+91 8679200111
hasguru@gmail.com

जिला कुल्लू का इतिहास

कुल्लू का पौराणिक ग्रन्थों में किस नाम से वर्णन मिलता है?
कुल्लूत देश।
कुल्लुत देश को साहित्यों में किसकी भूमि कहा गया है?
गन्धर्वो की भूमि
किस साहित्य में कुल्लूत देश को गन्धर्वो की भूमि कहा है?
वैदिक साहित्य

हिमाचल प्रदेश की दूसरी प्राचीनतम रियासत कौन सी है।
कुल्लू
कुल्लूत देश का वर्णन पौराणिक ग्रन्थों में किया गया है।
रामायण, महाभारत, विष्णु पुराण, मार्कंडेय पुराण, बृहद संहिता, कादंबरी, राजतरंगिनी
कैप्टन हारकोर्ट ने किस पहाड़ी रियासत के राजाओं की वंशावली का संकलन किया।
कुल्लू
कुल्लू को पुराने समय में और किस नाम से पुकारा गया है।
कुलांतपीठ
प्राचीन काल में कुल्लू घाटी को कुलांत पीठ नाम से जाना जाता था इसका अर्थ क्या है-
रहने योग्य संसार का अंतिम छोर
मलाना का सर्वमान्य शासक कौन है।
जमलु
मलाणा गांव किसके लिए प्रसिद्ध है।
संसार का प्राचीनतम लोकतंत्र
किस विदेशी पर्यटक ने प्राचीन काल कुल्लू राज्य के वैभव पर विस्तार से लिखा है।
ह्वेनसांग
कुल्लू रियासत के राजाओं का प्राचीनतम निवास कहां था।
प्रयाग
कुल्लू रियासत की स्थापना किसने की थी।
विहंगमणीपाल ने।
विहंगमणीपाल ने कुल्लू रियासत की पहली राजधानी कहाँ स्थापित की थी।
जगतसुख (नास्त)
विहंगमणिपाल के किस पुत्र ने गजन और ‘बेवला’ के शासक को हराया था।
पच्छपाल
कुल्लू रियासत की कितनी बजीरियां थी।
सात (7)
1.परोल वजीरी (कुल्लू)
2 वजीरी रूपी (पार्वती और सैंज खड्ड के बीच)
3 वजीरी लग महाराज (सरवरी और सुल्तानपुर से बजौरा तक)
4 वजीरी बंगाल
5 वजीरी लाहौल
6 वजीरी लग सारी (फोजल और सरवरी खड्ड के बीच) 7 वजीरी सिराज

चीनी यात्री ह्वेनसांग ने किस वर्ष कुल्लू रियासत की यात्रा की थी।
635 ई० में।
चीनी भात्री ह्वेनसांग ने कुल्लू रियासत की कितनी परिधि बताई थी?
800 किमी
ह्वेनसांग के अनुसार कुल्लू रियासत में एक हजार बौद्ध भिक्षु बौद्ध धर्म की किस शाखा का अध्ययन करते थे?
महायान
महात्मा बुद्ध की कुल्लू भ्रमण की याद में किस शासक ने कुल्लू में बौद्ध स्तूप बनवाया था।
सम्राट अशोक ने
कुल्लू के किस राजा ने कोठी बरसाई की शासक रूपसुंदरी से शादी कर इस क्षेत्र को अपने राज्य में मिला लिया था।
राजेंद्र पाल
नग्गर के राजा कर्मचंद को किसने युद्ध में हराया था?
विसुदपाल।
कुल्लू की राजधानी जगतसुख से नग्गर किसने स्थानांतरित की थी।
विसुदपाल
कुल्लू के राजा रूद्रपाल के समय स्पीति के किस राजा ने कुल्लू पर आक्रमण करके उसे नज़राना देने पर विवश किया था।
राजेन्द्र सेन
कुल्लू के शासक प्रसिद्धपाल ने स्पीति के किस शासक से कुल्लू को आजाद करवाया था?
चेतसेन
कुल्लू के किस राजा ने राज्य को स्पिति के शासक के चेत सेन के नियंत्रण से मुक्त करवाया था।
प्रसिद्ध पाल
कुल्लू के शासक दतेश्वर पाल को किसने हराया था।
मेरूवर्मन ने।
कुल्लू के शासक जारेश्वर पाल ने किन रियासत की सहायता से कुल्लू को चम्बा से मुक्त करवाया था।
बुशहर रियासत
चम्बा राज्य के विरुद्ध लड़ी गई 12 वर्ष लड़ाई में कुल्लू का राजा कौन था।
नारदपाल
सुकेत रियासत के शासक वीरसेन ने किस स्थान पर कुल्लू के शासक भूपपाल को हराकर उसे बंदी बनाया था।
सिराज
सलारी पत्थर लेख कुल्लू का क्या महत्व है।
इसके अनुसार गुप्त शासक चंद्रगुप्त ने पहाड़ी शासकों से सैनिक सहायता प्राप्त की थी
तिब्बत के गयामूरोर और बलतीस्तान के शासकों ने किसके समय कुल्लू पर आक्रमण किया।
संतोष पाल प्रथम
सुकेत के राजा भाइयों विक्रम सेन और त्रिविक्रम सेन के बीच हुई लड़ाई में कुल्लू राजा हरपाल ने त्रिविक्रम सेन का साथ दिया था यह लड़ाई कहां पर हुई थी
ज्यूरी
उसमें कुल्लू का राजा कौन था जब बंगाहल ने इसे 10 साल के लिए अपने नियंत्रण में कर लिया था।
निशुद्धनपाल
राणा भौसल की राजधानी कहाँ पर थी।
सांगोर
अपने मंत्री के कहने पर किसने रानी को जीवित कुहल के मार्ग पर भूमि में दबा दिया था।
राणा भौसल
जगतसुख में संध्या देवी का मंदिर किसने बनवाया था।
उर्दानपाल ने
कुल्लू रियासत के पाल वंश के अन्तिम शासक कौन-था?
कैलाश पाल।
कुल्लू रियासत के पाल वंश के अन्तिम शासक के पश्चात कुल्लू 50 वर्षों तक किस रियासत के अधीन रहा?
सुकेत रियासत
कुल्लू रियासत में सिंह बदानी वंश की स्थापना किस वर्ष हुई।
1500 ई. में।
कुल्लू रियासत में सिंह बदानी वंश की स्थापना किसने की थी।
सिद्ध पाल सिंह
लद्दाख के तशेवांग नामगयाल ने किसके समय 1530 ई में कुल्लू पर आक्रमण किया।
सिद्ध पाल सिंह
कुल्लू के किस शासक ने बजीरी रूपी को कुल्लू रियासत का भाग बनाया था।
बहादुर सिंह ने
कुल्लू के शासक बहादुर सिंह ने किस स्थान पर अपने लिए महल बनवाया था।
मकरसा
मकारसा नगर की स्थापना किसने की थी।
विदुर के पुत्र मकस ने
मुगल सम्राट अकबर ने किस वर्ष कुल्लू रियासत को अपने कब्जे में किया था।
1556 ई में
कुल्लू रियासत का सबसे शक्तिशाली शासक कौन था?
जगत सिंह
कुल्लू रियासत के राजा जगत सिंह को कौन मुगल शासक ‘कुल्लू का राजा’ कहकर पुकारता था।
औरंगजेब।
सुल्तानपुर के संस्थापक सुल्तान चंद को हराकर किसने लग वजरी पर कब्जा किया।
जगत सिंह
कुल्लू के राजा जगत सिंह ने 1640 में किसके विरुद्ध विद्रोह किया था।
दाराशिकोह
कुल्लू के शासक जगत सिंह ने 1675 ई में किसके फरमान को मानने से इन्कार कर दिया था।
दारा शिकोह।
कुल्लू में रघुनाथ जी की मूर्ति अयोध्या से किसने मंगवाई थी।
जगत सिंह
कुल्लू में स्थापित रघुनाथ जी की मूर्ति किससे मंगवाई थी।
दामोदर दास (1653 ई में)
कुल्लू में वैष्णव धर्म का प्रचार कब हुआ।
जगत सिंह के समय में
कुल्लू के किस राजा के समय से कुल्लू के ढालपुर मैदान पर दशहरा मनाया जाता है?
जगतसिंह
कुल्लू के किस राजा ने अपनी राजधानी नग्गर से सुल्तानपुर स्थानांतरित की थी।
जगत सिंह (1660 ई में)
कुल्लू के किस राजा ने 1660 ई ने रघुनाथ जी का मंदिर और महल का निर्माण करवाया था।
जगत सिंह
कुल्लू के किस राजा ने मण्डी पर आक्रमण कर गुम्मा व द्गग नमक की खानों पर कब्जा जमाया था?
मान सिंह
कुल्लू के राजा मान सिंह ने 1688 ई में किस क्षेत्र पर कब्जा किया था।
वीर भंगाल
कुल्लू के शासक मान सिंह ने लाहौल स्पीति को अपने अधीन कर तिब्बत की सीमा किस नदी के साथ निर्धारित की थी।
लिंगटी नदी।
कुल्लू के किस राजा के समय कुल्लू रियासत का क्षेत्रफल 10,000 वर्ग मील हो गया था।
मान सिंह
कुल्लू के राजा मानसिंह की किस रियासत के राणा ने श्रीकोट नामक स्थल पर हत्या कर दी थी
कुमारसेन
कुल्लू के किस शासक के समय गुरु गोविन्द सिंह जी ने कुल्लू की यात्रा की थी?
राज सिंह
कुल्लू के किस शासक के समय घमण्ड चन्द ने कुल्लू पर आक्रमण किया था।
टेढ़ी सिंह
कुल्लू का कौन-सा शासक संसार चंद द्वितीय का समकालीन राजा था?
प्रीतम सिंह
कुल्लू के किस शासक के समय कुल्लू पर पहला सिक्ख आक्रमण हुआ।
विक्रम सिंह
कुल्लू के पालों को सिखों ने कब हराया था।
1820
कुल्लू के किस शासक के समय 1820 ई में विलियम मूरक्राफ्ट ने कुल्लू की यात्रा की थी।
अजीत सिंह
कुल्लू रियासत कब से कब तक सिक्खों के अधीन रही।
1840 से 1846 ई० तक
कुल्लू रियासत को किस वर्ष अंग्रेजों ने अपने अधीन किया।
9 मार्च, 1846 ई०
कुल्लू को 1846 ई. में किसका उपमण्डल बनाकर शामिल किया गया।
काँगड़ा
कुल्लू उपमण्डल का पहला सहायक आयुक्त कौन था।
कैप्टन हेय
1862 ई में सिराज से निकालकर किसे कुल्लू की तहसील बनाया गया?
स्पीति
1863 ई० में कुल्लू आने वाले प्रथम वायसराय कौन था।
लाई एल्गिन
कुल्लू उपमण्डल को किस वर्ष कांगड़ा से अलग कर पंजाब का जिला बनाया गया।
1963 ई में
कुल्लू जिले के पहले उपायुक्त कौन थे।
गुरचरण सिंह
कुल्लू जिले का कब पंजाब से निकालकर हिमाचल में विलय किया गया।
1 नवम्बर 1966

Leave a Reply