+91 8679200111
hasguru@gmail.com

जिला सोलन का इतिहास

बाघल रियासत की स्थापना किसने की थी?
अजयदेव ने ।
बाघल रियासत किस नदी के पास स्थित थी।
गंभर नदी
बाघल रियासत के किस राजा ने 1643 ई में अर्की को बाघल रियासत की राजधानी बनाया ?
राणा शोभाचंद ने
अर्की शहर की स्थापना किसने की थी।
राणा शोभाचंद।
किसके समय अर्की चित्रकला का प्रारम्भ हुआ।
शोभाचंद
अर्की कलम की मुख्य विशेषता क्या थी।
अर्की कलम की मुख्य विशेषता तीखी नाक है जो राजसी परिवार की भी अपनी खूबी है।
किसके समय बाघल के राणाओ ने अपने नाम के साथ चंद की जगह सिंह जोड़ना शुरू किया।
जगत सिंह
बाघल रियासत के किस राजा के शासन काल के दौरान गोरखों का आक्रमण हुआ।
राणा जगत सिंह ।
बाघल रियासत कब ये कब तक गोरखों के नियंत्रण में रही?
1803 से 1815 ई तक ।
सोलन का कौन- सा स्थान गोरखों का मुख्यालय रहा?
अर्की
बाघल रियासत के किस राजा ने 7 वर्षों तक नालागढ़ में शरण ली।
राणा जगत सिंह ।
1815 ई० में बाघल रियासत से गोरखो का नियंत्रण किसने हटाया ?
ब्रिटिश सरकार ।
बाघल रियासत के किस राजा ने 1857 ई के विद्रोह में अंग्रेजों की सहायता की।
राणा किशन सिंह
बाघल रियासत के राणा किशन सिंह को 1860 ई० में ‘राजा’ का खिताब किसने दिया था?
अंग्रेजों ने।
अर्की का निर्माता किसे समझा जाता है।
किशन सिंह
बाघल रियासत के अंतिम शासक कौन थे?
राजेन्द्र सिंह
हिमाचल गृह रक्षक दल (Home Guards) के संस्थापक कौन थे।
राजेन्द्र सिंह
बाघल रियासत के जगतगढ़ दुर्ग का आधुनिक नाम क्या है?
जतोग (शिमला)
सोलन शहर और कसौली किस रियासत के हिस्सा थे।
बघाट
बघाट रियासत की स्थापना किसने की थी।
हरिचंद पाल (बसंत पाल)
बघाट रियासत का नाम बघाट किसने रखा था।
राणा इंदरपाल
बघाट रियायत बिलासपुर से किस वर्ष स्वतंत्र हुई।
1790 ई में
बघाट रियासत का पहला स्वतंत्र शासक कौन था।
राणा महेन्द्र सिंह
बघाट रियासत लॉर्ड डलहौजी की किस नीति के तहत अंग्रेजों के अधीन आई?
लेप्स की नीति
बघाट रियासत के किस राजा ने अपनी राजधानी बोछ से सोलन में स्थानांतरित की थी?
राणा दलीप सिंह
बघाट रियासत के अंतिम शासक कौन थे?
राणा दुर्गा सिंह
हिमाचल प्रदेश का नामकरण कहाँ पर किया गया था?
सोलन के दरबार हाल में।
सोलन दरबार हाल किस वर्ष लगाया गया था?
26 जनवरी, 1948 ई में।
सोलन के दरबार हाल की अध्यक्षता किसने की थी?
राजा दुर्गा सिंह
पुर्व राजवंशी राज्य बाघल और बघाट किस जिले के भाग थे।
सोलन
कुनिहार रियासत की स्थापना किसने की थी।
अभोजदेव ने 1154 ई में।
कुनिहार रियासत की राजधानी कहाँ स्थित थी।
हाटकोटी
गोरखा युद्ध के समय कुनिहार रियासत का शासक कौन था?
मगन देव
कुनिहार रियासत के अंतिम शासक कौन थे?
राव हरदेव सिंह।
कुठाड़ रियासत की स्थापना किसने की थी।
सूरत चंद ने
गोरखा आक्रमण के समय कुठाड़ रियासत किसकी जागीर थी।
क्योंथल ।
गोरखा आक्रमण के समय कुठार के शासक गोपाल चंद ने कहां शरण ली थी ?
मनीमाजरा ।
सुबाथू किले का निर्माण किसने करवाया था।
गोरखों ने
ब्रिटिश सरकार ने 1816 ई० में अपनी पहली सैन्य चौकी कहाँ स्थापित की थी?
सुबाथू
महलोग रियायत की स्थापना किसने की थी।
वीरचंद।
महलोग रियासत के शासक वीरचंद ने अपनी राजधानी कहाँ स्थापित की थी?
पट्टा
महलोग रियासत के किस राजा ने रियासत की राजधानी 1612 ई में कोट धारसी में स्थानांतरित की थी?
उतम चंद
ब्रिटिश सरकार ने किस वर्ष महलोग को गोरखा आक्रा्ताओं से स्वतन्तंता दिलाई और स्वतंत्र सनद प्रदान की।
4 सितम्बर, 1815 ई० में ।
महलोग रिमासत के अन्तिम शासक कौन मे?
ठाकुर नरेन्द्र चंद।
बेजा रियासत की स्थापना किसने की थी?
ढोलचंद ।
वेजा रियासत के किस राजा को ठाकुर का खिताब दिया था।
मानचंद
महलोग रियासत के किस राजा को ब्रिटिश सरकार ने “राणा” का खिताब प्रदान किया था।
रघुनाथ चंद
महलोग रियासत के किस राजा को अंग्रेजों ने “ठाकुर” का खिताब दिया?
दुर्गा सिंह।
बेजा रियासत के अंतिम शासक कौन थे?
लक्ष्मीचंद
बेजा रियासत को किस वर्ष सोलन तहसील में मिला दिया गया था।
15 अप्रैल, 1948
1815 में गोरखा नियंत्रण से मुक्ति के बाद ब्रिटिश सरकार ने मांगल रियासत के किस राजा को स्वतंत्र सनद प्रदान की थी।
राणा बहादुर सिंह
मांगल रियासत के अंतिम शासक कौन थे।
राणा शिव सिंह
मांगल रियासत को किस वर्ष अर्की तहसील में मिला दिया गया?
15 अप्रैल, 1948 में
हण्डूर रियासत की स्थापना किसने की थी।
अजय चंद ने 1100 ई० में
1398 ई० में तैमूर लंग ने जब भारत पर आक्रमण किया उस समय हण्डूर रियासत का राजा कौन था?
आलम चंद
नालागढ़ शहर की स्थापना किसने की थी।
विक्रम चंद
हण्डूर रियासत के किस राजा ने नालागढ़ को रियासत की राजधानी बनाया ?
विक्रम चंद
रामगढ़ का किला किसने बनाया था ?
रामचंद
हण्डूर रियासत के किस राजा ने रामशहर को अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया?
रामचंद
अजमेर गढ़ का किला किसने बनाया था।
अजमेर चंद
हण्डूर के राजा रामशरण ने किसके साथ मिलकर हण्डूर से 1814 ई में गोरखा आक्रान्ताओं को निकाला था।
डेविड ऑक्टरलोनी।
गोरखा सेनापति अमरसिंह थापा ने हण्डूर रियासत के किस किले में आत्मसमर्पण किया था।
मलौण किले।
हण्डूर रियासत में पहाड़ी (कांगड़ा) चित्रकला का विकास किसके समय हुआ।
राजा रामशरण
हण्डूर रियासत को किस वर्ष हिमाचल प्रदेश में मिलाया गया?
1966 ई० में
हण्डूर रियासत को छोड़कर 1790 ई तक कितनी रियासतें बिलासपुर रियासत को वार्षिक लगान देती थी।
7 देशी रियासतें
हण्डूर रियासत के किस राजा के शासनकाल में नालागढ़ को पेप्सू (पंजाब) में मिला दिया गया।
सुरेन्द्र सिंह
स्वतंत्रता के पूर्व पटियाला के महाराजा की ग्रीष्मकालीन राजधानी कहाँ स्थित थी।
चायल
1876 ई में नालागढ़ के लोगों ने किसके अत्याचारों के विरुद्ध विद्रोह किया।
गुलाम कादिर खान
15 अप्रैल 1948 ई० में सोलन और अर्की तहसील का गठन कितनी पहाड़ी रियासतों को मिलाकर किया गया था।
7 पहाड़ी रियासतों।
सोलन और अर्की जिले की तहसीलें थी।
महासू
नालागढ़ को किस वर्ष हिमाचल प्रदेश में मिलाया गया।
1966 ई में
सोलन कब जिला बना।
1972 ई में
नालागढ़ किस वर्ष सोलन जिले का हिस्सा बना।
1972 ई में
कौन सी देशी रियासत वर्तमान सोलन जिले का भाग नहीं है।
थरोच
1966 में हिमाचल प्रदेश में पंजाब से मिलने से पुर्व कण्डाघाट पंजाब (वर्तमान में हरियाणा) के किस जिले का हिस्सा था।
अम्बाला

Leave a Reply