+91 8679200111
hasguru@gmail.com

NCERT भारतीय इतिहास कक्षा 6 अध्याय 1

  • कई लाखों साल पहले लोग नर्मदा नदी के तट पर भोजन संग्राहक और आखेटक के रूप में रहते थे। ये जड़ों, फलों या जंगल के अन्य उत्पादों का भोजन के लिए संग्रहन तथा शिकार करने वाले के रूप में रहते थे।
  • उत्तर पश्चिम की सुलेमान और किरथर पहाडियों (आधुनिक पाकिस्तान) में आज से लगभग आठ हजार वर्ष पूर्व मानव ने सबसे पहले गेहूँ और जौ फसलों को उपजाना आरंभ किया। ये भेड़, बकरी और गाय – बैल जैसे पशुओं को पालतू जाया गया। ये लोग गावों में रहते थे।
  • उत्तर-पूर्व में गारों तथा मध्य भारत में विंध्य पहाडियों वाले क्षेत्रों में भी कृषि का विकास हुआ। जहाँ सबसे पहले चावल उपजाया गया वे स्थान विंध्य के उत्तर में स्थित थे।
  • सहायक नदियाँ उन्हें कहते हैं जो एक बड़ी नदी में मिल जाती है। सिंधु तथा उसकी सहायक नदियों के किनारे लगभग 4700 वर्ष पूर्व आरंभिक नगर फले-फूले।
  • गंगा व इसकी सहायक नदियों के किनारे तथा समुद्र तटवर्ती इलाकों में नगरों का विकास लगभग 2500 वर्ष पूर्व हुआ।
  • गंगा के दक्षिण में इन नदियों के आस पास का क्षेत्र काल में मगध नाम से जाना जाता था।
  • यात्राओं से लोगों को एक दूसरे के विचारों को जानने का अवसर मिलता है।
  • इण्डिया शब्द इण्डस से निकला है जिसे संस्कृत में सिंधु कहा जाता है।
  • आज से लगभग 2500 वर्ष पूर्व उत्तर-पश्चिम की ओर से आने वाले ईरानियों और यूनानियों ने सिंधु को हिंदोस अथवा इंदोस और इस नदी के पूर्व में स्थित भूमि प्रदेश को इण्डिया कहा।
  • भरत नाम का प्रयोग उत्तर-पश्चिम में रहने वाले लोगों के एक समूह के लिए किया जाता था।
  • इस समूह का उल्लेख संस्कृत की आरंभिक (लगभग 3500 वर्ष पुरानी) कृति ऋग्वेद में भी मिलता है।
  • हाथ से पुस्तकें लिखी होने के कारण पाण्डुलिपि कही जाती है। अंग्रेजी में पाण्डुलिपि के लिए प्रयुक्त होने वाला “मैन्यूस्किप्ट” शब्द “मेनू” जिसका अर्थ हाथ है, से निकला है। hpexams.in
  • पाण्डुलिपियाँ प्रायः ताड़पत्रों अथवा हिमालय क्षेत्र में उगने वाले भूर्ज नामक पेड़ की छाल से विशेष तरीके से तैयार भोजपत्र पर लिखी मिलती है।
  • पाण्डुलिपियों अभिलेखों तथा पुरातत्व से ज्ञात जानकारियों के लिए इतिहासकार प्रायः स्त्रोत शब्द का प्रयोग करते है।
  • ये पाण्डुलिपियाँ मंदिरों और विहारों में प्राप्त होती है।
  • अतीत शब्द का प्रयोग बहुवचन के रूप में किया जाता है।
  • पुरानी वस्तुओं का अध्ययन करने वाले व्यक्ति पुरातात्विद कहलाता है।
  • वर्ष की गणना ईसाई धर्म प्रवर्तक ईसा मसीह के जन्म तिथि से की जाती है। अतः 2000 वर्ष कहने का तात्पर्य ईसा मसीह के जन्म के 2000 वर्ष के बाद से है।
  • ईसा मसीह के जन्म के पूर्व की सभी तिथियाँ ई. पू. “ईसा से पहले” के रूप में जानी जाती है।
  • ऐनो डोमिनो का अर्थ ईसा मसीह के जन्म के वर्ष से है।
  • मिस्त्र के उत्तरी तट पर रोसेटा नाम का एक कस्बा है। यहाँ से एक ऐसा उत्कीर्ण पत्थर मिला है। जिस पर एक ही लेख तीन भिन्न भिन्न भाषाओं तथ लिपियों में है।
  • कृषि का आरंभ 8000 ई. पूर्व आरंभ हुआ।
  • सिंधु सभ्यता के प्रथम नगर 4700 वर्ष पूर्व हुआ।
  • गंगा घाटी के नगर मगध का बड़ा राज्य 2500 वर्ष पूर्व हुआ।
  • वर्तमान का अध्ययन हम लगभग 2000 वर्ष पूर्व को मानकर करते है।

Leave a Reply