+91 8679200111
hasguru@gmail.com

भारत का भूगोल (भौतिक विभाजन-1)

भारत से उपबन्ध पुराचुम्बकीय परिणामों से संकेत मिलते हैं कि भूतकाल में भारतीय स्थलपिंड सरका है-
उत्तर को
भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः एक विशाल भूखण्ड का भाग था जिसे कहते हैं।
गोंडवानालैंड
भारत कितने प्राकृतिक प्रदेशों में विभाजित है?
4
उत्तराखंड के किस भाग में पाताल तोड़ कुएं पाए जाते हैं?
तराई में
यदि हिमालय पर्वत श्रेणियां नहीं होती तो भारत पर सर्वाधिक संभाव्य भौगोलिक प्रभाव क्या होता?
देश के अधिकांश भाग में साइबेरिया से आने वाली शीत लहरों का अनुभव होता। सिन्धु-गंगा मैदान इतनी सुविस्तृत जलोद मृदा से वंचित होता। मानसून का प्रतिरूप वर्तमान प्रतिरूप से भिन्न होता।
भारत में भू-आकारों की रचना के सम्बन्ध में सही कथन-
संरचनात्मक दृष्टि से मेघालय पठार दक्कन पठार का ही
विस्तारित भाग है। कश्मीर घाटी की रचना एक सममिनति में हुई। गंगा मैदान की रचना एक अग्रगर्त में हुई।

केरल का कुट्टानाड (या कुट्टानाडु) प्रसिद्ध है-
भारत का न्यूनतम ऊंचाई वाला क्षेत्र
हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी है-
वृहत हिमालय श्रेणी
उत्तर भारत में उप हिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समतल मैदान को कहा जाता है-
भाबर
हिमालय का पर्वतीय पदीय प्रदेश है।
शिवालिक
शिवालिक पहाड़ियां किसका हिस्सा है?
हिमालय
शिवालिक श्रेणी का निर्माण हुआ-
सेनोजोइक में
शिवालिक श्रेणियों की ऊंचाई है-
850-1200 मीटर के मध्य
‘शिवालिक’ शैल समूह के दक्षिण में भाबर क्षेत्र उदाहरण है-
गिरिपद की स्थिति का
हिमालय पर्वत श्रेणियां निम्नलिखित में से किस राज्य का हिस्सा हैं?
जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, असम, पश्चिमी बंगाल
लघु हिमालय स्थित है मध्य में-
शिवालिक और महान हिमालय
पश्चिमी भाग में हिमालय की श्रेणियों का दक्षिण से उत्तर की ओर कौन-सा क्रम सही है?
शिवालिक-लघु हिमालय-महान हिमालय
जब आप हिमालय की यात्रा करेंगे, तो आप निम्नलिखित को देखेंगे- गहरे खड्ड
, U घुमाव वाले नदी मार्ग, समानांतर पर्वत श्रेणियाँ, भूस्खलन के लिए उत्तरदायी तीव्र ढाल प्रवणता
उपर्युक्त में से कौन-से हिमालय के तरुण वलित पर्वत (नवीन मोड़दार पर्वत) के साक्ष्य कहे जा सकते हैं?
ये सभी
कौन सबसे नवीन पर्वत श्रेणी है?
शिवालिक
भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है??
K2/ गोडविन ऑस्टिन, पीओके जम्मू कश्मीर, भारत की सबसे उत्तरी पर्वत श्रेणी कराकोरम में।
भारत में हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है।
कंचनजंगा भारत के सिक्किम व नेपाल बॉर्डर पर महान हिमालय श्रेणी में।
पूर्ण रूप से या अविवादित भारत में अवस्थित सबसे ऊंची चोटी कौन सी है।
नंदा देवी उत्तराखंड महान हिमालय श्रेणी में
दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है।।
अनाईमुडी केरल अन्नामलाई श्रेणी में
भारत की दक्षिणतम पर्वत श्रेणी कौन सी है :-
कार्डमम या इलामलय या इलायची की पहाड़ी, केरल व तमिलनाडु की सीमा पर।
भूगर्भिक दृष्टि से कौन सी क्रम की चट्टानें नवीनतम है और कौन सी प्राचीनतम परतदार चट्टानें हैं।
गोंडवाना नवीनतम है और धारवाड़ क्रम प्राचीनतम है।
उच्चावच आकृतियों को दक्षिण से उत्तर की और बढ़ते हुए बताएं-
धौलाधर पर्वत श्रृंखला
जास्कर पर्वत श्रृंखला
लद्दाख पर्वत श्रृंखला
काराकोरम पर्वत श्रृंखला

उत्तर दिशा की ओर के क्रम वाली पर्वत श्रेणी कौन सी है?
पीरपंजाल पर्वत श्रेणी, जास्कर पर्वत श्रेणी, लदाख पर्वत श्रेणी, काराकोरम पर्वत श्रेणी
कौन सा समूह पूर्व से पश्चिम की ओर पर्वत शिखरों का सही क्रम है?
कंचनजंगा, एवरेस्ट, अन्नपूर्णा, धौलागिरि
पूर्वी हिमालय की तुलना में ट्री-लाइन का ऊंचाई मान पश्चिमी हिमालय में होता है-
कम
उत्पत्ति की दृष्टि से निम्न पर्वत श्रेणियों में से सबसे नवीनतम कौन सी है?
पटकोई श्रेणियां
कौन-सा राज्य पटकाई पहाड़ियों से संलग्न नहीं है।
त्रिपुरा
हिमालय की पहाड़ी श्रृंखला में ऊंचाई के साथ-साथ किन कारणों से वनस्पति में परिवर्तन आता है-.
तापमान में गिरावट, वर्षा में बदलाव, मिट्टी का अनउपजाऊ होना
पीर पंजाल श्रेणी पाई जाती है?
जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में
किन दो पर्वत श्रेणियों के मध्य कश्मीर घाटी स्थित है?
वृहत् हिमालय व पीर पंजाल
कौन अक्साई चिन का भाग है?
लद्दाख पठार
पश्चिमी हिमालय संसाधन प्रदेश के प्रमुख संसाधन हैं-
वन
ग्रेट हिमालय की ऊंचाई क्या है?
8850 मी.ए.एस.एल.
हिमाचल पर्यायवाची है-
मध्य हिमालय का
भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित पर्वत है-
हिमालय
हिमालय पर्वत एक मुख्य प्रकार है-
वलित पर्वत का
भारत की कौन-सी पर्वत श्रेणी नवीनतम है ?
हिमालय
कौन-सी हिमालय की पर्वत चोटी असम राज्य में स्थित है ?
नाम्चाबारवे
हिमालय की उत्पत्ति किस भू-सन्नति से हुई है ?
टेथीज
हिमालय का पाद प्रदेश (Foothill Regions) निम्न में से किस नाम से जाना जाता है?
शिवालिक
नंदादेवी स्थित है-
उत्तराखण्ड में
हिमालय का पर्वत पदीय प्रदेश है –
शिवालिक
हिमालय में हिम रेखा (Snow line) निम्न के बीच होती है-
4500 से 6000 मी० पश्चिम में
सबसे प्राचीन पर्वत शृंखला कौन-सी है?
अरावली
अरावली श्रेणियां किस राज्य में स्थित हैं ?
राजस्थान
भारत की प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है-
अरावली
अरावली श्रेणियों (Aravallis Ranges) की अनुमानित आयु है-
570 मिलियन वर्ष
कौन ‘रेजीड्युल पर्वत’ का उदाहरण है?
अरावली
भारतीय प्रायद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है-
अनाईमुडी
नर्मदा एवं ताप्ती नदियों के मध्य स्थित है –
सतपुड़ा श्रेणियां
उत्तर से शुरू कर दक्षिण की ओर नीचे दी गई पहाड़ियों का सही अनुक्रम कौन-सा है?
नल्लामलाई पहाड़ियां-जवादी पहाड़ियां-नीलगिरि पहाड़ियां-अन्नामलाई पहाड़ियां
जहां पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट मिलते हैं, वहां कौन-सी पहाड़ियां अवस्थित हैं?
नीलगिरि पहाड़ियां
कौन एक कर्नाटक, केरल एवं तमिलनाडु राज्यों के मिलन स्थल पर स्थित है?
नीलगिरि पहाड़ियां
नीलगिरि पर्वतमाला जिस राज्य में स्थित है, वह है-
तमिलनाडु
भारतीय समुद्रशास्त्रियों ने अरब सागर के तल में, बम्बई से पश्चिम -दक्षिण पश्चिम में लगभग 455 किलोमीटर दूर, एक नए 1505 मीटर ऊंचे पर्वत की खोज की है। इस पर्वत का नाम रखा गया है-
रमन सागर पर्वत
काराकोरम पर्वत श्रेणी का पूर्व नाम है-
कृष्णागिरि
हिमालय श्रेणी क्षेत्र में मिलने वाली संकीर्ण तथा अनुदैर्ध्य (उन्नी) घाटियों को किस नाम से जाना जाता है?
दून
लघु हिमालय श्रेणी के ढालों पर मिलने वाले छोटे-छोटे घास के मैदानों को जम्मू-कश्मीर में क्या कहा जाता है?
मर्ग
लघु हिमालय श्रेणी के ढालों पर मिलने वाले छोटे-छोटे बास के मैदानों को उत्तराखण्ड में क्या कहा जाता है ?
बुग्याल एवं पयार

Leave a Reply