+91 8679200111
hasguru@gmail.com

हिमाचल प्रदेश वन विभाग और विकास निगम में वनरक्षकों की भर्ती

हिमाचल प्रदेश वन विभाग और विकास निगम में वनरक्षकों की सीधी भर्ती होगी। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम में पहली बार 75 वनरक्षकों की भर्ती होगी। इसके लिए सरकार ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। लेकिन, भर्ती निगम नहीं वन विभाग करेगा। अभी तक निगम में या तो विभाग से वनरक्षक तैनात होते हैं या फिर निचले कर्मियों को पदोन्नति देकर वनरक्षक बनाया जाता है। कोरोना काल में भी नहीं हो पा रही थी। वन विभाग में भी वनरक्षकों के सरकार 150 के करीब पदों को भरा जाएगा। निगम और विभाग दोनों में यह प्रक्रिया साथ आरंभ होगी। अभी वन रक्षकों के 200 से अधिक पद रिक्त हैं। करीब 2500 पदों पर वनरक्षक सेवाएं दे रहे हैं। वनरक्षक बनने के लिए सरकार ने शैक्षणिक योग्यता जमा दे कक्षा पास रखी है। ग्राउंड टेस्ट केवल क्वालिफाई होता है। इसके बाद लिखित परीक्षा होती है। इसमें पास अभ्यर्थियों का मैरिट आधार पर चयन होता है। वन निगम के प्रबंध निदेशक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि वन निगम में 75 पद वनरक्षकों के सृजित किए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। पहले निगम में सीधी भर्ती नहीं होती थी। भर्ती वन विभाग के माध्यम से होगी। वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि भर्ती में युवतियां भी हिस्सा ले सकेंगी।

Leave a Reply