+91 8679200111
hasguru@gmail.com

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान-3 (हिमाचल प्रदेश की पूर्व की परीक्षाओं से संकलित)

  • वृहद शिगाई और रोहतांग पर्वत किस घाटी के प्रमुख आकर्षण है? लाहुल
  • हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है? धर्मशाला
  • जनसंख्या स्वरुप के संदर्भ में जर्मन विद्धान बेनेल ने हिमाचल प्रदेश को किस संज्ञा से अभिहित किया है? आदिमानव का निवास स्थल
  • किस धर्मगथ के अनुसार कोल, किरात, यक्ष और नाग जैसी अनार्य जनजातियाँ हिमाचल प्रदेश में आर्यों से पहले बसी हुई थी? ऋग्वेद
  • कीर और तुरुष्कों के दलों को हिमाचल प्रदेश से खदेड़ने का श्रेय किसे दिया जाता है? साहिल वर्मन
  • किस रियासत के शासक ने मुगल सम्राट जहांगीर की कांगड़ा का किला हस्तगत करने में मदद की? नूरपुर
  • किस दस्तावेज में हिमाचली लोगों के स्वभाव के बारे में निम्नांकित वर्णन मिलता है? इस क्षेत्र के लोग सरल, परिश्रमी, मितव्ययी और ईमानदार है। वे खुले दिल के, स्नेहिल और पूर्णतया विश्वसनीय है। बार्नरस रिपोर्ट (1880) इन कांगड़ा गजेटियर,1904
  • किस बात से प्रभावित होकर सिरमौर के राजा ने गुज्जरों को अपने राज्य में बसने का न्यौता दिया? अपनी ससुराल में गुज्जरों द्वारा पेश किया गया दूध उसे अत्यन्त स्वादिष्ट लगा
  • शिला पर उत्कीर्ण एक राजाज्ञा से ज्ञात होता है कि त्रिर्गत क्षेत्र में बौद्ध भिक्षुओं के लिए एक विहार का निर्माण कृष्णयश द्वारा करवाया गया था। शिला पर उत्कीर्ण वह राजाज्ञा पायी गयी है? खजियार में
  • किस क्षेत्र के निवासी उसी मार्ग से पाण्डवों के प्रत्यागमन की प्रतीक्षास्वरुप अनेक त्योहार मनाते हैं, जिसका वचन उन्होंने स्वर्गारोहण के समय दिया था? सिरमौर
  • एक लोकप्रिय हिमाचली मिथक के अनुसार वह स्थान जहां रुद्र अपनी आयुधशाला से विद्युत पृथ्वी पर प्रसारित करने के लिए प्रकट हुए थे, वह स्थान दो नदियों के संगम पर अवस्थित है। वे नदियाँ है? पार्वती और व्यास
  • जनविश्वास के अनुसार शतद्रु नदी को मानसरोवर झील से हिमाचल प्रदेश में लाने का श्रेय किसे है? बाणासुर
  • गद्दी समुदाय के लोग ग्रीवा और कटि के परितः नरवार क्यों लपेटते है? केइलांग के प्रति अपनी आस्था के संकेत के रूप में
  • किस क्षेत्र में मिघंल देवी के आशीर्वाद के फलस्वरुप हल जोतने के लिये केवल एक बैल की आवश्यकता होती है?पांगी घाटी
  • लाहुल और किन्नौर में घेपन और लंगूरा देवता की नियमित रुप से पूजा क्यों होती है? अनिष्ट के निवारण के लिये
  • हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में लोग ग्रहण पर गोलियाँ चलाते हैं और पत्थर फेंकते है? लाहुल-स्पिति
  • मनु का प्राचीनतम मंदिर कहाँ अवस्थित है? मनाली
  • स्पीति में सेन वंश के शासन का अवसान कैसे हुआ?तिब्बती लोगों ने लाहुल स्पीति पर आक्रमण कर दिया था और इस अभियन से
  • अपनी विशिष्ट स्थलाकृति के कारण जाहिर तौर पर तो हिमाचल प्रदेश की राजस्थान व गुजरात नहीं की जा सकती, किन्तु राजनीतिक दृष्टि से उनमें एक सादृश्यता है और वह है: तीनों में क्षेत्रीय राजनीतिक दल नहीं हैं
  • हिमाचल प्रदेश में वह स्थान कौनसा है, जहाँ एक महान् कांतिकारी 40 वर्ष तक देश निर्वासन के भीषण कष्ट झेलने के बाद अपने अन्तिम दिन गुजारे और भारत की स्वंत्रता की घोषणा के पाँच घण्टे बाद ही वहाँ अपनी देह त्याग दी? डल्हौजी
  • हिमाचल प्रदेश की एक जल-विद्युत परियोजना इस अर्थ में अनोखी है कि यद्यपि भौगोलिक रुप से वह हिमाचल के हिस्से में अवस्थित है किन्तु उस क्षेत्र का प्रशासन पजांब के कानूनों के अनुसार संचालित होता है। वह परियोजना है? शानन परियोजना
  • विभिन्न फसलें उगाने की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश के किस हिस्से में पर्याप्त वर्षा होती है? चम्बा और काँगड़ा
  • नाल-देहरा की प्राकृतिक सुषमा से अभिभूत होकर एक ब्रिटिश वॉयसरॉय ने अपनी बेटी का नामकरण वही कर दिया था। वह थाः लॉर्ड कर्जन
  • हिमाचल की प्राचीनतम कला एवं भवन-निर्माण शैली ‘खासा’ के नाम से अभिज्ञात है। इसकी आधारभूत सामग्री है: काष्ठ
  • तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ओ. एन. जी. सी.) एवं आई. बी. पी. द्वारा हिमाचल में किस स्थान पर प्राकृतिक गैस की उपलब्धता चिन्हित की गई है? ज्वालामुखी
  • हिमाचल के किस क्षेत्र के जनजातीय लोगों में जरारफुकी विवाह प्रथा प्रचलित है? -काँगड़ा और चम्बा
  • हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में किस धर्म के अनुयायियों का बाहुल्य है? ब्रजयान शाखा के
  • मावी, जो कानेत समुदाय का पारंपरिक हिस्सा है, धींग के लिए विशेष रुप से जाना जाता है। धींग है- युद्ध कला
  • हिमाचल प्रदेश में 32 विभिन्न बोलियाँ बोली जाती हैं। उनमें से कितनी भारतीय आर्य परिवार की हैं? 21
  • हिमाचल प्रदेश में विद्यमान विभिन्न जल-स्त्रोंतो में सर्वोच्च प्रतिशत किस स्त्रोत का है? – जलप्रपात (झरने)
  • हिमाचल की भू-आकृति के सन्दर्भ में शिवालिक श्रृंखला उप-हिमाचल पर्वतमाला के अन्तर्गत है। शिवालिक से अभिप्राय है- शिव के केश-गुच्छ
  • काँगड़ा और कुल्लू घाटियाँ किस बड़ी नदी द्वारा निर्मित हुई हैं? व्यास
  • किस ऊँचाई पर हिमाचल में पेड़ एवं झाड़ियां नज़र आते और पर्वतों का स्वरुप बीहड़, झंझा आवृत व तुषाराच्छादित हो जाता है? 4500 मीटर से परे
  • महाभारत के युद्ध में कौरव पक्ष की ओर से लड़ने वाला राजा सुशर्मा हिमाचल प्रदेश के एक महत्वपूर्ण राजवंश का संस्थापक माना जाता है। वह राजवंश किस नाम से अभिज्ञात है? कटोच
  • हिमाचल प्रदेश में प्रचलित एक रोचक प्रथा के अनुसार वधू-गृह की ओर जाते हुए वर के मार्ग को बीच में पत्थर डालकर अवरुद्ध किया जाता है और कन्या सहेलियां प्रश्नोतर वाले गीत गाती है। कौनसे समुदाय में इस प्रथा का प्रचलन है? खाम्पा
  • स्पीति और किन्नौर में आयोजित होन वाले गोयेतर तथा लाडारचा मेलों में खाम्पाओं का कौनसा समूह शरीक होता है? खुनू और पिति
  • कांगड़ा से गुरखों को निष्कासित करने के लिए राजा संसारचंद को बाहरी सहायता लेनी पड़ी थी। यह संकटकालीन सहायता किसने प्रदान की? महाराजा रणजीतसिंह
  • खाशाओं में प्रचलित ‘जेथांग’ और ‘कनीशांग’ प्रथाएँ किस बात की सूचक हैं? संपत्ति का बँटवारा
  • ईसाई मिशनरियों को लाहुल में सफलता नहीं मिल सकी, क्योंकि- लाहुली बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं जो धर्मोत्साह युक्त हैं
  • हिमाचल प्रदेश में ‘सोलह सिन्गी’ है, एक- धार
  • कांगड़ा का सर्वप्रथम मुगल शासक था। अकबर
  • हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक अधिकरण के सर्वप्रथम चेयरमैन थे। – जस्टिस एच. एस. ठाकुर
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे शुष्क स्थान है। स्पिति
  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश में महिला साक्षरता दर है। 76.60 प्रतिशत
  • हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बिलिंग’ किस लिए प्रसिद्ध है। हैंग ग्लाइडिंग
  • हिमालयन हिल स्टेट्स रिजनल काउंसिल किस वर्ष स्थापित की गई। 1946
  • गुलेर स्टेट की स्थापना किसने की। हरि चन्द
  • हिमाचल प्रदेश संघीय क्षेत्र कब से कब तक था। 1956-71
  • हिमाचल प्रदेश में ‘थिरॉट’ जल विद्युत परियोजना किस नदी पर बनी है। चिनाब
  • हिमाचल प्रदेश में ‘सुकेती’ किस लिए प्रसिद्ध है। जीवाश्म पार्क
  • हिमाचल प्रदेश में रोरिक आर्ट गैलरी किस स्थान पर है। कुल्लू
  • किस गांव को ‘गेटवे टु लाहौल’ से जाना जाता है। खोकसार
  • हिमाचल प्रदेश में नेशनल बायोलॉजिकल लेबोरेटरी किस स्थान पर है। पालमपुर
  • नालागढ़ का पुराना नाम क्या था। हिंदूर
  • मुगलों से युद्ध करने के लिए किस राजसी राज्य के राजा गुरू गोविंद सिंह को आमंत्रण दिया था। सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश किस वर्ष केन्द्रशासित प्रदेश बना। 1956
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में कुंजुम दर्रा अवस्थित है। लाहौल-स्पिति
  • बस्पा किसकी सहायक नदी है। सतलुज
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में ‘काइस वन्यजीव अभ्यारण्य’ स्थित है- कुल्लू
  • हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी है। पश्चिमी ट्रेगोपन
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है। एन.एच.-3
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में बहादुरपुर किला है। बिलासपुर
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में हरिराई मंदिर है। चंबा
  • हिमाचल प्रदेश की किस जनजाति द्वारा डण्डारस नृत्य किया जाता है। गद्दी
  • किसके द्वारा रची गई प्रेम कविताओं से गोम्पा चित्रकला की शैली का उद्भव हुआ है। जयदेव और केशवदास
  • हिमाचल प्रदेश का कौन सा धार्मिक समुदाय लोसर त्यौहार मनाता है। बौद्ध
  • कौन सी नदी हिमाचल प्रदेश में नहीं बहती है। झेलम
  • प्रसिद्ध बगलामुखी माता मन्दिर किस जिले में स्थित है। कांगड़ा
  • शिमला में वाईसरीगल लॉज किस पहाड़ी पर स्थित है। आब्जर्वेटरी हिल
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में लिंग अनुपात सबसे कम है। किन्नौर
  • पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों का हिमाचल प्रदेश में कब स्थानांतरित हुआ। 1 नवम्बर 1966
  • भुण्डा उत्सव किससे सम्बन्धित है। परशुराम से
  • कौन सी पर्वत श्रृंखला हिमाचल प्रदेश को तिब्बत से अलग करती है। जास्कर
  • 19वीं शताब्दी के पहले दशक में हिमाचल प्रदेश पर आक्रमण करने वाली गोरखा सेना का कमाण्डर कौन था। अमर सिंह थापा
  • 1809 ई. में ज्वालामुखी सन्धि किन-किन के बीच हुई थी। संसार चंद तथा राजा रणजीत सिंह
  • झांझर किस जिले का प्रसिद्ध नृत्य है। चम्बा
  • हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में कितने सदस्य चुने जाते है। 3
  • भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत हाल ही में चुना गया हिमाचल प्रदेश का कौन सा शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया। धर्मशाला
  • ‘मण्डी रियासत का इतिहास’ (हिस्ट्री ऑफ मंडी स्टैट) पुस्तक के लेखक है। मनमोहन सिंह
  • कुल्लू रियासत के संस्थापक कौन माने जाते हैं। बिहंगमणी पाल
  • किसके शासन काल में श्री रघुनाथ जी की प्रसिद्ध प्रतिमा को अयोध्या से कुल्लू लाया गया था। राजा जगत सिंह
  • प्रसिद्ध ‘जस्कर’ श्रेणियाँ पड़ती हैं। वृहद हिमालय में
  • ‘पब्बर नदी की सहायक नदी है। यमुना की
  • धार्मिक महत्व का स्थल ‘श्रीखण्ड महादेव’ जिले में अवस्थित है। कुल्लू
  • चम्बा, काँगड़ा, मण्डी, कुल्लू में से किस जिले का क्षेत्रफल सबसे कम है। मण्डी
  • किस जिले का जनसंख्या घनत्व निम्नतम है ? लाहौल-स्पीति
  • हिमाचल प्रदेश के प्रथम नियुक्त राज्यपाल कौन थे। एस. चक्रवर्ती
  • मनाली में स्थित पर्वतारोहण संस्थान किस वर्ष स्थापित किया गया था। 1961
  • दो प्रसिद्ध झीलें ‘भृगु’ तथा ‘दशहर’ किस जिले में है। कुल्लू
  • 900 ई. के आसपास किसने केहलूर रियासत की स्थापना की थी। बीर चंद
  • कुल्लू का मलाना ग्राम किस कारण से प्रसिद्ध है? प्राचीनतम लोकतंत्र
  • चंडीगढ़ स्थानांतरित किए जाने के पूर्व पंजाब का उच्च न्यायालय एक पूर्व वाइसरॉय के निवास में स्थित था, जिसका नाम था। पीटरहॉफ
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी किस जिले में है। हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में नाहौली मेला मनाया जाता है। मंडी
  • हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ। 1983
  • जनगणना-2011 के अनसार हिमाचल प्रदेश का जनसंख्या घनत्व है-123
  • हिमाचल प्रदेश में आई.आई.टी. कहां पर है। मंडी
  • हिमाचल प्रदेश में पर्वतारोहण संस्थान किस स्थान पर स्थित है। – मनाली
  • भाखड़ा बांध को कब राष्ट्र को समर्पित किया गया। अक्तूबर, 1963
  • हिमाचल प्रदेश से कितनी नदियां गुजरती है। 5
  • हिमाचल प्रदेश की कौन सी नदी जम्मू-कश्मीर राज्य में प्रवेश करती है। चिनाब
  • शोभा सिंह आर्ट गैलरी कहां पर स्थित है। अन्दरेटा
  • शिमला के रिज मैदान पर 25 जनवरी, 1971 पूर्ण राज्यत्व की घोषणा किसने की थी। श्रीमती इन्दिरा गांधी
  • पाकिस्तान तथा भारत के बीच में शिमला समझौता कब हुआ। 2 जुलाई, 1972
  • बाणगंगा किसकी सहायक नदी है। व्यास की
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है। शिमला
  • ‘मिनी ल्हासा’ किस स्थान को कहते है। धर्मशाला
  • प्रसिद्ध व्यक्ति श्री दौलत राम संख्यान किस जिले से संबंधित हैं। बिलासपुर
  • हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध मेला मणिमहेश यात्रा किस जिले में लगता है। चम्बा
  • ‘नादौन’ सब-डिवीजन हि. प्र. के किस जिले का भाग है। हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश में ‘तीर्थन’ किसकी सहायक नदी है। ब्यास
  • हिमाचल प्रदेश में चन्दरताल है एक- झील
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में पब्बर घाटी स्थित है। शिमला
  • हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? वाई. एस. परमार
  • हिमाचल प्रदेश की राजभाषा है। हिन्दी
  • बांदली अभयारण्य किस स्थान पर है। मंडी
  • हिस्ट्री ऑफ मंडी राज्य’ पुस्तक के लेखक है। मनमोहन सिंह
  • श्री नयना देवी जी किस जिले की सब-तहसील है। बिलासपुर
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में साक्षरता दर सर्वाधिक है? हमीरपुर
  • सबसे अधिक जनसंख्या हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है। कांगड़ा
  • डल लेक हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है। कांगड़ा में
  • हिमाचल प्रदेश में शिल्ला चोटी की ऊंचाई है। 7026 मीटर
  • क्षेत्रफल के आधार पर हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन-सा है। हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश का वह कौन-सा स्थान है जहाँ पर अधिकतम वर्षा होती है। धर्मशाला
  • हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील है। गोविन्द सागर
  • हमीरपुर एवं ऊना जिले किस पर्वत श्रेणी में स्थित है। बाहरी हिमालय
  • बाह्य हिमालय कहलाता है। शिवालिक
  • दशहर झील कहाँ स्थित है। मनाली के पास (कुल्लू)
  • हिमाचल प्रदेश में कितने राजमार्ग है। 19
  • हिमाचल प्रदेश का उच्च न्यायालय किस शहर में है।शिमला
  • हिमाचल प्रदेश राज्यसभा से कितने सदस्य चुने जाते है।
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में पिछड़ी ग्राम पंचायतों की संख्या सर्वाधिक है। चम्बा
  • ‘हिस्ट्री ऑफ पंजाब हिल स्टेट्स’ नामक पुस्तक किसने लिखी है। जे. हचिन्सन
  • बिलासपुर को हिमाचल प्रदेश में कब सम्मिलित किया गया था। 1 जुलाई, 1954
  • वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के किस जिले में विश्वविद्यालयों की संख्या सर्वाधिक है। सोलन
  • हिमाचल प्रदेश में से कौन सी प्राकृतिक झील क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे विस्तृत है। रेणुका
  • जुब्बलहट्टी एयरपोर्ट हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है। शिमला
  • मलाना गांव के लोग किस देवता की पूजा अर्चना करते है। -जमदग्नि
  • ‘फुलैच’ अथवा फुलीच मेला हिमाचल के किस जिले में मनाया जाता है। किन्नौर
  • हिमाचल प्रदेश के इतिहास का सर्वाधिक भयावह भूकम्म कब घटित हुआ था। 1905 में
  • सिरमौर जिले के क्षेत्र ‘पझौता’ से सम्बन्धित प्रमुख जन आंदोलन ‘पझौता आन्दोलन’ किस वर्ष हुआ था। 1942 में
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक सेब उत्पादन होता है। शिमला
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला सबसे छोटा है। हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध ‘रॉक कट’ मंदिर कहां पर स्थित हैं। मसरूर
  • बिलासपुर जिले की सोलह सिंघी धार, किस पर्वत श्रेणी के अधीन आती है। शिवालिक
  • प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘रोहतांग’ किस जिले में स्थित है। लाहौल स्पीति
  • आन्ध्रा जल विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है। शिमला
  • शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश सचिवालय भवन को पहले किस नाम से जाना जाता था। एलर्जली
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर कितने प्रतिशत है। 82.8 प्रतिशत
  • हिमाचल प्रदेश में 2011 की जनगणना के अनुसार लिंग अनुपात कितना है। 972
  • भारत के किस राज्य में जल विद्युत का सर्वाधिक उत्पादन होता हैं। हिमाचल प्रदेश
  • श्री वीरभद्र सिंह, माननीय मुख्यमंत्री हि.प्र. कितनी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। 5
  • श्री जी. एस. बाली माननीय परिवहन मंत्री, हि. प्र. कितनी बार हि. प्र. विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। 4
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे। श्री जयवन्त राम
  • श्री वीरभद्र सिंह, माननीय मुख्य मंत्री, हि.प्र. के कितनी बार प्रदेश के मुख्य मंत्री बने । 6
  • जिला कांगड़ा के लोकसभा क्षेत्र के अर्न्तगत कितने विधानसभा क्षेत्र आते हैं – 17
  • भारत का कौन सा स्थान मिनी स्विटजरलैंड के नाम से जाना जाता है- खजियार
  • चम्बा में स्थित प्रसिद्ध म्यूजियम का क्या नाम है। भूरि सिंह म्यूजियम
  • बड़ा कण्डा चोटी कौन से जिला में स्थित है। चम्बा
  • सन् 1405 ई. में गुलेर राज्य की स्थापना किसने की थी।हरि चन्द
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष का क्या नाम था। श्रीमति विद्या स्टोक्स
  • हिमाचल प्रदेश की प्रथम राज्यपाल कौन थी। सुश्री शीला कौल
  • कारगिल युद्ध में हिमाचल प्रदेश से सेवा में रहते हुए किसको परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। श्री संजय कुमार
  • सन् 1966 ई. में हिमाचल प्रदेश में विलय होने से पूर्व ऊना क्षेत्र पंजाब के किस जिले का हिस्सा था।
  • होशियारपुर
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में मीठे चुकन्दर की पैदावार होती है। किन्नौर
  • हिमाचल प्रदेश में प्रथम आम चुनाव कब हुआ। 1952
  • मण्डी कस्बे की स्थापना किसने की। राजा अजबर सेन
  • बुशैहर के किस राजा ने रामपुर को बुशैहर रियासत की राजधानी बनाया था। श्री राम सिंह
  • यमुना नदी किस स्थान पर हिमाचल प्रदेश को छोड़ती है। ताजेवाला
  • रेणुका झील किस ऋषि से सम्बन्धित है। परशु राम ऋषि
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में काले जीरे की पैदावार होती है। किन्नौर
  • प्रसिद्ध स्थान बाबा रूद्धरू किस जिले में स्थित है। ऊना
  • जलोड़ी पास किस जिले में स्थित है। कुल्लू
  • हिंदुस्तान-तिब्त सड़क पर संजौली सुरंग का निर्माण हुआ था, लगभग- 1851-52
  • कौन सा भवन शिमला में स्वातंत्रता पूर्व समय के दौरान, बनाया गया था, जिसका उपयोग ग्रीष्म निवास के रुप में कम से कम छ: ब्रिटिश सरकार के कमांडर-इन चीफ करते रहे थे। बार्नेस कोर्ट
  • वर्ष 1888 में शिमला के कटक(Ridge) पर निर्मित टाऊन हॉल का डिजाईन किसने तैयार किया था? हेनरी इरविन
  • आरंभिक काल में बैजनाथ किस नाम से जाना जाता था? किरग्राम
  • मनाली में स्थित हिडिम्बा मंदिर का निर्माण किसने करवाया था? राजा बहादुर सिंह
  • कुगती वन्य प्राणी अभयारण्य किस जिले में हैं। चम्बा
  • ‘बुराह नृत्य’ मुख्यतया किया जाता है। सिरमौर
  • ‘सुतक’ का संबंध किस रीति-रिवाजों से हैं। जन्म संबंधी
  • निकोरा का दर्रा किन स्थानों को जोड़ता है। लाहौल-भरमौर
  • ‘गौरी देवी का टिब्बा’ शिखर किस जिले में आता है। चम्बा
  • श्री सीताराम के नेतृत्व में धामी प्रजा मंडल के द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान घटित धामी हादसा किस वर्ष हुआ था। 1939
  • हिमाचल प्रदेश में पहली लोकप्रिय सरकार किस वर्ष बनी थी। 1952
  • युद्ध में विजय की याद में नाहन के पास कटासन में देवी का मंदिर किसने बनवाया था। राजा जगत प्रकाश
  • किन्नौर समाज में अनुसरित ‘जाने कांग’ या ‘जाने तांग’ विवाह प्रथा किस विवाह रूप का प्रतिनिधित्व करती है। संस्थागत विवाह

Leave a Reply