+91 8679200111
hasguru@gmail.com

भारतीय इतिहास (हडप्पा सभ्यता भाग-2)


दक्षिण एशिया में हड़प्पा सभ्यता की सबसे बड़ी Site है? राखीगढ़ी (हरियाणा)
भारत में सबसे पुरानी हड़प्पा Site है?
Bhirrama (हरियाणा)
राजस्थान में सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष पाए गए हैं? कालीबंगा में
सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों के संभावित शासक कौन थे?
व्यापारी
किसने हड़प्पा संस्कृति के विघटन के लिए ‘इन्द्र’ को उत्तरदायी माना था-
सर मार्टिनर व्हीलर
कौन पुरातात्त्विक स्थल सिन्धु सभ्यता से सम्बद्ध नहीं है।
बुर्जहोम
सिन्धु सभ्यता से सम्बन्धित कौन-सा स्थल अफगानिस्तान में स्थित है?
मुंडीगाक
किस स्थल पर हड़प्पा संस्कृति के लोगों को घोड़े का ज्ञान था?
सुरकोटदा
हड़प्पीय स्थल से सूत कपड़े का टुकड़ा मिला है?
मोहनजोदडो
हड़प्पा संस्कृति का वह कौन-सा पुरास्थल है जहाँ दुर्ग तथा नीचे का नगर दोनों अलग-अलग प्राचीर से घिरे हुए हैं ?
कालीबंगन
हड़प्पाकालीन स्थलों में से किसमें नाली के निर्माण में लकड़ी का प्रयोग किया गया है?
कालीबंगा
एक मुद्रा पर एक व्यक्ति बाघ से लड़ता हुआ अंकित है, यह किस हड़प्पन स्थल से प्राप्त हुई है?
मोहनजोदड़ो
किस पुरास्थल से मिट्टी के रथ का नमूना प्राप्त हुआ-
राखीगढ़ी
“ताम्रनिधियां आर्यों की कर्तृत्व है।” यह किसका कथन है?
एच, गेल्डर्न
सिंधु सभ्यता के लोगों के लिए डील वाला बैल था-
पवित्र पशु
पूर्ण विकसित हड़प्पा सभ्यता लगभग कितनी शताब्दियों तक जीवित रही?
सात
किस पुरास्थल से मिट्टी के हल का नमूना प्राप्त हुआ-
बनावली
समाधि एच का सम्बन्ध हडप्पा संस्कृति के किस स्थल से है-
हडप्पा
सैंधव सभ्यता के सबसे पूर्वी स्थल (आलमगीरपुर) का उत्खनन किया गया था:
वाई.डी. शर्मा द्वारा
सिंधु सभ्यता से संबंधित पुरास्थलों में से कौन उत्तर प्रदेश में स्थित है?
आलमगीरपुर
सैंधव सभ्यता के बाट किस संख्या के गुणक थे?
16
पक्की मिट्टी के बने हल का एक प्रतिरूप प्राप्त हुआ है :
बनावली से
सिंधु संस्कृति से संबंधित स्थल मांडा किस नदी के किनारे स्थित है?
चिनाब नदी
पशु समूहों में से कौन-सा समूह मोहनजोदड़ो की पशुपति-मुद्रा पर अंकित है?
व्याघ्र, हाथी, गैंडा और भैंसा
कौन पशु हड़प्पा की मुहरों में प्राप्त नहीं होता?
गाय
सैंधव सभ्यता से संबंधित सर्वाधिक पुरास्थल किस नदी के तट पर विद्यमान है।
हिण्डन
स्वतंत्रता के उपरांत भारत के किस प्रांत से सबसे अधिक सैंधव पुरास्थल खोजे गए हैं?
गुजरात
सिंधु घाटी की लिपि की सूचना प्राप्त होती है-
मोहरों से
वह सैंधव पुरास्थल जहां झूकर-झांगर संस्कृति विकसित हुई-
चन्हूदड़ो
झूकर संस्कृति एक-
परवर्ती हड़प्पीय संस्कृति है।
झूकर संस्कृति एक परवर्ती हड़प्पीय संस्कृति है। हड़प्पा संस्कृति के अंत के बाद कुछ कब्रगाह (Cametry ) की भिन्न संस्कृति मिली और सिंघ में झूकर से नए प्रकार के मिट्टी के बर्तन प्राप्त हुए। इसलिए इसे झूकर संस्कृति कहा गया है।
एक विकसित जल-प्रबंधन का साक्ष्य प्राप्त हुआ है –
धौलावीरा से
कौन-सी सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे प्रमुख विशेषता थी?
नगर योजना
कौन-सी विशेषता सिंधु घाटी की सभ्यता को विश्व की अन्य समकालीन सभ्यताओं से विशिष्ट बनाती है?
नगरीय योजना
सिंधु घाटी के समाज में कौन-सा पशु शक्ति के प्रतीक से संबंधित था?
वृषभ
भारतीय उप-महाद्वीप के किस भाग में हड़प्पा संस्कृति का उदय हुआ?
उत्तर-पश्चिमी
सैंधव सभ्यता ज्ञात हुई :
उत्खनन से
सिंधु घाटी के निवासियों को किस धातु का ज्ञान नहीं था?
लोहा
मांडा का पुरातात्विक स्थल, जो भारत की सीमा के अंतर्गत हडप्पा संस्कृति के सबसे उत्तरी छोर को चित्रित करता है, किस नदी पर स्थित है?
चिनाब
हड़प्पा संस्कृति के किस स्थान से फारस की खाड़ी की मुद्रा उत्खनन से प्राप्त हुई थी?
लोथल
गोदीवाड़ा का साक्ष्य हड़प्पा संस्कृति के किस स्थान से प्राप्त हुआ है?
लोथल
प्रारम्भिक हड़प्पा स्तरों से एक ही खेत में साथ-साथ दो फसलों के उगाने का साक्ष्य प्राप्त हुए हैं-
कालीबंगा में
कालीबंगा (प्रथम काल) की खुदाई में मिले बोए हुए खेत
में हल से बन आड़ी तिरछी खुरों (कूडों) के निशानों से पता चलता है कि एक साथ दो फसलें उगाई जाती थी।
किस स्थल से युगल स्त्री पुरुषों के शवाधानों का साक्ष्य प्राप्त हुआ है ?
लोथल
किस प्रदेश के हड़प्पा कालीन पुरास्थलों से धान की खेती के प्रमाण मिले हैं ?
गुजरात
युग्म शवाधान का साक्ष्य प्राप्त हुआ है :
लोथल से
हड़प्पा संस्कृति से जुड़ा स्थल सुत्का-जेन-डोर किस नदी के तट पर स्थित है :
दाश्क
हड़प्पा संस्कृति के लोग लाजावर्द किस देश से प्राप्त करते थे–
अफगानिस्तान
निम्नलिखित में से हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल से कब्रिस्तान के प्रमाण नहीं मिले हैं :
मोहनजोदड़ो
किस मध्यपाषाणकालीन पुरास्थल से मृगश्रृंग के छल्लों की माला के प्रमाण मिले हैं :
महदहा
सैन्धव सभ्यता से संबंधित सर्वाधिक पुरास्थल किस नदी के किनारे प्राप्त हुए हैं :
सरस्वती
हड़प्पा संस्कृति के किस निम्नलिखित स्थल पर रक्षा प्राचीरों से निचले नगर के भी घिरे होने का स्पष्ट साक्ष्य है :
कालीबंगा
सैन्धव व्यापारिक केन्द्रों से मेसोपोटामिया के साथ व्यापार किस मध्यस्थ बन्दरगाह से होता था :
मेलुहा
मोहनजोदड़ो से प्राप्त पशुपति- मुहर पर योगी की मुद्रा में चार पशुओं से आवृत्त एक देवता का अंकन है। वे चारों पशु कौन-कौन हैं :
चीता, गैंडा, भैंसा तथा हाथी
हड़प्पा संस्कृति से सम्बन्धित मांडा नामक पुरातात्विक स्थल किस नदी पर स्थित है :
चिनाब
हड़प्पा संस्कृति के किस निम्नलिखित स्थल पर रक्षा प्राचीरों से निचले नगर के भी घिरे होने का स्पष्ट साक्ष्य है :
कालीबंगा
चावल के प्रमाण हड़प्पाकालीन संस्तरों से किस प्रदेश से प्राप्त होते हैं :
गुजरात क्षेत्र में लोथल तथा रंगपुर के स्थलों से
मोहनजोदड़ो में विशाल स्नानागार परिसर के तालाब में सीढ़ियाँ थीं :
उत्तरी पार्श्व में, दक्षिणी पार्श्व में
हड़प्पा-नगरों में कहाँ घरों के अन्दर चौकोर या गोल अग्निकुंड पाये गये हैं :
कालीबंगा, लोथल
सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के क्या कारण थे?
भूकंप, आर्यों का आक्रमण, सिंधु नदी में बाढ़, जलवायु परिवर्तन

Leave a Reply