+91 8679200111
hasguru@gmail.com

राजनीति विज्ञान (राष्ट्रीय आन्दोलन और संवैधानिक विकास भाग-4)

किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभापति के रूप में लगातार छः वर्षों तक कार्य किया ?
अबुल कलाम आजाद
बी० जी० तिलक ने किसे ‘भारत का हीरा’ कहा था?
गोपाल कृष्ण गोखले
भारतीय अशांति का जनक किसे कहा जाता था ?
ब्रिटिश संवाददाता वैलेंटाइनस शिरोल ने अपनी पुस्तक इंडियन अनरेस्ट में व्यक्ति के रूप में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक तथा एक संस्था के रूप में आर्य समाज को भारतीय अशांति का जनक कहा था।             
भारत के लिए एकमात्र आशा जन-सामान्य से है, उच्च वर्ग भौतिक और नैतिक दृष्टि से मृत हैं । यह किसने कहा?
स्वामी विवेकानंद
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी?
एनी बेसेन्ट
दादाभाई नौरोजी ब्रिटिश कामन्स सभा में एक सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए-
उदारवादी पार्टी के
सी० आर० दास का संबंध किस राजनीतिक दल से था ?
स्वराज पार्टी
मेरा अपना विश्वास है कि कांग्रेस लड़खडा रही है और मेरी एक बड़ी आकांक्षा शांतिपूर्ण मौत में इसकी सहायता करना है। यह किसने कहा?
लॉर्ड कर्जन
किसके बारे में कहा जाता है कि वे राजनीति में उग्रवादी पर सामाजिक क्षेत्र में अनुदारवादी थे ?
बी० जी० तिलक
1857 के पूर्व भारत में ब्रिटिश राज को ‘विध्वंसात्मक तथा पतनोन्मुखी’ के रूप में किसने वर्णित किया था ?
कार्ल मार्क्स
कौन सा भारत में राष्ट्रवाद के उदय में सहायक नहीं रहा ?
मुस्लिम साम्प्रदायिकता
लंदन में ‘इण्डियन सोशियलिस्ट्स’ की स्थापना किसने की थी?
श्यामजी कृष्णजी वर्मा
इल्बर्ट बिल विवाद किसके काल में हुआ था ?
लार्ड रिपन
पाकिस्तान का विचार सर्वप्रथम सुझाया?
मोहम्मद इकबाल ने
त्रिपुरी कांग्रेस अधिवेशन में कांग्रेस का भावी अध्यक्ष बनने के लिए, कौन नेता महात्मा गांधी की पसन्द थे ?
पट्टाभि सीता रमैय्या
स्वराज दलीय सदस्यों की कौंसिलों में जाने और कौंसिलों से बाहर चले आने की नीति को किसने ‘चक्कर लगाने वाली देशभक्ति’ कहा था ?
तेज बहादुर सप्रू
एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना कलकत्ता में की गई थी?
सर विलियम जोन्स द्वारा
नेहरू रिपोर्ट (1928) में संस्तुति नहीं की गई थी-
संघीय व्यवस्था की
कैबिनेट मिशन की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई ?
सर पैथिक लॉरेन्स
कांग्रेस के प्रारम्भिक बीस वर्षों में किसने तीन बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष का कार्य किया ?
दादाभाई नौरोजी
माउण्ट बैटन योजना आधार बनी–
सत्ता के हस्तातरण का
‘आर्य समाज’ का संस्थापक कौन था ?
स्वामी दयानन्द
‘स्वराज पार्टी’ का संस्थापक अध्यक्ष कौन था ?
सी० आर० दास
बाल गंगाधर तिलक द्वारा स्थापित ‘होमरूल लीग का प्रथम अध्यक्ष कौन था ?
जोसेफ बेपटिस्टा
20 अगस्त, 1917 के सुधारों की घोषणा को जाना जाता है-
मांटेग्यू घोषणा के नाम से।
किसने कांग्रेस को ‘सूक्ष्म अल्प संख्यक कहा था?
लार्ड डफरिन
कौन सी योजना संविधान सभा के संगठन का आधार थी?
कैबिनेट मिशन योजना
भारत छोड़ो प्रस्ताव को किस प्रस्ताव के नाम से भी जाना जाता है।
वर्धा प्रस्ताव
किसे ‘ग्रैण्ड ओल्ड मैन ऑफ इण्डिया’ के रूप में जाना जाता है ?
दादाभाई नौरोजी
मोहनदास करमचंद गांधीजी को पहली बार महात्मा की उपाधि किसने दी थी?
गांधीजी को पहली बार महात्मा डॉ. प्राणजीवन मेहता ने कहा था। लेकिन इस उपाधि को सर्वाधिक प्रसिद्ध रवींद्रनाथ टैगोर ने किया।
मोहनदास करमचंद गांधीजी को पहली बार राष्ट्रपिता की उपाधि किसने दी थी?
सुभाष चन्द्र बोस 
मोहनदास करमचंद गांधीजी को पहली बार बापू की उपाधि किसने दी थी?
राजकुमार शुक्ला
महात्मा गाँधी ने वल्लभ भाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि उनकी बड़ी संगठन क्षमता के कारण किस आंदोलन में दी थी ?
बारदोली सत्याग्रह में
इंकलाब जिंदाबाद का नारा किसने रचा था?
हसरत मोहानी ने 1921 में इंकलाब जिंदाबाद (क्रांति अमर रहे) नारे की रचना की थी। मौलाना हसरत मोहानी का मूल नाम सैयद फजलुल हसन था।
जय हिंद का नारा किसने रचा था। 
आबिद हसन सफरानी
असहयोग आन्दोलन इसलिए वापस लिया गया कि-
इससे यह पता चलने लगा कि लोग हिंसा के प्रयोग को ज्यादा महत्व या वरीयता देने लगे थे
महात्मा गाँधी द्वारा शुरू किया गया प्रथम सत्याग्रह कौन सा था ?
चम्पारण सत्याग्रह
‘ऑपरेशन विजय’ किसका विलय भारत में कराने के लिए किया गया था-
गोवा
राममनोहर लोहिया जाने जाते हैं-
समाजवादी अवधारणा के लिए
यह किसने कहा था कि पूर्णतया “वचनबद्ध नौकरशाही’ ही वह सामाजिक परिवर्तन ला सकती है जो पंचवर्षीय योजनाओं और प्रगतिशील विधान में निहित है?
इंदिरा गांधी                                                                  कैबिनेट मिशन का सदस्य कौन 2 थे?
सर स्टेफर्ड क्रिप्स (व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष)
श्री ए.वी.अलेक्जेंडर (एडमिरैलिटी के प्रथम लार्ड या नौसेना मंत्री) तथा पैथिक लारेंस (भारत सचिव)
भारतीय संविधान सभा का गठन किया गया था-
कैबिनेट मिशन योजना, 1946 के अंतर्गत
1946 में निर्मित अंतरिम सरकार में कार्यपालिका परिषद के उप सभापति थे-
जवाहर लाल नेहरू
कौन अगस्त, 1946 ई. गठित प्रथम अंतरिम राष्ट्रीय सरकार का सदस्य नहीं था?
डॉ. एस. राधाकृष्णन
भारत के लिए संविधान की रचना हेतु संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया था?
स्वराज पार्टी ने 1934 में
भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने वाली संविधान सभा के सदस्यों को-
विभिन्न प्रांतों की विधान सभाओं द्वारा चुना गया
प्रांतीय विधान सभाओं द्वारा निर्वाचित संविधान सभा में सदस्यों का चुनाव कैसे हुआ था?
प्रांतीय सभाओं द्वारा
संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
डाॅ सच्चिदानन्द सिन्हा
संविधान सभा के चुने हुए प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
संविधान सभा का गठन का हुआ था?
दिसंबर, 1946
भारत की संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन का शुरू हुआ?
9 दिसंबर, 1946
संविधान सभा की पहली बैठक में प्रथम वक्ता कौन थे?
जे बी कृपलानी
भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव संविधान सभा द्वारा पारित किया गया था-
जनवरी 22,1947
संविधान सभा में भारतीय संविधान का तृतीय वाचन कब प्रारंभ हुआ था?
17 नवंबर, 1949
संविधान सभा के सम्मुख संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा?
जवाहर लाल नेहरू
संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किस के द्वारा प्रस्तुत किया गया था?
पं. जवाहर लाल नेहरू
संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव जवाहर लाल नेहरू ने कब प्रस्तुत किया था?
13 दिसम्बर 1946
संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव जवाहर लाल नेहरू ने संविधान सभा की किस बैठक में प्रस्तुत किया था?
पांचवीं बैठक में
भारतीय संविधान को बनाने हेतु भारतीय संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए थे?
12 (भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को 2 वर्ष, 11 माह एवं 18 दिन का समय लगा था और इस दौरान इसके कुल 11 अधिवेशन (कुल अवधि 165 दिन) हुए थे। 11वें अधिवेशन के अंतिम दिन 26 नवंबर, 1949 को संविधान को अंगीकृत किया गया था। इन 11 अधिवेशनों के अतिरिक्त संविधान सभा पुनः 24 जनवरी, 1950 को समवेत हुई थी जबकि सदस्यों द्वारा भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए गए थे)
भारत के संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा?
2 वर्ष 11 माह 18 दिन
संविधान सभा कितने दिन अस्तित्व में रही थी।
3 वर्ष 1 माह और 16 दिन
संविधान सभा की संघ संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?
जवाहर लाल नेहरू
संविधान सभा की प्रांतीय संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?
सरदार पटेल
भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष-     बी.आर. अम्बेडकर थे
संविधान सभा द्वारा स्थापित मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों हेतु सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन थे?
सरदार पटेल
डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में संविधान सभा की प्रारूप समिति में कितने अन्य सदस्य थे?
6
संविधान सभा ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन कब किया?
29 अगस्त, 1947
भारतीय संविधान के निर्माण के समय सांविधानिक सलाहकार कौन थे?
बी.एन. राव
भारतीय संविधान का प्रथम प्रारूप तैयार किया गया था?
बी.एन. राव द्वारा
भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को सर्वप्रथम कब स्वीकार किया?
22 जुलाई, 1947 ई.
संविधान निर्मात्री परिषद की ‘झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे?
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
भारतीय इतिहास में 2 झंडा समितियों विशेष उल्लेख मिलता है। 2 अप्रैल, 1931 को कांग्रेस के कराची अधिवेशन में गठित झंडा समिति जिसके अध्यक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल थे तथा शेष 6 सदस्य थे मौलाना अबुल कलाम आजाद, तारा सिंह, जवाहर लाल नेहरू, डी.बी. केलकर, हरिदकर एवं पट्टाभि सीतारमैया। (2) एक तदर्थ झंडा समिति का हेतु गठन संविधान निर्मात्री परिषद ने 23 जून, 1947 को किया था जिसके अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे तथा अन्य सदस्य थे- अबुल कलाम आजाद, सरोजिनी नायडू, सी. राजगोपालाचारी, के.एम. मुंशी एवं डॉ. बी.आर. अम्बेडकर

Leave a Reply