रणाली का साक्ष्य मिलता है- शोर्तुगई से। नोट – शोर्तुगई हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक उतरी छोर है , यह (oxus river) आमू दरिया के किनारे है
  • झूकर व झांगर संस्कृति है?- हड़प्पोतर संस्कृति नोट – झूकर के बाद झांगर संस्कृति आई , झूकर में शहरीकरण का अभाव है ,पत्थर के बाट व नारी की टेराकोटा मूर्तियाँ भी झूकर संस्कृति में नहीं मिली है ,झूकर के अलावा आमरी व चन्हूदड़ो से भी इसके अवशेष मिले है
  • हड़प्पा सभ्यता के किन दो स्थानों के दुर्ग व नगर एक रक्षा प्राचीर से घिरे है- लोथल व सुरकोटड़ा।नोट – कालीबंगा में दुर्ग व नगर अलग-अलग रक्षा प्राचीर से घिरे है
  • गुजरात में कानमेर (kanmer) नामक स्थान से हड़प्पाकालीन स्थलों का उत्खनन वर्ष 2006 में किसने किया था- भारत व जापान सयुंक्त टीम द्वारा
  • गुजरात के कच्छ जिले में शिकारपुर से हड़प्पा स्थल का उत्खनन किसने किया- कुलदीप भान और पी अजित प्रसाद
  • जूनी कुरन नामक हड़प्पा स्थल कहा पर है- गुजरात
  • किस हड़प्पा स्थल से मजदूरों के मकान के अवशेष प्राप्त हुए है- हड़प्पा
  • ” एक मुद्रा पर एक व्यक्ति बाघ से लड़ता हुआ अंकित है ” यह मुद्रा किस हड़प्पा स्थल से प्राप्त हुई है- मोहनजोदड़ो
  • किस हड़प्पा स्थल से मानव अस्थि पंजर के निकट एक बकरे का अस्थि पंजर प्राप्त हुआ है- मोहनजोदड़ो
  • हड़प्पा संस्कृति के विध्वंस के लिए आर्य आक्रमण के सिद्धांत का प्रतिपादन सर्वप्रथम किसने किया- रामप्रसाद चन्द्रा
  • मिट्टी की प्राचीनकालीन 274 मुहरे किस पुरास्थल के उत्खनन से प्राप्त हुई है- गनेरीवाल
  • हड़प्पा सभ्यता की पहली खगोलीय पर्यवेक्षणशाला कहां से प्राप्त हुई है- धोलावीरा
  • कालीबंगा घग्गर नदी के किस तट पर स्थित है- बांए तट पर
  • एक पले वाला दरवाजा किस हड़प्पाई स्थल से प्राप्त हुआ है- कालीबंगा
  • शाॅपिगं काम्पलेक्स का साक्ष्य किस स्थल से प्राप्त हुआ है- सूरकोटड़ा
  • हड़प्पा संस्कृति के शव पात्रों के चित्रण में विशेषत कौन सा चित्र चित्रित किया जाता था- मयूर
  • हड़प्पा संस्कृति में सीप उधोग (shell industry) का केन्द्र था- लोथल व बालाकोट
  • सैधंव मुहरो पर सर्वाधिक अंकन किस पशु का हुआ है- एक श्रृंगी वृषभ /बिना कूबड़ वृषभ (unicorn)
  • हड़प्पाई लिपि पर सर्वप्रथम विचार करने वाले पुरातत्वविद कौन थे- कनिघंम
  • हड़प्पा सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था- कृषि नोट – हड़प्पा सभ्यता व्यापार प्रधान थी लेकिन आजीविका का मुख्य साधन कृषि ही था
  • किस हड़प्पीय स्थल से ऊंट की अस्थियां मिली है- कालीबंगा
  • हड़प्पा सभ्यता की अधिकांश मुहरें किससे निर्मित है- सेलखङ़ी
  • किस हड़प्पाई स्थल से विदेशी कब्र प्राप्त हुई है- हड़प्पा
  • कहाँ से प्राप्त मुहर पर समारोह के दृश्य का अंकन है- हड़प्पा
  • मेसोपोटामिया के साथ लाजवर्द मणि के व्यापार के पतन को हड़प्पा सभ्यता के पतन का कारण किसने माना है- शीरीन रत्नागर
  • मेसोपोटोमिया की राजधानी जो हड़प्पाई व्यापार का प्रमुख केन्द्र था- अक्काद
  • भारत में वास्तु कला का प्रारंभ किसने किया- हड़प्पावासी
  • स्वर्ण निधि के गहने , जिन पर लेख व गहनो के स्वामी का भी उल्लेख है , कहाँ से मिला है- मोहनजोदड़ो
  • सैधंव लिपि के नमूने मुहरो के अतिरिक्त किस पर मिलते है- मृदभाण्डो पर
  • चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपने यात्रा वृतांत में हड़प्पा स्थल का उल्लेख किस नाम से किया जिसके आधार पर कनिंघम ने इसकी पहचान की?- पो-फा-तो
  • हड़प्पा सभ्यता की उत्तरी सीमा को उत्तरी अफगानिस्तान में अमू दरिया किनारे स्थित शोर्तुघइ तक मानने वाले विद्वान का क्या नाम है?- ग्रेगरी पासेल
  • मेहरगढ़ मानवीय बस्तियों एवं कृषि की शुरुआत का एक महत्वपूर्ण केंद्र है जो बोलन नदी के निकट स्थित है इस स्थल की खोज किसके द्वारा की गई?- फ्रांसीसी पुरातत्वविद जे.एफ़ जेरिज 1975
  • हड़प्पा के केंद्रीय नगर और तटीय नगर कौन-कौन से थे?- केंद्रीय नगर-हड़प्पा,मोहनजोदड़ो,धोलावीरा,राखीगढ़ी
  • तटीय नगर-सुत्कोगेन्दोर,बालाकोट,अल्लाहदिनो, लोथल,कुंतासी
  • नेवले की पत्थर की 37 सेंटीमीटर की मूर्ति,पत्थरों से निर्मित गोल स्तंभ व बावड़िया हड़प्पा सभ्यता में किस स्थान से मिले?- धोलावीरा जिसे स्थानीय भाषा में कोटडा नाम से जाना जाता है
  • मार्शल ने किस इमारत की तुलना बौद्ध गुहा मंदिरों से की है?- सभा भवन( मोहनजोदड़ो)
  • किसके अनुसार सुत्कोगेन्दोर एक सैनिक चौकी थी- आर. एस. डायसन
  • पश्चिमी सौराष्ट्र में फुलकी नदी के दाहिने तट पर स्थित वह हड़प्पा कालीन तटीय बस्ती जिसे हजनाली व बीबी-नो-टिंबो नाम से भी जाना जाता है- कुंतासी
  • पक्की मिट्टी के दानों पर चढ़ाए गए स्वर्णपत्र युक्त मनके,पीपल की पत्ती के आकार के कुंडल व सोने की परख करने हेतु परख पत्थर(निषक) के प्रमाण कहां से मिले है- बनावली
  • हड़प्पा सभ्यता में सामान्यतः सुरक्षा के लिए दुर्गों का निर्माण किया गया लेकिन एकमात्र स्थल जहां से नगर प्राचीर के बाहर गहरी और चौड़ी खाई का प्रमाण भी मिला है- बनावली
  • वह स्थान जहां से सोने व चांदी के गहनों का भारी खजाना मिला है तथा चांदी के शिरोभूषण पर यूनानी अक्षर अल्फा की आकृति मिलती है- कुणाल
  • किसने मोहनजोदड़ो और हड़प्पा से प्राप्त पुरावशेषों का तुलनात्मक अध्ययन करके इस सभ्यता की समरूपता संबंधी परंपरागत विचारधारा को भ्रामक सिद्ध कर दिया- मार्सिया फेंट्रेस
  • हड़प्पा सभ्यता के कुएं किस आकार के थे- अंडाकार
  • किस स्थल से गढे हुए पत्थरों से निर्मित दुर्ग के अवशेष मिले है?- देशलपुर गुजरात
  • आवासित स्थल को बड़े-बड़े पत्थरों की दीवारों से घेर कर सुरक्षित करने वाली अनूठी व्यवस्था किस स्थान से मिली है?- रोजदी गुजरात
  • हड़प्पा सभ्यता के नगरो के निर्माण में कौन सी पद्धति का प्रयोग किया गया था?- शतरंज पद्धति (चेस बोर्ड पैटर्न ) जिसमें सड़के सीधी और नगर सामान्य रूप से चौकोर होते थे
  • सड़कों के मोड़ पर बने घरों को यातायात की क्षति से बचाने के लिए रक्षा स्तंभ(Fender post) किस स्थान पर बनाए गए?- कालीबंगा
  • किसने हड़प्पा लिपि को द्रविड़ भाषा के निकट माना है?- फादर हैरास व पर्पोला ने
  • कुछ रोगों के इलाज के लिए सिर में शल्यक्रिया (ट्रेफीनेशन) चिकित्सा पद्धति काम में ली जाती थी इसके प्रमाण किस स्थल से मिले है- कालीबंगा,लोथल,बुर्जहोम
  • हड़प्पा सभ्यता के लोगों द्वारा सर्वाधिक प्रयुक्त धातु कौन सा था?- तांबा

Leave a Reply