+91 8679200111
hasguru@gmail.com

हिमाचल प्रदेश जेल विभाग में वार्डर भर्ती

हिमाचल में जेल विभाग में वार्डर के 394 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पुरुष वार्डर के 370 व महिला वार्डर के 24 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती अनुबंध आधार पर होगी और उन्हें 7810 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। सरकार की नीति के अनुसार बाद में यह अभ्यर्थी नियमित हो सकेंगे। इस संबंध में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया गया है। पहले यह नियम 2014 में बनाए गए थे। अब ये आरएंडपी रूल्स 2020 के नाम से कहलाएंगे। रूल्स के संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग (जेल) में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बदलाव किया गया है।

सामान्य वर्ग के लिए भर्ती आयु 18 से 23 वर्ष होगी। जबकि एसटी, एससी, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 18 से 25 वर्ष होगी। गृहरक्षकों के लिए 20 से 28 वर्ष होगी। पहले ग्राउंड टेस्ट होगा। इसमें उर्तीण होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा 85 अंकों की होगी। इनमें अंग्रेजी भाषा, हिदी भाषा, सामान्य ज्ञान, गणित एवं विज्ञान और तर्क क्षमता के 17-17 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें साक्षात्कार नहीं होगा। पंद्रह अंक दस्तावेजों पर आधारित होंगे। भर्ती कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ सहायक महानिरीक्षक अथवा उप महानिरीक्षक होंगे। जबकि जेल अधीक्षकए डीजीपी के द्वारा नामित एएसपी अथवा डीएसपी रहेंगे इसके सदस्य होंगे। इसके अलावा जेल सुपरीटेंडेंट के भी 23 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जायेगा।

Leave a Reply