+91 8679200111
hasguru@gmail.com

समसामयिकी 18-24 अक्तूबर 2020

  • देश के सबसे बड़े केन्द्रीय पुलिस बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने IIT दिल्ली, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और संयुक्त उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र (JATC) के साथ मिलकर अपनी अनुसंधान और विकास क्षमताओं को बढ़ाने के लिए साझेदारी की है।
  • न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) देश में हुए आम चुनाव में ऐतहासिक जीत दर्ज करने के बाद, लगातार दूसरी बार तीन साल के कार्यकाल के लिए पीएम चुनी गई है।
  • मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के कार्यकाल को 22 अगस्त, 2021 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी।
  • भारत ने स्वदेशी रूप से निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भारतीय नौसेना के स्टील्थ डिस्ट्रायर आईएनएस चेन्नई से सफल परीक्षण किया गया, इसमें मिसाइल ने अरब सागर में पूर्व निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा।
  • भारतीय नौसेना (IN) और श्रीलंका नेवी (SLN) के बीच वार्षिक रूप से होने वाले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-20 का 8 वां संस्करण 19 से 21 अक्टूबर 2020 तक श्रीलंका के त्रिंकोमाली में आयोजित किया जाएगा।
  • भारत ने ओडिशा तट से दूर बालासोर के पास चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से अपनी परमाणु-सक्षम पृथ्वी -2 मिसाइल (Prithvi-2 missile) का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण किया है।
  • मुंबई की 23 वर्षीय युवती ऐश्वर्या श्रीधर को 2020 वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. ऐश्वर्या यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार का 56 वां वर्ष है।
  • शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) के सदस्य देशों के मंत्रियों (कानून और न्याय) की 7 वीं बैठक की मेजबानी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम भारतीय विधि और न्याय, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा की गई थी।
  • हाल ही में जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 में भारत को 107 देशों में से 94 वें स्थान पर रखा गया है। भारत को GHI पैमाने में 27.2 के स्कोर के साथ “गंभीर” श्रेणी में रखा गया है।
  • आईआईटी-मद्रास के डेयरी-टेक स्टार्टअप “Stellapps” ने राजस्थान में डेयरी किसानों के लिए अपनी तरह का पहला, पूरी तरह से स्वचालित डायरेक्ट भुगतान प्लेटफॉर्म ‘mooPay’ लॉन्च किया है।
  • काती बिहू (Kati Bihu) असम के उन तीन बिहू त्योहारों (कृषि त्योहारों) में से एक है, जिसे राज्य में धूम-धाम से मनाया जाता है। काती बिहू को कंगाली बिहू यानि गरीबों का त्योहार (शब्द “कोंगाल” का अर्थ है “गरीब”) के नाम से भी जाना जाता है, जिसे अक्टूबर के मध्य में मनाया जाता है जब फसलें उगने की अवस्था में होती हैं और किसानों के भंडार घट रहे होते हैं। काती बिहू को ‘साकी’ नामक दीपक के साथ मनाया जाता है।
  • उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में एक महिला सुरक्षा अभियान- “Safe City Project” का शुभारंभ किया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन ( International Solar Alliance) की तीसरी बैठक के दौरान आईएसए के फ्रेमवर्क समझौते के बाद पहली बार सौर क्षेत्र में काम करने वाले देशों के साथ-साथ संस्थानों को सौर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
  • विश्वेश्वरैया पुरस्कार: यह पुरस्कार आईएसए के चार क्षेत्रों में से प्रत्येक में अधिकतम सौर क्षमता का इस्तेमाल करने वाले देशों को प्रदान किया जाता है।
  • कल्पना चावला पुरस्कार: यह पुरस्कार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
  • दिवाकर पुरस्कार: यह पुरस्कार उन संगठनों और संस्थानों को दिया जाता है जो दिव्‍यांग लोगों के हितों के लिए काम करते हैं और जिन्‍होंने मेजबान देश में सौर ऊर्जा के उपयोग को काफी अधिक बढ़ाया है।
  • सिडनी स्थित लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) द्वारा जारी एशिया पावर इंडेक्स 2020 में भारत को 100 में से 39.7 अंक के साथ 4 वें स्थान पर रखा गया है।
  • बैडमिंटन में जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा (Nozomi Okuhara) ने विमेंस सिंगल्स की तीन बार की विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन (Carolina Marin) को हराकर डेनमार्क ओपन 2020 खिताब जीत लिया है। वहीँ दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन (Anders Antonsen) ने अपने हमवतन रैसमस जेमके (Rasmus Gemke) को मेन्स सिंगल के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।
  • सिंगापुर नेशनल आइडेंटिफिकेशन डेटाबेस में फेशियल वेरिफिकेशन अटैच करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिजली उपभोक्ता सर्विस पोर्टल ”मो बिद्युत” और एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। द्विभाषी ऑनलाइन बिजली एकीकृत उपभोक्ता सेवा पोर्टल www.mobidyut.com ऊर्जा विभाग द्वारा विकसित किया गया है और राज्य सरकार की पहल 5T (Teamwork, Transparency, Technology, Time leading to Transformation) के तहत जनता को समर्पित की गई है। इसके माध्यम से लोग अब कुशल, समयबद्ध और पारदर्शी ऑनलाइन सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
  • भारत ने ओडिशा तट की इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से स्वदेशी रूप से विकसित स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक (SANT) मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया। इस मिसाइल का परीक्षण ग्राउंड-आधारित प्लेटफॉर्म के एक रूफ-टॉप लांचर से किया गया था। यह एंटी-टैंक मिसाइल, हेलीकॉप्टर लॉन्चेड नाग (HeliNa) का उन्नत संस्करण है।
  • भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नवंबर 2020 में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में आयोजित होने वाले अपने त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास “Malabar-2020” में भाग लेने का निमंत्रण दिया है। वर्ष 2020 में, अभ्यास को ‘non-contact – at sea’ (समुद्र में संपर्क रहित) की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग और सुरक्षा को बढ़ाना और प्रोत्साहित करना है।
  • केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा “आयुष्मान सहकार” योजना लॉन्च की गई है।
  • नासा द्वारा चंद्रमा पर पहला सेलुलर नेटवर्क स्थापित करने के लिए नोकिया का चयन किया गया है।
  • भारत ने आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (Organisation for Economic Co-operation and Development) देशों में जाने वाले प्रवासियों की संख्या और उन देशों की नागरिकता प्राप्त करने के मामले में दूसरी रैंक हासिल की है।
  • निशानेबाजी में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी भारत की इलावेनिल वलारिवन (Elavenil Valarivan) ने 2020 शेख रसेल इंटरनेशनल एयर राइफल चैम्पियनशिप की महिलाओं की स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
  • विशाखापत्तनम के रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) ने महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए AP Express (विशाखापत्तनम नई दिल्ली) रेल सेवा में ‘मेरी सहेली’ नामक एक नई पहल शुरू की है।
  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आसन कंज़र्वेशन रिज़र्व (Asan Conservation Reserve) को उत्तराखंड का पहला रामसर स्थल बनने की घोषणा की है, जो इसे ‘अंतर्राष्ट्रीय महत्व का वेटलैंड’ बनाता है। यह रिज़र्व हिमालय के गढ़वाल क्षेत्र में देहरादून जिले के पास यमुना नदी के तट पर स्थित है।
  • पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी भारतीय पर्यटन सांख्यिकी (Indian Tourism Statistics) 2020 के अनुसार, साल 2019 में राज्य में आने वाले सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने में उत्तर प्रदेश ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2019 में लगभग 53.6 करोड़ घरेलू पर्यटकों ने उत्तर प्रदेश का दौरा किया, जो कुल यात्रियों का 23.1% हिस्सा है। इसके बाद तमिलनाडु (21.3%) दूसरे और आंध्र प्रदेश (10.2%) तीसरे स्थान पर आया है। तमिलनाडु विदेशी पर्यटकों के मामले में शीर्ष स्थान पर है, जहां लगभग 68 लाख विदेशियों ने राज्य का दौरा किया। इस सूची में महाराष्ट्र (55 लाख से अधिक) दूसरे स्थान पर है जबकि उत्तर प्रदेश (47 लाख से अधिक) ने 2019 में आने वाले विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में तीसरा स्थान हासिल किया है।
  • भारत में हर साल 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन बहादुर पुलिसकर्मियों को याद करने और उनके सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने अपना जीवन अपने कर्तव्यों का पालन करने में लगा दिया। पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा बीस भारतीय सैनिकों पर हमला किया गया था, जिसमें दस भारतीय पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और सात को बंदी बना लिया गया था।
  • भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और विधानसभा के चुनावों के दौरान उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए 2-सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में पूर्व राजस्व सेवा अधिकारी और महानिदेशक (अन्वेषण) श्री हरीश कुमार और महासचिव तथा महानिदेशक (व्यय) श्री उमेश सिन्हा शामिल होंगे।
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने परिवार के सदस्यों की मृत्यु अथवा दुर्घटना के मामले में लाभार्थी को बीमा कवर के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘YSR बीमा’ योजना शुरू की है।
  • तमिलनाडु सरकार ने राज्य के 80,000 सरकारी स्कूलों के लिए “स्मार्ट ब्लैक बोर्ड योजना” की शुरूआत की है।
  • इस पहल का उद्देश्य एक बेहतर शिक्षण माहौल सुनिश्चित करने के साथ-साथ डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाना है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नाबार्ड के साथ साझेदारी में राज्य में एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना (Integrated Model Agricultural Village scheme) का उद्घाटन किया है।
  • थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवाणेन ने विशाखापत्तनम में देश में निर्मित चार एंटी-सबमरीन वारफेयर (ASW) स्टील्थ कोरवेट में से अंतिम ‘INS Kavaratti’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया है।
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज से तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ का अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
  • भारत को 35 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization) के शासी निकाय की अध्यक्षता मिली है।
  • अंडोरा (Andorra), अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का सदस्य बनने वाला 190 वां सदस्य देश बन गया है।
  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा PMGSY कार्यक्रम को लागू करने में देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले 30 जिलों की सूची जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के सफल कार्यान्वयन में देश के 30 जिलों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश ने PMGSY के तहत सड़कों के निर्माण में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान भी हासिल किया है।
  • वर्ष 1948 से हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • विश्व स्तर पर 23 अक्टूबर को विश्व हिम तेंदुआ दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिम तेंदुए के संरक्षण के महत्व को दर्शाना और इस अद्भुत जानवर के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 

Leave a Reply