+91 8679200111
hasguru@gmail.com

भारत का पहला पराग कण पार्क(POLLINATOR PARK)

देश का पहला पराग कण पार्क उतराखंड में बनाया गया हैं।

यह् पार्क नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनाया गया है।

इस् पार्क को बनाने में 1 साल तक का समय लगा है।

इस से पहले देश के पहला मौस गार्डन (moss garden) भी उतराखंड में बनाया गया है।

विदेश में इस तरह के बहुत पार्क बने हुए हैं।लेकिन भारत में पहली बार परागकण पार्क बनाया गया है।

परागकण पार्क क्या है और क्यों बनाया गया है?

जो पक्षी, कीड़े और जानवर पराग कणों को एक जगह से दूसरी जगह ले कर के जाते हैं, उनके संरक्षण के लिए इस पार्क का निर्माण किया गया है।

क्युन्कि इनकी संख्या में बहुत ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।जल्वायु परिवर्तन्, कीटनाशकों का जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल की वजह से इन जीवो की संख्या कम हो रही है।

ये सब जीव बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्यूँकि 75 -95% पौधों के पराग कण क्रिया के लिए ये जीव महत्वपुर्ण भूमिका निभाते हैं।अगर इन्हें सरंक्षित नहीं किया गया तो हज़ारों पौधों की प्रजातिया स्वत् विलुप्त हो जाएंगी।

इससे खाद्य सुरक्षा को बहुत ज्यादा खतरा है।

इसीलिये खाद्य सुरक्षा के लिए इस तरह के जीवो का संरक्षण बहुत ज्यादा जरुरी है।

Leave a Reply