+91 8679200111
hasguru@gmail.com

भारत का भूगोल (स्थिति तथा विस्तार-1)

प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था?
जम्बू द्वीप
सर्वप्रथम ‘इण्डिया’ शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया?
ग्रीक
भारत सामान्य परिचय-
भारत विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां (रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील, आस्ट्रेलिया के बाद) तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा (चीन के बाद) बड़ा देश है। भारत विश्व के 2.4 प्रतिशत भूभाग को अधिकृत किए हुए है। भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तरी अक्षांशों के मध्य तथा 68°7′ पूर्व से 97°25′ पूर्वी देशांतर के मध्य है। जबकि उष्ण कटिबंध क्षेत्र का विस्तार 23°30′ उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य है। सम्पूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°45′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश के मध्य है। अतः भारत का विस्तार उष्ण एवं उपोष्ण दोनों कटिबंध में है। 82°30′ पूर्वी देशान्तर का उपयोग भारतीय मानक समय को निर्धारित करने के लिए किया जाता है।
विश्व के मानचित्र पर भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?      उत्तरी गोलार्द्ध एवं पूर्वी गोलार्द्ध में
भारत का क्षेत्रफल संसार के क्षेत्रफल का 2.4% है परन्तु इसकी-
सम्पूर्ण मानव जाति का 17% जनसंख्या है।
भारतवर्ष में लगभग कितने गांव हैं?
6,40,930
भारत विस्तृत है-
8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तरी अक्षांशों तथा 68°7′ पूर्व से 97°25′ पूर्वी देशांतर
भारत का धुर दक्षिणी भाग की भूमध्य रेखा से दूरी कितनी है ?
876 किमी०
भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई कितनी है ?
15,200 किमी०
द्वीपों सहित भारत के तट रेखा की लम्बाई कितनी है ?
7,516.6 किमी०
भारत की उत्तर से दक्षिण तक की लम्बाई है-
3,214 किमी०
भारत की पूर्व से पश्चिम तक की लम्बाई है-
2,933 किमी०
भारत की तट रेखा की लम्बाई है-
6,100 किमी०
भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना है ?
2.4%
भारत के कुछ क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग पर्वतीय क्षेत्र (माध्य समुद्र तल से 2135 मीटर या अधिक ऊँचाई) के अन्तर्गत आता है ?
10.7%
सम्पूर्ण भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर पर्वत और पहाड़ियों का विस्तार पाया जाता है ?
29.3%
सम्पूर्ण भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर पठार का विस्तार पाया जाता है ?
27.7%
सम्पूर्ण भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर मैदान का विस्तार पाया जाता है ?
43.0%
सिक्किम से गुजरने वाला अक्षांश निम्नलिखित में से किस एक से भी होकर गुजरता है?
राजस्थान
कौन-सा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो लगभग बराबर भागों में विभाजित करता है?
23°30 उत्तर
भारत की मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा है-
8°4′ उत्तरी अक्षांश
भारतीय मानक समय आधारित है-
82°30′ पूर्व देशान्तर पर
भारत की प्रादेशिक जल सीमा (Territorial water) समुद्र तट से कितने मील की दूरी तक है ?
12 नॉटिकल मील
भारत का संलग्न क्षेत्र (Contiguous zone) प्रादेशिक जल सीमा में कितने समुद्री मील की दूरी तक है ?
24 नॉटिकल मील
भारत का एकान्तिक आर्थिक क्षेत्र (Exclusive economic zone) संलग्न क्षेत्र के आगे कितने समुद्री मील की दूरी तक है ?
200 मील
भारत के कितने राज्य सुमद्र के किनारे पर हैं ?
9
कौन-सी अक्षांश रेखा भारत के मध्य से होकर गुजरती है?
कर्क रेखा
कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
8
कर्क रेखा किस राज्य से होकर गुजरती है-
कर्क रेखा भारत के लगभग बीचो-बीच से होकर गुजरती है। इस रेखा पर विस्तार पड़ने वाले भारत के राज्य (कुल आठ) गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम हैं।
जून माह में, निम्न स्थानों में से कहां पर दिन की अवधि अधिकतम होगी?
दिल्ली
सूर्य के उत्तरायण (भूमध्यरेखा के उत्तर) होने के बाद से ही उत्तरी गोलार्द्ध में दिनों की अवधि बढ़ती जाती है। 21 जून को सूर्य उत्तरायण स्थिति के सर्वोच्च बिन्दु पर होता है। इस माह में कर्क रेखा से उत्तर जाने पर दिनों की अवधि बढ़ने लगती है। दिल्ली में दिन की अवधि अधिकतम होगी।
जब भारतीय मानक समय के याम्योत्तर पर अर्द्धरात्रि है, एक स्थान पर सुबह का छ: (6) बजता है उस स्थान की अवस्थिति जिस भी याम्योत्तर पर है, वह है-
172°30′ पू.
जब भारतीय मानक समय के याम्योत्तर पर अर्द्धरात्रि है, एक स्थान पर सुबह का 6 बजता है तो वह स्थान भारत से पूर्व में होगा, क्योंकि पूर्व में सुबह सबसे पहले होती है। 6 घंटे के अन्तराल पर उनके याम्योत्तर के बीच 15°x6=90°(15°=1 घंटा) का अन्तराल होगा। भारत का मानक समय 82°30याम्योत्तर है। अतः वह स्थान 90+82°30=172°30′ पू. होगा।
गुजरात के सबसे पश्चिमी गांव और अरुणाचल प्रदेश के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित बालांग के समय में कितने घंटे का अन्तराल होगा?
2 घंटे
गुजरात का देशान्तरीय विस्तार 68°4′ पूर्व से 74°4′ पूर्वी देशान्तर के मध्य तथा अरुणाचल प्रदेश का देशान्तरीय विस्तार 91° 30°E से 97°30 पूर्व है। अतः गुजरात के पश्चिम एवं अरुणाचल के पूर्वी छोर के मध्य देशान्तरीय अन्तर 97°30-68°4=29°22 है। चूंकि 1 देशान्तर में 4 मिनट का अन्तर आता है इसलिए 29°26′ x4 = लगभग 118 मिनट अर्थात लगभग 2 घंटे का अन्तराल होगा।
यदि भारतीय मानक समय के अनुसार पूर्वाद्ध के 10 बजे हैं तो 92° पूर्वी देशान्तर पर शिलांग का स्थानीय समय क्या होगा?
10.38 पूर्वाह्न
यदि भारतीय मानक समय याम्योत्तर पर मध्याह्न है तो 120°पूर्वी देशान्तर पर स्थानीय समय क्या होगा
14.30
भारतीय मानक समय की याम्योत्तर गुजरती है-
भारतीय मानक समय की याम्योत्तर रेखा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, ओडिशा, आंध्र प्रदेश से गुजरती है।
भारतीय मानक समय की देशान्तर रेखा (82°30) किस नगर से होकर गुजरती है?
इलाहाबाद (नैनी) साथ ही छत्तीसगढ़ के नगर जगदलपुर से भी होकर गुजरती है।
कौन-सा देशान्तरों में भारत की प्रामाणिक मध्याह्न
कहलाता है?
82″30′ पूर्वी
भारतीय मानक समय (IST) एवं ग्रीनविच माध्य समय (G.M.T.) में अन्तर पाया जाता है
5 घण्टे 30 मिनट
यदि अरुणाचल प्रदेश में तिरप (TIRAP) में सूर्योदय 5.00 बजे प्रातः (IST) होता है, तो गुजरात में काण्डला में सूर्योदय किस समय (IST) पर होगा?
लगभग 7.00 बजे प्रातः
भारत का सुदूरस्थ दक्षिणी बिन्दु (Southernmost Point) है?
इंदिरा प्वाइंट पर
भारत के चार सुदूरस्थ बिन्दु (Extreme Points) इस प्रकार हैं- सुदूरस्थ दक्षिणी बिन्दु (Southernmost Point)-इंदिरा प्वाइंट (ग्रेट निकोबार अथवा बड़ा निकोबार द्वीप) है एवं मुख्य भूमि पर कन्याकुमारी (केप केमोरिन) (तमिलनाडु)
सुदूरस्थ उत्तरी बिन्दु, (Northernmost Point)- सियाचिन ग्लेशियर के निकट, इंदिरा कोल है (जम्मू एवं कश्मीर)
सुदूरस्थ पश्चिमी बिन्दु (Westernmost Point)-गौर मोता अथवा गुहार मोती (गुजरात)
सुदूरस्थ पूर्वी बिन्दु (Easternmost Point)-किबिथु (अरुणाचल प्रदेश)
इन्दिरा प्वाइण्ट का अन्य नाम है-
पारसन प्वाइण्ट, ला-हि-चिंग, पिगमेलियन प्वाइण्ट
कौन-सा स्थान भूमध्य रेखा के निकटतम स्थित है ?
इन्दिरा प्वाइण्ट
भारतीय भूमि का सर्वाधिक उत्तरी भाग है-
इन्दिरा कॉल
भारत का दक्षिणतम स्थान इन्दिरा प्वाइण्ट निम्नलिखित में से कहाँ स्थित है-
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
भारत के राज्यों का कौन-सा एक युग्म, सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी राज्य को इंगित करता है?
अरुणाचल प्रदेश और गुजरात
भारत का सुदूर पश्चिम का बिन्दु है-
68° 7′ पूर्व, गुजरात में
निम्न में किस राज्य की सीमा बांग्लादेश से नहीं मिलती है?
मणिपुर
बांग्लादेश की सीमा से लगे भारत के राज्य हैं-
मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा
किस भारतीय राज्य की सीमाएं भूटान राष्ट्र के साथ नहीं मिलती हैं?
मेघालय
कौन-से भारतीय राज्य की अधिकतम सीमा म्यांमार से स्पर्श करती है?
अरुणाचल प्रदेश
भारत के किस राज्य की सीमा म्यांमार से उभयनिष्ठ नहीं है?
असम
भारत के राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों के समूहों में से कौन-सा समूह पाकिस्तान से सीमा बनाता है?
पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान तथा गुजरात
भारत के कितने राज्यों की सीमा पाकिस्तान से लगती है?
भारत के 3 राज्यों (पंजाब, राजस्थान, गुजरात) की सीमा पाकिस्तान से लगती है।
कितने देश भारत के जमीनी पड़ोसी (लैंड नेबर्स) हैं-
भारत के 7 लैंड नेबर्स हैं। ये हैं- अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार।
नेपाल के पड़ोसी भारतीय राज्यों का युग्म है-
सिक्किम-बिहार
कौन-सा राज्य बांग्लादेश से अपनी सीमा नहीं बनाता है?
नागालैंड
भारत तथा पाकिस्तान के बीच सीमा निर्धारित की गई थी-
रेडक्लिफ रेखा द्वारा
डूरंड लाइन किसके साथ भारत की सीमा निर्धारित करती थी?
अफगानिस्तान
भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सीमा-रेखा एक उदाहरण है-
अध्यारोपित सीमा का (जो सीमा रेखा कोई तीसरा देश बनाता है)
भारत और चीन की उत्तर-पूर्वी सीमा का सीमांकन कौन-सी रेखा करती है?
मैकमोहन रेखा
किसके द्वारा भारत-श्रीलंका से अलग होता है?
पाक जलडमरूमध्य
भारत के किस प्रदेश की सीमाएं तीन देशों क्रमशः नेपाल, भूटान एवं चीन से मिलती हैं?
सिक्किम
भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम् द्वीप से कौन अलग करता है ?
पम्बन चैनल
आदम का पुल (Adam’s bridge) निम्नलिखित में से किन दो देशों के मध्य स्थित है?
भारत एवं श्रीलंका
कौन सा द्वीपों का युग्म ‘दस अंश जलमार्ग (Ten Degree channel) द्वारा आपस में पृथक किया जाता है ?
अण्डमान एवं निकोबार
इंकन पास (Duncan Pass) किसके बीच स्थित है ?
दक्षिणी अंडमान एवं छोटा अंडमान
‘दीव’ (Div) एक द्वीप है–
गुजरात के तट पर
श्रीलंका को भारत से पृथक करती है-
मन्नार की खाड़ी
भारत के सुदूर पूर्व में कौन-सा देश भारत के साथ सर्वाधिक लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है ?
म्यान्मार
भारत एवं चीन के बीच सीमा निर्धारित करने वाली मैकमहोन रेखा किस प्रदेश के उत्तरी सीमा पर खींची गई है ?
अरुणाचल प्रदेश
कौन-सा देश भारतीय उपमहाद्वीप के अन्तर्गत शामिल नहीं किया जाता है ?
श्रीलंका
भारत के किस राज्य की तटरेखा (Coast line) सबसे लम्बी है?
9 भारतीय राज्यों में तटरेखा है जिनकी कुल लम्बाई (द्वीपों को मिलाकर) 7516.6 Km तथा मुख्य भूमि 6100 Km में है । गुजरात राज्य की तटरेखा सबसे लम्बी है।
किस भारतीय राज्य की समुद्रतटीय सीमा सबसे
छोटी है ?
गोवा
किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है?
बांग्लादेश
सबसे छोटी स्थलीय सीमा भारत की किस देश के साथ है ?
भूटान
भारत को किन भौतिक प्रदेशों में विभाजित किया जा सकता है-
उत्तरी पर्वतीय प्रदेश, वृहत मैदानी प्रदेश, दक्षिणी प्रायद्वीपीय प्रदेश तथा सागरतटीय प्रदेश
कौन-सा स्थान दिसम्बर में अधिकतम सौर ऊर्जा प्राप्त करता है (कोलकाता / दिल्ली / अमृतसर / चेन्नई)-                      चेन्नई
“धनुष कोंडी” क्या है?
हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी को मिलाने वाला स्थान
भारत कितनी तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है?
3 तरफ से ( पूर्व-बंगाल की खाड़ी, पश्चिम- अरब सागर, दक्षिण-हिन्द महासागर)
क्षेत्रफल अनुसार भारतीय संघ का बृहद्तम राज्य है-
राजस्थान
किस भौगोलिक क्षेत्र में प्रथम नगरीकरण की उत्पत्ति हुई?
ऊपरी गंगा मैदान
आंध्र प्रदेश के पूर्व में बंगाल की खाड़ी की तटरेखा की लंबाई कितनी है?
974 कि.मी.

Leave a Reply