+91 8679200111
hasguru@gmail.com

भारत का भूगोल (भौतिक विभाजन -2)

भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित पर्वत है-
हिमालय
हिमालय पर्वत एक मुख्य प्रकार है-
वलित पर्वत का
भारत में सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन सी है?
गाडविन ऑस्टिन
भारत में हिमालय की सर्वाच्च पर्वत चोटी है-
कंचनजंगा
भारत की कौन-सी पर्वत श्रेणी नवीनतम है ?
हिमालय
कौन-सी हिमालय की पर्वत चोटी असम राज्य में स्थित है ?
नाम्चाबारवे
हिमालय की उत्पत्ति किस भू-सन्नति से हुई है ?
टेथीज
हिमालय का पाद प्रदेश (Foothill Regions) निम्न में से किस नाम से जाना जाता है?
शिवालिक
नंदादेवी स्थित है-
उत्तराखण्ड में
हिमालय का पर्वत पदीय प्रदेश है –
शिवालिक
हिमालय में हिम रेखा (Snow line) निम्न के बीच होती है-
4500 से 6000 मी० पश्चिम में
सबसे प्राचीन पर्वत शृंखला कौन-सी है?
अरावली
अरावली श्रेणियां किस राज्य में स्थित हैं ?
राजस्थान
भारत की प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है-
अरावली
अरावली श्रेणियों (Aravallis Ranges) की अनुमानित आयु है-
570 मिलियन वर्ष
सिन्धु तथा सतलज नदियों के बीच हिमालय का कौन-सा प्रादेशिक विभाग स्थित है ?
पंजाब हिमालय
सतलज एवं काली नदियों के बीच हिमालय का कौन-सा प्रादेशिक विभाग स्थित है ?
कुमायूं हिमालय
काली एवं तिस्ता नदियों के बीच हिमालय का कौन-सा प्रादेशिक विभाग स्थित है ?
नेपाल हिमालय
तिस्ता तथा दिहांग नदियों के बीच हिमालय का कौन-सा प्रादेशिक विभाग स्थित है ?
असम हिमालय
किस हिमालय चोटी को सागरमाथा कहते हैं ?
माउण्ट एवरेस्ट
एडमण्ड हिलेरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउण्ट एवरेस्ट पर सबसे पहले किस वर्ष विजय प्राप्त की गई ?
1953 ई० में
नन्दा देवी चोटी है-
कुमायूँ हिमालय का भाग
हिमालय पर्वत की एक श्रेणी अराकानयोमा कहाँ स्थित है ?
म्यान्मार
जम्मू-कश्मीर में स्थित पर्वत श्रेणियों का पूर्व से पश्चिम की ओर क्रम होगा-
काराकोरम श्रेणी
लद्दाख श्रेणी
जास्कर श्रेणी
पीरपंजाल श्रेणी

भारत की कौन-सी पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में फैली है?
अजन्ता
महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में पश्चिमी घाट कहलाते है-
सह्याद्रि (Sahyadri)
नीचे दिए गए पहाड़ियों का दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ते हुए सही अवस्थिगत अनुक्रम चुनिए-
सतमाला पहाड़ियां, कैमूर पहाड़ियां, नागा पहाड़ियां, पीर पंजाल श्रेणी
कार्डामम पहाड़ियां जिन राज्यों की सीमाओं पर स्थित हैं, वह हैं-
केरल एवं तमिलनाडु
शेवराए पहाड़ियां कहां अवस्थित हैं?
तमिलनाडु
कौन पहाडियां महाराष्ट्र में स्थित है?
बालाघाट श्रेणी, हरिश्चन्द्र श्रेणी, सतमाला पहाड़ियां
पहाड़ियां और क्षेत्र-
कार्डामम पहाडियां केरल के दक्षिण-पूर्व तथा तमिलनाडु के दक्षिण-पश्चिम भागों के बीच में स्थित हैं जबकि कोरोमंडल तट’ भारत की दक्षिण-पूर्वी तट रेखा को दिया गया नाम है। कैमूर पहाड़ियां मध्य प्रदेश में स्थित हैं, जबकि ‘कोंकण तट’ भारत के दक्षिण-पश्चिम तट (महाराष्ट्र व गोवा) रेखा को दिया गया नाम है। महादेव पहाडियां मध्य भारत के मध्य प्रदेश प्रांत में हैं और मिकिर पहाड़ियां पूर्वोत्तर भारत के असम प्रांत में हैं।मांडव पहाड़ियां गुजरात में है, गढ़जात की पहाड़ियां ओडिशा में है, नल्लामलाई पहाड़ियां आंध्रा प्रदेश और शेवरॉय की पहाड़ियां तमिलनाडु में है।
महादेव पहाड़ियां भाग है-
सतपुड़ा
धूपगढ़ चोटी स्थित है-
सतपुड़ा रेंज में
रामगिरी की पहाड़ियां इस पर्वत श्रृंखला का भाग है-
रामगिरि की पहाड़िया आध प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित हैं। यह पूर्वी घाट या महेंद्र पर्वत का हिस्सा है। इसके अतिरिक्त रामगिरि की पहाड़ियां छत्तीसगढ़ के मैकाल श्रेणी में भी स्थित हैं। मैकाल श्रेणी सतपुडा श्रेणी का पूर्वी भाग है।
पर्वत चोटियां
‘माउंट एवरेस्ट’ कहां है?
नेपाल
कौन सा सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है?
माउंट एवरेस्ट
प्रथम भारतीय नारी जो एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने में सफल हुई थी, हैं-
बछेन्द्री पाल
नंदा देवी चोटी-
गढवाल हिमालय का भाग है।
नंदा देवी स्थित है-
उत्तराखंड
माउंट एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली महिला थी-
जुंको ताबेई
दो बार माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाली महिला
पर्वतारोही है-
सन्तोष यादव
एवरेस्ट पर चढ़ने वाली द्वितीय भारतीय महिला हैं-
संतोष यादव
कुल्लू घाटी निम्नलिखित पर्वत श्रेणियों के बीच अवस्थित है-
धौलाधर तथा पीरपंजाल
उत्तराखंड का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर –
नन्दादेवी
शिवालिक श्रेणी का निर्माण हुआ-
सेनोजोइक
हिमालय का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कंचनजंगा भारत के किस राज्य में स्थित है?
सिक्किम
सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी कौन-सी है?
अरावली
भारत में सबसे प्राचीन वलित पर्वतमाला कौन-सी है?
अरावली
अरावली पर्वत का सर्वोच्च शिखर क्या कहलाता है?
गुरुशिखर
पश्चिमी घाट क्या है?
एक भ्रंश कगार
किस पर्वतमाला को ‘सह्याद्रि‘ के नाम भी जाना जाता है?
पश्चिमी घाट
प्रायद्वीपीय भारत में उच्चतम पर्वत चोटी है-
अनाइमुडी
पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणियों का सम्मिलन स्थल है-
नीलगिरि पहाड़ी
भारत के सबसे दक्षिणी भाग में स्थित पहाड़ियाँ कौन-सी है?
कार्डामम
पूर्वी घाट पर्वत श्रेणी का सर्वोच्च शिखर है-
महेन्द्रगिरि
कार्डामम पहाड़ी कहाँ अवस्थित है?
केरल
गिरनार पहाड़ियों कहाँ स्थित है?
गुजरात
गारो, खासी और जयन्तिया पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित है?
मेघालय
भारत एवं म्यान्मार के बीच सीमा निर्धारण करने वाली तीन पर्वत श्रेणियों –
खासी, पटकोई तथा अराकानयोमा
कराकोरम रेंज में सबसे बड़ा नॉन-पोलर ग्लेशियर कौन-सा है?
सियाचिन ग्लेशियर
डंकन दर्रा (Pass) किसके बीच स्थित है
दक्षिण और छोटे अण्डमान के बीच
भारत में सबसे पुरानी चट्टान किस पर्वत की है?
अरावली की
भारत की सबसे ऊँची चोटी K² (कराकोरम द्वितीय/गाडविन ऑस्टीन) किस पर्वत शृंखला में स्थित है?
काराकोरम में
कार्डमम हिल्स का दूसरा नाम है।
येलागिरी हिल्स
नीली पर्वत माल कहलाती है-
नीलगिरि पर्वतमाला
गंगा (चोटी) पर्वत भारत के किस राज्य में है?
जम्मू-कश्मीर (POK)। यह पीर पंजाल पर्वतमाला का सदस्य है और पीर मस्तान राष्ट्रीय उद्यान के एक छोर पर खड़ा है।
पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट कहाँ मिलते हैं-
नीलगिरि पर्वतमाला पर
सतपुड़ा और विन्ध्याचल पर्वतमाला के बीच कौन-सी नदी बहती है।
नर्मदा नदी
नीलगिरि की पहाड़ियाँ कहाँ पर स्थित हैं?
तमिलनाडु
कंचनजंघा, भारत की दूसरी सबसे ऊँची चोटी (8586 मी. ऊँची) भारत के किस राज्य में स्थित है?
सिक्किम (कराकोरम द्वितीय (Goduin Austin) भारत की सबसे ऊँची चोटी है।)
विश्व का प्राचीनतम पर्वत अरावली किस राज्य में स्थित है?
राजस्थान
नंगा पर्वत चोटी स्थित है।
जम्मू और कश्मीर (यह पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित गिलगित-बल्तिस्तान के क्षेत्र में आता है। यह पश्चिम हिमालय की सबसे ऊंची चोटी है। (9th rank)
रूपल मुख और रखिओट मुख किस पर्वत में है।
नंगा पर्वत
विश्व की सब से ऊंची पहाड़ी दीवार किसे कहते हैं।
नंगा पर्वत का रूपल मुख
किस पर्वत को स्थानीय लोग “दिआमिर” या दियो मीर कहते है।
नंगा पर्वत
किस पर्वत को दुनिया का “क़ातिल पहाड़” भी कहा जाता है।
नंगा पर्वत
भारत की दक्षिणतम पहाड़िया है-
कार्डमम हिल्स
कंचनजंगा जैवक्षेत्र किस राज्य में रेखांकित किया गया है?
सिक्किम
‘गुरु शिखर’ चोटी किस राज्य में स्थित है?
राजस्थान
कौन-सा राज्य अरावली पर्वतमालाओं से संबंधित है?
राजस्थान, गुजरात, हरियाणा
अरावली पर्वत श्रृंखला को क्षेत्रीय स्तर पर क्या कहा जाता है।
‘मेवात’
अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे ऊँची चोटी
‘सेड्डल पीक’ (732 मीटर) स्थित है-
उत्तरी अण्डमान
निम्नलिखित पहाड़ियों में उत्तर से दक्षिण की ओर सही अनुक्रम कौन-सा है?
महादेव पहाडियाँ, सतपुडा पर्वत, सहयाद्रि पर्वत
छोटानागपुर पटार की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है-
पारसनाथ
पाट भूमि पायी जाती है-
छोटानागपुर में
नगालैंड के पर्वत क्रमशः बंजर होते जा रहे हैं, उसका प्रमुख कारण है-
झूम कृषि
कोडाईकनाल किस पर्वत श्रृंखला पर स्थित है?
पालनी
किस राज्य में सबरीमाला स्थित है?
केरल
उत्तर-पश्चिम में स्थित पर्वत है-
अरावली
अरावली पर्वत श्रृंखलाएं किसका उदाहरण है।
फोल्ड पर्वत
सह्यादि क्षेत्र (श्रृंखला) के नाम से कौन जाना जाता है ?
पश्चिमी घाट
गुरुशिखर चोटी किस राज्य में स्थित है?
राजस्थान
नर्मदा एवं तापी नदियों के मध्य स्थित है-
सतपुड़ा पहाड़ियाँ
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे अधिक ऊँचाई वाली चोटी कौन है?
सैडल पीक
कौन से पर्वत हिमालय श्रृंखला का अंग नहीं है।
अरावली
हिमालय की सबसे पूर्वी चोटी कौन सी है।
नामचाबारवा
पर्वत चोटी K² कहलाती है-
गोडविन आस्टिन
पश्चिम से पूर्व तक दिए गए पर्वतों का सही क्रम है-
गारो-खासी-जैन्तिया-नागा
विख्यात पुष्प “ब्रह्म कमल” नैसर्गिक रूप से उगता है-
हिमालय पर्वतमाला में
पीर पंजाल पर्वत-माला को आप किस राज्य के साथ जोड़ेगे?
जम्मू कश्मीर और हिमाचल
पीर पंजाल पर्वत-माला का सर्वोच्च शिखर कौन सा है।
इन्द्रासन
धौलागिरी पर्वत कहाँ पर है।
नेपाल
हिमालय की ऊंची चोटी कंचनजंगा कहां स्थित है?
सिक्किम, नेपाल
कौन-सा एक अरावली का उच्चतम शिखर है?
अरावली का सर्वोच्च शिखर गुरु शिखर (1722 मी.) है और उसके बाद ऊंचा शिखर कुम्मलगढ़ (1244 मी.) है।
हिमालय की चोटियों के पूर्व से पश्चिम दिशा में सही क्रम को प्रस्तुत करता है?
नमचा बरवा, कंचनजंगा, माउंट एवरेस्ट, नंदादेवी
गोसाईं थान पर्वत कहाँ पर है।
तिब्बत नेपाल सीमा पर
भूगर्भिक दृष्टि से कौन सी क्रम की चट्टानें प्राचीनतम और नवीनतम परतदार चट्टानें कौन सी हैं।
धारवाड़ क्रम प्राचीनतम है और गोंडवाना नवीनतम है।

Leave a Reply