+91 8679200111
hasguru@gmail.com

जिला काँगड़ा का इतिहास- 2

  • कांगड़ा का वह कौन सा मंदिर था जिसे महमूद गजनबी के सेनाओं ने तहस-नहस कर दिया था- ब्रजेश्वरी
  • प्राचीन काल में कांगड़ा किस नाम से जाना जाता था- नगरकोट
  • प्राचीन राज्य त्रिगर्त दो भागों से बंटा हुआ था एक नगरकोट था दूसरा- जालंधर
  • प्राचीन काल में कटोच वंश का संस्थापक कौन था- भूमि चंद
  • प्टोलेमी नाम के यूनानी इतिहासकार ने त्रिगर्त को किस अन्य नाम से पुकारा था- कालिन्द्रेन
  • कांगड़ा राज्य की चर्चा सर्वप्रथम हमें किस इतिहासकार से मिलती है-फरिश्ता
  • सन् 635 ईस्वी में जब चीनी यात्री ह्वेनसांग ने कांगड़ा की यात्रा की उस समय वहां का राजा कौन था- उदिलतो या उदीम
  • किस वर्ष मोहम्मद तुगलक ने कांगड़ा किले को जीता था- 1337
  • सन 1365 ईस्वी में जब फिरोज तुगलक ने नगरकोट के किले पर कब्जा किया उस समय वहां का राजा कौन था- रूपचंद
  • किस शासक ने कांगड़ा पुस्तकालय पर अधिकार कर सभी पुस्तकों का फारसी में अनुवाद करवाया था- फिरोजशाह तुगलक
  • तैमूर लंग ने जब हिण्डूर को लूटा वहां का शासक कौन था- आलम चन्द
  • मुगल बादशाह अकबर ने किसे कांगड़ा का जागीरदार बनाया था-बीरबल
  • कांगड़ा का वह कौन सा राजा था जिसने पहाड़ी रियासतों का परिसंघ बनाया तथा मुगल सम्राट अकबर के विरुद्ध विद्रोह किया था-विधिचंद
  • किस पहाड़ी रियासत के राजा ने 1594 में मुगल सम्राट अकबर के विरुद्ध विद्रोह किया था- जसरोटा
  • राजा विधि चंद के पुत्र का क्या नाम था जिसे राजा ने सन 1585 ईसवी में दिल्ली दरबार में एक प्रतिभू के रूप में छोड़ा था- त्रिलोकचंद
  • काँगड़ा राजाओं में कौन मुगल सम्राट अकबर का समकालीन था-त्रिलोकचंद और हरिचंद
  • 1688 में जहांगीर ने किसे कांगड़ा किले पर कब्जा करने के लिए भेजा था- सूरजमल
  • 1620 में कांगड़ा किले को मुगल सेना ने अपने कब्जे में ले लिया तो इसका पहला किलेदार कौन बनाया गया- नवाब अली खान
  • जब मुग़ल सम्राट जहांगीर में कांगड़ा आया था तो वहां का राजा कौन था- बाल भद्र
  • कांगड़ा जिले का कौन सा किलेदार बाणगंगा की सहायक खड्ड के किनारे दफनाया गया था- कोच कुली खान
  • बीजापुर शहर की स्थापना किसने की थी जो कि राजा घमंड चंद के समय तक शाही परिवार का निवास स्थान रहा था- विजय रामचंद्र
  • कांगड़ा का कौन सा राजा दीवान के नाम से प्रसिद्ध था- भीम चंद
  • किस वर्ष आलम चंद ने आलमपुर शहर की स्थापना की थी- सन 1697 इसवी में
  • सन 1740 ईस्वी में कांगड़ा किले का अंतिम मुगल गवर्नर कौन था- नवाब सैफ अली खान
  • सन 1759 ईस्वी में अहमद शाह दुर्रानी ने किसे पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया था- घमंड चंद
  • सुजानपुर का संस्थापक कौन था तथा फिर इसके लिए दो नामों का प्रयोग किया टीरा सुजानपुर- घमण्डचंद
  • सुप्रसिद्ध राजा संसार चंद जो पहाड़ी क्षेत्र में विशाल हिंदू साम्राज्य स्थापित करना चाहता था कहां का शासक था- कांगड़ा
  • वह कौन सा पहला सिख प्रमुख था जिसने सर्वप्रथम 18वीं शताब्दी के द्वितीय अर्ध में कांगड़ा पहाड़ी क्षेत्र पर कब्जा किया था- जस्सा सिंह रामगढ़िया
  • 1783-1787 ई तक कांगड़ा किला किस के अधिकार क्षेत्र में था- जयसिंह कन्हैया
  • सन 1786 ई की सुप्रसिद्ध लड़ाई संसार चंद बनाम राज सिंह चम्बा किस स्थान पर हुई- नेरटी- शाहपुर के नजदीक
  • राजा संसारचन्द के कार्यकाल के प्रारंभिक वर्षों में दरबार किस स्थान पर लगता था- अमर नादौन के पास
  • किस राज्य पर किया गया आक्रमण राजा संसार चंद के पतन का कारण बना- बिलासपुर
  • गोरखा सेनाओं के प्रमुख का क्या नाम था जिसने 1804-05 में कांगड़ा रियासत पर आक्रमण किया था- अमर सिंह थापा
  • संसारचन्द को सहायता प्रदान करने से पूर्व महाराजा रणजीत सिंह दो बार काँगड़ा में आया और चला गया एक बार सुजानपुर से और दूसरी बार- नूरपुर
  • 1804-09 में कांगड़ा रियासत का वजीर था- नौरंग ज्वालामुखी की संधि राजा संसार चंद एवं महाराजा रणजीत सिंह के बीच किस वर्ष हुई थी- 1809 ई में
  • गोरखों के विरुद्ध दी गई सहायता के बदले में राजा संसार चंद ने महाराजा रणजीत सिंह को क्या दिया था- कांगड़ा दुर्ग एवं 66 गांव
  • राजा संसार चंद के साथ सर्वप्रथम कांगड़ा दुर्ग में प्रवेश करने वाला दूसरा व्यक्ति कौन था जब किले को गोरखों से मुक्त करवाया गया था- फतेह सिंह आहलूवालिया
  • 1809 में महाराजा रणजीत सिंह द्वारा किसे कांगड़ा अधिकार क्षेत्र का प्रथम गवर्नर नियुक्त किया गया- देसा सिंह मजीठिया
  • राजा संसार चंद के भाई फतेह चंद ने किसे अपना धर्म भाई बनाया था- मूर क्राफ्ट
  • महाराजा रणजीत सिंह ने 1828 भी में किसे राजगीर की जागीर सौंपी थी- फतेह चंद
  • सन 1830 ईस्वी में महाराजा रणजीत सिंह ने किसे नादौन की जागीर सौंपी थी- जोधवीर चंद
  • सन 1833 ईस्वी में राजा अनिरुद्ध के दो अधिकारियों को अंग्रेजों ने कौनसी जागीर भेंट की थी- महल मोरिया
  • सन 1848 ईस्वी कांगड़ा, दसवां, दातारपुर के राजा तथा नूरपुर के वजीर ने मिलकर अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह किया था जिसके कारण उन्हें किस स्थान पर देश निकाला दिया गया था- अल्मोड़ा
  • प्रत्यक्ष रूप से कांगड़ा किस वर्ष पहली बार अंग्रेजों के अधीन आ गया था- 1846 ईसवी
  • प्रथम विश्व युद्ध के समय कांगड़ा का वह कौन सा राजा था जिसकी सेवा से प्रसन्न होकर अंग्रेजों ने उसे महाराजा की उपाधि प्रदान की थी- जयचंद
  • सन 1562 ईस्वी में गुलेर का राजा कौन था जबकि अन्य कांगड़ा पहाड़ी रियासतों ने मुगल शासक के विरुद्ध विद्रोह किया था- जगदीश चंद्र
  • सन 1620 ईस्वी में गुलेर के किस राजा को जहांगीर ने बहादुर की उपाधि दी थी- रूपचंद
  • गुलेर के किस राजा को शाहजहां ने शेर अफगान की उपाधि से अलंकृत किया तथा नाम के साथ सिंह भी जोड़ा- मानसिंह
  • किसे गुलेर के नाबालिग राजा दलीप सिंह का अभिभावक बनाया गया था- चंबा का राजा उदय सिंह
  • किस वर्ष कांगड़ा राजा घमण्डचंद ने गुलेर को अपने अधिकार में लिया था- सन 1758 ई
  • 1840 तक गुलेर किस राज्य का भूभाग था- पंजाब सिख राज्य
  • सन 1846-1876 ईस्वी में गुलेर का कोटला इलाका किस ने हथिया लिया था- वजीर ध्यान सिंह
  • कांगड़ा राज्य का प्रथम अंकुर राज्य जस्वां राजा पुर्ण चंद द्वारा कब स्थापित किया गया था- सन 1205 ई में
  • सन 1790- 1811ई तक गुलेर रियासत का आखिरी राजा कौन था- रघुनाथ सिंह
  • चसवां राज्य की राजधानी कहां पर स्थित थी- राजपुरा 1804 ईस्वी में
  • जब गोरखों ने कांगड़ा पर आक्रमण किया तो जस्वां का राजा उसमें कौन था- उमेद चंद
  • महाराजा रणजीत सिंह ने किस वर्ष जस्वां राज्य को हड़प लिया था- 1814 ईस्वी
  • 1877 ईस्वी में अंग्रेजों ने जसवां जागीर किस राजा को सौंपी थी- रण सिंह
  • सिब्बा राज्य की स्थापना सन 1450 ईस्वी में शिव रामचंद्र ने की थी यह रियासत किस राज्य से अंकुरित हुई थी- गुलेर
  • मुगल सम्राट जहांगीर नूरजहां के साथ किस वर्ष सिब्बा राज्य की यात्रा पर आए थे- सन 1622 में
  • सन 1786- 1806 ईस्वी के बीच सिब्बा राज्य किसके अधीन था- रणजीत सिंह
  • द्वितीय विश्व युद्ध में किसने सिखों को सिब्बा राज्य से बाहर निकाला था- राम सिंह
  • दातारपुर राज्य की स्थापना सन 1550 में दतार चंद ने की थी यह रियासत किस रियासत से निकली थी- सिब्बा
  • किस वर्ष महाराजा रणजीत सिंह दतारपुर रियासत को पूर्ण रूप से हड़प लिया था- 1818
  • नूरपुर का प्राचीन नाम क्या था- धमेरी
  • नूरपुर का नाम संस्करण किसने किया था- जहांगीर
  • उस समय मुगल सम्राट कौन था जब नूरपुर राज्य की राजधानी पठानकोट से नूरपुर स्थानांतरित की गई थी- शाहजहां
  • नूरपुर की राजधानी पठानकोट से नूरपुर किसने स्थानांतरित की थी- बासु देव
  • नूरपुर राज्य की स्थापना जयपाल नामक तोमर राजपूत ने कब की थी- 1000 ई
  • सन 1313-1357 तक अलाउद्दीन खिलजी का समकालीन नूरपुरी राज्य राजा कौन था- जसपाल
  • दिल्ली के शासक सिकंदर लोदी का समकालीन नूरपुरी राजा कौन था- भीमपाल
  • मौकोट दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था- सलीम शाह सुर
  • 1558 में बैरम खान ने नूरपुर के किस राजा को बंदी बनाकर लाहौर में मौत के घाट उतार दिया था- भक्त मल
  • शाहपुर किले का निर्माण किसने करवाया था- भक्तमल
  • सन1623 ईस्वी में नूरपुर राजा जगत सिंह एवं चंबा राजा जनार्दन के बीच युद्ध किस स्थान पर हुआ था- धलोग
  • सन 1614-15 ई में कौन सा राज्य था जिसने सर्वप्रथम नूरपुर राजा जगत सिंह ने अपने कब्जे में लिया था-बसोली
  • नूरपुर राज्य में तारागढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था- जगत सिंह
  • किस राज्य का युद्ध नूरपुर राज्य के इतिहास में स्वर्ण युग के नाम से प्रसिद्ध हैं- जगत सिंह
  • नूरपुर के किस राजा ने सन 1686 ई में इस्लाम धर्म को अपनाया तथा मुरीद खान नाम से जाना जाने लगा- भाहू सिंह
  • बसोली राज्य में लखनपुर क्षेत्र 1785- 1846 के बीच किस राज्य के अधीन रहा- नूरपुर
  • नूरपुर राज्य का अंतिम शासक कौन था- वीर सिंह
  • रियासती राज्य बंगाल की राजधानी कहां पर स्थित है- बीड़
  • बंगाहल के किस राजा की हत्या मंडी के राजा सिद्ध सेन ने दमदमा महल में कर दी थी- पृथीपाल
  • बंगाहल राज्य का अंतिम राजा कौन था- मान पाल कांगड़ा पहाड़ी क्षेत्र की सबसे छोटी रियासत कौन थी- कुटलैहर

Leave a Reply