+91 8679200111
hasguru@gmail.com

हिमाचल प्रदेश का इतिहास- 2

सिकन्दर ने किस वर्ष व्यास नदी के तट पर कदम रखा था?
326 BC
अपने प्राचीनतम ढाँचे के लिए प्रसिद्ध गाँव जिसका नाम सिकंदर महान से जोड़ा जाता है।
मलाणा
किस नदी के तट पर सिकंदर ने बारह स्तूपों का निर्माण करवाया, जो उसके भारत अभियान की गवाही दे रहे थे?
ब्यास (हाइडेपसिस)
सिकंदर ने भारत विजय के अंतिम बिंदु की पहचान के लिए क्या किया?
50 क्यूबिक ऊँचाई की वर्गाकार पत्थरों की 12 वेदियाँ व्यास नदी के ऊपरी तट पर बनवाई
भारत आक्रमण के बीच में सिकंदर को ब्यास नदी पार किए बिना स्वदेश लौटने के लिए कौन-सा कारण जिम्मेवार था?
सैनिकों द्वारा मना करना
उस सेनापति का नाम क्या था जिसने सिकन्दर को भारत विजय के लिए आगे न बढ़ने के लिए मना किया था?
काइनोस
चाणक्य ने किस जनजाति का उल्लेख किया है?
मलेच्छ
चन्द्रगुप्त मौर्य ने किस हिमालयी राजा के साथ गठबंधन किया था?
पर्वतक
अशोक ने हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर कुछ स्तूपों का निर्माण किया था ?
कुल्लूत 
अशोक ने हिमाचल प्रदेश में बौद्धधर्म के प्रचार के लिए किस भिक्षु को भेजा?
मझिज्म
अशोक द्वारा हिमाचल प्रदेश की पांवटा घाटी में निर्मित एक स्तूप को एक मुसलमान शासक ने दिल्ली में कहाँ स्थानांतरित किया?
फिरोजशाह कोटला
टोन्स और यमुना नदी के समीप स्थित कालसी में किसने पत्थर पर लिखित राजघोषणा का निर्माण करवाया था?
अशोक
किस प्रसिद्ध लेखक ने पर्वतीय क्षेत्र में खस गणराज्यों और मैदानी क्षेत्र के आर्य राजतंत्रों के बीच सम्पर्क का अपनी पुस्तकों में वर्णन किया है?
पाणिनी
किस भारतीय सम्राट ने कुलिन्दों, यौवेयों और अर्जुनयों को, अपनी सम्प्रभुत्ता स्वीकार करने के लिए बाध्य किया था?
समुद्रगुप्त
समुद्रगुप्त ने किस शताब्दी में हिमाचल प्रदेश में नवगठित राज्यों को अपने अधीन किया था?
चौथी शताब्दी
चौथी शताब्दी के प्रारम्भ में गुप्त साम्राज्य के किस राजा ने हिमालय के जनपदों को जीतकर अपने आधिपत्य में किया था?
समुद्रगुप्त
समुद्रगुप्त ने किस वर्ष हिमाचल प्रदेश के स्थानीय शासकों को अपनी प्रभुत्ता स्वीकार करने की चुनौती भेजी थी?
340 ई
किस गुप्त सम्राट ने हिमाचल प्रदेश के राजाओं को अपना प्रभुत्व स्वीकार करने अथवा लड़ने की चुनौती दी थी?
समुद्रगुप्त
सन् 480-490 में गुप्त साम्राज्य के विघटन के पश्चात् किसने अपने को एक शक्तिशाली शासक के रूप में स्थापित किया था?
तोरमाण
500 ई. में किस हूण शासक ने हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था?
तोरमाण
तोरमाण कौन था?
पाँचवीं शताब्दी का एक हूण आक्रमणकारी व शासक
कौन से राजतंत्र ने कुषाण राज्य को हिमाचल प्रदेश से समाप्त करने में सहायता नहीं की थी ?
कृष्णया
निर्मण्ड प्लेट कहाँ पर है?
कुल्लू

Leave a Reply