+91 8679200111
hasguru@gmail.com

भारतीय इतिहास (हड़प्पा सभ्यता-3)

सिन्धु सभ्यता किस युग में की है ?
आद्य ऐतिहासिक काल (Proto-Historical Period)
सिंधु सभ्यता का भारत में सबसे बड़ा पुरास्थल है-
राखीगढ़ी
भारतीय उप-महाद्वीप के किस भाग में हड़प्पा संस्कृति का उदय हुआ?
उत्तर-पश्चिमी
मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे।
सर जॉन मार्शल
हड़प्पा का उत्खनन करने वाला प्रथम पुरातत्वविद जो इसके महत्त्व को नहीं समझ पाया था।
सर जॉन मार्शल
सैंधव सभ्यता ज्ञात हुई :
उत्खनन से
हड़प्पा का आरंभिक उत्खनन किसके द्वारा किया गया था?
दयाराम साहनी
मोहनजोदड़ो के महान स्नानागार की खोज किसने की थी?
आर.डी. बनर्जी
हड़प्पा सभ्यता में स्तूपटीला कहाँ मिला है।
मोहनजोदड़ो के पश्चिमी भाग में स्थित दुर्ग टीला
शंख का बना बैल, पीतल के बना इक्का कहाँ मिलें हैं।
हड़प्पा
स्त्री के गर्भ से निकलता पौधा कहाँ मिला है।
हड़प्पा
गेंहू और जौ के दाने कहाँ मिलें हैं।
हड़प्पा
योगी की मूर्ति, मुद्रा पर अंकित पशुपति की मूर्ति कहाँ मिलें हैं।
मोहनजोदड़ो
सुती कपड़ा, हाथी का कपाल खंड, तांबे का ढेर, सीपी की बनी पटरी कहाँ मिलें हैं।
मोहनजोदड़ो
कुंए से प्राप्त नर कंकाल, घोड़े के दांत, गीली मिट्टी पर कपड़े के साक्ष्य कहाँ मिलें हैं।
मोहनजोदड़ो
मनके, सीप, अस्थि और मुद्रा बनाने का प्रमुख केंद्र कौन था।
चन्हूदड़ो
खिलौने, कुत्ते के बिल्ली का पीछा करते पद चिन्ह, लिपिस्टक कहाँ मिलें हैं।
चन्हूदड़ो
घोड़े की लघु मृण्मूर्ति चावल और बाजरे, फारस की मुहर कहाँ से मिले हैं।
लोथल
हड़प्पा सभ्यता स्थल-लोथल, स्थित है।
गुजरात में
सिंधु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर था-
लोथल, सुरकोतदा, बालाकोट, सुतकागेंडोर, अल्लाहदीनो
हवन कुंड, हल के निशान, मुहरे कहाँ से मिली है।
कालीबंगा
कहाँ किये गए उत्खननों से हड़प्पाकालीन सांस्कृतिक युग के पांच स्तरों का पता चला है।
कालीबंगा
हल का खिलौना, तिल, सरसों, जौ, तांबे के बानाग्र, चर्ट के फलक, सेलखड़ी एवं पक्की मिट्टी की मुहरे कहाँ से मिली है।
बनवाली
घोड़े की अस्थियां और विशेष प्रकार का कब्रगाह कहाँ मिला है।
सुरकोतदा
धान की भूसी, मृदभांड कहाँ से मिले हैं।
रंगपुर
बानाग्र, कांसे की चूड़ियां, धातु के उपकरण कहाँ से मिले हैं।
कोटदीजी
मध्य नगर कहाँ पाया गया है।
धौलावीरा
हड़प्पन संस्कृति के संदर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहां से मिले।
धौलावीरा
धौलावीरा जिस राज्य में स्थित है, वह है-
गुजरात
कौन-सा हड़प्पीय (Harappan) नगर तीन भागों में विभक्त है?
धौलावीरा
धौलावीरा को कितने सांस्कृतिक चरणों में बांटा है।
7
कौन से स्थल में तीन नगरों के अवशेष मिले हैं।
धौलावीरा
एक उन्नत जल प्रबंधन व्यवस्था का साक्ष्य प्राप्त हुआ है।
धौलावीरा
भारत का सबसे बड़ा हड़प्पन पुरास्थल है।
राखीगढ़ी हड़प्पा संस्कृति के पांच स्तरीय क्रम का पता कहाँ से चला है।
रोपड़
सिंधु घाटी के लोग विश्वास करते थे-
मातृ शक्ति में
सिंधु घाटी के लोग पूजा करते थे।
पशुपति की
सिंधु सभ्यता की विकसित अवस्था में किस स्थल से घरों में कुओं के अवशेष मिले हैं?
मोहनजोदड़ो
मोहनजोदड़ो कहां पर स्थित है?
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में
सर्वप्रथम मानव ने किस धातु का उपयोग किया।
तांबा
हाथी दांत का पैमाना हड़प्पीय संदर्भ में मिला है।
लोथल में
हड़प्पाकालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है?
लोहा
कौन-सा स्थल घग्गर और उसकी सहायक नदियों की घाटी में स्थित है।
लोथल
राजमुद्रांक (Sealings) कहाँ से मिले हैं।
मोहनजोदड़ो, लोथल, कालीबंगा
मुहरों को बनाने में किसका उपयोग किया गया था।
सेलखड़ी (Steatite)
किस स्थल से द्वि-शव संस्कार (डबल बरियल) का प्रमाण मिला है।
लोथल से तीन युग्म और कालीबंगा से एक युगल तथा प्रतीकात्मक समाधियां मिली है।
शवों की अंत्येष्टि संस्कार हेतु तीन विधियां कहाँ से मिली है।
कालीबंगा
हड़प्पन स्थल सनौली से हाल के उत्खननों से क्या मिला है।
125 मानव शवाधान
सिंधु घाटी के समाज में कौन-सा पशु शक्ति के प्रतीक से संबंधित था?
वृषभ
सिंधु घाटी के निवासियों को किस धातु का ज्ञान नहीं था?
लोहा
मांडा का पुरातात्विक स्थल, जो भारत की सीमा के अंतर्गत हड़प्पा संस्कृति के सबसे उत्तरी छोर को चिह्नित करता है, किस नदी पर स्थित है।
चिनाब
सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे प्रमुख विशेषता कौन-सी थी?
नगर योजना
कौन-सी विशेषता सिंधु घाटी की सभ्यता को विश्व की अन्य समकालीन सभ्यताओं से विशिष्ट बनाती है?
नगरीय योजना
हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल से फारस की खाड़ी की मुद्रा उत्खनन से प्राप्त हुई थी?
लोथल
हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल में युग्म शयाधान प्राप्त हुआ है?
कालीबंगा तथा लोथल से क्रमशः एक एवं तीन युगल शवाधान के उदाहरण मिलते हैं।
लोथल और चन्हुदड़ो का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण उद्योग क्या था?
मनका-उत्पादन
सिंधु सभ्यता काल के लोगों के घर बनते थे
पक्की ईटों से
हड़प्पा सभ्यता के किन स्थलों में कच्ची ईंटो के घर बने थे।
कालीबंगा और रंगपुर
आलमगीरपुर किस नदी के किनारे स्थित है?
हिणडन
हड़प्पा संस्कृति की पूर्वी सीमा थी-
आलमगीरपुर
सिंधु घाटी सभ्यता में सूती वस्त्रों के प्रयोग के प्रमाण प्राप्त हुए हैं :
मोहनजोदड़ो से
हड़प्पा संस्कृति से जुड़ा स्थल ‘रंगपुर’ किस नदी के तट पर स्थित है।
भादर
वह कौन सा एकमात्र हड़प्पा स्थल है जिसमें दुर्ग नहीं था?
चन्हूदड़ो
हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल से जुते खेत का प्रमाण मिला है?
कालीबंगा
सैन्धव सभ्यता का कौन-सा स्थल समुद्र व्यापार का मुख्य केंद्र माना जाता था?
लोथल
कौन सा सैंधव पुरास्थल महानगर माना जाता है?
राखीगढ़ी
हड़प्पा-कालीन नगरों पर कौन शासन करता था?
शासन व्यवस्था अज्ञात है
किस हड़प्पीय स्थल से चावल का साक्ष्य प्राप्त हुआ?
लोथल
मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध पशुपति मुहर पर देवता किन पशुओं से घिरा है ?
चीता, गैंडा, भैसा तथा हाथी
पुरातात्त्विक साक्ष्य से प्रकट हुआ है कि सिन्धु घाटी सभ्यता के निम्नलिखित प्राचीन सभ्यता से सम्बन्ध थे-
इराक, मेसोपोटामिया, अफगानिस्तान, मिस्र, बहरीन
हड़प्पावासियों को क्या ज्ञात नहीं था ?
मेहराबों का निर्माण
हड़प्पाकालीन ताम्र रथ प्राप्त हुआ था :
दैमाबाद से
किस स्थल से चांदी के दो मुकुट मिले हैं।
कुणाल
कौन सा स्थल प्राक्-हड़प्पा/प्रारम्भिक हड़प्पा संस्कृति से सम्बन्धित है ?
कालीबंगा
हड़प्पा संस्कृति में किस प्रकार की मुहरें सर्वाधिक लोकप्रिय थीं?
चौकोर
सर्वप्रथम किसने यह विचार व्यक्त किया था कि आर्यों ने भारत में पश्चिमोत्तर से प्रवेश किया और हड़प्पा संस्कृति को नष्ट किया-
व्हीलर
मोहनजोदड़ो में वृहत् स्नानागार परिसर के तालाब में सीढियाँ थीं-
उत्तरी और दक्षिणी पार्श्व में
हड़प्पा के मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था?
लाल
सिंधु घाटी सभ्यता को खोज निकालने में जिन दो भारतीय का नाम जुड़ा है, वे हैं-
दयाराम साहनी एवं राखालदास बनर्जी
रंगपुर जहाँ हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी, है-
पंजाब में
किस पशु की आकृति मुहर पर मिली है, जिससे ज्ञात होता है कि सिंधु घाटी एवं मेसोपोटामिया की सभ्यताओं के मध्य व्यापारिक संबंध थे-
बैल
कौन मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत मानी जाती है?
विशाल अन्नागार / धान्यकोठार
हड़प्पाकालीन लोगों ने नगरों में घरों के विन्यास के लिए कौन-सी पद्धति अपनायी थी?
ग्रीड पद्धति में
किस हड़प्पाकालीन स्थल से प्राप्त जार पर चोंच में मछली दबाए चिड़िया एवं पेड़ के नीचे खड़ी लोमड़ी का चित्रांकन मिलता है, जो ‘पंचतंत्र’ के लोमड़ी की कहानी के सादृश्य है?
लोथल
स्वातंत्र्योत्तर भारत में सबसे अधिक संख्या में हड़प्पायुगीन स्थलों की खोज किस प्रांत में हुई है?
गुजरात
कौन-सी फसल हड़प्पाकालीन लोगों का मुख्य खाद्यान्न नहीं था?
चावल
किस पशु के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में प्राप्त नहीं हुए हैं ?
शेर

Leave a Reply