+91 8679200111
hasguru@gmail.com

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र-2

सूझ द्वारा सीखने के सिंद्धात का प्रतिपादन किया।
कोहलर
कार्य को आरंभ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया है।
प्रेरणा
विस्मृति कम करने का उपाय है।
पाठ की पुनरावृत्ति
क्रोध व भय प्रकार हैं –
संवेग
दूसरे व्यक्ति के बाह्य व्यवहार की नकल है।
अनुकरण
संघनन सिद्धांत निम्न में किससे संबंधित है?
स्मृति
स्वादिष्ट वस्तु देखकर मुँह में पानी आना क्रिया है-
सहज क्रिया
जब एक परिस्थिति में प्राप्त अधिगम (ज्ञान) का प्रयोग अन्य परिस्थिति में कठिनाई उत्पन्न करे तो वह कहलाता है-
नकारात्मक स्थानान्तरण
सी.एच. जड ने अधिगम स्थानान्तरण के किस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया-
सामान्यीकरण का सिद्धान्त
यदि पूर्व ज्ञान व अनुभव नए प्रकार के सीखने में सहायता करते हैं, तो उसे कहते है।
सकारात्मक प्रशिक्षण स्थानांतरण
सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुनः स्मरण करने की असफलता-
विस्मृति
मानव व्यक्तित्व के मनोलैंगिक विकास को किसने महत्व दिया था?
फ्रॉयड
टर्मन के अनुसार, 90-100 बुद्धि-सम्धि का बालक माना जाता है-
सामान्य बुद्धि
मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला को किसने स्थापित किया था?
डब्ल्यू. वुंट
गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी?
मैक्स वर्थीमर
क्षेत्र सिद्धांत में किस वर्ग का योगदान है?
गेस्टाल्टवादियों का
सीखने से संबद्ध प्रतिक्रिया सिद्धांत में पावलॉव ने प्रयोग किया-
कुत्ते पर
“Father of Conditioning” माने जाते हैं-
पावलॉव
‘संकेत अधिगम’ किस अधिगम सिद्धान्त पर आधारित है-
पावलॉव के शास्त्रीय अनुबंधन पर
पॉवलाव के प्रयोग में भोजन को अनुबंधन की भाषा में क्या कहा है?
अनानुबंधित उद्दीपक
भाटिया बैटरी का प्रयोग निम्न में किसके मापन हेतु किया जाता है?
बुद्धि
हॉल का सिद्धांत किसकी व्याख्या करता है?
किशोरों का मनोविज्ञान
व्यावहारिक क्षमताओं में वह सापेक्ष स्थायी परिवर्तन जो कि प्रबलित अभ्यास का परिणाम होता है, उसे क्या कहते हैं?
अधिगम
संज्ञान किस बुद्धि के सिद्धांत का हिस्सा है?
गिलफोर्ड का सिद्धांत
आठ वर्ष के सुधीर की मानसिक आयु दस वर्ष है। उसकी बुद्धि-लब्धि कितनी है?
125
संवेग का कौन-सा सिद्धांत इस विचार को मानता है कि ‘संवेगात्मक अनुभव संवेगात्मक, व्यवहार’ पर आधारित है?
जेम्स लैंग सिद्धांत
किसी इच्छा या आवश्यकता में रुकावट पड़ने पर उत्पन्न होने वाला सांवेगिक तनाव क्या कहलाता है।
कुंठा
राजू खरगोश से डरता था। शुरू में खरगोश को राजू से काफी दूर रखा गया। आने वाले दिनों में हर रोज खरगोश और राजू के बीच की दूरी कम कर दी गई। अन्त में राजू की गोद में खरगोश को रखा गया और राजू खरगोश से खेलने लगा। यह प्रयोग उदाहरण है?
शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धांत का
बुरी आदतों को सुधारा जा सकता है?
अनुबंधन द्वारा
अधिगम को प्रभावित करने वाला व्यक्तिगत कारक है?
परिपक्वता एवं आयु
यदि गणित का अधिगम भौतिकी के अधिगम में सहायक हो तो वह है?
सकारात्मक स्थानान्तरण
उद्दीपक अनुक्रिया के मध्य साहचर्य स्थापित करने वाले प्रक्रम को कहते हैं-
अधिगम
कोह्लबर्ग का सिद्धांत निम्न में से किस विकास से संबंधित है?
नैतिक विकास
अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था ?
स्किनर
जब मानव शरीर के एक भाग को दिए गए प्रशिक्षण का अंतरण दूसरे भाग में हो जाता है, तो इसे कहते हैं-
द्विपार्श्विक अंतरण
दिए हुए प्राप्तांकों के समूह में, जो प्राप्तांक बहुधा सबसे अधिक बार आता है, उसे क्या कहते हैं।
बहुलक
क्रियाप्रसूत अनुकूलन सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था।
स्किनर
शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षक को मदद करता है ?
बाल विकास का ज्ञान प्राप्त करने में, बाल स्वभाव तथा व्यवहार जानने में, बच्चों के चरित्र निर्माण
कौन-सा शिक्षा मनोविज्ञान के अध्ययन की वस्तुनिष्ठ विधि नहीं है ?
आत्मनिरीक्षण विधि
किसमें मूलवृति संबद्ध संवेग से मेल नहीं खाती ? संवेदना-आश्चर्य
संवेद जो सामान्यतः सुख देता है :
आत्माभिमान
कौन-सा अमूर्त स्थाई भाव है ?
आदर
किसी दुखी व्यक्ति को सहानुभूति के दो शब्द कहना जिसका उदाहरण है:
निष्क्रिय सहानुभूति
किसी व्यक्ति के विकास के संबंध में क्या सही नहीं है ?
परिवर्तनों को देखा और मापा जा सकता है।
अल्बर्ट बंडूरा निम्न में किस सिद्धांत से संबंधित हैं?
सामाजिक अधिगम सिद्धांत
मानसिक आयु का प्रत्यय दिया था-
बिने-साइमन ने
कौन-सा सीखने का नियम है?
सीखने के नियमों (Laws of Learning) को सामान्यतः तीन भागों में स्पष्ट किया जा सकता है- प्रभाव का नियम (Law of Effect), तत्परता का नियम (Law of Readiness), अभ्यास का नियम (Law of Exercise)
पियाजे मुख्य रूप से किसके अध्ययन के लिए जाने जाते हैं?
संज्ञानात्मक विकास

Leave a Reply