+91 8679200111
hasguru@gmail.com

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र-5

बाल विकास का उद्देश्य है।
बालक का सर्वांगीण विकास
भोजन ग्रहण करने संबंधी समस्या है?
बुलिमिया।
अमेरिका में वंचित बालकों के लिए योजना चलाई गई?
ब्रांजिग योजना।
गिलफोर्ड ने सृजनशील प्रक्रिया के कितने चरण बताए है?
5
किशोरावस्था को तूफानों की अवस्था किसने कहा है?
स्टेनली हॉल ने
नैत्तिक विकास का सिद्धांत किसने दिया है?
कोहलबर्ग ने
जीन पियाजे ने संज्ञानात्मक विकास को ध्यान में रखते बालक की कितनी अवस्था बताई?
चार अवस्था।
बालक में चिंतन का प्रारंभ किस अवस्था में होता है?
2 से 7 वर्ष में।
स्क्-केंद्रित अवस्था होती है बालक के-
3 से 6 वर्ष तक
जीन पियाजे के अनुसार समायोजन की अवस्था किसे कहा है?
संवेदी गत्यात्मक अवस्था।
संज्ञानात्मक विकास के चार चरणों-संवेदी पेशीय, पूर्व संक्रियात्मक, स्थूल संक्रियात्मक और औपचारिक संक्रियात्मक की पहचान की गई है-
पियाजे द्वारा
पियाजे मुख्यतः__के क्षेत्र में योगदान के लिए जाने जाते हैं।
ज्ञानात्मक विकास
जीन पियाजे के अनुसार विकास की किस अवस्था को मुख्य परिवर्तन बिन्दु कहा है ?
ठोस संक्रियांत्मक अवस्था ।
अवधान संबंधी विकार संबंधित है?
एडीएचडी (ADHD) यानि अटेंशन डिफिसिट हाइपरएक्टिव डिसऑर्डर 
कक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए सर्वाधिक प्रभावशाली उपाय क्या हैं?
शिक्षण को रोचक एवं व्यवहारिक बनाना।
शैशवावस्था में बच्चों के क्रिया-कलाप………… होते हैं।
मूलप्रवृत्यात्मक
जिन विद्यालयों में समेकित शिक्षा दी जाती है, उसके शिक्षकों को किस क्षेत्र विशेष में प्रशिक्षित करना चाहिए?
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान और शिक्षण
कक्षा में विद्यार्थियों को अधिगम के लिए प्रेरित करने हेतु किस युक्ति के अनुप्रयोग आप नहीं करते हैं?
उनकी अत्यधिक प्रशंसा करना।
बुद्धि एवं सृजनात्मकता में किस प्रकार का सह-संबंध पाया गया है?
धनात्मक
अपनी कक्षा के एक विद्यार्थी की प्रवृत्ति को यदि शिक्षक बदलना चाहता है, तो उसे..
उसके समूह के सभी सदस्यों की प्रवृत्ति बदलनी होगी।
विकास का वही संबंध परिपक्वता से है, जो उद्दीपन का ….से।
प्रतिक्रिया
“जब कभी दो या अधिक व्यक्ति एक साथ मिलते हैं और एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं, तो वे एक सामाजिक समूह का निर्माण करते हैं।” यह कथन-
सत्य है।
किस समूह के बच्चों को समायोजन की समस्या होती है।
कुशाग्र बुद्धि के बच्चे
किसी शिक्षक को यदि यह लगता है कि उसका एक विद्यार्थी जो पहले विषय-वस्तु को भली प्रकार सीख रहा था उसमें स्थिरता आ गई है। शिक्षक को इसे
सीखने की प्रक्रिया की स्वाभाविक स्थिति मानना चाहिए।
बच्चों के सामाजिक विकास में…..का विशेष महत्त्व है।
खेल
भाटिया बैटरी का प्रयोग किसके परीक्षण हेतु किया जाता है?
बुद्धि
कोलबर्ग का विकास सिद्धांत किससे संबंधित है?
नैतिक विकास
शिक्षण-प्रक्रिया में किसका भली प्रकार ध्यान रखना चाहिए?
विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता
पूर्वाग्रही किशोर/किशोरी अपनी…के प्रति कठोर होंगे।
समस्या
कौन से गुण अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के नहीं हैं?
बहुत विनीत, स्वयं में सीमित
अधिगम-क्षमता किससे प्रभावित होती?
आनुवंशिकता, वातावरण, प्रशिक्षण/शिक्षण, सीखने की विधि, मानसिक स्वास्थ्य, अधिगम की इच्छा, अभिप्रेरणा, पूर्व अधिगम, विषय वस्तु आदि
किस अधिगम मनोवैज्ञानिक ने पुरस्कार को बाल-अधिगम-विकास महत्व नहीं दिया है?
गुथरी
“संवेग व्यक्ति की उत्तेजित दशा है” यह कथन किसका है?
बुडवर्थ
शैक्षिक विकास में मूल्यांकन का अर्थ है-
ज्ञान क्षमता का मूल्यांकन।
मां-बाप के साये से बाहर निकल अपने साथी बालकों की संगत को पसंद करना संबंधित है-
उत्तर बाल्यावस्था से
अपने बच्चे बच्चों को आंतरिक प्रेरणा देने का उदाहरण कौन सा है?
विज्ञान विषय में सर्वोच्च अंक लाने पर राकेश कुमार अपने पुत्र की प्रशंसा करते हैं।
सीखने का प्राथमिक मूलभूत नियम संबंधित है-
तत्परता से
मानसिक परिपक्वता की ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रयत्नरत रहना संबंधित है-
किशोर अवस्था से
सीखने की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले कारक हैं-
अनुकरण, प्रशंसा एवं निन्दा, प्रतियोगिता, आनुवंशिकता, वातावरण, प्रशिक्षण/शिक्षण, सीखने की विधि, मानसिक स्वास्थ्य, अधिगम की इच्छा, अभिप्रेरणा, पूर्व अधिगम, विषय वस्तु आदि
बालकों के सीखने में प्रेरणा को किस रूप में उपयोगी माना जाता है?
बालक की वैयक्तिकता का आदर, पुरस्कार एवं दंड, प्रशंसा एवं भर्त्सना
किससे शिशु के अधिगम को सहायता नहीं मिलती?
स्कूल का बस्ता
एक बच्चा अतीत की समान परिस्थिति में की गई अनुक्रियाओं के आधार पर नई स्थिति के प्रति अनुक्रिया करता है, यह किससे सम्बन्धित है?
सीखने का सादृश्यता-नियम
कक्षा-8 के विद्यार्थी ने यह आदत बना ली है कि उसे पुरस्कार प्राप्ति हेतु पढ़ना है, यह उदाहरण किस से सम्बन्धित है?
क्रिया-प्रसूता सिद्धान्त
कबीर के दोहे याद कर लेने पर भी एक बालक की रहीम के दोहे याद करने की शक्ति में सुधार नहीं होने का प्रमुख कारण कौनसा है?
शून्य स्थानान्तरण
बार-बार दोहराने से अधिगम को बढ़ावा मिलता है, किस नियम से इसकी पुष्टि होती है?
अभ्यास का नियम
सीखने से सम्बन्धित तथ्य नहीं है?
सीखना केवल विद्यालय में होता है।
व्यवहारवाद के जन्मदाता है-
वाट्सन
एक शिक्षक होने के नाते आप सीखने के किस नियम को नहीं अपनायेंगे?
प्रलोभन का नियम
कौन सा उदाहरण अधिगम को प्रदर्शित करता है?
स्वादिष्ट भोजन देखकर मुँह में लार का आना

Leave a Reply