+91 8679200111
hasguru@gmail.com

जिला बिलासपुर का इतिहास

बिलासपुर रियासत पर किस वंश का शासन था।
चंदेल राजपूत
कहलूर रियासत की स्थापना किसने और कब की थी।
वीरचंद ने 697 ई में। कई जगह 900 ईस्वी भी दिया है।
कहलूर के राजा वीरचंद ने सतलुज नदी पर सर्वप्रथम किसे हराकर किला स्थापित किया था।
रुहंड के ठाकुरों को।
900 ईसवी में अपनी स्थापना के समय बिलासपुर राज्य की मूल राजधानी कौन थी।
नैना देवी
कहलूर के किस राजा ने नैना देवी मंदिर की स्थापना की थी।
वीरचंद
कहलूर के किस राजा ने 12 ठकुराइयों को अपने नियंत्रण में किया था।
वीरचंद
हण्डूर रियासत की स्थापना किसने की थी।
अजय चंद
बिलासपुर के किस राजा को प्रजा ने उसके अत्याचारी शासन के कारण रियासत छोड़ने पर बाध्य कर दिया था।
मेघ चंद
कहलूर रियासत के राजा मेघचंद ने किसकी सहायता से गद्दी प्राप्त की थी।
इल्तुतमिश
कहलूर रियासत का कौन-सा शासक सिकन्दर लोदी का समकालीन था।
अभिसंद चंद या अभयसार चंद
कहलूर रियासत के किस राजा ने तातार खान को युद्ध में हराया था?
अभिसंद चंद
बिलासपुर के राजा सम्पूर्ण चंद को किसने मारा था।
रत्न चंद
कहलूर रियासत के किस शासक के समय कहलूर रियासत मुगलों के अधीन आ गयी थी।
ज्ञानचंद
कहलूर रियासत का राजा ज्ञानचंद किस मुगल शासक का समकालीन था।
अकबर।
कहलूर के राजा ज्ञानचन्द ने किसके प्रभाव में आकर इस्लाम धर्म अपना लिया था?
सरहिन्द के मुगल वायसराय
कहलूर के राजा ज्ञान चंद का मकबरा कहाँ स्थित है।
किरतपुर (पंजाब)
कहलूर के किस राजा ने अपनी राजधानी कोटकहलूर से सुनहाणी में स्थानांतरित की थी।
बीकचंद
बिलासपुर के किस राजा ने हण्डूर सीमा पर किले का निर्माण किया था।
कल्याण चंद
नालागढ़ में तारागढ़ का किला और तारा देवी का मंदिर किसने बनवाया था।
राजा ताराचंद
बिलासपुर स्थानातंरण से पूर्व कहलूर रियासत की राजधानी क्या थी।
सुनाहनी
कहलूर के किस राजा ने अपनी राजधानी सुनहाणी से बदलकर व्यासपुर में स्थानांतरित की थी।
दीपचंद
बिलासपुर शहर की स्थापना किसने और कब की थी।
दीपचंद चंदेल ने 1653 ई में।
कहलूर के किस राजा ने धौलरा महल का निर्माण करवाया था।
दीपचंद
काँगड़ा के राजा 1667 में बिलासपुर के किस राजा को नादौन में ज़हर दिया था।
दीप चंद
1686 के भगानी साहब के युद्ध में कहलूर के राजा भीमचन्द को किसने पराजित किया था।
गुरु गोविंद सिंह
हण्डूर रियासत की सीमा पर अजमेरगढ़ किला किसने बनवाया था।
अजमेरचंद
कहलूर का कौन-सा राजा नादिरशाह का समकालीन था?
देवीचंद
भीमई कोट का किला किसने बनवाया था।
राजा देवी चंद
कहलूर रियासत के राजा देवीचंद ने हण्डूर के किस राजा को रामगढ़ दुर्ग दिया था।
विजय सिंह
बिलासपुर पर सबसे लम्बी अवधि तक किसने शासन किया था।
महानचंद ने 46 वर्षों तक।
बिलासपुर के राजा महानचंद के नाबालिग होने के समय किसने प्रशासन पर नियंत्रण रखा।
रामू बजीर।
कांगड़ा के राजा संसार चंद ने किस वर्ष बिलासपुर पर आक्रमण किया था।
1795 ईस्वी
बिलासपुर के झांझरिया धार पर छातीपुर किले का निर्माण किसने करवाया?
संसारचन्द ने
बिलासपुर 1803 ई से 1814 ई तक किसके अधीन रहा था।
गोरखों।
गोरखा कमाण्डर अमरसिंह थापा को किस ब्रिटिश जनरल ने पराजित किया था?
डेविड ऑक्टरलोनी।
बिलासपुर किस वर्ष ब्रिटिश सरकार के अधीन आ गया था?
6 मार्च 1815 ई में।
1819 ई० में किसने बिलासपुर पर आक्रमण किया था।
देसा सिंह मजीठिया
बिलासपुर के किस राजा के शासनकाल को बिलासपुर रियासत के इतिहास में काला युग के नाम से जाना जाता है?
खड़क चंद
जब कहलूर रियासत के राजा खड़क चंद की निसंतान मृत्यु हो गई तो वहां का राजा किसे बनाया गया
मियां जंगी
बिलासपुर का कौन सा राजा गद्दी छोड़ वृंदावन चला गया था।
जगत चंद
बिलासपुर के राजा को अंग्रेजों ने किस वर्ष सनद द्वारा सतलुज के दाहिने क्षेत्रों पर उसका अधिकार पक्का कर दिया।
अक्टूबर 1847
बिलासपुर के किस राजा ने 1857 ई० के विद्रोह में अंग्रेजों की सहायता की भी?
हीराचंद
बिलासपुर के किस राजा के शासनकाल को स्वर्णकाल के नाम से जाना जाता है?
हीराचंद
बिलासपुर के किस राजा ने सर्वप्रथम बिलासपुर में भू-राजस्व सुधार किये।
हीराचंद
बिलासपुर के किस राजा ने 1874 में जगतखाना एवं स्वारघाट टैंकों का निर्माण करवाया था।
हीराचंद
बिलासपुर के राजा हीराचंद की 1882 ई में किस स्थान पर मृत्यु हुई।
महोली
बिलासपुर के किस राजा के शासनकाल में गेहडवीं में झुग्गा आंदोलन हुआ?
अमरचंद
बिलासपुर के किस राजा ने रियासत के आलेख देवनागरी लिपि में रखने व कामकाज देवनागरी लिपि में करने के आदेश पारित किये थे।
अमरचंद
बिलासपुर रियासत के अभिलेख किस वर्ष से देवनागरी लिपि में रखे जाने लगे।
1885 ईस्वी
बिलासपुर में रंगमहल का निर्माण किसने करवाया था।
विजयचंद
बिलासपुर के किस राजा ने कोर्ट फीस ज्यूडीशियल स्टॉम्प और शहर में पानी की सप्लाई शुरु करवाई थी।
विजयचंद
बिलासपुर के राजा विजयचंद ने किसे अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया ?
बहादुरपुर
बिलासपुर के किस राजा ने प्रथम विश्व युद्ध में अंग्रेजों का साथ दिया था ?
विजयचन्द
किस राजा ने टैंक संघवाना का निर्माण करवाया था।
विजय चंद
बिलासपुर के राजा आनन्दचंद किसके शिष्य थे।
महात्मा गाँधी
बिलासपुर रियासत के अंतिम शासक कौन थे।
आनंदचंद
बिलासपुर रियासत में किस वर्ष भूमि बंदोबस्त अभियान चलाया गया था।
1930 ईस्वी में
किस देशी रियासत ने प्रारंभ में अंग्रेजी राज्य के समाप्त हो जाने के समय भारतीय संघ में सम्मिलित होने से इंकार किया था।
बिलासपुर
सन 1947 में अंग्रेजों के भारत छोड़ने पर बिलासपुर रियासत के शासक क्या करने की योजना बना रहे थे।
बिलासपुर को एक स्वतंत्र देश घोषित करना।
बिलासपुर को किस वर्ष ग श्रेणी का राज्य बनाया गया?
9 अक्तूबर, 1948 ई में।
सन् 1954 में किस राज्य का हिमाचल प्रदेश भाग ग राज्य में विलय हुआ।
बिलासपुर
सन 1954 में कौन सा जिला हिमाचल का पांचवा जिला बना।
बिलासपुर
बिलासपुर का प्रथम आयुक्त किसे बनाया गया।
आनंदचंद
बिलासपुर का दूसरा आयुक्त कौन था।
श्रीचंद छावड़ा।
बिलासपुर में किस स्थान पर एशिया का सबसे बड़ा ट्राउट मछली पालन फार्म स्थित है?
दियोली
बिलासपुर में स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्राउट मछली पालन फार्म किस वर्ष स्थापित किया गया?
1962 ई में
बिलासपुर का पहला बैंक बैंक ऑफ़ बिलासपुर कब स्थापित किया गया।
1944 ई में
नलवाड़ी मेला किसने शुरू किया।
डब्ल्यू गोल्डस्टीन ने 1889 ई में

Leave a Reply