+91 8679200111
hasguru@gmail.com

भारतीय इतिहास (हड़प्पा सभ्यता-4)

सांस्कृतिक एकीकरण किस एक के साथ सीमित था?
सम्पूर्ण इतिहास काल
किस काल से सिक्कों के इतिहास का संबंध है?
प्रारम्भिक ऐतिहासिक
मनुष्य ने सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया?
ताँबा (Copper)
सिंधु घाटी सभ्यता प्राथमिक रूप से है-
नगर संस्कृति
सिंधु घाटी सभ्यता की खोज किस वर्ष में हुई थीं?
1921-22
सर्वप्रथम किसने हड़प्पा में किसी सभ्यता के दबे होने की बात कही थी–
चार्ल्स मेसोन
मैसोपोटामिया की लिपि कीलनुमा तथा हड़प्पा सभ्यता की लिपि–
चित्राक्षर
मैसोपोटामिया के शहर अव्यवस्थित रूप से निर्मित थे जबकि हड़प्पा –
नियोजित
हड़प्पा सभ्यता का विकास पूरब में कहाँ तक माना जाने लगा है –
बरेली के पास परिक्रमा नगरी
NCERT के अनुसार हड़प्पा सभ्यता का काल क्या है –
2500 – 1800 BC
पाकिस्तानी पंजाब के मांटगुमरी ( वर्तमान शाहीवाल) जिले में रावी के बाएं तट पर स्थित –
हड़प्पा
चावल की खेती का हड़प्पा के किस स्थान से संबंध है?
लोथल
सिंधु सभ्यता का महत्वपूर्ण उत्खनन स्थल कालीबंगा भारत के किस राज्य में है?
राजस्थान
हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल पर ‘घोड़े के अवशेष’ मिले हैं?
सुरकोटड़ा
सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि क्या कहलाती है?
चित्रलिपि
हडप्पा सभ्यता किसका प्रतिनिधित्व करती है?
प्रथम नगरीकरण
हड़प्पा सभ्यता का कौन सा नगर तीन भागों में विभाजित है ?
धौलावीरा
सैन्धव मुद्राओं का सर्वाधिक प्रचलित अभिप्राय कौन है ?
एक श्रृंगी पशु
किस प्रारंभिक हड़प्पाई स्थल से दुर्गीकरण के साक्ष्य मिलते हैं ?
कोटदिजी
लोथल का गोदीवाड़ा अच्छी तरह जुड़ा हुआ था-
भोगवा नदी से
भारत में प्राप्त सबसे बड़ा हड़प्पीय स्थल है ?
राखीगढी
वस्त्रों के लिए कपास की खेती का आरंभ सबसे पहले किया गया-
हड़प्पा संस्कृति में (मोहनजोदड़ो से कपास मिला था)
किस स्थान पर सिंधु-घाटी सभ्यता से संबद्ध विख्यात वृषभ-मुद्रा प्राप्त हुई थी?
मोहनजोदड़ो
किस पशु का अंकन हड़प्पा संस्कृति की मुहरों पर नहीं मिलता है?
घोड़ा
मृण-पट्टिका पर उत्कीर्ण सींगयुक्त देवता की कृति प्राप्त हुई है-
कालीबंगा से
कौन-सी सभ्यता नील नदी के तट पर पनपी?
मिस्र की सभ्यता
किस काल से स्वास्तिक प्रतीक का प्राचीनतम संदर्भ मिलता है?
हड़प्पा काल
घोड़े के अस्थि अवशेष प्राप्त हुए हैं :
सुरकोतदा से
हड़प्पा सभ्यता के तहत वह एकमात्र जगह कौन-सा है, जहां 216 मीटर लंबा एवं 37 मीटर चौड़ा एक नौका घाट अवस्थित था?
लोथल
नवादाटोली, एरन तथा नागदा की मालवा-संस्कृति (1700-1200 ई.पू.) किस संस्कृति का प्रमाण है ?
हड़प्पा पश्चात
निम्नलिखित सभ्यताओं का उत्तर से दक्षिण का सही क्रम कौन-सा है।
एजटेक- माया – मुइस्का – इंका
एजटेक सभ्यता का विस्तार मेसोअमेरिका के उत्तरी भाग पर था। मेसोअमेरिका के अंतर्गत मध्य मेक्सिको से लेकर बेलिज, ग्याटेमाला, अलसल्वाडोर, होंडुरास, निकारागुआ तथा उत्तरी कोस्टा रिका तक का क्षेत्र शामिल है।
इस प्रकार एजटेक सभ्यता का विस्तार मध्य मेक्सिको में, माया सभ्यता का विस्तार मेसोअमेरिका के दक्षिणी भाग अर्थात दक्षिणी मेक्सिको से लेकर दक्षिणी ग्वाटेमाला, बेलिज, अलसल्वाडोर एवं होंडुरास तक था।
इसके अलावा मुइस्का सभ्यता दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के कोलम्बिया के पूर्वी भाग में विस्तृत थी, जबकि इंका सभ्यता का विस्तार दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी भाग में उत्तर में क्वीटो (Ouito) से लेकर दक्षिण में सेंटियागो तक था।

लेखन कला की उचित प्रणाली विकसित करने वाली सर्वप्रथम प्राचीन सभ्यता थी-
सुमेरिया
कौन-सा स्थल हड़प्पा के लोगों का मनका निर्माण करने का प्रमाण देता है?
चन्हुदड़ो
हड़प्पा सभ्यता के विशाल नगरों में से एक धौलावीरा कहां स्थित है ?
गुजरात में
धौलावीरा के निम्नतम प्रथम चरण का जमाव किस संस्कृति से संबंधित है?
विकसित हड़प्पा संस्कृति
कौन-सा हड़प्पीय नगर तीन भागों में विभाजित है?
धौलावीरा
सैंधव सभ्यता मानव इतिहास के किस काल से संबंधित है?
आद्य ऐतिहासिक काल
कौन-सा हड़प्पा पुरास्थल हिन्दूकुश पर्वत शृंखला के उत्तर में स्थित है?
शोर्तुघई
हड़प्पा के लोगों के सामान्य घरेलू बर्तन किससे बने होते थे?
मिट्टी के अच्छी तरह पकाए गए चित्रांति बर्तन
परावर्ती हड़प्पा काल की पुरा सामग्रियों के साथ चित्रित धूसर पात्र परंपरा के अवशेष मिले हैं :
भगवानपुरा
हड़प्पा संस्कृति के विनाश के लिए आर्य-आक्रमण के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने दिया?
हड़प्पा सभ्यता के विनाश के लिए आर्य आक्रमण के सिद्धांत का प्रतिपादन गार्डेन चाइल्ड, मार्टीमर व्हीलर, स्टुवर्ट पिगट ने किया। सर जॉन मार्शल एवं एस.आर. राव का मानना था कि सैधव सभ्यता का विनाश बाढ़ के कारण हुआ। बी.बी. लाल के अनुसार, जलवायु परिवर्तन तथा प्रदूषित वातावरण के कारण इस नगरीकरण का अंत हो गया।
किस हड़प्पीय स्थल से एक योगी की मूर्ति प्राप्त हुई थी?
मोहनजोदड़ो
किसकी पूजा हड़प्पा संस्कृति में नहीं होती थी?
विष्णु
तांबे की वस्तुओं में कौन दैमाबाद निधि में सम्मिलित है?
कुत्ता और दो बैलों के रथ पर सवार खड़ा रथी
यूनानियों को कपास का ज्ञान भारतीयों से हुआ, वे इसे कहते थे-
सिंडन
‘स्वास्तिक’ प्रतीक का उदय किस काल में हुआ?
सिंधु काल
शैव धर्म का प्रारंभ किस काल से माना जाता है?
हड़प्पा
किस स्थान से प्रसिद्ध पुरोहित आकृति प्राप्त हुई है?
मोहनजोदडो
कौन-सी धातु लोथल से विवृत नहीं है?
सोना
सिंधुवासियों का मुख्य भोज्य पदार्थ क्या था ?
गेहूं और जौ
उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर हड़प्पा सभ्यता ने मानव जाति को जो दो स्थायी उपहार प्रदान किए वे थे-
गेहूं और कपास की खेती
सिंघु घाटी की सभ्यता किस सभ्यता के समकालीन नहीं थी?
चीन की सभ्यता
चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किया था
जे० एच० मैके ने
दाढ़ी वाले योगी व पुजारी की मृर्ति कहाँ से प्राप्त हुई है।
मोहनजोदड़ो
पशुपति महादेव की मोहर किस सभ्यता की परिचायक है?
सिंधु घाटी सभ्यता
सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल से नटराज की प्रस्तर मूर्ति (नर्तक रूप में) प्राप्त हुई है?
हड़प्पा
सिंधु घाटी सभ्यता के भवनों का निर्माण निम्न में से किस सामग्री से होता था?
पकी हुई मिट्टी की ईंटों से
हडप्पा सभ्यता से संबंधित विश्व विरासत स्थल जहाँ पशुओं, पक्षियों व मनुष्यों के चित्र दर्शाती प्राचीन गुफाएँ हैं?
भीमबेटका
हड़प्पा सभ्यता से संबंधित किस स्थल से पशुपति महादेव की मोहर प्राप्त हुई है?
मोहनजोदड़ो
मोहनजोदड़ो से प्राप्त ‘नर्तकी लड़की’ (Dancing Girl) किस धातु से बनी है?
कांस्य
सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों द्वारा कौन-सी धातु/धातुएँ प्रयोग में लाई गयी थीं?
ताँबा व कांस्य
सिंधु घाटी सभ्यता का प्रसिद्ध स्थल ‘मोहनजोदड़ो’ कहाँ स्थित है?
सिंध, पाकिस्तान
किस पशु का हड़प्पा सभ्यता में पाई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण / अंकन नहीं हुआ था ?
शेर
किस हड़प्पाकालीन स्थल से युगल शवाधान का साक्ष्य मिला है ?
लोथल
कपास का उत्पादन सर्वप्रथम सिन्धु क्षेत्र में हुआ, जिसे ग्रीक या यूनान के लोग किस नाम से पुकारा?
सिन्डन (Sindon)
हड़प्पा के काल का तांबे का रथ किस स्थान से प्राप्त हुआ है ?
दैमाबाद
हड़प्पावासी किन-किन धातुओं का आयात करते थे?
सोना, चाँदी, टिन
हड़प्पावासी लाजवर्द-Lapislazuli- ( भवन निर्माण की सामग्री) का आयात कहाँ से करते थे ?
हिन्दूकुश क्षेत्र के बदख्शां से
अफगानिस्तान स्थित सिंधु सभ्यता से संबंधित स्थल हैं-
मुंडीगाक और सुर्तोगोई
मोहनजोदड़ो से प्राप्त पशुपति शिव / आद्य शिव मुहर में किन-किन जानवरों का अंकन हुआ है?
व्याघ्र एवं हाथी, गैंडा एवं भैंसा, हिरण
किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति’ प्राप्त हुई है ?
मोहनजोदड़ो से
किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘पुजारी की प्रस्तर मूर्ति’ प्राप्त हुई है?
मोहनजोदड़ो
किस सिंधुकालीन स्थल से एक ईंट पर बिल्ली का पीछा करते हुए कुत्ते के पंजों के निशान मिले हैं ?
चन्हूदड़ोकिस वस्तु को (ग्रीको ने इस शब्द का प्रयोग किया) ‘सिंदोन’ से जाना जाता था?
कपास
त्रिस्तरीय भवन नियोजन प्रणाली में से किस बस्ती में खोजी गई है?
धौलावीरा
सिंधु सभ्यता की सर्वाधिक अभिलेखयुक्त मोहरें –
हड़प्पा से
सड़क को पक्की करने का हड़प्पा सभ्यता का एकमात्र उदाहरण
मोहनजोदड़ो
सांप दबाये गरुण का चित्रण व एक मुद्रा पर खरगोश का अंकन –
हड़प्पा
हठी का कपालखण्ड व एकशृंगी पशु आकृति वाले मुहर कहा से प्राप्त हुए हैं –
मोहनजोदड़ो
अहमदाबाद में भोगवा नदी किनारे खम्भात की खाड़ी के निकट स्थित हड़प्पाई स्थल –
लोथल
मुर्दों का नगर किसे कहा जाता है। लोथल
सात हवनकुण्ड का साक्ष्य, कपडे में लिप्त उस्तरा व सिक्के पर बकरी का अंकन प्राप्त हुआ –
कालीबंगा से
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सर्वप्रथम खुदाई–
रोपड़
सौंदर्य प्रसाधन में लिपस्टिक तथा इत्र रखने के बर्तन का साक्ष्य –
चन्हूदड़ो से
नगर नियोजन शतरंज या जाल के आकार का और सड़के समानांतर –
बनबाली
किस एक स्थल पर मकान के पक्के फर्श के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं –
कालीबंगा
हड़प्पाकालीन मुहर मैसोपोटामिया के किस स्थल से मिले हैं –
सूसा व उर
सीरिया के किस स्थान से एक श्रृंगी आकृतियुक्त हड़प्पाई मोहर मिली है –
हमा
हड़प्पाई समाज किन चार वर्गों पर आधारित था –
योद्धा, विद्वान्, व्यापारी व श्रमिक
यहाँ किन चार प्रजातियों के लोग रहते थे –
भूमध्यसागरीय(सर्वाधिक), प्रोटोआस्ट्रेलॉयड, मंगोलाइड, अल्पाइन (नीग्रो नहीं)
किस पशु की आकृति हड़प्पा सभ्यता की मुहर पर नहीं मिली है परन्तु मैसोपोटामिया की मोहर पर मिली है –
सिंह
सैन्धव सभ्यता की ईंटो का अलंकरण किस स्थान से मिला है।
कालीबंगा
किसने हड़प्पा और मोहनजोदड़ो को एक विस्तृत साम्राज्य की जुड़वां राजधानी कहा है।
पिगट
हड़प्पा सभ्यता की मुहरों पर किनकी आकृति नहीं मिली है परन्तु इनकी हड्डियां प्राप्त हुयी हैं-
ऊंट व घोड़े
चित्रित धूसर मृदभांड से सम्बंधित सबसे बड़ा हड़प्पाई स्थल-
बुखारी
हड़प्पा की कब्र से ताबूत भी मिला है यह किसकी लकड़ी का बना है –
देवदार
चित्रित धूसर मृदभांड का प्रारंभिक साक्ष्य 1946 में से प्राप्त हुआ–
अहिच्छत्र

हड़प्पा संस्कृति के पांच स्तरीय क्रम कहाँ प्राप्त हुए हैं।
रोपड़
किस हड़प्पाकालीन स्थान से मानवीय कब्र के नीचे कुत्ते के शवाधान के साक्ष्य मिले हैं।
रोपड़
हड़प्पा संस्कृति के त्रि-स्तरीय क्रम कहाँ प्राप्त हुए हैं।
मांडा
धौलावीरा को कितने सांस्कृतिक चरणों मे बांटा गया है।
7
भारतीय प्राचीन इतिहास के संदर्भ में ऑक्सफ़ोर्ड सर्कस क्या है।
हड़प्पा संस्कृति के नगरो में प्रवेश पूर्वी सड़क से होता था और जहाँ यह प्रथम सड़क से मिलती थी उसे ऑक्सफ़ोर्ड सर्कस कहा गया है।
मेलुहा का प्रयोग किसके लिए किया गया है।
सिंध प्रदेश
समाधि आर-37 नाम किसे दिया गया है।
हड़प्पा में कब्रिस्तान
उपसिन्धु संस्कृति या उत्तर हड़प्पा संस्कृति क्या है।
हड़प्पा संस्कृति की नागरिकोत्तर अवस्था
उत्तर हड़प्पा
अवस्था में पकाई हुई ईंटे कहाँ मिली है।
हरियाणा का भगवानपुरा

Leave a Reply