+91 8679200111
hasguru@gmail.com

भारत का भूगोल (स्थिति तथा विस्तार-2)

भारत का क्षेत्रफल कितना है ?
32,87,263 वर्ग किमी०
भारत पूर्णतया उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है, भारत की आकृति चतुष्कोणीय है, क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व में सातवें तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरे स्थान पर है।

भारत अवस्थित है-
अक्षांश 8°4′ उ० से 37°6′ उ० तथा देशांश 68°7′ पू० से 97°25′ पू० के मध्य
भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
उत्तरी और पूर्वी
भारत की (मुख्य भूमि) का दक्षिणतम बिंदु है:
৪°4′ उत्तरी अक्षांश
भारत का उत्तर की ओर सबसे सुदूर बिंदू है:
37°6 उत्तरी अक्षांश
किस राज्य की तटरेखा सबसे लम्बी है?
गुजरात
भारत संसार का सातवां बड़ा देश है। इसके अन्तर्गत संसार के कुल क्षेत्रफल का लगभग….भाग आता है।
2.4 प्रतिशत
विश्व के 2.4 प्रतिशत क्षेत्रफल में भारत विश्व की कितनी प्रतिशत जनसंख्या का पोषण करता है ?
17.5%
भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः एक विशाल भूखण्ड का भाग था, जिसे कहा जाता है-
गोंडवानालैंड
भारत का कीन-सा भू आकृतिक विभाग प्राचीनतम है?
प्रायद्वीपीय पठार
गारो, खासी एवं जयन्तियाँ पहाड़ियाँ संरचना एवं उत्पत्ति की दृष्टि से किसका भाग है?
प्रायद्वीपीय पठार का
कौन-सा तट पश्चिमी तट का भाग नहीं है ?
कोरोमंडल तट
भारत का पूर्वी समुद्री तट किस नाम से जाना जाता है?
कोरोमण्डल तट
कोंकण तट कहाँ से कहाँ तक विस्तृत है ?
गोवा से दमण
लक्षद्वीप समूह के द्वीपों की उत्पत्ति किस प्रकार हुई है?
प्रवाल उत्पत्ति से
भारतीय क्षेत्र में स्थित दो ज्वालामुखी द्वीप हैं-
बैरन एवं नारकोण्डम
न्यू मूर द्वीप कहाँ है ?
बंगाल की खाड़ी में
दीव क्या है ?
एक द्वीप
दीव स्थित है-
खम्भात की खाड़ी में
स्वतंत्रता से पूर्व कौन-सा भारतीय क्षेत्र ‘काला पानी’ के नाम से जाना जाता था ?
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
लक्षद्वीप समूह स्थित है-
अरब सागर में
लक्षद्वीप में कितने द्वीप समूह हैं?
36
कौन-सा द्वीप भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है ?
रामेश्वरम्
थार मरुभूमि कहाँ स्थित है?
राजस्थान
दक्षिण गंगोत्री क्या है?
अंटार्कटिका में स्थापित भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र
वर्तमान में भारत के किस स्थान को ‘सफेद पानी’ के नाम से जाना जाता है ?
सियाचिन
हैदराबाद का जुडवाँ नगर है-
सिकन्दराबाद
मन्नार की खाड़ी कहां स्थित है?
तमिलनाडु के पूर्व में
भारत तथा इसके पड़ोसी देशों को भारतीय उप-महाद्वीप कहा जाता है। इसका कारण है:
इस क्षेत्र का संसार के अन्य भागों से अलग-थलग होना।
किस क्षेत्र में देश की सबसे प्राचीन चट्टानें पाई जाती हैं?
अरावली
हिमालय क्षेत्र में पाई जाने वाली चट्टानें अधिकांशत: किस
प्रकार की हैं।
तलछटी
भारत की सर्वोच्च चोटी K² किस श्रेणी में स्थित है?
काराकोरम श्रेणी
हिमालय प्रदेश का कुल क्षेत्रफल लगभग कितना है।
5,00,000 वर्ग कि.मी.
पाकिस्तान की सीमा के साथ भारत के किन राज्यों की सीमा सांझी है?
पंजाब, जम्मू तथा कश्मीर, राजस्थान, गुजरात
कोच्चि का जुडवाँ नगर है-
एर्नाकुलम
जम्मू-कश्मीर का वह हिस्सा जिस पर चीन का अधिकार है, क्या कहलाता है ?
अक्साई चीन
भारत का एकमात्र शीत मरूस्थल है।
लद्दाख
किस भारतीय राज्य की सीमा सर्वाधिक राज्यों की सीमा को स्पर्श करती है ?
उत्तर प्रदेश
न्यू मूर द्वीप किन दी देशों के मध्य विवाद का कारण है?
भारत और बांग्लादेश
भारत में सबसे बड़ा दिन कौन-सा होता है?
21 जून
सर क्रीक हैं-
गुजरात और पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त के बीच सीमा रेखा।
भारत के किन राज्यों की सीमा भूटान से मिलती है
असम, अरूणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल
कौन-सा देशान्तर भारत की प्रामाणिक मध्याहन रेखा (Standard Meridian) कहलाता है ?
82″30′
वह राज्य क्षेत्र कौन-सा है जिसकी सीमा मिजोरम से नहीं लगी हुई है ?
नागालैंड
वह क्षेत्र कौन-सा है जिसकी सीमा अरुणाचल प्रदेश से नहीं लगती है?
मणिपुर
किस राज्य की सीमा से राजस्थान सटी हुई नही है।
महाराष्ट्र
संघ शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली भारत में किन राज्यों का बीच स्थित है ?
गुजरात व महाराष्ट्र
कौन-सा राज्य पहले नेफा (NEFA) के नाम से जाना जाता था ?
अरुणाचल प्रदेश
पोर्ट ब्लेयर स्थित है-
दक्षिणी अंडमान
भारत का कौन-सा राज्य पाकिस्तान की सीमा स्पर्श नहीं करता?
हरियाणा
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व में किस स्थान पर है-
सातवें
तीन देश ऐसे हैं जिनमें प्रत्येक की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भारत के पाँच राज्यों से मिलती है उनमें से दो हैं चीन और नेपाल। तीसरा कौन-सा है?
बांग्लादेश
किस राज्य की सीमा चीन और नेपाल के साथ है।
उत्तराखण्ड
भारत का कौन-सा राज्य अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित है?
जम्मू और कश्मीर
इंदिरा प्वाइंट स्थित है।
अंडमान निकोबार में
इन्दिरा प्वाइण्ट किसकी दक्षिणी नोक है ?
अडमान और निकोबार द्वीप समूह
भारत के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगे समुद्र तट की लम्बाई लगभग कितनी है ?
6100 किमी०
सियाचिन है–
भारत और पाकिस्तान के बीच का हिमनद सीमान्त क्षेत्र
सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र के ऊपर किनके मध्य झगड़ा है?
भारत और पाकिस्तान
सियाचिन ग्लेशियर भारत के किस राज्य में है ?
जम्मू-कश्मीर
भारत की सुदूर दक्षिण भौगोलिक इकाई कौन-सी है ?
निकोबार द्वीप समूह
भारत (मुख्य भूमि) का दक्षिणी नोक है।
केप केमोरिन
कौन से देश पाक जलडमरूमथ्य से जुड़े हुए हैं?
भारत और श्रीलंका
राज्य समूह जिनसे मणिपूर की सीमाएँ लगी हुई हैं।
नागालैंड, असम और मिजोरम
भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा का निर्धारण किसने किया ?
सर स्टेफोर्ड रेडक्लिफ
कौन-सा राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा है ?
त्रिपुरा
डूरण्ड लाइन किन दो देशों के बीच की सीमा रेखा है-
पाकिस्तान और अफगानिस्तान
पाकिस्तान की सीमाओं से लगे भारतीय राज्य कौन-कौन से हैं?
गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान
अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपों की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशिष्टता क्या है ?
वे सभी प्रवाल उद्गम के हैं।
चार दक्षिणी राज्यों-आन्ध्र प्रदेश, कन्नाटक, केरल और तमिलनाडू में से कौन-सा सबसे अधिक भारतीय राज्यों के साथ सीमावर्ती है?
केवल कर्नाटक
भारत के किस भाग में बैरन ज्वालामुखी द्वीप स्थित है ?
अंडमान द्वीप समूह
वर्ष 1953 में जब आन्ध्र प्रदेश राज्य एक अलग राज्य बना, तब उसकी राजधानी कौन बनी ?
कुर्नूल
रांची शहर स्थित है-
झारखण्ड में
क्षेत्रफल के क्रम में भारत के तीन बड़े राज्य हैं-
राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र
कौन-सा राज्य उत्तरी-पूर्वी राज्य की ‘सात बहनों’ (Seven sisters) का भाग नहीं है?
पश्चिम बंगाल
भारत प्राचीन सुपर महाद्वीप गोडवानालैण्ड का भाग था। इसमें वर्तमान समय का कौन सा भूभाग शामिल था-
दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया
भारत के किस प्रदेश की सीमाएँ तीन देशों क्रमशः नेपाल, भूटान एवं चीन से मिलती हैं?
सिक्किम
कौन-सा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो लगभग बराबर भागों में विभाजित करता है?
23° 30′ उत्तर
भारत का सुदूर पश्चिम का बिन्दु है-
68°7′ पूर्व, गुजरात में
भारतीय तटरेखा की लम्बाई लगभग कितनी है?
7516.6 किमी.
सिक्किम से गुजरने वाली अक्षांश रेखा निम्न राज्यों में से किस राज्य से गुजरती है?
राजस्थान
कर्क वृत्त रेखा किस राज्य से होकर नहीं गुजरती?
मणिपुर
अरावली एवं विन्ध्य श्रृंखलाओं के मध्य कौन-सा पठार स्थित है ?
मालवा का पठार
सिलवासा राजधानी है-
दादरा एवं नगर हवेली की
उत्तर भारत में उप हिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समतल मैदान को क्या कहा जाता है?
भावर
कोरी निवेशिका (Kori creek) जिस पर स्थित है,वह है-
कच्छ का रण
भारत का लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र तीन राज्यों में समाहित है। ये तीन राज्य हैं-
राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र
पश्चिमी घाट है-
पठारों के कगार
शिवसमुद्रम किस नदी द्वारा बनाया गया द्वीप है ?
कावेरी
मणिपुर का अधिकांश धरातल है-
पर्वतीय
तमिलनाडु व आन्ध्र प्रदेश के तट का नाम है-
कोरोमण्डल
भारत प्रमुखतः एक उष्णकटिबंधीय देश कहलाता है-
अक्षांशीय विस्तार के कारण
भारत के लिए समुद्र मार्ग की खोज का श्रेय जाता है-
पुर्तगालियों को
पूर्वी तटीय मैदान का एक अन्य नाम है-
कोरोमण्डल तटीय मैदान
भारत के भौगोलिक मानचित्र कौन तैयार करता है?
भारतीय सर्वेक्षण
झारखण्ड किस गोलार्द्ध में स्थित है-
उत्तर
भारतीय मुख्य भू-भाग में कितने महासागर मिलते हैं?
1
कौन-सा एक भारत का प्रवाल द्वीपसमूह है?
लक्षद्वीप
भारत के पश्चिमी तट का उत्तरी भाग जाना जाता है-
कोंकण तट

Leave a Reply