+91 8679200111
hasguru@gmail.com

भारतीय इतिहास (हडप्पा सभ्यता भाग-1)

हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता-प्राप्त काल है-
2350 ई०पू०-1750 ई०पू०
सिंधु घाटी की सभ्यता किस सभ्यता के समकालीन थी?
मिस्र की सभ्यता, चीन की सभ्यता, मेसोपोटामिया की सभ्यता
सिंधु घाटी की सभ्यता कहाँ तक विस्तृत थी ?
पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सिंध और बलुचिस्तान
सिंधु सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या है?
हड़प्पा सभ्यता
हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष में हुई थी ?
1921 ई०
हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी ?
कांस्य युग
सिंधु सभ्यता संबंधित है—
आद्य-ऐतिहासिक युग से
हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम है-
सिन्धु घाटी की सभ्यता
1992 ई. में सिंधु नदी तट पर मोहनजोदड़ो (पाकिस्तान) की खोज किसने की थी?
राखलदास बनर्जी
हड़प्पा की खोज 1921 ई. में किसने की थी?
दया राम साहनी (रावी के किनारे हड़प्पा पाकिस्तान)
सैन्धव सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता भी इसलिये कहा जाता है क्योंकि :
सैन्धव सभ्यता की खोज सर्वप्रथम 1921 ई० में हड़प्पा
नामक पुरास्थल में की गई थी, इसीलिए सैन्धव सभ्यता को हडप्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है। हड़प्पा नामक पुरास्थल पंजाब (पाकिस्तान) प्रान्त के साहीवाल जिले में रावी नदी के बायें तट पर अवस्थित है।
सिंधु घाटी सभ्यता का प्रसिद्ध नगर हड़प्पा स्थित था:
रावी नदी के तट पर
सिंधु घाटी सभ्यता का प्रसिद्ध नगर मोहनजोदड़ो स्थित था?
सिंधु नदी के तट पर
मोहनजोदड़ो का स्थानीय नाम है ?
मृतकों का टीला (Mound of Dead)
‘सिंध का नखलिस्तान/ बाग’ हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया ?
मोहनजोदड़ो
हड़प्पा सभ्यता के सम्पूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार का था?
त्रिभुजाकार
सिंधु घाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं?
सुरकोटदा
सिंधु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है ?
राजस्थान में
किस पदार्थ का उपयोग हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण मुख्य रूप से किया गया था?
सेलखड़ी (steatite)
सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था?
व्यापार
हड़प्पा सभ्यता के निवासी थे-
शहरी
सिंधु सभ्यता के घर किससे बनाए जाते थे?
ईंट से
हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे?
कपास
पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिंधु घाटी के लोग माप और तौल से परिचित थे। यह खोज कहाँ पर हुई ?
लोथल
हड़प्पाकालीन समाज किन वर्गों में विभक्त था ?
विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक
हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गये खेत का साक्ष्य कहाँ से मिला है?
कालीबंगा
सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से मिला है?
कालीबंगा
सैधव सभ्यता का महान और विशाल स्नानागार कहां से प्राप्त हुआ है?
मोहनजोदड़ो
किस पुरास्थल के दुर्ग में ‘सात अग्नि कुण्ड’ प्राप्त हुए हैं?
कालीबंगा
अग्निपूजा के साक्ष्य हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल से मिले हैं?
कालीबंगा
हड़प्पन स्तर से पकी मिट्टी का पैमाना प्रतिवेदित है?       कालीबंगा से
रेखीय मापन के लिए हाथी दांत का पैमाना प्राप्त हुआ है?
लोथल से
सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थान पर बंदरगाह (Dockyard) के साक्ष्य मिले हैं?
लोथल (गुजरात), सुत्कागेन्डोर, बालाकोट, अल्लाहदीनो, सुरकोतदा                                                                हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल से मध्य नगर का प्रमाण मिला है?
कालीबंगा
हड़प्पीय स्थलों में कहां से मजदूरों के मकानों के अवशेष
प्राप्त हुए हैं?
हड़प्पा
कौन हड़प्पा संस्कृति का एक स्थल है, जहां से युग्म शवाधान प्राप्त हुआ है-
कालीबंगा और लोथल
लोथल और चंहुदडो का सबसे महत्वपूर्ण उद्योग क्या था-
मनका उत्पादन
ऊंट की हड्डियाँ कहाँ से प्राप्त हुई है?
कालीबंगा
चावल की भूसी कहाँ से प्राप्त हुई है?
लोथल, रंगपुर
कांस्य की नर्तकी की मूर्ति कहाँ से प्राप्त हुई है?
मोहनजोदड़ो
किस हड़प्पीय स्थल से अग्निवेदिकाओं के प्रमाण मिले हैं ?
कालीबंगा
सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है-
आद्य शिव
हड़प्पा सभ्यता के बारे में कौन-सी उक्ति सही है ?
उन्होंने पशुपति का सम्मान करना आरंभ किया
हड़प्पा के लोगों की सामाजिक कैसी पद्धति थी-
उचित समतावादी
कौन सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में था ?
लोथल
सैंधव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मुहरों पर किस पशु का
सर्वाधिक उत्कीर्णन हुआ है ?
बैल
सिंधु घाटी सभ्यता जानी जाती है-
अपने नगर नियोजन के लिए
भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर था-
हड़प्पा
मांडा किस नदी के किनारे स्थित था ?
चिनाब
हड़प्पाकालीन स्थल रोपड़ / पंजाब किस नदी के किनारे स्थित था?
सतलज
कौन-सा पशु-समूह मोहनजोदड़ो की पशुपति मुद्रा पर अंकित है?
व्याघ्र, हाथी, गैंडा और भैंसा
हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्रोत है
पुरातात्विक खुदाई
हड़प्पा में एक उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली का पता चलता है-
धौलावीरा में
मानव समाज विलक्षण है क्योंकि वह मुख्यतया आश्रित होता है-
संस्कृति पर
सिंधु घाटी की सभ्यता गैर-आर्य थी, क्योंकि-
वह नगरीय सभ्यता थी
सिंधु घाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व की रखे जाने का महत्त्वपूर्ण कारक है
मृद्भांड
कौन सिंधु घाटी की सभ्यता पर प्रकाश डालता है?
पुरातत्व संबंधी खुदाई
सिंधु घाटी के निवासियों की सभ्यता को जानने का मूल स्रोत है–
बर्तन, जेवर, हथियार तथा औजार
भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं-
हड़प्पा संस्कृति में
हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था?
लाल
मूर्ति पूजा का आरंभ कब से माना जाता है?
पूर्व आर्य (PreAryan)
किस पशु का हड़प्पा संस्कृति में पाई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण (Representation) महत्त्वपूर्ण नहीं हुआ था?
गाय
सिंधु सभ्यता के लोग किस से परिचित नहीं थे-
लोहे
चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किया था-
जे.एच. मैके ने
रंगपुर जहां हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी, कहाँ है-
सौराष्ट्र में
दधेरी एक परवर्ती हड़प्पीय पुरास्थल है
पंजाब का
वह हड़प्पीय नगर, जिसका प्रतिनिधित्व लोथल का पुरातत्त्व-स्थल करता है, किस नदी पर स्थित था?
भोगवा
हड़प्पा सभ्यता स्थल-लोथल, स्थित है
गुजरात में
हड़प्पा संस्कृति के विध्वंस के लिए आर्य-आक्रमण के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?
मार्टिनर ह्वीलर
मिट्टी की प्राचीनकालीन 274 मुहरें किस पुरास्थल के उत्खनन से प्राप्त हुई?
बसाढ़
किस हड़प्पाई स्थल से एक मानव-अस्थि पंजर के निकट एक बकरे का अस्थि पंजर प्राप्त हुआ?
मोहनजोदड़ो
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग पूजा करते थे?
पशुपति की
हड़प्पा सभ्यता के लोग किस धातु का प्रयोग करते थे?          ताँबा
हड़प्पा सभ्यता के लोग पीपल, लिंग, बैल, इंद्र व सोम में से किसकी पूजा नहीं करते थे?
इंद्र व सोम

भारतीय इतिहास (हड़प्पा सभ्यता 1) hpexams.in

Leave a Reply