+91 8679200111
hasguru@gmail.com

30 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे

2021-22 में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4000 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 4000 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के 8000 पद भरे जाएंगे। लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के 5000 पद भरे जाएंगे। जलशक्ति विभाग में पैरा फीटर, पंप ऑपरेटर और मल्टी टास्क वर्करों के 4000 पद भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि 2021-22 में प्रदेश सरकार 30 हजार से अधिक कार्यमूलक पदों को भरने का लक्ष्य रखेगी।  

सरकार विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरेगी, जिनमें पुलिस कर्मी, बिजली बोर्ड के तकनीकी पद, HRTC में ड्राइवर एवं कंडक्टर, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, राजस्व विभाग के कर्मी, पशुपालन विभाग के डॉक्टर व कर्मी, शहरी निकायों के लिए स्टाफ, पंचायतों के लिए तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सहायक, JOA IT, तकनीकी शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के अध्यापक व इंस्ट्रक्टर आदि शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी में सड़कों के बेहतर रखरखाव के लिए पांच हजार पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर रखे जाएंगे।

Leave a Reply