+91 8679200111
hasguru@gmail.com

राजनीति विज्ञान (राष्ट्रीय आन्दोलन और संवैधानिक विकास भाग-3)

सर्वप्रथम किसने अपने लेखन के माध्यम से स्वराज’ की माँग उठायी थी?
स्वामी दयानन्द सरस्वती
पत्रकार के रूप में अपने कर्त्तव्यों के अनुपालन के लिए सर्वप्रथम किस भारतीय को जेल भेजा गया था ?
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को
“इण्डियन पॉलिटिक्स सिन्स दि म्युटनी” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
सी० वाई० चिन्तामणि
“दि हिस्ट्री ऑफ दि इण्डियन नेशनल कांग्रेस” के लेखक कौन हैं ?
डॉ० बी० पट्टाभि सीतारमैया
कौन कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी से सम्बन्धित नहीं था ?
पण्डित गोविन्द वल्लभ पन्त
कौन ‘होमरूल मूवमेण्ट’ से सम्बन्धित था ?
लोकमान्य तिलक
किसने प्रथम गोलमेज सम्मेलन के सम्बन्ध में निम्न रूप से कहा है ? सम्मेलन ने भारत को दो कड़वी गोलियाँ, रक्षोपाय तथा संघ प्रदान की, जिन्हें खाद्य बनाने हेतु उत्तरदायित्व रूपी शक्कर में लपेट दिया गया।”
सुभाषचन्द्र बोस
यदि हम मेढक की तरह वर्ष में एक बार टर्र – टर्र करेंगे तो हमें प्रयास में कोई सफलता नहीं प्राप्त होगी” यह किस ने कहा है ?
बालगंगाधर तिलक
यदि ईश्वर अस्पृश्यता को सहन करते हैं तो मैं ईश्वर के रूप में उन्हें कदापि स्वीकार नहीं करूँगा । यह किसने कहा ?
लोकमान्य तिलक
भारत के संसदीय इतिहास में प्रथम बहिर्गमन का नेतृत्व किसने किया था ?
फिरोज शाह मेहता
एक अच्छी सरकार कभी-भी स्वशासन के लिए एक अच्छा अनुकल्प नहीं थी। यह किसने कहा था ?
स्वामी दयानन्द
ब्रिटिश मन्त्रिमण्डल में भारत के लिए राज्य सचिव का पद कब शामिल किया गया था?
1861 ई.
किस अधिनियम के अन्तर्गत एक नियन्त्रण बोर्ड की स्थापना का प्रावधान किया गया था जिसके द्वारा ब्रिटिश सरकार भारत में ईस्ट इण्डया कम्पनी के दीवानी, सैनिक एवं राजस्व सम्बन्धी मामलों पर अपना पूर्ण नियन्त्रण स्थापित कर सकती थी ?
1784 का पिट्स इण्डिया एक्ट
1857 ई० का विद्रोह प्रारम्भ हुआ –
मेरठ से
किस एक्ट द्वारा पहली बार केन्द्रीय और प्रान्तीय विधान परिषदों में कुछ गैर-सरकारी सदस्यों के निर्वाचन की व्यवस्था की गई?
भारतीय परिषद् अधिनियम, 1892
स्वदेशी आन्दोलन का आरम्भ हुआ-
बंगाल विभाजन के विरोध स्वरूप आन्दोलन के समय
भारत में स्वदेशी आन्दोलन कब प्रारम्भ किया गया-
1905 ई० में
साम्प्रदायिक मताधिकार भारत में प्रस्तावित किया गया-
1909 ई० के अधिनियम के द्वारा
किसे ‘भारतीय अशान्ति का जनक’ कहा गया
लोकमान्य तिलक
भारत के लिये एकमात्र आशा जन सामान्य से है, उच्च वर्ग तो शारीरिक और नैतिक दोनों दृष्टि से मृत है । यह किसने कहा था?
स्वामी विवेकानंद
लन्दन में ‘इण्डियन होमरूल सोसायटी’ का गठन किया किया गया।
श्यामजी कृष्ण वर्मा द्वारा
मुस्लिम लीग ने कब स्वशासन को अपने एक लक्ष्य के रूप में स्वीकार किया ?
1912 ई०
“मेरी नीति, जब से मैं भारत आया हूँ, कांग्रेस को नपुंसक बनाना रही है।” यह कथन किसका है ?
लॉर्ड कर्जन का
गदर पार्टी का संस्थापक कौन था ?
लाला हरदयाल
कांग्रेस और मुस्लिम लीग ने ‘लखनऊ पैक्ट’ पर हस्ताक्षर किये-
सन् 1916 में
भारत के लिए उच्चायक्त के पद का सृजन किया गया-
1919 ई० के अधिनियम के अन्तर्गत
1919 के जलियांवाला बाग की जांच के लिए जो समिति गठित की गई वह जानी जाती है-
हंटर समिति
लाल, बाल और पाल त्रिगुट का कौन-सा व्यक्ति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष हुआ ?
लाला लाजपत राय
असहयोग आंदोलन के एजेंडा में कार्यक्रमों में से क्या सम्मिलित नहीं था?
कानूनों की अवमानना
फरवरी, 1922 में असहयोग आंदोलन के अचानक स्थगित किए जाने पर निम्नांकित में से किसने यह टिप्पणी की : “जब जन-उत्साह अपनी चरम सीमा पर पहुंच रहा था. उस समय वापसी का आदेश देना एक राष्ट्रीय आपदा से कुछ भी कम नहीं था”?
सुभाष चन्द्र बोस
‘स्वराज दल’ की स्थापना का मुख्य मुद्दा क्या था?
काउंसिल प्रवेश
कौन स्वराज पार्टी से सम्बन्धित था ?
सी० आर० दास, मोतीलाल नेहरू, डॉ० बी० एस० मूंजे,
डॉ. एम.आर. जयकर
जून, 1924 में गठित ‘शासन सुधार जांच समिति’ (रिफार्मस इनक्वायरी मुडीमैन कमेटी) के सदस्य कौन थे ?
एम० ए० जिन्ना
जून, 1922 में गठित ‘सविनय अवज्ञा जॉच समिति (सिविल डिसोबिडियन्स इनक्वायरी कमेटी) के अध्यक्ष कौन थे ?
हकीम अजमल खाँ
कौंसिल प्रवेश के प्रश्न पर निम्न में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘परिवर्तनवादी वर्ग का सदस्य नहीं था ?
सरदार पटेल
“चक्कर लगाने वाली देशभक्ति” (पिट्रियाटाइज्म इन लोकोमोशन) शब्दावली का प्रयोग हुआ था-
स्वराज पार्टी के लिए
महात्मा गांधी कब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे?
1924 में
पूरे राष्ट्रीय आन्दोलन के दौरान, गाँधीजी ने मात्र एक कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की। यह अधिवेशन आयोजित हुआ था-
बेलगाँव में
गांधीजी द्वारा चलाया गया बारदोली आंदोलन किसके विरुद्ध था?
भूमि कर में अधिक वृद्धि
किस आन्दोलन से गाँधीजी सम्बन्धित नहीं थे ?
स्वदेशी आन्दोलन
नेहरू समिति रिपोर्ट में निम्नलिखित में से कौन एक संस्तुति नहीं की गई थी?
सिंध एक मुस्लिम बहुल प्रांत होगा।
कौन-सा एक नेहरू समिति रिपोर्ट, 1928 के स्रोत से भारत के संविधान में समाविष्ट किया गया है?
मौलिक अधिकार
स्वतन्त्र भारत के लिये संविधान का एक प्रारूप बनाने का प्रभावकारी प्रयास राष्ट्रवादियों ने किया था, जो दृष्टिगोचर होता है-
नेहरू रिपोर्ट में
कांग्रेस ने अपने पूर्ण स्वराज्य के उद्देश्य को किस वर्ष में निर्धारित किया था?
1929
भारत को पूर्ण आजादी एवं 26 जनवरी को ‘स्वतंत्रता दिवस’ स्वीकार करने की मांग किसने की?
जवाहरलाल नेहरू
कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज्य का प्रस्ताव स्वीकार किया गया–
जवाहरलाल नेहरू के सभापतित्व में
नमक कानून तोड़ने के लिए गांधीजी ने प्रसिद्ध दाण्डी यात्रा’ प्रारंभ की थी–
12 मार्च, 1930 को
किसने गांधीजी के ‘नमक सत्याग्रह’ तुलना नैपोलियन की पेरिस यात्रा’ से की थी?
सुभाषचन्द्र बोस
भारत में एक पृथक स्वतंत्र मुस्लिम राज्य के विचार को सर्वप्रथम प्रस्तुत किया था।
मोहम्मद इकबाल ने
लाहौर षड्यन्त्र मुकदमें के परिणामस्वरूप किन व्यक्तियों को फाँसी दी गई थी ?
सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु
1932 के सांप्रदायिक पंचाट का निम्न में से किसने विरोध किया था?
एम.के. गांधी
महात्मा गांधी के अनुसार अहिंसा है–
तीन प्रकार की
अहिंसा का शाब्दिक अर्थ है हिंसा न करना। महात्मा गांधी के अनुसार अहिंसा तीन प्रकार की होती है- प्रथम मनसा-अर्थात मन में किसी का अहित न सोचना, द्वितीय वाचा- किसी को कटु वाणी का प्रयोग कर आहत न करना, तृतीय कर्मणा- कर्म द्वारा भी किसी का अहित न करना।
कौन-सा एक गांधी के स्वराज की अवधारणा है?
स्वशासन
“गांधी और नेहरू के विचारों में भिन्नता थी किंतु वे जिस अवधारणा को स्वीकार करते थे वह थी”
पंथ निरपेक्ष समाज की आवश्यकता
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक राजनीतिक दल के रूप में कार्य करना प्रारम्भ किया-
नागपुर अधिवेशन (दिसम्बर, 1920) से
साइमन कमीशन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन के दौरान लाला लाजपत राय को गम्भीर चोटें आई। जिसके परिणामस्वरूप अन्ततः उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना कहाँ घटी ?
लाहौर
वर्ष 1932 के पूना समझौते का उद्देश्य था-
निचली जातियों का प्रतिनिधित्वम
भारत के लिए कम्युनल अवार्ड की घोषणा किसने की थी ?
रैम्जे मैकडोनाल्ड
प्रांतीय स्वायत्तता का प्रावधान निम्न में से किसके अंतर्गत किया गया?
1935 का भारत सरकार अधिनियम
भारत सरकार अधिनियम, 1935 ने-
भारतीय संघीय व्यवस्था का प्रबंध किया।
1936 में किसने कहा “गांधीवाद जैसी कोई चीज नहीं है?
महात्मा गांधी
भारत सरकार अधिनियम, 1935 में निम्नलिखित में से क्या व्यवस्था की?
अखिल भारतीय संघीय व्यवस्था का प्रबंध किया।
संघ सरकार द्वारा राज्यों को आदेश देने का विचार भारत के संविधान निर्माताओं ने कहां प्राप्त किया?
1935 के भारतीय अधिनियम से
किस अधिनियम (एक्ट) को जवाहर लाल नेहरू ने ‘दासता का चार्टर’ कहा?
भारत सरकार अधिनियम 1935
अंबेडकर ने स्वतंत्र मजदूर दल की स्थापना किस वर्ष की थी?
1936
भारत की संविधान सभा में अखिल भारतीय दलित वर्ग संघ के सदस्य के रूप में शामिल हुए
जगजीवन राम
सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा–
1938
कौन ‘इण्डियन स्ट्रगल’ का लेखक है ?
सुभाषचन्द्र बोस
कांग्रेस के 1939 ई० के त्रिपूरी अधिवेशन में अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात सुभाषचन्द्र बोस ने तुरन्त त्याग-पत्र दे दिया, क्योंकि-
कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने पद त्याग कर दिया था
मुस्लिम लीग ने ‘मुक्ति दिवस’ मनाया–
22 दिसंबर, 1939
अक्टूबर, 1940 में गांधीजी द्वारा शुरू किया गया व्यक्तिगत सविनय अवज्ञा आंदोलन का प्रथम सत्याग्रही कौन था ?
आचार्य विनोबा भावे
मुस्लिम लीग ने अलग राज्य-पाकिस्तान के लिए सर्वप्रथम आवाज उठायी-
वर्ष 1940 में
‘क्रिप्स मिशन’ किस वर्ष भारत आया था ?
वर्ष 1942
किसने क्रिप्स प्रस्ताव को ‘पोस्ट डेटेड चेक’ कहा?
एम.के. गांधी
संविधान सभा का गठन प्रस्तावित किया गया था-
क्रिप्स मिशन के द्वारा
‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा पारित किया गया था-
अगस्त, 1942 को
महात्मा गांधी द्वारा ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन किस वर्ष आरंभ किया गया था?
1942
भारत छोड़ो आंदोलन कब प्रारंभ हुआ?
9 अगस्त, 1942
‘भारत छोड़ो’ का नारा किसने दिया?
युसुफ अली मेहर
1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की नायिका कौन थीं ?
अरुणा आसफ अली
अपने किस अधिवेशन में मुस्लिम लीग ने यह नारा दिया, “विभाजन करो और यहां से जाओ”?
कराची – 1943
‘वेवेल योजना भारत के गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेवल द्वारा सुझायी गई थी-
वर्ष 1945 में
कैबिनेट मिशन भारत कब आया?
24 मार्च, 1946
वह स्थान, जहां नौसेना ने 1946 में, भारत में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध खुला विद्रोह कर दिया था, है :
बंबई (मुंबई)
संविधान सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता किसने की थी ?
डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
भारत की ‘संविधान निर्मात्री सभा’ के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
स्वतंत्र भारत की संविधान सभा के पहले चुने हुए अध्यक्ष कौन थे?
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
कांग्रेस कार्य समिति द्वारा प्रसिद्ध भारत छोड़ो प्रस्ताव कब पारित किया गया ?
जुलाई 1942
अन्तरिम सरकार जो जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में बनी उसमें उनका सरकारी पदनाम था :
उपराष्ट्रपति (वाइस प्रेसीडेन्ट)
भारतीय संविधान सभा की स्थापना की गई थी-
09 दिसंबर, 1946 को
भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम ब्रिटिश संसद द्वारा पारित
किया गया-
जुलाई, 1947 ई० में
किस तिथि को भारत ने अपना पहला संविधान दिवस समारोह मनाया?
26 नवम्बर, 1949
26 जनवरी, 1950 को भारतीय गणतन्त्र की सटीक संवैधानिक स्थिति क्या थी?
एक प्रभुतासंपन्न प्रजातान्त्रिक गणतन्त्र
आपातकाल के दौरान मूलभूत अधिकारों के निलम्बन का प्रावधन भारतीय संविधान में लिया गया/गृहीत किया गया-
जर्मनी से
कौन-सा शब्द संविधान के आमुख में नहीं आता?
देश-भक्त
भारतीय संविधान ने समवर्ती सूची की धारणा कहाँ से ली है?
आस्ट्रेलिया
मौलाना हसरत मोहानी ने संविधान सभा द्वारा पारित भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया क्योंकि उनके अनुसार :
यह जनविरोधी था।
आई.ए.एस./आई.पी.एस. अधिकारियों की महत्ता को संविधान सभा में सरदार पटेल ने उन्हें किस संज्ञा से अभिहित करके उजागर किया?
संघ के अभिकर्ता
भारतीय संविधान के संदर्भ में क्या सही नहीं है?
विश्व का सबसे सुदृढ़ संविधान

Leave a Reply