+91 8679200111
hasguru@gmail.com

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबलों के 1334 पदों पर जल्द होगी भर्ती

हिमाचल में पुलिस कांस्टेबलों के 1334 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को यह घोषणा की। प्रदेश सरकार ने हाल ही में इन पदों की सीधी भर्ती करने को मंजूरी दी है। ये पद पिछले साल मन्जूर किए थे पर कोरोना की वजह से भर्ती नहीं हो पाई थी। और अभी साक्षात्कार पर पेच फसा हुआ था अब उम्मीद है कि भर्ती जल्दी आ जाएगी।
पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता ने बताया कि 976 पुरुष और 267 महिला कांस्टेबल के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा 91 चालक कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी तथा इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए तैयार रहें।
भर्ती के लिए आवेदन मंगाने से लेकर अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए तिथि तय की जा रही है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भर्ती कराने के लिए प्रक्रिया पर खास ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Reply