+91 8679200111
hasguru@gmail.com

हिमाचल प्रदेश का इतिहास-3

  • काँगड़ा रियासत की स्थापना किसने की थी-भूमि चन्द
  • कॉंगड़ा किले की स्थापना किसने की थी- सुशर्मा चन्द्र
  • बैजनाथ का पुराना नाम क्या था- कीरग्राम
  • प्राचीन काल में नगरकोट के किले का निर्माण किसने करवाया था- सुशर्मा
  • नूरपुर का पुराना नाम क्या था- धमेरी
  • बाणगंगा, कुराली और न्यूगल के संगम स्थल को क्या कहा जाता है- त्रिगर्त ।
  • किस प्रसिद्ध विद्वान ने अपनी पुस्तक में कांगड़ा को भीमनगर की संज्ञा दी थी- उत्बी ने।
  • किस प्रसिद्ध विद्वान ने अपनी पुस्तक में कांगड़ा को भीमकोट की संज्ञा दी थी- फरिश्ता
  • किस प्रसिद्ध विद्वान ने अपनी पुस्तक में कांगड़ा को नगरकोट की संज्ञा दी थी- अल्बरूनी
  • पाणिनी ने अष्टाध्यायी में त्रिगर्त को क्या कहा है- आयुधजीवी संघ
  • कांगड़ा का वह कौन सा मंदिर था जिसे महमूद गजनबी के सेनाओं ने तहस-नहस कर दिया था- ब्रजेश्वरी
  • प्राचीन काल में कांगड़ा किस नाम से जाना जाता था- नगरकोट
  • प्राचीन राज्य त्रिगर्त दो भागों से बंटा हुआ था एक नगरकोट था दूसरा- जालंधर
  • प्राचीन काल में कटोच वंश का संस्थापक कौन था- भूमि चंद
  • प्टोलेमी नाम के यूनानी इतिहासकार ने त्रिगर्त को किस अन्य नाम से पुकारा था- कालिन्द्रेन
  • कांगड़ा राज्य की चर्चा सर्वप्रथम हमें किस इतिहासकार से मिलती है-फरिश्ता
  • सन् 635 ईस्वी में जब चीनी यात्री ह्वेनसांग ने कांगड़ा की यात्रा की उस समय वहां का राजा कौन था- उत्तीतो
  • किस वर्ष मोहम्मद तुगलक ने कांगड़ा किले को जीता था- 1337
  • सन 1365 ईस्वी में जब फिरोज तुगलक ने नगरकोट के किले पर कब्जा किया उस समय वहां का राजा कौन था- रूपचंद
  • महमूद गजनबी ने कांगड़ा पर आक्रमण कब किया और उस समय वहाँ का राजा कौन था- 1009 ई. , जगदीश चंद्र
  • मुहम्मद-बिन-तुगलक के 1337 के काँगड़ा आक्रमण के समय वहाँ का राजा कौन था- पृथ्वीचंद
  • हिमाचल के किस राजा ने 1360 ई में दिल्ली पर आक्रमण कर विजय प्राप्त की- रूपचन्द
  • फिरोजशाह तुगलक के 1365 ई. के काँगड़ा आक्रमण के समय वहाँ का राजा कौन था- रूपचन्द
  • रूपचन्द का नाम किस नाटक में मिला है- मानिक चन्द के नाटक “धर्मचन्द्र नाटक” में
  • फिरोजशाह तुगलक ज्वालामुखी मंदिर से कितनी पुस्तकें फारसी में अनुवाद के लिए ले गया था-1300 पुस्तकें
  • फिरोजशाह तुगलक ने ज्वालामुखी मंदिर से संस्कृत की पुस्तकों का किस नाम से अनुवाद करवाया- “दलील-ए-फिरोलशाही”
  • फिरोजशाह तुगलक ने संस्कृत पुस्तकों का फारसी में अनुवाद किससे करवाया- इज्जुद्दीन खालिदखानी
  • किस शासक ने कांगड़ा पुस्तकालय पर अधिकार कर सभी पुस्तकों का फारसी में अनुवाद करवाया था- फिरोजशाह तुगलक
  • तैमूर लंग ने जब दूर को लूटा वहां का शासक कौन था- आलम चन्द
  • तैमूरलंग के 1398 ई. के कांगड़ा आक्रमण के समय वहाँ का राजा कौन था -मेघचंद
  • हरिपुर में किला और गुलेर राज्य की स्थापना किसने की थी -हरिचन्द1 ने
  • गुलेर की स्थापना किस नदी के किनारे की थी- बाण गंगा
  • 1540 ई० में किसने कांगड़ा पर आक्रमण किया- ख्वास खाँ (शेरशाह सूरी का सेनापति)
  • 1556 ई० में अकबर ने किस किले पर आक्रमण किया था- मानकोट दुर्ग पर
  • मानकोट दुर्ग का निर्माण किसने किया था- इस्लाम शाह सूर
  • धर्मचन्द नाटक के लेखक कौन है-मानिक चन्द
  • मुगल शासक अकबर ने किये काँगड़ा पर कब्जा करने के लिए किसे भेजा था-हुसैन कुली खान
  • अकबर ने ज्वालामुखी आकर सोने का छतर किस वर्ष चढ़ाया था-1581 ई में
  • मुगल बादशाह अकबर ने किसे कांगड़ा का जागीरदार बनाया था-बीरबल
  • कांगड़ा का वह कौन सा राजा था जिसने पहाड़ी रियासतों का परिसंघ बनाया तथा मुगल सम्राट अकबर के विरुद्ध विद्रोह किया था-विधिचंद
  • किस पहाड़ी रियासत के राजा ने 1594 में मुगल सम्राट अकबर के विरुद्ध विद्रोह किया था- जसरोटा
  • राजा विधि चंद के पुत्र का क्या नाम था जिसे राजा ने सन 1585 ईसवी में दिल्ली दरबार में एक प्रतिभू के रूप में छोड़ा था- त्रिलोकचंद
  • काँगड़ा राजाओं में कौन मुगल सम्राट अकबर का समकालीन था-त्रिलोकचंद और हरिचंद
  • काँगड़ा किले का पहला मुगल किलेदार कौन था- नवाब अली खान
  • कांगड़ा किले में मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था- जहाँगीर
  • शाहजहाँ ने 1620 ई. में जब कांगड़ा पर आक्रमण किया उस समय काँगड़ा का राजा कौन था- हरिचन्द
  • काँगड़ा जिले का प्रथम हिन्दू किलेदार कौन था- जगत सिंह
  • काँगड़ा किले का अन्तिम मुगल किलेदार कौन था- नवाब सैफअली खान
  • मुगलों के विरुद्ध महाराणा प्रताप की तरह जंगलों में छिपकर किसने विद्रोह किया था- मियाँ चन्द्रभान सिंह
  • 1688 में जहांगीर ने किसे कांगड़ा किले पर कब्जा करने के लिए भेजा था- सूरजमल
  • 1620 में कांगड़ा किले को मुगल सेना ने अपने कब्जे में ले लिया तो इसका पहला किलेदार कौन बनाया गया- नवाब अली खान
  • जब मुग़ल सम्राट जहांगीर में कांगड़ा आया था तो वहां का राजा कौन था- बाल भद्र
  • कांगड़ा आने वाला सर्व प्रथम यूरोपीय यात्री कौन था- 1615 ई में थोमस कोरयाट
  • विलियम मूरक्राफ्ट ने कांगड़ा की यात्रा कब की थी- 1832 ईसवी में
  • बीजापुर शहर की स्थापना किसने की थी- विजय राम चन्द
  • विजयराम चन्द बीजापुर ने शहर की स्थापना किस नदी के किनारे की थी- ब्यास नदी
  • कांगड़ा में water spring किस शासक द्वारा निर्मित है- कृपालचन्द
  • आलमपुर शहर की स्थापना किसने की थी- आलमचन्द
  • टिहरा में किले की स्थापना किसने की थी- अभयचन्द
  • 1660 से 1697 के बीच काँगड़ा रियासत की राजधानी कहाँ थी- बीजापुर
  • 1697 से 1748 ई के बीच काँगड़ा रियासत की राजधानी कहाँ थी- आलमपुर ।
  • 1761 से 1824 ई के बीच काँगड़ा रियासत की राजधानी कहाँ थी- सुजानपुर टीहरा
  • काँगड़ा रियासत की राजधानी अंग्रेजों ने किस बर्ष स्थानांतरित की थी- 1855 ई में। 
  • काँगड़ा रियासत की राजधानी अंग्रेजों ने कहाँ स्थानांतरित की थी- धर्मशाला
  • चंबा के राजाओं के बारे में विवरण कहां से मिलता है- कल्हण की राजतरंगणी
  • भारत में शासन करने वाले किस वंश के अधीन चम्बा भी रहा था- कुषाण वंश
  • चम्बा रियासत की स्थापना कब और किसने की थी- राजा मारू ने 550 ई में
  • चम्बा रियासत के सस्थापक राजा मारू कहां से आए थे- अयोध्या
  • प्राचीन काल में चंबा रियासत का मुख्यालय कहां था- ब्रह्मपुर
  • चम्बा रियासत के किय राजा ने सर्वप्रथम वर्मन की उपाधि धारण की धी- आदित्य वर्मन ने
  • भरमौर का सबसे शाक्तिशाली राजा कौन था-मेरूवर्मन
  • मेरूवर्मन ने कुल्लू के किस राजा को हराया था- दतेश्वर पाल।
  • राजा मेरुवर्मन का प्रसिद्ध शिल्पकार कौन था- गुग्गा शिल्पी 
  • ‘गम’ नामक स्थान पर मिला शिलालेख किसका था- मेरूवर्मन के सामंत अस्था देव
  • चम्बा रियासत के किस राजा के कार्यकाल के दौरान महामारी फैली थी- लक्ष्मीवर्मन
  • तिब्बतियों के आक्रमण के समय चम्बा का राजा कौन था- लक्ष्मीवर्मन
  • चम्बा के किस राजा ने अपने कार्यकाल के समय चूहों को मारने पर प्रतिबंध लगा दिया था- मूसानवर्मन
  • चम्बा शहर की स्थापना किसने की थी- साहिलवर्मन ने
  • अपनी पुत्री चंपावती के नाम पर चंबा शहर का नाम किसने रखा- साहिलवर्मन ने
  • चम्बा के किस राजा ने अपनी राजधानी ब्रह्मपुर से चम्बा ले गया था- साहिलवर्मन
  • 84 साधु समूह के नेता के रूप में साहिलवर्मन को 10 पुत्र व एक पुत्री का पिता बनने का आशीर्वाद किसने दिया- चरपटनाथ
  • कीर और तुरूष्कों के दलों को हिमाचल प्रदेश से खदेड़ने का श्रेय किसे दिया जाता है – साहिलवर्मन
  • चंबा शहर में पानी आपूर्ति के लिए किस रानी ने बलिदान दिया था- रानी नैना देवी
  • चम्बा में ही सूही मेला प्रतिवर्ष किसकी स्मृति में मनाया जाता है- रानी नैना देवी
  • रानी नैना देवी ने शहर में पानी की व्यवस्था के लिए किस स्थान पर समाधि ली थी- बलोट
  • चकली क्या है- तांबे की मुद्रा
  • प्रसिद्ध पुस्तक राजतंरगिनी के अनुसार कश्मीर के किस राजा ने भरमौर पर आक्रमण किया था- अनन्तदेव ने
  • कश्मीर के शासक अनन्तदेव ने भरमौर पर किस राजा के कार्यकाल के समय आक्रमण किया था- सलवाहन वर्मन
  • चम्बा के किस राजा के समय के दो शिलालेख लौह टिकरी तथा लुज नामक स्थान से प्राप्त हुए है- जसाटावर्मन
  • चम्बा के किस राजा ने अपनी दोनों पुत्रि देवलेखा एवं तारालेखा का विवाह कश्मीर के राजा सुशाला से किया था, जो 1128 ई. में सती हो गई थी- उदयवर्मन
  • चम्बा के राजा ललितवर्मन के कार्यकाल के दो पत्थर लेख किस स्थान से प्राप्त हुए हैं- डिबरी कोठी तथा सैचुनाला (पांगी) से
  • चम्बा के किस राजा ने मुहम्मद गौरी के 1191 ई और 1192 ई के आक्रमणों का फायदा उठाकर कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया था- विजयवर्मन
  • मण्डी जिला किन दो रियासतों से मिलकर बना है- सुकेत और मण्डी।
  • मण्डी को तिब्बती में क्या कहा जाता था- जाहोर
  • मण्डी रियासत की स्थापना किसने और कब की थी- बाहुसेन ने 1330 ई० में।
  • मंडी, सुकेत, क्योंथल तथा किश्तवाड़ के प्रमुख सभी एक ही सेन वंश से संबंध रखते थे। इनका पारिवारिक निवास स्थान कहां पर स्थित था- बंगाल
  • बाहुसेन और साहुवेन के बीच अच्छे संबंध नहीं होने के कारण बाहुसेन ने सुकेत रियासत को छोड़कर कहाँ पर मण्डी रियासत की नींव रखी है- मंगलोर (कुल्लू)।
  • बाहुसेन ने अपनी राजधानी कहाँ स्थापित की थी- हाट (कुल्लू)
  • मण्डी में मण्डी रियासत की स्थापना किसने की थी- बाणसेन
  • मण्डी के किस शासक ने अपनी राजधानी शिवकोट से भियूली में स्थानांतरित की थी- बाणसेन
  • ‘किलती सरदार’ को किसने हराया जो मंडी रियासत में यात्रियों को लूटा करता था- बाणसेन
  • मण्डी के किस शासक ने अपनी राजधानी बटाहुली में स्थानांतरित की थी- कल्याणसेन ने।
  • सिकंदर लोदी के मंडी पर आक्रमण के समय मंडी का राजा कौन था- दिलावर सेन
  • मण्डी शहर की स्थापना कर किसने की- अजबर सेन ने।
  • साहलियाना, जिसे अब मण्डी कहा जाता है को अपनी राजधानी बनाया- अजबर सेन ने।
  • मण्डी शहर की स्थापना किस वर्ष हुई थी- 1527 ई में
  • मण्डी का कौन-सा शासक अकबर का समकालीन था- साहिब सेन
  • नारायणगढ़ का किला किसने बनवाया था- नारायण सेन
  • मण्डी के किस राजा के समय मण्डी मुगलों के नियन्त्रण में आ गई थी- केशवसेन
  • वरशिला के रूप में स्मारक का निर्माण किसने किया था- केशव सेन
  • मण्डी के किस राजा ने 1625 ई० में कमलागढ़ किला बनवाया था- सूरजसेन (इसका निर्माण हरि सेन ने 1605 में शुरू किया था)
  • मण्डी में दमदमा महल का निर्माण किसने करवाया था- सूरजसेन
  • किसने अपनी राजगद्दी को भगवान माधोराव को समर्पित कर दिया था- सूरज सेन
  • कुल्लू के किस राजा ने मण्डी के राजा सूरजसेन को पराजित किया था- मान सिंह
  • माधोराय की चादीं की प्रतिमा की स्थापना किस वर्ष हुई थी- 16 मार्च 1648 ई में
  • माधोराय की चादीं की प्रतिमा की स्थापना किसने करवाई थी- सूरज सेन
  • मण्डी शिवरात्रि मेले में रथयात्रा का आरंभ किस तिथि से माना जाता है- 16 मार्च 1648 ई में
  • मंडी के राजा श्याम सेन ने किस वर्ष दुंजगढ़ क्षेत्र को कुल्लू से लिया था- 1659 ई में
  • सन 1675 ई में मंडी एवं कहलूर की संयुक्त सेनाओं तथा कांगड़ा की सेनाओं के बीच घमासान युद्ध किस स्थान पर हुआ था- हटोली
  • मण्डी के किस शासक के शासनकाल के दौरान गोविंद सिंह मण्डी आए थे- सिद्ध सेन
  • मण्डी के किस राजा ने भंगाल के राजा पृथ्वीपाल की हत्या दमहमा महल में करवाई थी- सिद्ध सेन
  • मण्डी के किस राजा ने सरखपुर किला बनवाया था- सिद्ध सेन ने 1695 ई.में।
  • पाणिनी ने सुकेत क्षेत्र का उल्लेख किस नाम से किया है- सुकुट्ट
  • सुकेत रियासत की स्थापना किसने की थी- वीरसेन ने 765 ई में
  • सुकेत रियासत के राजा वीरसेन ने सर्वप्रथम कहाँ अपना आवास बनाया था- कुन्नु धार
  • वीरसेन ने किसे अपनी पहली राजधानी बनाया- पंगाणा
  • सुकेत रियासत के राजा वीरसेन ने अपनी पुत्री का विवाह चम्बा के किस राजा से करवाया था- मूसानवर्मन
  • वीरसेन ने किस जागीर को दहेज के रूप में मूसानूवर्मन को दिया था- पंगाणा जागीर को
  • वीरसेन ने कुल्लू के किस राजा को कैद कर कुल्लू रियासत को अपनी जागीर बनाया- भूपपाल
  • वीरसेन ने कांगड़ा के साथ सीमा रेखा निर्धारित कर किस नदी पर दुर्ग का निर्माण करवाया था- सीरखड्ड।
  • वीरसेन ने सीरखड्ड पर किस दुर्ग का निर्माण करवाया था- भिड़ा किले का।
  • वीरकोट दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था- वीरसेन
  • वीरसेन ने बीरकोट दुर्ग का निर्माण किस उपलक्ष्य पर करवाया- हटली के राणा को हराने के कारण
  • सन 1120 ई में रानी रा कोट नामक दुर्ग सुकेत रियासत में किसने बनवाया था- सेबंत सेन
  • मदनकोट दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था- मदनसेन ने
  • सुकेत रियासत के किस राजा ने गुम्मा और द्रंग के राजाओं को हराकर नमक में खानों पर कब्जा किया था- मदन सेन
  • सुकेत के राजा मदनसेन ने कुल्लू पर कब्जा कर मनाली से वजोरा तक का इलाका किसे दे दिया था- राणा भोसल
  • सुकेत रियासत किस शासक के शासनकाल के समय अपनी समृद्धि के चरम पर पहुंचा गया था- मदनसेन
  • सुकेत रिमासत के किस राजा ने अपनी राजधानी पंगाणा से बदलकर लोहारा में स्थापित की थी- मदनसेन ने 1240 ई में।
  • करसोग का अष्टसंभवनाथभगवती मंदिर किसके द्वारा बनाया गया था- मदन सेन
  • सुकेत के किस राजा ने अपनी राजधानी लोहारा से करतारपुर स्थानांतरित की थी- करतार सेन ने 1520ई० में।
  • करतारपुर को वर्तमान समय में क्या कहा जाता है- पुरानानगर
  • सुकेत के किस राजा को जगत सिंह की शिकायत पर मुगल सम्राट औरंगजेब ने दिल्ली बुला कर कैद कर दिया था- श्याम सेन ने
  • माधोपुर में रामगढ़ दुर्ग किसने बनवाया था- राम सेन ने

Leave a Reply