+91 8679200111
hasguru@gmail.com

सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

  • ’सेल’ (Cell) नाम किस जीव वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम दिया था- रॉबर्ट हुक
  • जीवन का भौतिक आधार माना जाता है- जीवद्रव्य
  • किसको ‘कोशिका का शक्तिगृह’ भी कहा जाता है- माइटोकॉन्ड्रिया
  • कौन से कोशिकाओं को आत्मघाती बैग कहे जाते हैं- लाइसोसोम्स
  • कौन सी कोशिका अंगक वनस्पति तथा पशु कोशिका दोनों में उपस्थित होता है?- माइटोकॉन्ड्रिया
  • कौन सी कोशिका अंगक केवल वनस्पति कोशिका में उपस्थित होती है- कोशिका भित्ति
  • कौन-सी मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिकाएं हैं- तंत्रिका कोशिकाएं
  • एक कोशिका के केंद्रक में कौन सा द्रव्य होता है- न्यूक्लियोप्लाज्म
  • प्रकृति की सबसे बड़ी कोशिका है- शुतुरमुर्ग का अंडा
  • सबसे छोटी कोशिका है- माईकोप्लाज्मा/PPLO
  • कोशिका का सबसे छोटा कोशिकांग होता है- राइबोसोम
  • जन्तु कोशिका का सबसे बड़ा कोशिकांग होता है- केन्द्रक
  • पादप कोशिका का सबसे बड़ा कोशिकांग होता है- लवक
  • कोशिका झिल्ली की प्रवृत्ति क्या है- अर्ध पारगम्य
  • कौन सी कोशिका अंगक कोशीय श्वसन के लिए उत्तरदायी है- माइटोकॉन्ड्रिया
  • एकल कोशिकीय प्राणियों में जीवन की समस्त जैविक क्रियाएं जैसे-पाचन, श्वसन, और जनन कितनी कोशिकाओं द्वारा किए जाते हैं- 1
  • किसके मध्य सिनेप्स अंतराल स्थित होता है- दो तंत्रिका कोशिका
  • एक विशेष कार्य करने वाले समान कोशिकाओं के समूह को क्या कहते हैं- ऊतक
  • एककोशिकीय जीव कैसे प्रजनन करता है- कोशिका विभाजन
  • किस कोशिका अंग में पाइरुविक अम्ल टूटकर कार्बन डाइऑक्साइड जल तथा ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है- माइटोकॉन्ड्रिया
  • यदि माइटोकॉन्ड्रिया काम करना बंद कर दे तो कोशिका में कौन सा कार्य नहीं होगा- भोजन का ऑक्सीकरण
  • फलों और बीजों को विभिन्न प्रकार के आकर्षक रंग प्रदान करता है- क्रोमोप्लास्ट
  • पत्तियों को हरा रंग प्रदान करता है- क्लोरोप्लास्ट
  • पादप कोशिका भित्ति मुख्यतः किससे बनी होती है- सेलुलोज
  • जिन प्राणियों में कोशिकाएं दो भ्रूणीय स्तरों में व्यवस्थित होती हैं, उन्हें क्या कहते हैं- द्विकोरिक
  • जिन प्राणियों में कोशिकाएं तीन भ्रूणीय स्तरों में व्यवस्थित होती हैं, उन्हें क्या कहते हैं- त्रिकोरकी
  • 80% से अधिक सेल (कोशिका) में पाया जाने वाला पदार्थ है- जल
  • कौन-सा कोशिकांग प्रोटीन संश्लेषण में प्रमुख भूमिका निभाता है- एण्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम एवं राइबोसोम
  • द्वारकोशिकाएं किसे घेरते हैं- रंध्र
  • सहचर कोशिकाएं निम्नलिखित में से सिर्फ किसमें है- एन्जियोस्पर्म
  • बहुकोशिक जीव किसके द्वारा वृद्धि करते हैं- कोशिका विभाजन
  • कौन-सी कोशिकांग केवल पादप कोशिका में स्थित होता है- कोशिका भित्ति
  • गॉल्जीकाय का प्रमुख कार्य है- कोशिका के बाहर स्रावित पदार्थों को कोशिका झिल्ली के माध्यम से बाहर निकालना
  • कौन-सा कोशिकांग DNA रखता है- सेन्ट्रिओल
  • संरचनाओं के कौन-से युग्म प्राय: पादप और जंतु दोनों कोशिकाओं में पाए जाते हैं- अंतर्द्रव्यी जालिका और कोशिका कला
  • ‘प्रोग्रैम्ड सेल डेथ’ का कोशिकीय आणविक नियंत्रण क्या कहलाता है- एजिंग
  • किस कोशिकाद्रव्यी कोशिकांग को यूकैरियोटिक कोशिकाओं के भीतर प्रोकैरियोटिक कोशिकाएं माना जाता है- माइटोकॉन्ड्रिया
  • कोशिका का जीवित अंश जीवद्रव्य कहलाता है। यह किससे बना होता है- कोशिकाद्रव्य, केंद्रकद्रव्य और अन्य कोशिकांग
  • न्यूक्लियस के बाहर DNA कहां मिलता है- माइटोकॉन्ड्रिया
  • कोशिकीय व आण्विक जीव विज्ञान केंद्र कहां स्थित है- हैदराबाद
  • कोशिका अंगकों में कौन-सा एक अर्द्धपारगम्य है- कोशिका झिल्ली
  • फ्लोएम में सहचर कोशिकाएं किसमें पाई जाती है- आवृतबीजी
  • कोशिका कौन-सी पाचन थैली कहलाती है- लाइसोसोम
  • किस कोशिकांग को ‘एटम बम’ कहते हैं- लाइसोसोम
  • कोशिकाएं जो द्वार कोशिकाओं से निकट रूप से संबद्ध और अंतर्विष्ट है- सहायक कोशिकाएं
  • कौन-सा पोषक पौधों की कोशिका भित्ति का संरचनात्मक घटक है- मैगनीज
  • जीवाणु कोशिका में माइटोकॉन्ड्रिया की संख्या है- शून्य
  • जीवाण्विक कोशिकाओं में नहीं होता- माइटोकॉन्ड्रिया
  • ज्ञात सबसे छोटा प्रोकैरियोटिक जीव है- माइकोप्लाज्मा
  • सबसे बड़ा एक-कोशिकीय जीव है- एसीटेबुलेरिया
  • प्रोटीन-संश्लेषण का प्लेटफॉर्म किसे कहते हैं- राइबोसोम
  • वसा का संचय कोशिका का कौन-सा अंग करता है- गॉल्जीकाय

Leave a Reply